Suspicious Death Archives - Udit Vani

गिरिडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल के लोग फरार
उदित वाणी, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांडेय गांव में रविवार को एक 26 वर्षीय विवाहिता ललिता देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और सुनियोजित हत्या का सीधा आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही मृतका का पति पवन यादव और ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पोबी गांव निवासी जीतू यादव की पुत्री ललिता देवी की शादी महज एक वर्ष पहले ही गांडो गांव निवासी पवन यादव के साथ हुई थी। पड़ोसियों ने रविवार को ललिता का शव घर के भीतर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत जमुआ थाना पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी गई। ललिता की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता और मायके पक्ष के लोग भारी संख्या में गांव पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने पुलिस के समक्ष ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही ललिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने दावा किया कि ललिता की हत्या करने के बाद पूरे मामले को दबाने और सच्चाई छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जमुआ थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और उद्वेलित लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जमुआ थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद है और पुलिस ऑन-स्पॉट जांच के साथ-साथ हर संभावित एंगल से तफ्तीश कर रही है। फिलहाल, पुलिस फरार पति और ससुराल वालों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

The post गिरिडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल के लोग फरार appeared first on Udit Vani.

प्रेम विवाह के 4 महीने बाद मौत: बागबेड़ा मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती
उदित वाणी, जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित तुरामडीह के समीप गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय बेबी सोरेन के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेबी सोरेन की शादी महज चार महीने पहले चाईबासा निवासी युवक से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। वह मूल रूप से सरायकेला जिले के दुधी गांव की रहने वाली थी। मृतका की मां ने बताया कि बेबी दो दिन पहले सरायकेला से जमशेदपुर के करनडीह स्थित अपनी एक सहेली के घर आई थी।

बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से रोज सुबह कहीं बाहर जा रही थी। गुरुवार सुबह भी वह अपनी सहेली निकिता को यह कहकर घर से निकली थी कि वह बागबेड़ा स्थित अपने मामा के घर जा रही है। इसी दौरान कुछ समय बाद तुरामडीह के पास उसका शव मिलने की खबर सामने आई।

घटना को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह आत्महत्या है, हादसा या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

The post प्रेम विवाह के 4 महीने बाद मौत: बागबेड़ा मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : रांची में बंद घर में मृत पाया गया युवक, कोडरमा के जंगल में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
उदित वाणी, रांची/कोडरमा : झारखंड के रांची और कोडरमा जिलों में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के शव संदिग्ध स्थितियों में मिलने सनसनी फैल गई. रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक बंद घर के भीतर एक युवक का शव देखा.

मामले की जानकारी मिलते ही रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हादसा प्रतीत होता है. थाना प्रभारी ने बताया कि जिस घर में युवक का शव मिला है, उसके ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन गुजरी है.

पुलिस को आशंका है कि युवक अनजाने में इस तार की चपेट में आ गया होगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस हत्या और अन्य बिंदुओं पर भी गौर कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता नावाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय किसान किशोर यादव का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला. मृतक के परिजनों ने बताया कि किशोर यादव बीते 5 अप्रैल को अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो 6 अप्रैल को परिजनों ने ढाब थाना में उनकी गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

बुधवार को कुछ ग्रामीण जब जंगल की ओर लकड़ी चुनने गए, तब उनकी नज़र पेड़ से लटके शव पर पड़ी. सूचना मिलते ही ढाब थाना प्रभारी बमबम साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

परिजनों और ग्रामीणों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोर यादव पिछले कुछ दिनों से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे थे. इसी आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : रांची में बंद घर में मृत पाया गया युवक, कोडरमा के जंगल में पेड़ से लटका मिला किसान का शव appeared first on Udit Vani.

एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत पर जांच तेज, कमेटी ने की अहम बैठक, 9 दिन बाद अस्पताल परिसर में मिला था शव, घटनास्थल का भी किया गया निरीक्षण
जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की संदिग्ध मौत के मामले में गठित जांच कमेटी ने बुधवार को अहम बैठक की। यह मामला 14 मार्च को इमरजेंसी वार्ड से मरीज के अचानक गायब होने और 23 मार्च को अस्पताल परिसर में उसका शव मिलने से जुड़ा है। बैठक में हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. याकूब सांगा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. इला झा तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हुए। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां मरीज का शव मिला था।

जानकारी के अनुसार, मरीज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती था, लेकिन रात के दौरान वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। करीब 9 दिनों बाद उसका शव अस्पताल परिसर के चारदीवारी के पास, मुख्य गेट के समीप झाड़ियों में बरामद हुआ। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी में शामिल उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी का हाल ही में स्थानांतरण हो जाने के कारण वे बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

The post एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत पर जांच तेज, कमेटी ने की अहम बैठक, 9 दिन बाद अस्पताल परिसर में मिला था शव, घटनास्थल का भी किया गया निरीक्षण appeared first on Udit Vani.