Jamshedpur Police Raid Archives - Udit Vani

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुबिली पार्क के पास सघन तलाशी से मचा हड़कंप
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच शुक्रवार को पुलिस एक अलग और सख्त अंदाज में नजर आई. साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क के समीप फुटपाथी दुकानों के पास अचानक बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारी पहुंच गए. देखते ही देखते पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

राहगीरों और दुकानदारों की ली गई तलाशी

पुलिस ने फुटपाथी दुकानदारों, ग्राहकों और आने-जाने वाले राहगीरों की सघन तलाशी शुरू कर दी. कई लोगों को रोककर उनके बैग और सामान की जांच की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से लोग कुछ देर तक समझ ही नहीं पाए कि मामला क्या है.

बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश

हालांकि पुलिस की ओर से इस औचक अभियान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध लोगों की पहचान के उद्देश्य से यह विशेष जांच अभियान चलाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए तनाव और हलचल का माहौल बना रहा.

The post जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुबिली पार्क के पास सघन तलाशी से मचा हड़कंप appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: टेल्को में बंद घर का ताला काटते रंगे हाथ दबोचा गया शातिर चोर, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर टेल्को थाना क्षेत्र में गहन रात्रि गश्ती और टेंगो मोबाइल की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी सतर्कता के परिणामस्वरूप पुलिस ने एक बंद घर में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

एलएफएस स्कूल के पास बंद क्वार्टर को बना रहे थे निशाना

यह घटना 26/27 मई की रात की है। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एलएफएस स्कूल (LFS School) के सामने स्थित क्वार्टर नंबर K3/158 (टेल्को) में एक बंद घर के बाहर बाइक खड़ी कर दो संदिग्ध युवक अंदर घुसे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) सोहन लाल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो देखा कि घर के बाहर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी थी और दो युवक घर के अंदर ग्रिल के पास कटर से ताला काटने का प्रयास कर रहे थे।

एक आरोपी मौके पर गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुलिस को अचानक सामने देख दोनों चोरों में हड़कंप मच गया। एक आरोपी पीछे के रास्ते से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरे आरोपी को कटर से ताला काटते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान: शुभम कुमार उर्फ छोटू (उम्र 28 वर्ष), निवासी- न्यू विकास कॉलोनी, नामदा बस्ती।

फरार साथी का नाम: मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुंडा।

पूछताछ में कई थाना क्षेत्रों में चोरी की बात कबूली

पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार ने अपने फरार साथी का नाम उजागर किया। इसके साथ ही दोनों ने शहर के कई इलाकों जैसे बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और टेल्को थाना क्षेत्र के कई बंद घरों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

15 लाख के सोने-चांदी के जेवर, कैश और फर्जी नंबर की बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार उर्फ छोटू की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ जेवरात: लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण। नकदी: ₹58,130 नगद। अन्य सामान: ताला काटने वाले उपकरण, एक कटा हुआ ताला और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली स्प्लेंडर बाइक पर लगी नंबर प्लेट पूरी तरह फर्जी थी।

मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

इस पूरे मामले को लेकर टेल्को थाना में कांड संख्या 76/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी सोनारी थाना में चोरी का मामला दर्ज है।

The post जमशेदपुर: टेल्को में बंद घर का ताला काटते रंगे हाथ दबोचा गया शातिर चोर, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद appeared first on Udit Vani.

रामनगर गांधी बस्ती में जुए के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा, 35 हजार नकद संग 8 जुआरी गिरफ्तार
उदित वाणी , जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांधी बस्ती में खुलेआम संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से नकद राशि, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर गांधी बस्ती में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं और भोली-भाली जनता को ठगी व धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल भी बनाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 35 हजार 520 रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, 52 पीस ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही एक दरी जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी राजन गुप्ता उर्फ राजन, चांडिल निवासी राजेश कुमार तुरहा उर्फ बड़का, गोविंदा कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपू, बंटी कुमार गुप्ता, लालचंद तुरहा उर्फ छनछन, सुखदेव सिंह तथा लखन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल हैं। सभी आरोपी सोनारी, कदमा और सरायकेला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि कदमा थाना प्रभारी के स्वयं के बयान के आधार पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

The post रामनगर गांधी बस्ती में जुए के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा, 35 हजार नकद संग 8 जुआरी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

जुगसलाई में रंगदारी के लिए चली गोलियां, मनीष सिंह गैंग के 6 शातिर हथियारों संग पुलिस गिरफ्त में
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जुगसलाई थाना क्षेत्र के नगर परिषद बाजार स्थित “यूनिक कलेक्शन” कपड़ा दुकान पर हुई फायरिंग कांड का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले में कुख्यात मनीष सिंह गैंग से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मैरून रंग की वैगनआर कार, चार अवैध देसी पिस्तौल, पांच जिंदा गोलियां, तीन खाली मैगजीन, एक खोखा और छह एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सिटी एसपी ने बताया कि 15 मई को कार सवार अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने, रंगदारी वसूलने और अपना वर्चस्व कायम करने की नीयत से कपड़ा दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। घटना के बाद जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर तौकीर आलम के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद 19 मई को विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल कुमार उर्फ बडकू, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, अंकित सोनकर उर्फ खटीक और बानेश्वर नामता शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने मनीष सिंह गैंग से जुड़े होने तथा फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। बानेश्वर नामता के खिलाफ चांडिल, चौका, आरआईटी, तिरुलडीह और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के अड़सा थाना में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं अंकित सोनकर, राहुल उर्फ बडकू और हरप्रीत सिंह के खिलाफ भी जमशेदपुर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

The post जुगसलाई में रंगदारी के लिए चली गोलियां, मनीष सिंह गैंग के 6 शातिर हथियारों संग पुलिस गिरफ्त में appeared first on Udit Vani.

Rajasthan Mahotsav Jamshedpur: ऊंटों की सवारी और बालू के टीले- 34 साल बाद गोपाल मैदान में सजेगा ‘राजस्थान महोत्सव’
उदित वाणी जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान एक बार फिर एक भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. वर्ष 1992 के बाद, आगामी 17, 18 और 19 मई को शहर में विशाल स्तर पर ‘राजस्थान महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित इस त्रि-दिवसीय उत्सव को इस बार पहले के मुकाबले कहीं अधिक वृहद और आकर्षक रूप दिया जा रहा है.

गोपाल मैदान में बनेगा ‘मिनी जैसलमेर’

इस महोत्सव का सबसे अनूठा आकर्षण ‘मिनी जैसलमेर’ होगा. आयोजन समिति मैदान के एक बड़े हिस्से को राजस्थान के जैसलमेर की तर्ज पर विकसित कर रही है. यहाँ विशेष रूप से रेतीले टीले (बालू) और ऊंटों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जमशेदपुर के लोगों को अपनी धरती पर ही राजस्थान की रेगिस्तानी संस्कृति और धोरों का वास्तविक अनुभव मिल सकेगा.

तीन दिन, तीन विशेष प्रस्तुतियां

महोत्सव के तीनों दिन राजस्थान के नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी जाएगी:

• 17 मई: प्रसिद्ध लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ अपनी सुरीली प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज करेंगे. संजय मुकुंदगढ़ राजस्थान के एक प्रसिद्ध लोक गायक और पेशावर डॉक्टर हैं, जो अपनी मधुर आवाज और राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं. वे विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र के लोक गीतों, भजनों और ‘धमाल’ के लिए लोकप्रिय हैं.

• 18 मई: मशहूर थिएटर ग्रुप ‘टर्बन टेल्स’ द्वारा हास्य-व्यंग्य नाटक “शेक्सपियर म्हारो जमाई” (Shakespeare Mharo Jamai) का लाइव मंचन होगा. शेक्सपियर म्हारो जमाई एक बंजारा लोक संगीत नाटक है जो राजस्थान की लोककथाओं और शेक्सपियर के तत्वों को मिश्रित करता है.इसका निर्देशन धूमिक चौहान ने किया है. • 19 मई: ‘राजस्थान की लता मंगेशकर’ और ‘ मरु कोकिला’ (Desert Nightingale) के नाम से विख्यात सीमा मिश्रा अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी.

वीआईपी अतिथियों का लगेगा जमावड़ा

आयोजन को भव्य बनाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री और टाटा स्टील के शीर्ष अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. इसके अलावा, मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारी और कई राजनीतिक हस्तियां भी इस गौरवशाली उत्सव का हिस्सा बनेंगी.

विशेष स्मारिका का प्रकाशन

इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी. हरि मित्तल के मार्गदर्शन में तैयार हो रही इस स्मारिका के मुख्य संपादक मामराज अग्रवाल और बसंत जमशेदपुरी हैं. यह स्मारिका राजस्थान की शौर्य गाथा और विरासत को समर्पित होगी.

The post Rajasthan Mahotsav Jamshedpur: ऊंटों की सवारी और बालू के टीले- 34 साल बाद गोपाल मैदान में सजेगा ‘राजस्थान महोत्सव’ appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में रांची पुलिस की दबिश, तीन हिरासत में, 236 करोड़ जमीन घोटाले से जुड़ाव की चर्चा
उदित वाणी जमशेदपुर: शहर में गुरुवार देर शाम उस समय हलचल मच गई जब रांची पुलिस की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। इनमें कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती मंदिर पथ निवासी दिनेश अग्रवाल, सोनारी के बड़तल्ला निवासी अयान सरकार तथा शहर के एक पूर्व पत्रकार शामिल हैं। तीनों को बिष्टुपुर थाना लाकर देर शाम से देर रात तक गहन पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष भी बिष्टुपुर थाना पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन मामलों में पूछताछ की जा रही है।

दिनेश अग्रवाल के भाई अशोक अग्रवाल ने बताया कि उनके भाई को कदमा स्थित रंकिणी मंदिर से हिरासत में लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना पहुंचने पर उन्हें न तो अपने भाई से मिलने दिया गया और न ही हिरासत के कारणों की जानकारी दी गई। इस दौरान दिनेश अग्रवाल के परिजन देर रात तक थाना के बाहर डटे रहे।

जानकारी के अनुसार, दिनेश अग्रवाल राज्य के एक पूर्व मंत्री का करीबी रह चुका है और रिम्स, रांची में उनके प्रतिनिधि के तौर पर भी काम कर चुका है। इसके अलावा, पूर्व में मानगो स्थित सहारा सिटी में एक नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

दूसरी ओर, अयान सरकार को भी एक पूर्व मंत्री के पुत्र का करीबी बताया जा रहा है और वर्तमान में वह एक मंत्री से नजदीकी संबंध होने का दावा करता है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर के व्यवसायिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई रांची के एक चर्चित 236 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले से जुड़ी हो सकती है, जिसमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समेत कई प्रभावशाली लोग आरोपी बताए जा रहे हैं। इस मामले में रांची के एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की गई।

हालांकि देर रात तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया हो, जबकि कुछ को आगे की कार्रवाई के लिए रोका गया है। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की चुप्पी बनी हुई है, जिससे रहस्य और गहराता जा रहा है।

The post जमशेदपुर में रांची पुलिस की दबिश, तीन हिरासत में, 236 करोड़ जमीन घोटाले से जुड़ाव की चर्चा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : साकची में दुकानदार पर हमला, दो आरोपी हिरासत में, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में दुकानदार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है और पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. उनसे यह जानने की कोशिश हो रही है कि हमले में और कौन-कौन शामिल थे तथा विवाद की असली वजह क्या थी. जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

घटना को लेकर देवनगर सीतारामडेरा निवासी अमरजीत शर्मा ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि काशीडीह के कुछ लोग उनकी दुकान से सामान ले गए, लेकिन भुगतान नहीं किया. जब उन्होंने पैसे की मांग की तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया.

इस मामले में पुलिस ने आशीष दास, आदित्य तिम्बारिया, तापस दास, अंशु जायसवाल, सुनील दास, साजन गोदवाला, अमन दास उर्फ बहादुरवाला और राजीव कुमार बाउरी को नामजद आरोपी बनाया है. सभी आरोपी काशीडीह क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

मामले की जांच पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश उरांव को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा.

The post Jamshedpur Crime : साकची में दुकानदार पर हमला, दो आरोपी हिरासत में, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी appeared first on Udit Vani.