singhbhum chamber of commerce Archives - Udit Vani

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर एवं यंग इंडियन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार भर्ती कैंप का आयोजन
कैंप में 150 दिव्यांगों के बीच 65 अभ्यर्थियों का हुआ विभिन्न कंपनियों में चयन

उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं यंग इंडियन द्वारा लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट के सहयोग से चैम्बर भवन में “स्माइल परियोजना” के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए रोजगार भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. इन्क्लूसिव टैलेंट, लिमिटलेस पॉसिबिलिटिज की थीम पर आधारित इस विशेष आयोजन में लगभग 150 दिव्यांग प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 65 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया. यह कार्यक्रम उद्योग जगत एवं सामाजिक संगठनों के समन्वित प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बना. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राजीव रंजन एवं अतिथि के रूप में डीटीओ धनंजय कुमार उपस्थित रहे.

डीसी ने की सराहना

उपायुक्त राजीव रंजन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास एवं प्रोत्साहन प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि कई बार दिव्यांगजन स्वयं को समाज की मुख्यधारा से अलग महसूस करने लगते हैं, लेकिन ऐसे प्रयास उन्हें समाज एवं रोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं. उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है तथा यंग इंडियन एवं लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट जैसी संस्थाओं का सहयोग इस दिशा में प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सार्थक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर कार्यबल में उनकी समावेशी एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करना है.

किसी से कमतर नहीं है दिव्यांग

यंग इंडियन के पूर्व चेयरमैन उदित अग्रवाल एवं पुलकित झुनझुनवाला ने कहा कि दिव्यांगजनों में भी सामान्य व्यक्तियों की भांति असाधारण प्रतिभा, समर्पण एवं विशिष्ट दृष्टिकोण होता है, जो किसी भी संगठन के विकास एवं विविधता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराने की है और यह आयोजन उसी दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है.

चैम्बर के उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल एवं सचिव बिनोद शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए अपनी क्षमता एवं प्रतिभा को साबित करने का मंच है. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता अन्य दिव्यांगजनों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.

दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने की मुहिम

लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट की अनुराधा पाटिल ने कहा कि उनकी संस्था अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को समाज एवं रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सिंहभूम चैम्बर एवं यंग इंडियन जैसी संस्थाओं का सहयोग समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

कार्यक्रम में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका तथा सम्मानित अतिथि के रूप में जुगल किशोर रिंगसिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाना एवं दिव्यांगजनों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना भी है. कार्यक्रम का संचालन चैम्बर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने किया.

आयोजन को सफल बनाने में चैम्बर के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव बिनोद शर्मा, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, उमेश खीरवाल, अजय अग्रवाल, पवन नरेडी तथा यंग इंडियन से आकाश केडिया, उमंग राणपारा, श्रद्धा अग्रवाल, भवनीत कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

The post Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर एवं यंग इंडियन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रोजगार भर्ती कैंप का आयोजन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : चैम्बर की ओर से 23 को दिव्यांगों के लिए आयोजित होगा रोजगार मेला
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा यंग इंडियन एवं लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट के सहयोग से 23 मई को चैम्बर भवन में स्माइलपरियोजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिये रोजगार भर्ती कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस कैम्प का उद्देश्य कोल्हान एवं जमशेदपुर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.

सिंहभूम चैम्बर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत लगातार दिव्यांगजनों के लिये रोजगार भर्ती कैम्प आयोजित करता रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को सार्थक रोजगार के अवसर प्रदान कर कार्यबल में उनकी समावेशी एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करना है. चैम्बर का मानना है कि दिव्यांगजन असाधारण प्रतिभा, समर्पण एवं अद्वितीय दृष्टिकोण के साथ संगठनात्मक विकास एवं विविधता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

इस भर्ती कैम्प के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप प्रतिभाशाली कर्मचारी उपलब्ध कराये जायेंगे. कंपनियां अपनी आवश्यकतानुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करेंगी.

इस रोजगार भर्ती कैम्प में शहर की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी सहभागिता की स्वीकृति प्रदान की है, जिनमें मेटाग्रेल ट्यूब्स, होटल एनएच हिल्स, एलिमेंट्स कॉर्पोरेशन, स्ट्रीम डिजिटल सर्विस, टाटा मोटर्स, शुभम इंटरप्राइजेज, भालोटिया इंजीनियरिंग वर्क्स प्रा लि, रेसिलिएंट्स टेक्निकल सोल्यूशन्स, शैली इंटरप्राइजेज, यूनाइटेड इन्फ्राकोर लि, आरूष मेटल कास्टिंग लि, गजानन फेरो प्रा लि, होटल रमाडा, होटल अल्कोर, बेब्को मोटर्स प्रा लि, त्रिवेणी इंजीकॉन्स प्रा लि, दयाल बिल्डर्स प्रा लि, रामकृष्ण फोर्जिंग्स लि, आरएसबी ट्रांसमिशन क्रॉस इंडिया प्रा लि, एएसएल इंटरप्राइजेज, उत्कल ऑटोमोबाइल्स, सुदिशा फाउंड्री प्रा लि, बीएमसी ग्रुप एवं एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज लि प्रमुख हैं. चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी] बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया तथा यंग इंडियंस की चेयरमैन श्रुति झुनझुनवाला, को-चेयरमैन भाविन गांधी एवं आकाश केडिया ने बताया कि जो दिव्यांग, लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट के अंतर्गत आते हैं वही इस भर्ती कैम्प का लाभ उठा सकते हैं.

The post Jamshedpur : चैम्बर की ओर से 23 को दिव्यांगों के लिए आयोजित होगा रोजगार मेला appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : चैंबर और जिला प्रशासन के सहयोग से बिष्टुपुर में लगा कैंप; SIR मैपिंग, वोटर ID और आधार कार्ड में हुआ सुधार
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से चैम्बर भवन बिष्टुपुर में एसआईआर मैपिंग, वोटर आईडी एवं आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में व्यवसायी, उद्यमी एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कैंप के दौरान कुल 98 लोगों ने एसआईआर मैपिंग, 105 लोगों ने वोटर आईडी से संबंधित कार्य एवं 96 लोगों ने आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया. उपस्थित लोगों ने मतदाता सूची में एसआईआर-2003 से मैपिंग, पुराने वोटर आईडी कार्ड में त्रुटि सुधार, नए वोटर आईडी कार्ड हेतु आवेदन, आधार कार्ड में सुधार एवं नया आधार कार्ड बनवाने जैसे कार्य कराए.

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चैंबर के आग्रह पर इस कैंप के आयोजन की अनुमति प्रदान की गई, जो झारखंड में प्रारंभ होने वाली एसआईआर प्रक्रिया को देखते हुए अत्यंत आवश्यक थी.

उन्होंने बताया कि कैंप के संचालन हेतु उपायुक्त कार्यालय से कम्प्यूटर ऑपरेटर (निर्वाचन) रामस्वरूप राम, सुलभ मंडल, दीपक कुमार, अविनाश भंज एवं अमित कुमार पांडेय को प्रतिनियुक्त किया गया था. सभी कर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं तन्मयता से कार्य करते हुए लगभग 300 लोगों की समस्याओं का समाधान किया. चैम्बर ने जिला प्रशासन एवं सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.

कैंस से लोगों को सुविधा हुई

अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के कैंप से व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों को काफी सहूलियत मिलती है, क्योंकि व्यस्तता एवं समयाभाव के कारण वे अन्य स्थानों पर जाकर ऐसे कार्य नहीं करा पाते हैं. उन्होंने कैंप के संयोजक चैम्बर सदस्य भव्या मेहता एवं महेश संघी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने चैम्बर एवं जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर कैंप को सफल बनाया.

कैंप के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव सुरेश शर्मा, लिपु बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया सहित कॉ-ऑप्टेड सदस्य मनोज गोयल, कार्यसमिति सदस्य प्रतीक अग्रवाल, पीयूष गोयल, अमीष अग्रवाल, उमेश खीरवाल, मोहित मूनका, विकास गढ़वाल एवं पंकज पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

The post Jamshedpur : चैंबर और जिला प्रशासन के सहयोग से बिष्टुपुर में लगा कैंप; SIR मैपिंग, वोटर ID और आधार कार्ड में हुआ सुधार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने की अपील
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखंड और विशेषकर जमशेदपुर में पेट्रोल एवं डीज़ल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आम नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. पिछले कुछ दिनों से ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों में अनावश्यक भय का माहौल है, जिससे पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है.

चेंबर अध्यक्ष ने उपायुक्त से की वार्ता

चेंबर अध्यक्ष श्री मानव केड़िया ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन से इस गंभीर विषय पर विस्तृत चर्चा की. उपायुक्त ने आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

जिला प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों की अहम बैठक

आज उपायुक्त (DC), वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की मौजूदगी में पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है और ईंधन की सप्लाई चेन को सुचारु रखने के प्रयास जारी हैं.

वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों का असर

चेंबर ने उल्लेख किया कि मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण लोगों में चिंता स्वाभाविक है. हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह के बाद आशंकाएं बढ़ी हैं, लेकिन अफवाहों से स्थिति और बिगड़ सकती है. चेंबर ने याद दिलाया कि कैसे एलपीजी गैस की किल्लत की आशंका को भी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई से सुलझा लिया था.

पेट्रोल पंपों पर पारदर्शिता की मांग

सिंहभूम चेंबर ने पेट्रोलियम कंपनियों के समक्ष एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है. चेंबर ने सवाल किया कि यदि आपूर्ति पर्याप्त है, तो पंपों पर “स्टॉक उपलब्धता बोर्ड” क्यों नहीं लगाया जा रहा? पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर पंप पर उपलब्ध स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि जनता में भ्रम न फैले.

नागरिकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर के निवासियों से निम्नलिखित सहयोग की अपील की है:

ईंधन का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार ही करें.

अनावश्यक भंडारण (Over Stocking) से बचें.

सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें.

प्रशासन और सरकार की व्यवस्था पर भरोसा रखें.

The post Jamshedpur : पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने की अपील appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : चैंबर ने जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमशेदपुर ने झारखंड के सभी नागरिकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं परिवारों से अपील की है कि वे भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई जनगणना 2027 की स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें. अब नागरिक स्वयं अपने मोबाइल अथवा लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी है तथा इससे जनगणना कार्य को अधिक तेज एवं सटीक बनाने में सहायता मिलेगी. नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित चरणों के माध्यम से अपनी स्व-गणना पूर्ण कर सकते हैं:

पोर्टल पर पंजीकरण कर परिवार की जानकारी दर्ज करें

मोबाइल OTP के माध्यम से सत्यापन करें

डिजिटल मैप पर अपने निवास की सही लोकेशन चिन्हित करें

परिवार एवं आवास संबंधी विवरण भरकर अंतिम रूप से सबमिट करें

सबमिट के उपरांत प्राप्त 11 अंकों की SE ID सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के आगमन पर उपलब्ध कराएं

चैंबर ने आग्रह किया

चैम्बर नागरिकों से विशेष आग्रह करता है कि जानकारी भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें, क्योंकि अंतिम सबमिट के बाद संशोधन संभव नहीं होगा. सही एवं व्यापक जनगणना राज्य एवं देश की विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं व्यापारिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. अतः प्रत्येक परिवार का इस प्रक्रिया में सहभागी होना अत्यंत आवश्यक है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभी व्यापारिक संगठनों, उद्योगों एवं सामाजिक संस्थाओं से भी अनुरोध करता है कि वे अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें एवं उन्हें डिजिटल माध्यम से जनगणना पूर्ण करने हेतु प्रेरित करें. सिंहभूम चैंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चैम्बर भवन में मोबाइल फोन के जरिये स्व-गणना की प्रक्रिया को पूरा करते हुये इसका लाभ उठाया.

The post Jamshedpur : चैंबर ने जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर एवं राज्य कर विभाग द्वारा GST जागरूकता एवं सुविधा शिविर का आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा राज्य कर विभाग (जीएसटी), जमशेदपुर के सहयोग से मंगलवार को चैंबर भवन, बिष्टुपुर में “जीएसटी/जेपीटी अवेयरनेस एंड फेसिलिटेशन कैम्प” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के व्यावसायियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स एवं करदाताओं ने भाग लेकर अपनी जीएसटी संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. शिविर के दौरान जीएसटी रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स भुगतान, एमेंडमेंट, जेपीटी एवं अन्य कर संबंधी विषयों पर स्टेट जीएसटी जमशेदपुर के एडिशनल कमिश्नर कंचन बरवा, ज्वाइंट कमिश्नर सुनील चौधरी, डिप्टी कमिश्नर उज्ज्वल सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया.

सेतु का कार्य करती है चैंबर

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर सरकार, प्रशासन, विभिन्न विभागों एवं व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करती है तथा समय-समय पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन्स एवं नियमों की जानकारी व्यापारियों एवं उद्यमियों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करती रही है. उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से ही चैंबर का प्रयास रहा है कि व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान हो तथा व्यापार को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने हेतु विभाग को सुझाव दिए जाते रहें.

चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि विभागीय अधिकारीगण जीएसटी में हुए नवीन बदलावों एवं प्रावधानों की जानकारी देकर व्यापारियों को जागरूक कर रहे हैं, जिसका लाभ सभी व्यापारियों एवं करदाताओं को प्राप्त करना चाहिए.

सीधा संवाद होता है

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वित्त एवं कराधान विंग के सचिव, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से व्यापारियों एवं करदाताओं को विभाग के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी व्यवहारिक समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है.

शिविर के दौरान राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया. उपस्थित व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स ने चैंबर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया.

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, कार्यकारिणी सदस्य सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, राजीव अग्रवाल, अधिवक्ता पारस अग्रवाल, अधिवक्ता राजेश अग्रवाल, अधिवक्ता राजेश मित्तल, अधिवक्ता सतीश सिंह, राजीव अग्रवाल, कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसायटी के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी एवं प्रोफेशनल्स उपस्थित थे.

The post Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर एवं राज्य कर विभाग द्वारा GST जागरूकता एवं सुविधा शिविर का आयोजन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर और JNAC के साझा प्रयास से बिष्टुपुर में ट्रेड लाइसेंस शिविर संपन्न, व्यापारियों में दिखा उत्साह
उदित वाणी, जमशेदपुर : व्यापारियों की प्रमुख संस्था सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में एक दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सरकारी नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाइसेंस संबंधी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना था.

राजस्व संग्रहण और लाइसेंस नवीनीकरण

शिविर के दौरान व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस एक दिवसीय शिविर में कुल 10 नए ट्रेड लाइसेंस बनाए गए, जबकि 13 पुराने ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण (Renewal) किया गया. इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 55 हजार रुपये की राजस्व राशि एकत्रित हुई.

नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

शिविर का विधिवत उद्घाटन जेनएसी के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर बनवाने से नगर प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय बेहतर होता है. उन्होंने चैंबर के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया.

पारदर्शिता और विकास पर चैंबर का जोर

चैंबर अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि संस्था सदैव व्यापारियों को सरकारी प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने व्यापारिक पारदर्शिता को आज की आवश्यकता बताया, वहीं महासचिव पुनीत कांवटिया ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे. सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भारत मकानी ने सभी आगंतुकों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

इनकी रही सक्रिय भूमिका

शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष मानव केड़िया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल, सचिव भारत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, प्रतीक अग्रवाल, उमेश खिरवाल और अजय अग्रवाल सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

The post Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर और JNAC के साझा प्रयास से बिष्टुपुर में ट्रेड लाइसेंस शिविर संपन्न, व्यापारियों में दिखा उत्साह appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : JNAC के साथ मिलकर चैंबर 11 मई को कमानी सेंटर में ट्रेड लाइसेंस शिविर आयोजित करेगा
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा व्यापारिक पारदर्शिता एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेएनएसी के सहयोग से दिनांक 11 मई को प्रातः 10:30 बजे से संध्या 4 बजे तक कमानी सेंटर बिष्टुपुर के समक्ष ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसी क्रम में शनिवार को चैम्बर की ओर से बिष्टुपुर बाजार के दुकानदारों एवं व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस की आवश्यकता एवं महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें अपना ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही अन्य व्यापारियों को भी इसके लिए जागरूक करने का आग्रह किया गया. चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए चैम्बर द्वारा आगामी दिनों में जमशेदपुर के विभिन्न बाजारों में ट्रेड लाइसेंस शिविर आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रशासनिक दंडात्मक कार्रवाई से बचने हेतु अनिवार्य रूप से ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की.

ट्रेड लाइेंस शिविर में ये कागजात लेकर आएं

महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि शिविर में ट्रेड लाइसेंस बनवाने के इच्छुक व्यापारी अपने दुकान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, दुकान किराये पर होने की स्थिति में रेंट एग्रीमेंट तथा आधार कार्ड साथ लेकर अवश्य आएं. उन्होंने कहा कि यह शिविर विशेष रूप से बिष्टुपुर बाजार के व्यापारियों की सुविधा हेतु आयोजित किया जा रहा है, इसलिए व्यापारी इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं. उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी ने कहा कि व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रेड लाइसेंस आवश्यक है तथा चैम्बर शिविरों के माध्यम से व्यापारियों को यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

उन्होंने बताया कि हाल ही में साकची बाजार में आयोजित ट्रेड लाइसेंस शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नया लाइसेंस बनवाया एवं पूर्व में बने लाइसेंस का नवीकरण कराया. सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) भरत मकानी ने जानकारी दी कि जिन व्यापारियों ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया है, वे इस शिविर में नया लाइसेंस बनवा सकते हैं तथा जिनका लाइसेंस पूर्व से बना हुआ है, वे उसका नवीकरण भी करा सकते हैं. इस अवसर पर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, महेश संघी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

The post Jamshedpur : JNAC के साथ मिलकर चैंबर 11 मई को कमानी सेंटर में ट्रेड लाइसेंस शिविर आयोजित करेगा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : चैंबर ने व्यापारियों के बीच तीन लाख रूपए के सिक्के वितरित किए
उदित वाणी, जमशेदपुर : बाजार में रोजमर्रा के कार्यों के दौरान खुले पैसों (सिक्कों) की कमी को देखते हुए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा निरंतर सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को बैंक ऑफ़ इंडिया, बिष्टुपुर के सहयोग से प्राप्त तीन लाख के दो रुपये के सिक्के चैंबर के सदस्यों के बीच वितरित किए गए. चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा की लेन-देन में सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है.

सिंहभूम चैंबर इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है, ताकि बाजार व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे. अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सिक्कों की उपलब्धता से न केवल व्यापार में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि बाजार में कार्यरत छोटे स्तर के रोजगारों को भी मजबूती मिलेगी. चैंबर का प्रयास है कि अधिक से अधिक सदस्यों तक इस अभियान का लाभ पहुंचे. चैंबर ने अभी तक 40 लाख के सिक्के वितरित किए है.

आगे भी जारी रहेगा यह अभियान

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने बताया कि सदस्यों की मांग को ध्यान में रखते हुए आगे भी विभिन्न बैंकों के सहयोग से सिक्का वितरण अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि बाजार में खुले पैसों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी अमित कुमार डे भी मौजूद थे.

इस अभियान में चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भारत मकानी, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्री हर्ष बकरेवाल, उपाध्यक्ष जनसंपर्क अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिन टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव उद्योग विनोद शर्मा,सचिव जनसंपर्क सुरेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सी ए अनिल अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य निखिल मोदी लगातार सक्रिय रहे.

The post Jamshedpur : चैंबर ने व्यापारियों के बीच तीन लाख रूपए के सिक्के वितरित किए appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर जियाडा की बैठक में 22 औद्योगिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन में क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन की अध्यक्षता में लैंड एलाँटमेंट कमिटी (LAC) और प्लॉट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 10 रिक्त भूखंडों पर चर्चा

बैठक के दौरान कुल 41 प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें से 22 प्रस्तावों को समिति ने अपनी मंजूरी दे दी. ये प्रस्ताव 10 रिक्त भूखंडों और एक फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए जारी किए गए विज्ञापन के जवाब में प्राप्त हुए थे. विज्ञापन की शर्तों के अनुसार, इन 10 भूखंडों में से तीन राईस मिल के लिए और एक शिक्षण संस्थान के लिए आरक्षित रखा गया है.

अनुपस्थित आवेदक और दस्तावेजी कमियां

कुल आवेदकों में से 5 आवेदक बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे. वहीं, कुछ प्रस्तावों में आवश्यक कागजातों की कमी पाई गई. क्षेत्रीय निदेशक ने सख्त निर्देश दिए कि संबंधित आवेदक कार्यालय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज जमा करना सुनिश्चित करें.

बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व

इस बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक रवि कुमार, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि और एसबीआई एमएसएमई शाखा के प्रतिनिधि शामिल हुए. इनके अलावा जियाडा मुख्यालय के दो प्रतिनिधि, आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के अध्यक्ष इन्दर कुमार अग्रवाल, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया, स्वपन मजूमदार और टिक्की के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.

The post आदित्यपुर जियाडा की बैठक में 22 औद्योगिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी appeared first on Udit Vani.