Health Archives - Udit Vani

झारखंड सरकार की चेतावनी, 48 घंटे से अधिक समय तक बायो मेडिकल वेस्ट रखा तो सख्त कार्रवाई
उदित वाणी, रांची : झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि अब बिना उपचार (अनट्रीटेड) बायो-मेडिकल कचरे को 48 घंटे से अधिक समय तक किसी भी हाल में संग्रहित नहीं रखा जा सकेगा।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में बायो वेस्ट निपटारे के लिए नई कॉम्प्रिहेंसिव गाइडलाइन तैयार करने का निर्णय लिया गया। नई व्यवस्था के तहत कचरे की निगरानी के लिए बारकोडिंग और जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा, ताकि हर चरण पर निगरानी सुनिश्चित हो सके।

खासतौर पर 48 घंटे की समय-सीमा को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया है, जिससे संक्रमण और प्रदूषण के खतरे को न्यूनतम किया जा सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने साफ तौर पर कहा कि बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि इसका सीधा असर पर्यावरण और जन-स्वास्थ्य पर पड़ता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि कचरे के उठाव से लेकर अंतिम निस्तारण तक पूरी प्रक्रिया को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाया जाए। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में राज्य में पांच कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी संचालित हैं, जहां कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा है।

हालांकि, नई गाइडलाइन के लागू होने के बाद इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। इसमें पर्यावरण मुआवजा दंड लगाने के साथ-साथ संबंधित संस्थान का पंजीकरण रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल है।

इसके अलावा, राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में बायो-मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए ‘डीप बरियल’ जैसे वैज्ञानिक तरीकों के मानक अनुपालन को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि नई गाइडलाइन लागू होने के बाद झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन व्यवस्था अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुरक्षित बनेगी।

–आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

The post झारखंड सरकार की चेतावनी, 48 घंटे से अधिक समय तक बायो मेडिकल वेस्ट रखा तो सख्त कार्रवाई appeared first on Udit Vani.

झारखंड के 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी डायलिसिस की सुविधा
उदित वाणी, रांची: राज्य सरकार ने किडनी मरीजों की होनेवाली परेशानी को देखते हुए राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी डायलिसिस की सुविधा बहाल करने का निर्णय लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने डायलिसिस की सुविधा बहाल करने के लिए कुल 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया है. वहीं वर्तमान में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड के सदर अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है.

राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में पीपीपी मोड में यह योजना संचालित की जा रही है. हालांकि इसका लाभ बीपीएल मरीजों को ही मिलता है. जबकि रिम्स के अलावा कुछ मेडिकल कालेजों में भी यह सुविधा उपलब्ध है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डायलिसिस केंद्रों का संचालन का पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार द्वारा उठायी जायेगी. यद्यपि इनका संचालन सरकार स्वयं करेगी या फिर यहां भी पीपीपी मोड पर व्यवस्था लागू होगी. इसपर अभी निर्णय नहीं लिया गया है.

रांची में खुलेगा किडनी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में किडनी मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल खोलने का भी निर्णय लिया है. इसके लिए रांची में 2200 बेड का एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की पहल की जा रही है. इस किडनी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट समेत सभी उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगे. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आस्ट्रेलिया के आस्टिन हास्पिटल एंड सर्विसेज के साथ तकनीकी सहयोग पर उच्च स्तरीय चर्चा की गई है.

The post झारखंड के 77 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी डायलिसिस की सुविधा appeared first on Udit Vani.

झारखंड में मलेरिया पर वार: खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम समेत चार जिलों में तेज होगा अभियान, 115 आदिवासी गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा
उदित वाणी, रांची : झारखंड के दुर्गम और मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. 24-25 मार्च 2026 को रांची के कांके रोड स्थित होटल Le Lac, Old Hazaribagh Road में इंटेंसिफाइड मलेरिया एलिमिनेशन प्रोग्राम 3 (IMEP 3) के तहत दो दिवसीय समीक्षा एवं योजना निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम का आयोजन और उद्देश्य
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) एवं चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (CINI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के मलेरिया प्रभावित जिलों—खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ एवं गोड्डा—में चल रहे कार्यों की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीति तय करना है.

राज्य को मिलेगा सीधा लाभ
इस पहल से झारखंड के दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी. IMEP 3 के तहत चयनित 21 प्रखंडों के 115 अत्यंत दुर्गम गांवों में मलेरिया उन्मूलन गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा.
गांव स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों (CHV) की नियुक्ति से अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे मलेरिया के मामलों में कमी आने की उम्मीद है.

विशेषज्ञों की भागीदारी से मिलेगा दिशा
कार्यक्रम में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा (IAS), स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, और मलेरिया नियंत्रण से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हैं. इनकी मौजूदगी से नीति निर्माण और कार्यान्वयन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा.

मैदान स्तर की चुनौतियों पर चर्चा
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान फील्ड स्तर की समस्याओं, नवाचारों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. साथ ही, प्रशिक्षण, स्कूल जागरूकता, माइक्रोप्लानिंग, घर-घर संपर्क, शीघ्र जांच और पूर्ण उपचार जैसी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी.

आगामी रणनीति से मजबूत होगा स्वास्थ्य तंत्र
इस बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे मलेरिया उन्मूलन के प्रयासों को और गति मिलेगी. दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर विशेष जोर दिया जाएगा.

झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम
NVBDCP और CINI को विश्वास है कि यह संयुक्त पहल राज्य के मलेरिया उन्मूलन अभियान को नई दिशा देगी. इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में जीवन स्तर भी बेहतर होगा.

The post झारखंड में मलेरिया पर वार: खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम समेत चार जिलों में तेज होगा अभियान, 115 आदिवासी गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा appeared first on Udit Vani.

Tata Steel UISL के शिविर में 165 मरीजों की जांच, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, खुद भी कराई जांच
उदित वाणी, पोटका : पोटका प्रखंड के जानमडीह स्थित कला संस्कृति भवन में सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

इस शिविर में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीराम एस एवं डॉ. बी. प्रसाद ने कुल 165 मरीजों की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं.

विधायक ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया. इस अवसर पर मुखिया असित सरदार और कालिपदो सरदार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र की 14 फुटबॉल टीमों को जर्सी और फुटबॉल वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

सीएसआर कार्यों की सराहना, सेवाओं के विस्तार की मांग

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि इस पहल का दायरा बढ़ाते हुए हर माह तीन से चार दिन चिकित्सकों को क्षेत्र में भेजा जाए, ताकि ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. साथ ही युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी बात कही.

युवाओं के लिए शिक्षा और अवसर पर जोर

विधायक ने युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की. उन्होंने टाटा स्टील से छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया.

इनकी रही उपस्थिति, आयोजन में ग्रामीणों की भूमिका

इस अवसर पर टाटा स्टील पीएचएस विभाग के एचओडी मनोज सिंह शेखावत, चंदन गुप्ता, योगेश राणा, सौमित्र सिंह ठाकुर, धनंजय कुमार, विजय गोप, संतोष मुखी, अभिनव महतो, राकेश कुमार, अंशु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भुगनु सरदार, मनोरंजन सरदार, ईश्वर लाल सरदार, रतन सरदार, मिल्स सरदार, कमल सरदार सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

The post Tata Steel UISL के शिविर में 165 मरीजों की जांच, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, खुद भी कराई जांच appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बिष्टुपुर के जी टाउन मैदान में ऐतिहासिक ‘स्वास्थ्य सलाह संवाद’ संपन्न, उमड़ी वरिष्ठ नागरिकों की भीड़
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 22 मार्च को बिष्टुपुर के जी टाऊन फिटनेस जोन मैदान में आज एक स्वास्थ्य सलाह संवाद आयोजित किया गया।ज्ञातव्य है कि यह स्वास्थ्य सलाह संवाhealद टाटा स्टील एक्स इम्पलाई एशोसिएशन तथा झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के द्वारा टाटा स्टील के टाटा मेन अस्पताल के महाप्रबंधक डा श्री मती विनीता सिंह से आग्रह पर टाटा मेन अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित किया गया।

आज का स्वास्थ्य सलाह संवाद बहुत ही ऐतिहासिक और जनोपयोगी रहा। क्योंकि काफी संख्या में प्रात: भ्रमणकारी नागरिकों ने उपस्थित होकर तथा क्रियाशील होकर भाग लिया। करीब आधा दर्जन से ज्यादा टी एम एच के डाक्टरों ने जी एम मेडिकल सर्विसेज डा विनीता सिंह के नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाई।

जिसमें मुख्य रूप में डा रमाशंकर सिंह हेड दंत चिकित्सा विभाग टी एम एच, डा विनायक बरूआ हेड इ एन टी, डा मुर्तजा अहमद खान मेडिसिन विभाग, डा कुमार राहुल, अर्थोपेडिक विभाग, डा एस बिजय, फिजियोथेरेपिस्ट, डा पलाश , फिजियोथेरेपिस्ट तथा टाटा मेन अस्पताल यानी टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी क्रमशः कुमार लीलानंद, मती नम्रता सिंह एवं सौरभ जायसवाल तथा पुष्पेस सिंह ने बहुत बड़ा योगदान देकर स्वास्थ्य सलाह संवाद को ऐतिहासिक रूप में सफल बनाया ।

सभी माननीय डाक्टरों ने आम जनता खासकर वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष आ रही बीमारियों तथा हेल्थ से संबंधित परेशानियों और गलत धारणाओं के निराकरण करने वाले उपयोगी सुझावों को दिया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों तथा आम जनता ने बहुत सारे प्रश्नों का उत्तर देकर संवाद को ऐतिहासिक बना दिया।

इस नये अभियान के तहत यह पहला कार्यक्रम रहा। जो विभिन्न स्थानों पर चलाया जायेगा।

इस ऐतिहासिक स्वास्थ्य सलाह संवाद की अध्यक्षता रवींद्र नाथ चौबे ने की। मुख्य अतिथि रहीं डा विनीता सिंह जी एम एम एस कार्यक्रम के लिए स्वागत भाषण तथा परिचय कराया कुमार लीलानंद जी ने।

मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वागत किया एशोसिएशन के महामंत्री राजीव नयन पांडेय ने समारोह को ऐतिहासिक रूप में सफल बनाने में नम्रता सिंह, एस एस मिश्र अमित संथालिया, मनीष कुमार , सरदार जौली सिंह, एस डी प्रसाद, रणवीर कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, पांडेय, निर्मल, राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र पांडेय, नवल वर्णवाल ,आर एन दूबे, उदयशंकरम, आदि दर्जनों स्वयंसेवकों ने सफल बनाने का कार्य किया।

The post Jamshedpur: बिष्टुपुर के जी टाउन मैदान में ऐतिहासिक ‘स्वास्थ्य सलाह संवाद’ संपन्न, उमड़ी वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: Free Health Check Camp Benefits Over 100 in Jamshedpur
UditVani, Jamshedpur: In a commendable step towards promoting community health and awareness, the Rotary Club of Jamshedpur East successfully organised a free health check-up camp under its “Positive Health” initiative.

The camp offered essential health screenings, including blood pressure (BP), blood sugar, height, and weight measurements for the general public and underprivileged sections.

More than 100 people availed themselves of these free services, making the initiative both impactful and widely appreciated.

This marks the fourth health camp organised by the club in the current Rotary year, reflecting its sustained commitment to community service and public well-being.

Prominent members present on the occasion included Past President Dr. Anup Gupta, Dolly Gupta, Past President Kailash Singhania, Past President Preetpal Singh, Past President Prema Gupta, Past President Dr. S. S. Rajji, Past President P. M. Dutta, Dr. Janaki, Secretary Santoshi, Rotary spouse Ravi, Rotarian Prantik, Rotarian P. M. Dutta, and Club President Rotarian Puneet Kauntia, among others.

Doctors at the camp not only conducted primary health screenings but also provided valuable guidance to beneficiaries on maintaining and improving their health parameters.

The initiative particularly aims to raise awareness among individuals who may be unaware of their key health indicators, encouraging timely preventive care.

The Rotary Club of Jamshedpur East reaffirmed its commitment to continue such meaningful initiatives in the future, strengthening its role in serving the community.

The post Jamshedpur: Free Health Check Camp Benefits Over 100 in Jamshedpur appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु DPMU कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
उदित वाणी, रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीपीएमयू (DPMU) कोऑर्डिनेटरों के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण 18 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आईपीएच कॉन्फ्रेंस रूम, नामकुम में आयोजित हुआ.

मिशन निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम राज्य के स्वास्थ्य तंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. इसके प्रभावी क्रियान्वयन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में व्यापक सुधार संभव है. उन्होंने सभी डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम की गतिविधियों का बेहतर समन्वयन, प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करें.

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण के दौरान मिशन निदेशक ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण, गुणवत्ता सुधार एवं सेवा वितरण को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया. इनमें डॉ. पुष्पा (स्टेट नोडल ऑफिसर, ट्रेनिंग/RTI), गुंजन खलखो (SFPC, NHM), सुदीप सान्याल (IPE Global), सुचंद्रा पांडा (ट्रेनिंग कंसल्टेंट, NHM), महर्षि रमण (SFM, NHM), नील रंजन सिंह (JMHIPDCL) और सुबोध कुमार (SDM, NHM) सहित कम्युनिटी मोबिलाइजेशन सेल, आईईसी सेल एवं एनयूएचएम सेल के राज्य नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस दौरान प्रतिभागियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. साथ ही विभिन्न सेल द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई.

डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

प्रशिक्षण में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गतिविधियों का समन्वय, क्रियान्वयन एवं संपादन डीपीएमयू कोऑर्डिनेटरों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा. इसके साथ ही व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (CPHC) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई.

गैप एनालिसिस और NQAS प्रमाणन पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का गैप एनालिसिस कर अवसंरचना, स्टाफिंग, ब्रांडिंग एवं उपकरणों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा अधिक से अधिक केंद्रों का NQAS प्रमाणन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया, ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.

The post Jharkhand : परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु DPMU कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न appeared first on Udit Vani.

अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा
उदित वाणी, रांची : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय सभागार में सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज और निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सिद्धार्थ सान्याल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रखरखाव योजना, पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत व्यय की गई राशि, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ड्रग्स एंड डायग्नोस्टिक्स तथा आउटसोर्स बहाली जैसे अहम विषयों की गहन समीक्षा की गई.

मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रखरखाव योजना की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. जिन जिलों में सबसे कम राशि खर्च हुई है, ऐसे पांच जिलों को चिन्हित करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया.

पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सिविल सर्जन उपायुक्त या उप विकास आयुक्त के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करें और रिपोर्ट अपडेट करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि सात दिनों के भीतर पचास प्रतिशत राशि खर्च हो जानी चाहिए और माह के अंत तक उपलब्ध कराई गई राशि का कम से कम पचास प्रतिशत व्यय अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए. निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले जिलों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने आवश्यकता के अनुसार हैंडहोल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर से भी मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रहे एक माह के विशेष कार्यक्रम में सभी जरूरतमंदों की टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने और किसी भी व्यक्ति को छूटने न देने पर विशेष जोर दिया गया. जिन जिलों में स्क्रीनिंग कम पाई गई, वहां तत्काल स्क्रीनिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा के दौरान रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जहां बहाली प्रक्रिया चल रही है, वहां उसे जल्द पूरा कर रिपोर्ट अपडेट करने को कहा गया.

ड्रग्स एंड डायग्नोस्टिक्स की समीक्षा में जिलावार दवाओं की उपलब्धता का आकलन करने, सभी स्तरों पर दवाओं की खरीद सुनिश्चित करने और दो दिनों के भीतर पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए गए.

आउटसोर्स बहाली के विषय पर अपर सचिव ने संबंधित एजेंसियों के एग्रीमेंट की समीक्षा करने को कहा. अत्यधिक पुराने एग्रीमेंट को रिप्लेस करने के निर्देश दिए गए. हालांकि फिलहाल नई एजेंसी के चयन पर रोक लगाते हुए बताया गया कि विभाग नए टेंडर से पूर्व आवश्यक दस्तावेज तैयार कर रहा है.

बैठक के अंत में अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों को स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का स्पष्ट संदेश दिया.

The post अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा appeared first on Udit Vani.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में स्थापित होने वाले पहले झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री बोले – चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह के साथ राज्य में स्थापित होने वाले झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर समीक्षा बैठक की. यह विश्वविद्यालय झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 के अंतर्गत राज्य का पहला मेडिकल यूनिवर्सिटी होगा.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह संस्था राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देगी. रांची जिले के बॉम्बे स्थित प्रस्तावित परिसर में बनने वाला यह विश्वविद्यालय राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नियमावली गठन और फैकल्टी मेंबर्स की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाए, ताकि विश्वविद्यालय का संचालन जल्द शुरू हो सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाएं नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की जाएं.

श्री सोरेन ने कहा कि राज्य में ऐसा मेडिकल यूनिवर्सिटी विकसित किया जाना चाहिए जो मानव संसाधन विकास, चिकित्सा शोध तथा स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाए. उन्होंने कहा, “राज्य की चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

The post मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में स्थापित होने वाले पहले झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर की समीक्षा बैठक appeared first on Udit Vani.

सर्दियों में बढ़ जाता है सर्वाइकल का दर्द, कुछ आसान उपायों से बदल जाएगी जिंदगी
उदित वाणी, नई दिल्ली : आज की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना पड़ता है और बाकी समय भी घर के जरूरी कामों को निपटाने में निकल जाता है.

ऐसे में गर्दन और कंधों का दर्द परेशान करने लगता है. अगर स्थिति समय के साथ ज्यादा बिगड़ जाए तो सर्वाइकल की परेशानी शुरू हो जाती है, जो गर्दन और कंधे के आसपास दर्द, जकड़न और हाथों में रेफरल पेन तक पैदा कर सकती है. सर्दियों के मौसम में सर्वाइकल से पीड़ित लोगों को बहुत परेशानी होती है.

सर्द मौसम की वजह से जोड़ों और मांसपेशियों में जकड़न बढ़ जाती है, जिससे फ्रोजन शोल्डर की भी परेशानी होने लगती है. इस समस्या में हाथों को हिलाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कुछ सर्दियों में कुछ आसान उपायों से राहत पाई जा सकती है.

सुबह की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करें. हाथों और कंधों को हल्का मूव करें और धीरे-धीरे गर्दन की मूवमेंट करें. गर्दन को पहले दो दिशाओं में घुमाएं और फिर गोल घुमाएं. अगर गर्दन को घुमाते वक्त चक्कर आते हैं तो गर्दन को सहारा देने के लिए हाथ लगा लें.

बिस्तर पर लेटते वक्त तकिए का इस्तेमाल ठीक से करना अहम है. न बहुत ऊंचा, न बहुत नीचा तकिया लगाएं. तकिया उतना ही ऊंचा हो, जितना सिर और रीढ़ की हड्डी एक समान हो सके. जितना हो सके नरम बिस्तर का इस्तेमाल करें. बिस्तर पर मोबाइल चलाने से भी बचें.

सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल होता है. ऐसे में सहने लायक गर्म पानी लेकर अपने कंधे, गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर गर्म पानी की सिकाई करें. इससे मांसपेशियों को आराम मिलेगा और जकड़न कम होगी. इसके अलावा, रात के समय गर्म तिल के तेल से भी कंधों और गर्दन की मालिश करें. इससे दर्द और जकड़न से आराम मिलेगा.

उपायों के साथ आहार में बदलाव करना भी जरूरी है. अपने आहार में कैल्शियम और मैग्नीशियम शामिल करें. मांसपेशियों को ठीक तरीके से चलाने का जिम्मेदार मैग्नीशियम होता है. मैग्नीशियम की कमी मांसपेशियों को कमजोर बनाती है. मैग्नीशियम के लिए आहार में हरे पत्तेदार सब्जियां, दालें, मेवे में बादाम, काजू, अखरोट, कद्दू के बीज, चिया बीज और साबुत अनाज को शामिल करें. ये सभी आहार पूरे शरीर के लिए लाभकारी होते हैं.

इसके साथ विटामिन बी12 भी आहार में लें.

(आईएएनएस)

The post सर्दियों में बढ़ जाता है सर्वाइकल का दर्द, कुछ आसान उपायों से बदल जाएगी जिंदगी appeared first on Udit Vani.