Fraud Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR : ग्रीन वाटिका घोटाला के मास्टरमाइंड अजय अग्रवाल की जमानत खारिज, अदालत ने दिखाई सख्ती
उदित वाणी, जमशेदपुर : गमहरिया और आदित्यपुर क्षेत्र में ग्रीन वाटिका हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के आरोपी बिल्डर अजय अग्रवाल को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने प्रथम दृष्टया अजय अग्रवाल को पूरे मामले का मास्टरमाइंड मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।

अभियोजन के अनुसार, अजय अग्रवाल ने ग्रीन वाटिका प्रोजेक्ट के तहत लोगों को घर और फ्लैट देने का सपना दिखाकर करीब 40 से 50 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोप है कि पैसे लेने के बाद न तो निर्माण कार्य पूरा हुआ और न ही खरीदारों को उनका हक मिला। मामला सामने आने के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया था।

बताया जाता है कि 17 मार्च को साकची पुलिस ने उसे रांची के एक बड़े होटल से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इससे पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा भी उसकी जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत अधूरी केस डायरी पर भी कड़ी नाराजगी जताई। न्यायालय ने पूछा कि आखिर किस दबाव में अधूरी डायरी पेश की गई और अद्यतन केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद अभियोजन और बचाव पक्ष की विस्तृत बहस हुई।

अदालत ने यह भी माना कि आरोपी के खिलाफ इस तरह के अन्य मामले भी लंबित हैं, जो गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे में जमानत देने से जांच और न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

गौरतलब है कि अजय अग्रवाल, आदित्यपुर के उद्यमी एवं राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति इंदर अग्रवाल का भतीजा बताया जाता है। मामले में पर्दे के पीछे से समर्थन की भी चर्चाएं हैं।

इस घोटाले से जुड़े कई पीड़ितों ने साकची थाना कांड संख्या 28/26 सहित आदित्यपुर और कदमा थानों में भी शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा चेक बाउंस के कई मामले भी आरोपी के खिलाफ लंबित हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

The post JAMSHEDPUR : ग्रीन वाटिका घोटाला के मास्टरमाइंड अजय अग्रवाल की जमानत खारिज, अदालत ने दिखाई सख्ती appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : ATM में फंसा कार्ड बना ठगी का जाल, मानगो में शातिरों ने उड़ाए 11 हजार रुपये
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में एटीएम ठग गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. ताजा मामला मानगो थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह साइबर ठगों का शिकार बन गए.

जानकारी के अनुसार, सुरजीत सिंह मानगो गोलचक्कर स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे. कार्ड मशीन में डालते ही वह अंदर फंस गया. उस समय एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था. इसी दौरान उनकी नजर दीवार पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर पड़ी, जिसे उन्होंने मदद के लिए डायल कर दिया.

फोन उठाने वाले शख्स ने खुद को मददगार बताते हुए उन्हें भरोसे में लिया और बातों में उलझाकर पास के पेट्रोल पंप पर बुला लिया. जब सुरजीत वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला. शक होने पर वे दोबारा एटीएम केंद्र लौटे, लेकिन तब तक उनका कार्ड गायब हो चुका था. कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर 11 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आ गया.

घटना के बाद जब सुरजीत ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग जुट गए. देर से पहुंचे गार्ड का व्यवहार भी विवादित रहा, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया.

पीड़ित ने मामले की शिकायत मानगो थाना में दर्ज करा दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इस घटना ने एटीएम सुरक्षा व्यवस्था और फर्जी हेल्पलाइन नंबरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

The post Jamshedpur : ATM में फंसा कार्ड बना ठगी का जाल, मानगो में शातिरों ने उड़ाए 11 हजार रुपये appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : 40 करोड़ की ठगी कर फरार बिल्डर गिरफ्तार, जेल में मिल रही ‘वीआईपी’ सुविधाओं पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले बिल्डर अजय अग्रवाल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उसने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के कई लोगों को फर्जी जमीन कागजात दिखाकर फ्लैट बुकिंग के नाम पर करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी की और फरार हो गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा—कभी गुजरात के वापी, कभी हैदराबाद तो कभी इंफाल में छिपता रहा. लंबे पीछा करने के बाद साकची पुलिस ने उसे रांची के एक होटल से दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे साकची जेल भेज दिया गया. निचली अदालत ने उसकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है.

हालांकि, अब जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अजय अग्रवाल को जेल मैनुअल के विपरीत विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं. साकची बाजार के एक होटल से उसके लिए नियमित भोजन की व्यवस्था होने की चर्चा है, और उसके परिजन व स्टाफ जेल गेट पर उसकी सेवा में तैनात रहते हैं.

वहीं, आरोपी द्वारा एमजीएम अस्पताल में भर्ती होने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन मेडिकल जांच में उसे फिट पाया गया है. सूत्रों का यह भी कहना है कि शहर के एक आपराधिक गिरोह की नजर उस पर बनी हुई है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.

गौरतलब है कि उसके खिलाफ साकची, आदित्यपुर और सरायकेला में जालसाजी व ठगी के कई मामले दर्ज हैं. “ग्रीन वाटिका हाउसिंग प्रोजेक्ट” के नाम पर उसने लोगों को घर का सपना दिखाकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली, जिससे पीड़ितों में गहरा आक्रोश है.

The post Jamshedpur : 40 करोड़ की ठगी कर फरार बिल्डर गिरफ्तार, जेल में मिल रही ‘वीआईपी’ सुविधाओं पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साकची में बिल्डर अजय अग्रवाल पर धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज, जमानत पर फैसला टला
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में चर्चित बिल्डर अजय अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का एक और मामला दर्ज किया गया है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में है और उसकी जमानत याचिका निचली अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप हैं. इससे पहले 17 मार्च को साकची पुलिस ने शंकर लाल अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अजय अग्रवाल को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया था. जांच में यह भी सामने आया कि कई लोगों को ठगने के बाद वह जमशेदपुर छोड़कर गुजरात फरार हो गया था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसकी जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी थी. इसके बाद आरोपी ने जिला न्यायाधीश की अदालत में जमानत के लिए पुनः अर्जी दाखिल की है. इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिससे मामले की विस्तृत समीक्षा की जा सके.

गौरतलब है कि अजय अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति इंदर अग्रवाल का भतीजा बताया जा रहा है. लगातार सामने आ रहे मामलों ने शहर के रियल एस्टेट कारोबार में हलचल पैदा कर दी है. पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों और मामलों की भी जांच कर रही है.

The post Jamshedpur : साकची में बिल्डर अजय अग्रवाल पर धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज, जमानत पर फैसला टला appeared first on Udit Vani.

Instagram की दोस्ती बनी जाल: युवक नाबालिग से ठगे 12 लाख के गहने
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के दयाल सिटी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती ने उसे बड़ा नुकसान पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, बिहार के हाजीपुर निवासी आदित्य कुमार ने अगस्त 2024 में लड़की से संपर्क किया और धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया।

आरोपी ने भावनात्मक कहानी गढ़ते हुए कहा कि उसकी मां कैंसर से जूझ रही है और इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। सहानुभूति में आकर नाबालिग ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने उसे सौंप दिए, जिनकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

जब ठगी का एहसास हुआ, तो पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद मामला परसुडीह थाना पहुंचा। थाना प्रभारी अविनाश कुमार के अनुसार, आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

The post Instagram की दोस्ती बनी जाल: युवक नाबालिग से ठगे 12 लाख के गहने appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : ED ने बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में पूर्व बैंक मैनेजर की 97. 92 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की
उदित वाणी, रांची : प्रवर्तन निदेशालय के रांची जोनल ऑफिस ने एसबीआई बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एजेंसी ने भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार और उनके परिजनों के नाम पर दर्ज 97.92 लाख रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है.

जब्त की गई इन संपत्तियों में झारखंड के साहेबगंज स्थित एक आवासीय मकान और बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक फ्लैट शामिल है. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है.

ईडी ने इस मामले की जांच सीबीआई, एसीबी धनबाद और शिकारीपाड़ा थाने में दर्ज विभिन्न प्राथमिकियों और चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी. जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मनोज कुमार ने बैंक की साहिबगंज, बरहेट बाजार, फूलबंगा और शिकारीपाड़ा शाखाओं में पदस्थापना के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर एक बड़े वित्तीय घोटाले को अंजाम दिया.

आरोपी मैनेजर का ‘मोडस ऑपेरंडी’ यह था कि वह मृत या निष्क्रिय पेंशनभोगियों और अनपढ़ किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के खातों से अवैध रूप से सैकड़ों अनधिकृत डेबिट ट्रांजेक्शन करता था. जांच एजेंसी के अनुसार, इन खातों से डायवर्ट किए गए फंड को बिचौलियों के खातों, एनजीओ और शेल संस्थाओं के एक नेटवर्क के माध्यम से ठिकाने लगाया गया, ताकि पैसों के लेनदेन के ट्रेल को छिपाया जा सके.

ईडी ने अब तक की जांच में इस पूरे घोटाले से अर्जित कुल ‘प्रोसिड्स ऑफ क्राइम’ (अपराध की कमाई) का आकलन लगभग 5.40 करोड़ रुपए किया है. फिलहाल, इस मामले में ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य सफेदपोशों पर भी शिकंजा कसे जाने की संभावना है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : ED ने बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में पूर्व बैंक मैनेजर की 97. 92 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : करोड़ों के “ग्रीन वाटिका” सपने का सच-फर्जी निवेश योजना में फरार अजय अग्रवाल रांची से गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना पुलिस ने करोड़ों की ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अजय अग्रवाल को रांची से गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार देर शाम विशेष टीम उसे पकड़कर साकची थाना लेकर पहुंची, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय अग्रवाल पर आदित्यपुर और जमशेदपुर के कई व्यवसायियों को “ग्रीन वाटिका बिल्डिंग प्रोजेक्ट” में निवेश के नाम पर झांसा देकर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है. इस मामले की जड़ें वर्ष 2024 से जुड़ी हुई हैं, जब बड़े मुनाफे और फ्लैट देने का लालच देकर निवेश करवाया गया था.

साकची के राजेंद्र नगर निवासी 56 वर्षीय व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल ने वर्ष 2025 में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिचित रमेश चंद्र अग्रवाल ने अपने बेटे अजय अग्रवाल के प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था. भरोसा दिलाने के लिए आरोपी का पूरा परिवार -अजय, राजेश, सोनम, सुमिता और गौरव -उनके घर पहुंचा और खुद को झारखंड में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स चलाने वाला बताया.

आरोप है कि 12 अप्रैल 2024 को शंकर लाल ने अपने घर पर ही 1.25 करोड़ रुपये नकद सौंप दिए. बदले में उन्हें आदित्यपुर की जमीन दिखाकर पांच फ्लैटों का एग्रीमेंट दिया गया. लेकिन 2025 में जब उन्होंने साइट का निरीक्षण किया, तो वहां कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा था.

सच सामने आने पर आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में अजय अग्रवाल फरार हो गया. पैसे वापस मांगने पर पीड़ित के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने फर्जी रसीद और जाली हस्ताक्षरों के जरिए यह साबित करने की कोशिश की कि रकम बैंक के माध्यम से लौटा दी गई है.

साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस पूरे सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सकती है.

The post Jamshedpur : करोड़ों के “ग्रीन वाटिका” सपने का सच-फर्जी निवेश योजना में फरार अजय अग्रवाल रांची से गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : 12 साल से टालता रहा सोनार, जेवर के पैसे लेने के बाद भी नहीं दिया गहना; पीड़िता की शिकायत पर तीन पर केस
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र में जेवर बनाने के नाम पर रुपये लेने और गहना नहीं देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने ज्वेलरी दुकान के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मामले में ओल्ड पुरूलिया रोड नंबर-3 निवासी शाहीना बेगम ने आजादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मानगो उर्दू स्कूल के पास रहने वाले वर्षा ज्वेलर्स वर्क्स के संचालक जितेंद्र वर्मा, उसकी पत्नी और भाभी को आरोपी बनाया है.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने जेवर बनवाने के लिए काफी पहले रुपये दिए थे, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद उन्हें गहने नहीं मिले. बताया जाता है कि जितेंद्र वर्मा करीब 15 दिन पहले अपनी दुकान खोलने के लिए आया था. इस दौरान कई लोगों ने उसे पकड़ लिया और अपने-अपने जेवर की मांग करने लगे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षा ज्वेलर्स की दुकान काफी समय से बंद थी. जब दुकान दोबारा खुली तो जिन ग्राहकों ने पहले पैसे दिए थे, वे गहने लेने पहुंच गए. आरोप है कि दुकानदार ने गहने देने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी किसी को जेवर नहीं सौंपा.

यह दुकान आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरूलिया रोड पर स्थित है. शिकायत के अनुसार यह मामला 25 सितंबर 2014 से लेकर 7 मार्च 2026 के बीच का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है.

The post JAMSHEDPUR CRIME : 12 साल से टालता रहा सोनार, जेवर के पैसे लेने के बाद भी नहीं दिया गहना; पीड़िता की शिकायत पर तीन पर केस appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : टिनप्लेट चौक ATM में बच्चों को झांसा देकर ठगी, विरोध करने पर आरोपी ने घसीटते हुए भागने की कोशिश
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बच्चों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक नए गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है. ताजा मामला टिनप्लेट चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से सामने आया है, जहां बुधवार शाम करीब 4:10 बजे एक व्यक्ति ने बच्चों को झांसा देकर ऑनलाइन माध्यम से करीब चार हजार रुपये की ठगी कर ली.

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे एटीएम के पास खड़े थे. इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बातचीत के दौरान उन्हें किसी ऑनलाइन प्रक्रिया का झांसा दिया. बच्चों को भ्रमित कर उसने उनसे मोबाइल के जरिए करीब चार हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए. इसके बाद आरोपी एटीएम के अंदर गया और पैसे निकालकर वहां से भागने लगा.

सीसीटीवी फुटेज में घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. फुटेज के अनुसार जब बच्चों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने आरोपी का विरोध किया, तो वह उन्हें कुछ दूरी तक घसीटते हुए भागने की कोशिश करता नजर आया. इसके बाद आसपास के लोगों के जुटने से आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना तत्काल गोलमुरी थाना पुलिस को दी गई. पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और उदित वाणी के संवाददाता ने पाया कि एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद होता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

The post JAMSHEDPUR CRIME : टिनप्लेट चौक ATM में बच्चों को झांसा देकर ठगी, विरोध करने पर आरोपी ने घसीटते हुए भागने की कोशिश appeared first on Udit Vani.

कार्ड फंसा, झांसा चला: ATM फ्रॉड में 36,500 रुपये साफ, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र में एटीएम धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लंका टोला निवासी हरे राम प्रसाद गोपाला स्थित एसबीआई एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचे थे. लेन-देन के दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. इसी बीच पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाते हुए एटीएम मशीन पर लिखे एक नंबर पर कॉल करने की सलाह दी.

बताया जाता है कि हरे राम प्रसाद ने मशीन पर प्रदर्शित नंबर (+917461985323) पर कॉल किया. कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक प्रतिनिधि बताकर उन्हें झांसे में लिया और समस्या समाधान के नाम पर पिन नंबर साझा करने को कहा. बातचीत के दौरान पास खड़े संदिग्ध व्यक्ति ने पिन देख लिया. कुछ देर बाद कार्ड गायब हो गया. इसके पश्चात 36,500 रुपये की निकासी कर ली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि एटीएम पर किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर पिन या गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

The post कार्ड फंसा, झांसा चला: ATM फ्रॉड में 36,500 रुपये साफ, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.