Nari Shakti Vandan Adhiniyam Archives - Udit Vani

Jharkhand : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मुख्यमंत्री का समय न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन पर तीखा हमला
उदित वाणी, रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे गंभीर विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुलाकात के लिए समय नहीं दिए जाने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री से मिलकर राज्य में विशेष सत्र बुलाने और सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजने का आग्रह करना चाहती थी, लेकिन लगातार प्रयास के बाद भी समय नहीं मिला.

मुलाकात के प्रयासों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी

मरांडी ने जानकारी दी कि पार्टी के महामंत्री अमर कुमार बाउरी द्वारा 30 अप्रैल से ही मुख्यमंत्री से समय लेने का प्रयास किया जा रहा था. लक्ष्य था कि 3 मई को मुलाकात हो सके, लेकिन स्पष्ट उत्तर न मिलने के कारण भाजपा को अब पत्र का सहारा लेना पड़ा है. उन्होंने कहा कि विषय वस्तु स्पष्ट करने के बावजूद मुख्यमंत्री ने समय देना मुनासिब नहीं समझा.

झारखंड में सीटों का समीकरण: 81 से 121 हो सकती है विधानसभा सीटें

बाबूलाल मरांडी ने अधिनियम के महत्व को समझाते हुए कहा कि इसके लागू होने से झारखंड में लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 हो जातीं (7 महिलाओं के लिए आरक्षित), और विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर 121 हो जातीं (41 महिलाओं के लिए आरक्षित). उन्होंने कहा कि राज्य की पिछली सरकारों ने भी विधानसभा सीटें बढ़ाने का संकल्प भेजा था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बिल के विरोध में मतदान किया, जो निराशाजनक है.

विशेष सत्र बुलाने की मांग

भाजपा की योजना मुख्यमंत्री से राज्यपाल की सहमति से एक विशेष सत्र बुलाने का आग्रह करने की थी. इसके माध्यम से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी थी ताकि इस बिल को दोबारा लाया जा सके और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके. प्रेस वार्ता के अंत में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र भी साझा किया. इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रहे.

The post Jharkhand : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मुख्यमंत्री का समय न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन पर तीखा हमला appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम: पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला, रांची में 28 अप्रैल को निकलेगा विशाल मशाल जुलूस
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक और भाजपा नेत्री पूर्णिमा साहू ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर इंडी गठबंधन और कांग्रेस देश की महिलाओं के बीच भ्रम फैला रहे हैं. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को समान अधिकार देने का ऐतिहासिक अवसर आया था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपना महिला-विरोधी चरित्र उजागर कर दिया है.

प्रधानमंत्री का संकल्प: अधिकार उपकार नहीं, महिलाओं का हक

पूर्णिमा साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य को दोहराते हुए कहा कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने वर्षों तक न तो विधानसभा और न ही लोकसभा में महिलाओं को पर्याप्त अवसर दिए.

परिसीमन और जनगणना पर स्थिति स्पष्ट

विधायक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से कहा कि परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या के आधार पर संतुलित और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है, जिससे किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि 2023 में जब यह अधिनियम सदन में आया था, तब चुनाव के डर से कांग्रेस ने समर्थन दिया था, लेकिन अब लागू होने के समय वे इसे लेकर गुमराह कर रहे हैं.

28 अप्रैल को रांची में महिलाओं का विशाल मशाल जुलूस

इंडी गठबंधन की मानसिकता के विरोध और अधिनियम के समर्थन में 28 अप्रैल को संध्या 5 बजे रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा. पूर्णिमा साहू ने कहा कि आज की महिलाएं सशक्त हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने को तैयार हैं.

उपस्थिति

इस प्रेस वार्ता के दौरान आरती कुजूर, सीमा सिंह, रफिया नाज़ और बबीता झा भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

The post Jamshedpur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम: पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला, रांची में 28 अप्रैल को निकलेगा विशाल मशाल जुलूस appeared first on Udit Vani.

रांची: भाजपा का भव्य ‘महिला आक्रोश मार्च’; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ गरजीं महिलाएं
उदित वाणी, रांची: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरुद्ध कांग्रेस, झामुमो और अन्य विपक्षी दलों के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ शनिवार को प्रदेश भाजपा ने राजधानी में शक्ति प्रदर्शन किया. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस विशाल ‘महिला आक्रोश मार्च’ में हजारों की संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विपक्षी दल महिलाओं के आरक्षण और उनके अधिकारों पर कुठाराघात कर रहे हैं, जिसका जवाब अब राज्य की मातृशक्ति सड़क पर उतरकर दे रही है.

दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में गूँजा ‘जन आक्रोश’

इस भव्य जन आक्रोश रैली और पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व अर्जुन मुंडा ने किया. रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और भाजपा नेत्री मीरा मुंडा भी प्रमुख रूप से शामिल हुईं.

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसे पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

जमशेदपुर से उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों से भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी रही. जिला भाजपा नेता सुबोध झा, शैलेश पाठक, युवा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, मनोज कुमार, संतोष सिंह, जूली शर्मा, सीमा देवी, बबीता देवी और कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मातृशक्ति और कार्यकर्ता रांची पहुँचे. सभी मंडलों और मोर्चों के अध्यक्षों ने इस पदयात्रा में शामिल होकर नारी शक्ति के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की.

अधिकारों के प्रति सजग हुई मातृशक्ति

रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति इस बात का जीवंत प्रमाण है कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड की महिलाएं कांग्रेस और उसके सहयोगियों की “महिला विरोधी” राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पदयात्रा के दौरान ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ और ‘आरक्षण विरोधी विपक्ष मुर्दाबाद’ के नारों से पूरा मोरहाबादी क्षेत्र गुंजायमान रहा.

The post रांची: भाजपा का भव्य ‘महिला आक्रोश मार्च’; नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ गरजीं महिलाएं appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आह्वान: अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट हो आधी आबादी
उदित वाणी, रांची : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने घोषणा की है कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित होने में बाधा डालने के विरोध में शनिवार को राजधानी रांची में ऐतिहासिक ‘महिला आक्रोश मार्च’ निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि यह मार्च किसी विशेष दल का नहीं बल्कि पूरी आधी आबादी का कार्यक्रम है, जो स्वतः स्फूर्त तरीके से आयोजित हो रहा है.

मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे से रांची के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा और आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. इस आंदोलन में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होकर अपना दमखम दिखाएंगी. केंद्रीय मंत्री ने सभी महिलाओं, चाहे वे किसी भी दल या सामाजिक संगठन से जुड़ी हों, उनसे अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है.

विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा हुआ उजागर

अन्नपूर्णा देवी ने झामुमो, कांग्रेस और राजद पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन का महिला विरोधी चेहरा अब देश के सामने है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पुरानी मंशा रही है कि महिलाओं को कभी आरक्षण न मिले. इन्हीं दलों के नापाक मंसूबों के कारण संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाया, जिससे देशभर की महिलाओं में भारी रोष व्याप्त है.

अपमान का बदला लेगी झारखंड की नारी शक्ति

केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी दी कि महिलाओं के अधिकारों पर वार करने वाले विपक्षी दलों को नारी शक्ति सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आधी आबादी को अधिकार देने का सुनहरा मौका दिया था, लेकिन विपक्ष ने उस पर पानी फेर दिया. अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी और जरूरत पड़ने पर इन विपक्षी नेताओं को खदेड़ने का काम भी करेंगी. इस अपमान का बदला झारखंड की बेटियां और बहनें हर हाल में लेकर रहेंगी.

The post Jharkhand : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आह्वान: अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट हो आधी आबादी appeared first on Udit Vani.

Adityapur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का विरोध निंदनीय: पूर्व सांसद आभा महतो
उदित वाणी, आदित्यपुर : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद आभा महतो ने आदित्यपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकना अत्यंत निंदनीय और अशोभनीय कृत्य है. आभा महतो के अनुसार, भारत में नारी हमेशा से आदरणीय रही है, लेकिन वर्तमान में महिलाओं के हक छीनने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने महिलाओं से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि सफलता अवश्य मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों का उल्लेख

आभा महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र लाकर महिला आरक्षण बिल पास करवाने की पूरी तैयारी की थी. इस बिल के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना था. उन्होंने याद दिलाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही भाजपा इस बिल को पास कराने का प्रयास कर रही है. उन्होंने दुख जताया कि विपक्ष की महिला सांसद भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि विपक्ष ने भारत की आधी आबादी के अधिकारों को छीनने का काम किया है.

महिलाओं को केवल वोट बैंक समझता है विपक्ष: पूर्णिमा साहू

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्षों से महिलाओं को न्याय नहीं मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियाँ महिलाओं को केवल वोट बैंक समझती हैं और उनके अधिकारों को कुचलने का काम कर रही हैं. पूर्णिमा साहू ने परिसीमन को महिला आरक्षण के लिए अनिवार्य बताया और कहा कि इससे पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान अवसर प्राप्त होंगे. उन्होंने विपक्ष के चरित्र को दोहरा बताया और जनता को गुमराह न होने की अपील की.

पप्पू यादव की टिप्पणी पर विरोध और उपस्थित नेता

विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मानसिक रूप से विकृत करार दिया. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, महामंत्री राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष देवेश महापात्रा, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, सारथी महतो, ऋतिका मुखी, सतीश शर्मा, अमितेश अमर, ललन शुक्ला और गणेश कालिंदी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे.

The post Adityapur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का विरोध निंदनीय: पूर्व सांसद आभा महतो appeared first on Udit Vani.

लोकसभा में मतदान से पहले पीएम मोदी की अपील, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें’
उदित वाणी नई दिल्ली:  लोकसभा में शुक्रवार शाम 4 बजे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर वोटिंग होनी है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें.

पीएम मोदी ने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें.

पीएम मोदी ने लोकसभा में वोटिंग से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है. कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है. जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है. हर आशंका का समाधान किया गया है. जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं. किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है. अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें. आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं.”

पीएम मोदी ने कहा, ”अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है. मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, अपील करता हूं, कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा, कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारी शक्ति की भावनाएं आहत हों. देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें.”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ”मैं सभी सांसदों से कहूंगा. आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए. ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी. देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा. आइए, हम मिलकर आज इतिहास रचें. भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें.

The post लोकसभा में मतदान से पहले पीएम मोदी की अपील, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें’ appeared first on Udit Vani.