Parsudih Police Archives - Udit Vani

कीताडीह दुष्कर्म मामला: अंधेरे और गर्मी का फायदा उठाकर किशोरी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार
उदित वाणी जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह (माखन गली) में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मुन्ना तामसोय को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सदर अस्पताल में आरोपी की पूरी मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बिजली कटने का उठाया फायदा, कमरे में खींचकर किया गलत काम

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुन्ना तामसोय मूल रूप से चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह फिलहाल कीताडीह में किराए के मकान में रह रहा था और गम्हरिया स्थित मलेरिया विभाग में कार्यरत था। मंगलवार की रात क्षेत्र में बिजली कटी हुई थी। भयंकर गर्मी के कारण पीड़िता अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मुन्ना तामसोय ने किशोरी को अकेला पाकर दबोच लिया। वह उसे जबरन खींचकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को किसी से भी कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

टाटानगर स्टेशन से भागने की फिराक में था आरोपी

रोती-बिलखती पीड़िता जब अपने घर पहुंची, तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने फौरन आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकेबंदी की और शहर से भागने की फिराक में टाटानगर स्टेशन पर खड़े आरोपी मुन्ना तामसोय को धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

The post कीताडीह दुष्कर्म मामला: अंधेरे और गर्मी का फायदा उठाकर किशोरी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: 7 साल से फरार लोन धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी रांची से गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बहुचर्चित पर्सनल लोन धोखाधड़ी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपी विकाश कुमार झा (48) को पुलिस ने रांची के नामकुम इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही लंबे समय से लंबित इस मामले में एक अहम कड़ी जुड़ गई है।

पुलिस के अनुसार, परसुडीह थाना कांड संख्या 82/19 में नामजद विकाश झा लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को उसे नामकुम बाजार चौक से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमशेदपुर लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि यह मामला पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी से जुड़ा था। सात साल पहले पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया था, लेकिन विकाश झा तब से फरार चल रहा था।

जांच में सामने आया था कि गिरोह लोगों को कम ब्याज पर पर्सनल लोन का झांसा देता था और उनसे वाहन लोन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लेता था। इसके बाद पीड़ितों के नाम पर वाहन फाइनेंस कराकर उसे बेच दिया जाता था, जिससे लाखों रुपये की हेराफेरी की जाती थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से मामले की पूरी कड़ी अब लगभग स्पष्ट हो गई है। साथ ही, अन्य संभावित पीड़ितों और आर्थिक लेन-देन की भी पुनः जांच की जा रही है।

The post जमशेदपुर: 7 साल से फरार लोन धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी रांची से गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: ब्रेड खिलाकर बकरी उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, एक आरोपी पकड़ाया
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह क्षेत्र में कार से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार शाम करीब सात बजे गोलपहाड़ी स्थित गायत्री मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान मानगो निवासी राजा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बागबेड़ा निवासी रवि कुमार के घर के पास से उसकी बकरी अचानक गायब हो गई। शक होने पर जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो एक सफेद रंग की कार में सवार दो युवक संदिग्ध गतिविधि करते दिखे। फुटेज में साफ नजर आया कि दोनों पहले बकरी को ब्रेड खिलाकर अपने पास बुलाते हैं और फिर झटके से उसे कार में डालकर फरार हो जाते हैं।

रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए कार की तस्वीर स्थानीय युवकों के साथ साझा की। कुछ ही देर में वही कार गोलपहाड़ी की ओर जाती दिखी, जिसके बाद युवकों ने पीछा कर उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बकरी चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

इस अफरा-तफरी के बीच एक आरोपी भागने में सफल रहा, जबकि राजा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

The post JAMSHEDPUR: ब्रेड खिलाकर बकरी उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, एक आरोपी पकड़ाया appeared first on Udit Vani.