Potka News. Archives - Udit Vani

Potka : रुगड़ीसाई में वज्रपात से युवती की मौत, कोवाली थाना क्षेत्र में पसरा मातम
उदित वाणी, पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका (Potka News) अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहाँ के जामदा पंचायत स्थित रुगड़ीसाई गांव में बुधवार को आसमानी बिजली (Lightning Strike) गिरने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान 35 वर्षीय निदिता सरदार के रूप में की गई है.

जलाशय में हाथ धोने के दौरान अचानक हुआ वज्रपात

मिली जानकारी के अनुसार, निदिता सरदार अपने दैनिक घरेलू काम के सिलसिले में सुबह गोबर चुनने के लिए बाहर गई हुई थी. काम खत्म करने के बाद वह पास के ही एक जलाशय (तलाब) में हाथ-पैर धो रही थी. बताया जा रहा है कि उस वक्त आसमान और मौसम बिल्कुल साफ था. लेकिन इसी बीच अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ वज्रपात (Vajrapat) हुआ, जिसकी सीधी चपेट में निदिता आ गई.

मौके पर ही तोड़ा दम, प्रशासन को दी गई सूचना

आसमानी बिजली गिरने की इस भयानक घटना में निदिता का पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया, जिसके कारण उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से रुगड़ीसाई गांव और मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मामले की आधिकारिक सूचना अंचलाधिकारी पोटका (CO Potka) और कोवाली थाना प्रभारी (Kowali Thana प्रभारी) को दे दी गई है.

The post Potka : रुगड़ीसाई में वज्रपात से युवती की मौत, कोवाली थाना क्षेत्र में पसरा मातम appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur-Rural : ट्रैक्टर से 14 किमी पहाड़ चढ़कर मिठाईझरना गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, 78 साल बाद चार आदिम जनजाति गांवों में बिजली योजना का शिलान्यास
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती नारदा पंचायत स्थित मिठाईझरना समेत आसपास के पहाड़ी गांवों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए मंगलवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार पूरे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे. विधायक तीन ट्रैक्टरों पर सवार होकर करीब 14 किलोमीटर का बेहद दुर्गम सफर तय कर मिठाईझरना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.

पोटका प्रखंड मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित मिठाईझरना, चुकागोड़ा, बाँसबनी एवं जामकुटा गांव मुख्य सड़क से 14 किलोमीटर पहाड़ के ऊपर स्थित हैं. यहाँ करीब 60 से 70 आदिम जनजाति सबर एवं आदिवासी परिवार निवास करते हैं. लगभग 1100 की आबादी वाले इन गांवों में आजादी के 78 वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव बना हुआ है.

ग्रामीणों संग बैठक, अधिकारियों को तत्काल ब्लूप्रिंट बनाने का निर्देश

ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से विधायक संजीव सरदार प्रखंड, अंचल, विद्युत विभाग, वन विभाग, पेयजल आपूर्ति विभाग एवं टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे थे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर बिजली, सड़क, पानी, आवास, पेंशन एवं अन्य मूलभूत समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली. विधायक ने मौके पर उपस्थित पांच विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जल्द से जल्द ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया. विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में पहली बार विकास की नई उम्मीद जगी है और लोगों ने वर्षों बाद किसी जनप्रतिनिधि को अपने बीच देखकर खुशी जताई.

चार सुदूर गांवों में पहली बार पहुंचेगी बिजली, हुआ शिलान्यास

दौरे के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चार गांवों में विद्युतीकरण योजना का विधिवत शिलान्यास किया. इस योजना के शुरू होने के साथ ही इन गांवों में पहली बार नियमित बिजली पहुंचने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. वर्तमान में यहाँ के कुछ घरों में टाटा स्टील द्वारा लगाए गए सोलर पैनल के सहारे ग्रामीण रोशनी और पंखे का उपयोग कर रहे हैं. मौके पर मौजूद जादूगोड़ा विद्युत विभाग के एसडीओ मो. सैफुद्दीन ने बताया कि जल्द ही इन गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी.

माओवाद के प्रभाव से पिछड़े गांवों को मुख्यधारा में लाना प्राथमिकता

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका एवं डुमरिया प्रखंड की सीमा पर स्थित इन पहाड़ी गांवों में कभी माओवादियों का प्रभाव रहा था, जिसके कारण विकास कार्य लंबे समय तक बाधित रहे. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आजादी के दशकों बाद भी यहाँ मूलभूत सुविधाओं का न होना बेहद संवेदनशील मामला है. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही अबुआ सरकार का मुख्य उद्देश्य है. आने वाले समय में यहाँ बिजली, आवास, पेयजल और पेंशन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर इन गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा.

प्रशासनिक व पुलिस अमले सहित पांच विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

विधायक संजीव सरदार के इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ मो. सैफुद्दीन, अंचल कार्यालय से सीआई हेमंत कुमार, राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन से शिवशंकर कण्डेयांग व रितेश टुडू, पंचायत सचिव ललन ठाकुर, वन विभाग से स्वराज बांसुरी, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव सहित पेयजल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

The post Jamshedpur-Rural : ट्रैक्टर से 14 किमी पहाड़ चढ़कर मिठाईझरना गांव पहुंचे विधायक संजीव सरदार, 78 साल बाद चार आदिम जनजाति गांवों में बिजली योजना का शिलान्यास appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: बूकामडीह में बाइक सवार ने ट्रैक्टर में मारा ठोकर, दोनो सवार की मृत्यु
उदित वाणी पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के बूकामडीह पोटका मुख्य मार्ग पर टाटा स्टील के कचरा निष्पादन निर्माण स्थल गेट के समीप पूर्व से खड़े एक ट्रैक्टर में बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक जोड़ो महाली उर्फ काला तथा दूसरा काला माहुली है। दोनों बूकाम डीह का ही रहने वाला है। दोनों रात्रि में काम करके भालकी की ओर से घर जा रहा था। जहां पर बाइक सवार ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। बाद में टी एम एच में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मृत्यु हो गई।

The post JHARKHAND: बूकामडीह में बाइक सवार ने ट्रैक्टर में मारा ठोकर, दोनो सवार की मृत्यु appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime-Rural : नन बैंकिंग कंपनी में 8.75 लाख की कथित चोरी; पुलिस को मामला लगा संदेहास्पद, जांच शुरू
उदित वाणी, पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक नन बैंकिंग कंपनी में 8.75 लाख रुपये की संदेहास्पद चोरी का मामला सामने आया है. कंपनी के मैनेजर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस की उच्चस्तरीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

मैनेजर ने दर्ज कराया मामला

हाता-हल्दीपोखर मुख्य पथ पर स्थित नन बैंकिंग कंपनी ‘नेबफीन्स लिमिटेड’ के मैनेजर किशोर सैनी ने सोमवार को कोवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, ऑफिस में रखे 8.75 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और चार्जर समेत अन्य सामानों की चोरी हो गई है. मैनेजर ने बताया कि तीन दिनों तक बैंक की छुट्टी होने के कारण मार्केट कलेक्शन की बड़ी राशि कार्यालय में ही रखी हुई थी.

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे डीएसपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, डीएसपी पटमदा वचनदेव कुजूर, एसडीपीओ घाटशिला अजित कुमार कुजूर और थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव दल-बल के साथ हल्दीपोखर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने कंपनी के कार्यालय की गहनता से जांच की और मैनेजर समेत अन्य कर्मियों से लंबी पूछताछ की.

मामला संदेहास्पद, स्टाफ से पूछताछ जारी

पुलिस की शुरुआती जांच में चोरी की यह घटना संदेहास्पद प्रतीत हो रही है. पुलिस ने कंपनी के सभी महत्वपूर्ण कागजात और रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं. घटना के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच करने के लिए पुलिस ने मैनेजर किशोर सैनी और अन्य सभी स्टाफ को पूछताछ के लिए कोवाली थाना लेकर गई है.

जल्द होगा मामले का उद्भेदन

मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला कुछ और ही संकेत दे रहा है, इसलिए गहन पूछताछ की जा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा और सच्चाई सामने आ जाएगी.

The post Jamshedpur Crime-Rural : नन बैंकिंग कंपनी में 8.75 लाख की कथित चोरी; पुलिस को मामला लगा संदेहास्पद, जांच शुरू appeared first on Udit Vani.

पोटका: 3 करोड़ की लागत से बनेगी 3.7 किमी सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. बुधवार को विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया. इस 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

ग्रामीणों की पुरानी मांग हुई पूरी

यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों में से एक थी. हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा जैसे गाँवों के लोगों को विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सड़क निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

“पोटका को जल्द मिलेगा रिंग रोड” – संजीव सरदार

शिलान्यास के मौके पर विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार गाँव-गाँव तक विकास की किरण पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने घोषणा की कि ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ पोटका क्षेत्र को जल्द ही एक रिंग रोड की सौगात भी मिलेगी, जिससे शहर और गाँव की दूरी और कम होगी.

गुणवत्ता से समझौता नहीं: ग्रामीणों को निगरानी का निर्देश

विधायक ने संबंधित विभाग और संवेदक को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की कि वे स्वयं निर्माण कार्य की निगरानी करें. संजीव सरदार ने कहा, “यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलती है, तो तुरंत सूचित करें ताकि दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.”

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति

इस अवसर पर मुखिया कान्हू मुर्मू, रामप्रधान बीरसिंह बास्के, कीस्टो भूमिज, वार्ड सदस्य चंपा हेम्ब्रम, बिनोद महतो, भोला बोदरा, जगत मार्डी, भागवत मार्डी, माया हेम्ब्रम, सिदु हेम्ब्रम, जनता सरदार, मानू भूमिज, गंगारानी बोदरा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

The post पोटका: 3 करोड़ की लागत से बनेगी 3.7 किमी सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: पोटका विधायक संजीव सरदार ने की विकास कार्यों की समीक्षा: 14 मई से शुरू होगी जनगणना, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर: हाता में निरीक्षण करने के उपरांत पोटका विधायक संजीव सरदार सीधे प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. यहाँ उन्होंने अंचलाधिकारी (CO) निकिता बाला और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अरुण कुमार मुंडा के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति जांची गई और आगामी 14 मई 2026 से शुरू होने वाली जनगणना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. विधायक ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा होना चाहिए.

ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन: समीक्षा बैठक के बाद विधायक संजीव सरदार ने घंटों तक प्रखंड मुख्यालय में बैठकर दूर-दराज के गांवों से आए लोगों की फरियाद सुनी. उन्होंने जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया. विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फाइलों को लटकाने के बजाय तत्काल समाधान सुनिश्चित करें. कई मामलों में तो विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के आदेश दिए.

जनता की सेवा ही मेरा धर्म: इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, “जनता की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य और धर्म है. मैं हर उस व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हूँ जो उम्मीद लेकर मेरे पास आता है.” उन्होंने अधिकारियों को भी नसीहत दी कि वे आम लोगों के साथ संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ पेश आएं.

ग्रामीणों ने दिया ‘बेटे’ का दर्जा: विधायक के काम करने के अंदाज और उनकी सहजता से ग्रामीण काफी प्रभावित दिखे. अपनी समस्याओं का समाधान पाकर कई बुजुर्ग और महिलाएं भावुक हो गईं और विधायक को आशीर्वाद देते हुए कहा— “बेटा हो तो तुम्हारे जैसा.” ग्रामीणों ने कहा कि संजीव सरदार जिस तरह स्वयं बैठकर उनकी बातें सुनते हैं, वह उनकी जनसेवा के प्रति ईमानदारी को दर्शाता है.

The post JAMSHEDPUR: पोटका विधायक संजीव सरदार ने की विकास कार्यों की समीक्षा: 14 मई से शुरू होगी जनगणना, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश appeared first on Udit Vani.

करुणा सेचेन क्लिनिक में बड़ा खुलासा: महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था इलाज, औचक निरीक्षण में भड़के विधायक संजीव सरदार
उदित वाणी जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के पावरू (हाता) स्थित स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित सेचेन करुणा क्लिनिक में सोमवार को गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ। स्थानीय विधायक संजीव सरदार के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में भारी लापरवाही और नियमों की अनदेखी सामने आई, जिससे पूरे प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।निरीक्षण के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब एक महिला मरीज का फिजियोथेरेपी एक पुरुष कर्मी द्वारा किया जा रहा था। इतना ही नहीं, महिलाओं का एक्स-रे भी पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था, जो गंभीर नियम उल्लंघन माना जाता है। विधायक ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर ही स्टाफ को फटकार लगाई। स्थिति और चिंताजनक तब दिखी जब पूरे क्लिनिक में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला।

स्टाफ सूची तक नहीं, बाहरी कर्मियों का दबदबा

जब विधायक ने स्टाफ की सूची मांगी तो प्रबंधन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पूछताछ में पता चला कि कुल 40 कर्मियों में से केवल 8 ही स्थानीय हैं, जबकि बाकी बाहरी राज्यों से हैं। इसके साथ ही स्थानीय कर्मचारियों को कम मजदूरी देने और पीएफ-ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने की बात भी सामने आई।

फ्री इलाज के नाम पर वसूली, विदेशी फंड पर सवाल

ग्रामीणों की शिकायतों की पुष्टि करते हुए विधायक ने कहा कि क्लिनिक में मुफ्त इलाज के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। संस्था द्वारा महिलाओं को टेलरिंग, निटिंग और कृषि प्रशिक्षण देने के दावे भी निरीक्षण में खोखले साबित हुए—मौके पर ऐसी कोई गतिविधि नहीं दिखी। इससे विदेशी फंड के दुरुपयोग की आशंका और गहरी हो गई है।

“जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं चलेगा”

विधायक संजीव सरदार ने साफ शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की गरिमा और मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

सिविल सर्जन को जांच के आदेश, जल्द होगी कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को फोन कर क्लिनिक की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्था की गतिविधियों और फंड के उपयोग की पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

The post करुणा सेचेन क्लिनिक में बड़ा खुलासा: महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था इलाज, औचक निरीक्षण में भड़के विधायक संजीव सरदार appeared first on Udit Vani.

पोटका: काशीडीह में राशन विवाद सुलझा, आंदोलन के बाद कार्डधारियों के बीच खाद्यान्न वितरण शुरू
उदित वाणी, पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत के काशीडीह गांव में राशन वितरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच आखिरकार कार्डधारियों को राहत मिली है। सोमवार को प्रातः 9 बजे से ही कार्डधारियों के बीच आज से अप्रैल माह का खाद्यान्न वितरण शुरू कर दिया गया।

गौरतलब है कि गांव के पीडीएस डीलर ललिता खंड पातर पर आरोप था कि वह सैकड़ों कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दे रहा था। इस कारण जनवरी से अप्रैल तक का खाद्यान्न लंबित हो गया था, जिससे लोगों में भारी नाराजगी थी।

कार्डधारियों द्वारा डीलर के खिलाफ आंदोलन किए जाने के बाद प्रखंड आपूर्ति विभाग हरकत में आया और डीलर को तत्काल राशन वितरण के निर्देश दिए।

विभाग के निर्देश के बाद अप्रैल माह का राशन वितरण शुरू किया गया।खाद्यान्न वितरण के दौरान स्थानीय मुखिया काजल बारीक एवं पंचायत समिति सदस्य देवेन महतो भी मौजूद रहे और उनकी निगरानी में कार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराया गया।

The post पोटका: काशीडीह में राशन विवाद सुलझा, आंदोलन के बाद कार्डधारियों के बीच खाद्यान्न वितरण शुरू appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: चार माह से राशन न मिलने पर फूटा कार्डधारियों का गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
उदित वाणी जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की अव्यवस्था के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया. पिछले चार महीनों से राशन से वंचित लगभग 400 कार्डधारियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने पीडीएस डीलर ललिता खंड पातर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

फिंगर प्रिंट लिया पर अनाज नहीं दिया: कार्डधारियों का आरोप

प्रदर्शन कर रहे कार्डधारियों का कहना है कि स्थानीय राशन दुकानदार ललिता खंड पातर द्वारा हर महीने मशीन पर उनके फिंगर प्रिंट (बायोमेट्रिक) तो ले लिए जाते हैं, लेकिन राशन देने के नाम पर उन्हें टरका दिया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार चार महीनों से अनाज नहीं मिलने के कारण गरीब परिवारों के सामने अब भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है.

बीडीओ और बीएसओ को सौंपा ज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा. उन्होंने मांग की है कि डीलर के पिछले चार माह के स्टॉक की जांच की जाए और तत्काल प्रभाव से बकाया राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

इस घेराव प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों का साथ दिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, मनोज सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारीक, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, पूर्व पंसस सोनका महतो और सचिंद्र बारीक सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी और दोषी पाए जाने पर डीलर का लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है.

The post JAMSHEDPUR: चार माह से राशन न मिलने पर फूटा कार्डधारियों का गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी appeared first on Udit Vani.

POTKA: काशीडीह में राशन डीलर के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, फिंगरप्रिंट लेकर 4 माह से अनाज न देने का आरोप
उदित वाणी, पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत के काशीडीह गांव में राशन वितरण में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है. स्थानीय पीडीएस (PDS) दुकानदार द्वारा कार्डधारियों से ई-पोस मशीन पर फिंगरप्रिंट लेने के बावजूद पिछले चार महीनों से राशन नहीं दिया गया है. गुरुवार को इस अनियमितता से नाराज लगभग 450 कार्डधारियों ने राशन दुकान का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

फिंगरप्रिंट लेकर टरकाने का खेल

आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ललिता खंड पातर हर महीने कार्डधारियों को दुकान बुलाकर उनका फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) तो ले लेती हैं, लेकिन खाद्यान्न वितरण के समय उन्हें “अगले दिन आना” कहकर टाल दिया जाता है. कार्डधारियों का कहना है कि यह सिलसिला पिछले चार महीनों से जारी है. गुरुवार को भी जब डीलर ने दोबारा फिंगरप्रिंट देने की बात कही, तो ग्रामीण आपे से बाहर हो गए और दुकान को चारों तरफ से घेर लिया.

एमओ ने लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दिया भरोसा

हंगामे की सूचना मिलने पर प्रभारी मुखिया काजल बारीक, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो और भाजपा नेता मनोज सरदार मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और तत्काल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) से फोन पर बात की. आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को शुक्रवार को कार्यालय आकर लिखित शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया है, ताकि डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.

पोटका में आम हुई फिंगरप्रिंट की धोखाधड़ी

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि पोटका प्रखंड में कार्डधारियों से फिंगरप्रिंट लेकर राशन डकारने का मामला अब आम हो गया है. डीलर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और गरीब कार्डधारी अपने अधिकार के अनाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया चार माह का राशन नहीं मिला, तो वे जिला मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन करेंगे.

The post POTKA: काशीडीह में राशन डीलर के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, फिंगरप्रिंट लेकर 4 माह से अनाज न देने का आरोप appeared first on Udit Vani.