Jharkhand Health News Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा होमगार्ड जवानों का गुस्सा, एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर संकट के बादल
उदित वाणी, जमशेदपुर:  कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अस्पताल में तैनात करीब 90 होमगार्ड जवानों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। नाराज जवानों ने वेतन भुगतान नहीं होने पर आंदोलन और हड़ताल की चेतावनी दी है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

सोमवार को होमगार्ड प्रभारी दिग्विजय पांडेय ने जवानों को बताया कि फंड के अभाव में फिलहाल वेतन भुगतान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रविवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा से इस संबंध में बातचीत हुई थी, जिसमें अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अगस्त माह से पहले वेतन भुगतान की संभावना नहीं है। यह जानकारी मिलते ही महिला होमगार्ड जवानों का आक्रोश फूट पड़ा। बी शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त होने के बाद महिला जवानों ने प्रभारी का घेराव कर नाराजगी जताई और तीखी बहस की।

महिला जवान रीना मुंडा, दीपाली महतो, सोनी मार्डी, गुमी माझी, बागी मुर्मू, सरस्वती मांडी और कलावती महतो समेत अन्य ने कहा कि वे दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन ड्यूटी करने आती हैं, जिसमें आने-जाने पर लगभग 200 रुपए प्रतिदिन खर्च हो जाते हैं। इसके बावजूद तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। जवानों ने बताया कि अब तक किसी तरह कर्ज लेकर परिवार का भरण-पोषण किया, लेकिन आगे दो माह तक बिना वेतन गुजारा करना संभव नहीं है। उनका कहना है कि अस्पताल की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य कई तरह की व्यवस्थाओं में होमगार्ड जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, फिर भी उनके वेतन के लिए समय पर राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

होमगार्ड जवान पंकज कुमार झा ने कहा कि अब जवानों के लिए दो माह और इंतजार करना संभव नहीं है। यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जवानों का कहना है कि कई कर्मी पूरी तरह इसी नौकरी पर निर्भर हैं और वेतन नहीं मिलने से उनके सामने भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां तक कि स्थानीय राशन दुकानदारों ने भी उधार में सामान देना बंद कर दिया है। वेतन भुगतान को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच यदि जवान हड़ताल पर जाते हैं तो एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है, जिससे अस्पताल प्रबंधन की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

The post जमशेदपुर: तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर फूटा होमगार्ड जवानों का गुस्सा, एमजीएम अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर संकट के बादल appeared first on Udit Vani.

भीषण गर्मी में खून की कमी को दूर करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर :  वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसके कारण ब्लड बैंकों और अस्पतालों में रक्त (खून) की आवश्यकता बहुत ज्यादा हो गई है। इसी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं युवक मिलन समिति, चालियामा की ओर से एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने किया 50 यूनिट रक्तदान, सिविल सर्जन ने किया सम्मानित

सरकारी सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में समाज के जागरूक और ‘ईश्वर कोटि’ के मनुष्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में पहुंचे सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, आनंद मार्ग के आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत एवं युवक मिलन समिति के डॉ. लोकेश मंडल ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।

निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले ही ‘ईश्वर कोटि के मनुष्य’: सुनील आनंद

रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं, वे सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं। इसका कारण यह है कि इस रक्तदान को करने में रक्तदाता का किसी भी प्रकार का कोई निजी स्वार्थ नहीं छिपा रहता है। ये लोग परम पुरुष के उन बच्चों (मरीजों) के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं, जो संस्कारगत कारणों से इस समय अस्पतालों में कष्ट भोग रहे हैं। इसलिए ऐसे परोपकारी मनुष्यों को समाज में ईश्वर कोटि का मनुष्य कहा गया है।

शिविर को सफल बनाने में इन सदस्यों का रहा सराहनीय सहयोग

इस पूरे सेवा कार्य और रक्तदान शिविर को सफल बनाने में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें युवक मिलन समिति के पप्पू मंडल, सोमेन मंडल, परितोष मंडल, रूपेश मंडल, सुकेश मंडल, सजल मंडल, अजय मंडल, चंचल, उज्जवल, मधु, देवेश, सुकेश, दिनेश मिलन, श्रीदाम, कृष्ण कौशिक, गणपति तथा आनंद मार्ग की ओर से सुनील आनंद, योगेश जी और झूरी जमुदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सक्रिय सहयोग किया।

The post भीषण गर्मी में खून की कमी को दूर करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन appeared first on Udit Vani.

एमजीएम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उमड़ी भीड़, मरीजों की लंबी कतार से बढ़ी परेशानी
उदित वाणी, जमशेदपुर: रविवार को ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण सोमवार सुबह एमजीएम अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग गई। मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए घंटों लाइन में खड़े नजर आए।

अस्पताल परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में होमगार्ड जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने से मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और भीड़ के कारण लोगों के पसीने छूटते दिखे।

सोमवार को न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, ऑनकोसर्जरी और कार्डियोलॉजी जैसी सुपरस्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं संचालित होने के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इससे रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी के बाहर पूरे दिन दबाव बना रहा।

The post एमजीएम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उमड़ी भीड़, मरीजों की लंबी कतार से बढ़ी परेशानी appeared first on Udit Vani.

रांची में वर्षों से चल रहा ‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’, राज्यपाल के निर्देश पर अब बदलेगा नाम
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची में राज्य सरकार के सहयोग से वर्षों से संचालित ‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ का नाम अब आखिरकार बदल दिया जाएगा. राज्य गठन के बाद भी पुराने नाम से चल रहे इस संस्थान को जल्द ही ‘झारखंड आई बैंक’ के नाम से जाना जाएगा. इस संबंध में मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.

लोकभवन में आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में राज्यपाल ने कहा कि संस्थान को राज्य में एक उत्कृष्ट और विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके.

राज्यपाल ने ट्रस्ट से जुड़ी भूमि संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ऐसा सेवा और कार्य मॉडल विकसित करे, जिससे उसे कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड अधिक मात्रा में प्राप्त हो सके. इसके जरिए आधुनिक और उन्नत नेत्र चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा. उन्होंने विशेष रूप से एडवांस आई केयर सुविधाओं के विकास पर बल दिया.

बैठक में राज्यपाल ने ट्रस्ट को जल्द से जल्द आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी. अस्पताल के सुचारु संचालन के लिए एक दक्ष और समर्पित अस्पताल प्रबंधक या प्रशासक की नियुक्ति पर भी जोर दिया गया.

बैठक में डॉ टीपी बर्णवाल को ट्रस्टी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया. वहीं, अजय जैन का संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया.

उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य के गठन के बाद भी रांची में संचालित यह संस्थान ‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’ के नाम से ही कार्य कर रहा है. अब करीब ढाई दशक बाद इसके नाम परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू होने को महत्वपूर्ण प्रशासनिक और प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है.

बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, स्वास्थ्य विभाग के विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, राज्यपाल सचिवालय के विशेष सचिव ए.के. सत्यजीत, ट्रस्ट की सचिव डॉ. प्रणंति सिन्हा समेत अन्य ट्रस्टी उपस्थित थे.

(आईएएनएस)

The post रांची में वर्षों से चल रहा ‘बिहार आई बैंक ट्रस्ट’, राज्यपाल के निर्देश पर अब बदलेगा नाम appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: सरकारी विभागों की सुस्ती: 200 मीटर की हाईटेंशन लाइन के कारण रुका अस्पताल का उद्घाटन
उदित वाणी, जमशेदपुर : विकास के दावों के बीच सरकारी विभागों की आपसी ‘उधेड़बुन’ जनता की सुविधाओं पर भारी पड़ रही है। डुमरिया प्रखंड के भालुकपतड़ा मौजा में बनकर तैयार हुआ 30 बेड का नया अस्पताल सफेद हाथी साबित हो रहा है। अस्पताल की इमारत और ढांचा तो पूरी तरह तैयार है, लेकिन विद्युत संयोजन न होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।

प्राक्कलन तैयार, पर राशि का इंतजार

मामले की जड़ स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के बीच फंसी फाइलें हैं। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार के अनुसार, विभाग ने हाईटेंशन लाइन के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक इस प्राक्कलन की राशि जमा नहीं की गई है। राशि जमा होने के बाद ही विभाग सामग्री की खरीद करेगा और लाइन जोड़ने का काम शुरू होगा।

ट्रांसफार्मर लगा, पर नहीं पहुंची हाईटेंशन लाइन

अस्पताल परिसर में संवेदक द्वारा नया ट्रांसफार्मर तो स्थापित कर दिया गया है, लेकिन इसे चालू करने के लिए हाईटेंशन लाइन की दरकार है। वर्तमान में हाईटेंशन लाइन अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। जब तक यह कनेक्शन नहीं जुड़ता, तब तक अस्पताल को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाएगी, जिससे वहां लगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण शो-पीस बने रहेंगे।

ग्रामीणों में रोष, जनप्रतिनिधियों से गुहार

अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू न होने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी सी प्रक्रिया के कारण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

The post JHARKHAND: सरकारी विभागों की सुस्ती: 200 मीटर की हाईटेंशन लाइन के कारण रुका अस्पताल का उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : MGM अस्पताल के गायनिक वार्ड में भारी अव्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों ने पुरुषों को वार्ड से खदेड़ा
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MGM Hospital) के गायनिक वार्डों में अव्यवस्था का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है. अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित महिला वार्डों में पुरुषों का प्रवेश वर्जित होने के बावजूद, पुरुष परिजन लगातार अंदर देखे जा रहे हैं. इससे वहां भर्ती महिला मरीजों को भारी असहजता और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

निरीक्षण और सुरक्षाकर्मियों की फटकार:

मंगलवार दोपहर को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और वार्डों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान वार्ड के भीतर कई पुरुष परिजन मौजूद मिले, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी फटकार लगाकर बाहर निकाला. सुरक्षाकर्मियों के अनुसार, अस्पताल अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश हैं कि महिला वार्ड में पुरुषों का प्रवेश सीमित रहे, लेकिन परिजनों की लापरवाही व्यवस्था में बाधा डाल रही है.

प्रसूति महिलाओं की पीड़ा और असहजता:

वार्ड में भर्ती एक महिला, जिनका हाल ही में प्रसव हुआ है, ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि पुरुषों की निरंतर मौजूदगी के कारण वह अपने नवजात शिशु को स्तनपान (Breastfeeding) तक नहीं करा पा रही हैं. प्राइवेसी न होने के कारण महिलाओं को काफी मानसिक और शारीरिक असहजता झेलनी पड़ रही है.

संक्रमण का खतरा और अतिक्रमण:

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई लोग वार्ड के फर्श पर बैठकर ही भोजन कर रहे थे, जिससे अस्पताल में संक्रमण (Infection) फैलने का खतरा बढ़ गया है. इसके अलावा, कई महिलाएं वार्ड के अंदर चटाई बिछाकर जमीन पर लेटी थीं, जबकि कुछ ने बिना जरूरत बेड पर कब्जा कर रखा था. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वार्ड से बाहर बने प्रतीक्षालय (Waiting Area) में जाने की सख्त हिदायत दी है.

प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती:

अस्पताल प्रशासन के लिए वार्ड की मर्यादा और साफ-सफाई बनाए रखना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है. सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि वे रोजाना सख्ती बरतते हैं, लेकिन लोगों के सहयोग के बिना स्थिति में सुधार लाना मुश्किल हो रहा है.

The post Jamshedpur : MGM अस्पताल के गायनिक वार्ड में भारी अव्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों ने पुरुषों को वार्ड से खदेड़ा appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश
उदित वाणी, रांची: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 मई तक मनाने और तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए जारी एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने संस्थानों में तत्काल प्रभाव से फायर सेफ्टी ऑडिट सुनिश्चित करें।

विद्युत भार बढ़ने से होने वाले शॉर्ट सर्किट की रोकथाम के लिए समय-समय पर निरीक्षण अनिवार्य रूप से करायें। अभियान निदेशक ने सभी अस्पतालों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने और विद्युत सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया है।

उन्होंने सुरक्षा मानकों के गैप को दूर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिया है। सभी संस्थानों को अपनी गतिविधियों, फोटो और फायर सेफ्टी असेसमेंट रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल और ईमेल पर 11 मई तक अनिवार्य रूप से भेजने का निर्देश दिया गया है। कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी सुरक्षा उपायों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

The post JHARKHAND: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान: झारखंड में जल्द लागू होगा स्वास्थ्य गारंटी कार्ड
उदित वाणी, रांची : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान (IPH) एवं एनएचएम सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) रैंकिंग में झारखंड ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रगति का लोहा मनवाया है.

नतीजे खुद बोल रहे हैं: डॉ. इरफान अंसारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि यह स्थान सरकार की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत का परिणाम है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा, “जो लोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते थे, आज उनकी बोलती बंद है. मैं अपना कर्म कर रहा हूं और नतीजे खुद बोल रहे हैं. हम आलोचना से नहीं, अपने काम से जवाब देते हैं.”

झारखंड में लागू होगा स्वास्थ्य गारंटी कार्ड

डॉ. अंसारी ने राज्य के नागरिकों के लिए एक बड़े विजन की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही झारखंड में स्वास्थ्य गारंटी कार्ड लागू किया जाएगा. इससे हर नागरिक को बेहतर और सुलभ इलाज सुनिश्चित होगा. उन्होंने जोर दिया कि राज्य के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

स्वास्थ्य क्षेत्र में बंपर बहाली और संसाधनों का विस्तार

मंत्री ने राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

1200 स्थायी चिकित्सकों की जल्द होगी बहाली.

7500 ANM एवं GNM की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू.

राज्य को जल्द मिलेंगे 247 नए एम्बुलेंस.

संथाल परगना में बनेगा नया कंट्रोल कमांड सेंटर.

ब्लड उपलब्धता के लिए तैयार होगी नई पॉलिसी.

ब्लड उपलब्धता पर हाई कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ब्लड उपलब्धता से जुड़े झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिना डोनर के ब्लड उपलब्ध कराना जमीनी स्तर पर चुनौतीपूर्ण है, इसलिए विभाग इस आदेश में संशोधन के लिए जल्द ही न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा.

45 मिनट अपने लिए: स्वस्थ जीवन का मंत्र

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंत्री ने लोगों से प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकालने की अपील की. उन्होंने नियमित व्यायाम, योग, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद पर जोर दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मोबाइल की लत आज लोगों को बीमार बना रही है, जिससे बचना जरूरी है. इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के बजाय पौधों को जल अर्पित कर की गई, साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

वन हेल्थ और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई NQAS रैंकिंग राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने “वन हेल्थ” की अवधारणा पर जोर दिया. वहीं, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने संतुलित दिनचर्या और तनावमुक्त जीवन को अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी बताया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया और हर्बल गार्डन हैंडबुक का विमोचन भी हुआ.

The post JHARKHAND : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान: झारखंड में जल्द लागू होगा स्वास्थ्य गारंटी कार्ड appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जुगसलाई CHC में HPV टीकाकरण शुरू: बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा बचाव
उदित वाणी, जमशेदपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), जुगसलाई सह गोलमुरी में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान का भव्य उद्घाटन किया गया. इस विशेष टीकाकरण अभियान का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है. कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपस्थित अतिथियों को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया.

संयुक्त रूप से हुआ अभियान का शुभारंभ

इस टीकाकरण अभियान का उद्घाटन मुख्य अतिथि जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दुबे, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, प्रखण्ड प्रमुख पानी सोरेन, बड़े लाल दुबे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोईज अख्तर अंसारी, प्रखण्ड लेखा प्रबंधक श्यामा प्रसाद महापात्र और सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

कैंसर से बचाव के लिए अनिवार्य है यह वैक्सीन

जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने वैक्सीन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीकाकरण 14 से 15 वर्ष की बच्चियों के लिए अत्यंत आवश्यक है. यह वैक्सीन उन्हें ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने में प्रभावी भूमिका निभाती है.

विद्यालयों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर छात्राओं को इस वैक्सीन के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि इस आयु वर्ग की अधिक से अधिक बच्चियां लाभान्वित हो सकें और गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें.

गरीब परिवारों की बच्चियों को मिलेगा सीधा लाभ

झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से विशेषकर उन गरीब बच्चियों को लाभ मिलेगा जो निजी अस्पतालों में महंगे वैक्सीनेशन का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं. सरकारी केंद्र पर यह सुविधा उपलब्ध होने से अब सभी वर्गों की बच्चियां सुरक्षित हो सकेंगी.

The post JAMSHEDPUR: जुगसलाई CHC में HPV टीकाकरण शुरू: बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा बचाव appeared first on Udit Vani.