Elephant Attack Jharkhand Archives - Udit Vani

कुकड़ू में हाथी का कहर: व्यक्ति की मौत, शव के साथ सड़क जाम कर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
उदित वाणी सरायकेला : सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना कुकड़ू प्रखंड की है, जहां रविवार शाम करीब 7 बजे एक जंगली हाथी ने 50 वर्षीय व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला। मृतक की पहचान कुकड़ू निवासी मुनि राम गोराई के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुनि राम गोराई घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक हाथी से उनका सामना हो गया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हाथी ने उन पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी फैल गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने वन विभाग और तिरुलडीह थाना को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने मृतक के शव के साथ कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के समीप मिलन चौक–आदरडीह मुख्य सड़क को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड लगातार गांवों में घूम रहा है और लोगों की जान पर बन आई है, लेकिन वन विभाग की ओर से न तो माइकिंग की समुचित व्यवस्था की गई और न ही समय पर चेतावनी दी जाती है।

डेढ़ माह में 5 मौतें: दहशत में ग्रामीण

मौके पर पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता।

वहीं, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ने भी वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार की तरह इस बार भी विभाग देर से पहुंचा और ऊपर से ग्रामीणों के साथ संवेदनहीन व्यवहार किया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ माह में चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों के हमले से पांच लोगों की जान जा चुकी है, जो बेहद चिंताजनक है। घटना स्थल पर झारखण्ड आंदोलनकारी सुनील महतो और भाजपा नेता सुमन मुखर्जी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

वन विभाग ने दी तत्काल सहायता

इधर प्रभारी वनपाल मुकेश कुमार महतो ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की अग्रिम सहायता दी गई है। शेष मुआवजा कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में नियमित माइकिंग और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल, कुकड़ू सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस और तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे किसी और की जान न जाए।

The post कुकड़ू में हाथी का कहर: व्यक्ति की मौत, शव के साथ सड़क जाम कर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.

Chakulia Elephant Attack : बड़ामारा गांव में जंगली हाथी का तांडव, खेत से लौट रहे व्यक्ति को पटककर किया गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के अंतर्गत बड़ामारा गांव में रविवार की देर रात जंगली हाथी ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति की पहचान सोनाराम मुर्मू के रूप में हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

खेत से लौटते समय हुआ सामना

जानकारी के अनुसार, सोनाराम मुर्मू रविवार रात अपने खेत में गरमा धान की सिंचाई कर दो अन्य साथियों के साथ घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया. खतरा भांपते ही सोनाराम के साथ मौजूद दो अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन हाथी ने भागते समय सोनाराम को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया.

एमजीएम अस्पताल रेफर, दाहिना चेस्ट फैक्चर

ग्रामीणों के सहयोग से घायल सोनाराम को तत्काल चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्रभारी डॉ. रंजीत मुर्मू ने बताया कि हाथी के हमले के कारण घायल का दाहिना चेस्ट फैक्चर हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

क्षेत्र में हाथियों का झुंड सक्रिय

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बड़ामारा जंगल में इस समय 8 से 10 हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की क्यूआरटी (QRT) टीम हाथियों को भगाने के प्रयास में जुटी हुई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है.

The post Chakulia Elephant Attack : बड़ामारा गांव में जंगली हाथी का तांडव, खेत से लौट रहे व्यक्ति को पटककर किया गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: ईचागढ़ में हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, वन विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
उदित वाणी चांडिल: सरायकेला – खरसावां वन प्रमंडल के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव में शनिवार तड़के करीब 3 बजे जंगली हाथी ने एक ही परिवार पर हमला कर दिया। घटना में चाइना देवी (35) और उनकी 13 वर्षीय पुत्री अमिता की मौत हो गई, जबकि मोहनलाल महतो (72) और सांतुला देवी (70) गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 50-50 हजार रुपये की सहायता दी, जबकि 3.50 लाख रुपये मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद वन विभाग सतर्क नहीं है। चांडिल रेंज के रेंजर विमोद कुमार पर क्षेत्र भ्रमण नहीं करने और कार्यालय में अनुपस्थित रहने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और त्वरित मुआवजा भुगतान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे।

The post JHARKHAND: ईचागढ़ में हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, वन विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण appeared first on Udit Vani.

चाकुलिया: स्कूल जाने के दौरान सामने आया हाथी, डरकर भागने के चक्कर में गिरकर घायल हुई छात्रा
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ स्कूल जाने के दौरान जंगली हाथी को देखकर भागने के क्रम में एक छात्रा गिरकर घायल हो गई. छात्रा की पहचान माचाडीहा गांव निवासी सुकूल सोरेन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुँचाया.

हाथी को सामने देख घबरा गई छात्रा

जानकारी के मुताबिक, सुकूल सोरेन अपनी साइकिल पर सवार होकर मनोहर लाल हाई स्कूल पढ़ने जा रही थी. जैसे ही वह हवाई पट्टी के पास पहुँची, उसे अचानक रास्ते पर एक हाथी दिखाई दिया. विशालकाय हाथी को सामने देखकर छात्रा बुरी तरह घबरा गई और अपनी साइकिल वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए दौड़ने लगी.

भागने के दौरान आई चोट, अस्पताल में भर्ती

हाथी के डर से भागने के दौरान सुकूल सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ साहिबा सोरेन ने घायल छात्रा का इलाज किया. फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

The post चाकुलिया: स्कूल जाने के दौरान सामने आया हाथी, डरकर भागने के चक्कर में गिरकर घायल हुई छात्रा appeared first on Udit Vani.

Baharagora: हाथियों के आतंक से किसान परेशान
उदित वाणी, जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडूआ पंचायत अंतर्गत दूधकुंडी गांव में बुधवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। आधी रात को अचानक गांव में घुसे हाथियों ने किसानों की महीनों की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड खेतों में घुस गया और करीब एक एकड़ में लगी गरमा धान की फसल को खाकर एवं रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। फसल कटाई के लिए तैयार थी, ऐसे में यह नुकसान किसानों के लिए अत्यंत गंभीर साबित हुआ है। इस घटना से प्रभावित किसानों में अनिमेष साहू, नीलेश साहू, रमेश साहू, प्रबीर जेना, सपन साहू सहित कई अन्य शामिल हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन एक ही रात में उनकी पूरी फसल उजड़ गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड लगातार आसपास के गांवों में विचरण कर रहा है और खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके बावजूद वन विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर हाथियों के आतंक से राहत दिलाने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

The post Baharagora: हाथियों के आतंक से किसान परेशान appeared first on Udit Vani.

CHANDIL: हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत; ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जताया रोष
उदित वाणी, चांडिल/सरायकेला: चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुकडू प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार सुबह तिरुलडीह पंचायत के सापारुम गांव में हाथियों के हमले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है.

शौच के लिए गए बुजुर्ग पर 6 हाथियों ने किया हमला

मृतक की पहचान सापारुम गांव के तांती टोला निवासी राधा तांती (60) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह राधा तांती घर से कुछ दूर जंगल की ओर शौच के लिए गए थे. इसी दौरान उनका सामना हाथियों के एक झुंड से हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगभग छह हाथियों ने बुजुर्ग को घेरकर उन पर हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई.

वन विभाग ने दिया 50 हजार का तत्काल मुआवजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची. ग्रामीणों की नाराजगी और विरोध प्रदर्शन के बीच अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी. वन विभाग ने सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल सहायता के रूप में 50,000 रुपये नकद प्रदान किए हैं. विभाग ने आश्वासन दिया कि शेष मुआवजा राशि आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही दी जाएगी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

एक महीने से इलाके में डेरा डाले हुए है हाथियों का झुंड

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से हाथियों का दल तिरुलडीह और आसपास के गांवों में सक्रिय है. हाथियों ने न केवल जानमाल का नुकसान किया है, बल्कि खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी क्षति पहुँचाई है. ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग द्वारा हाथियों को खदेड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसका खामियाजा आज एक बुजुर्ग को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा.

The post CHANDIL: हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही मौत; ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जताया रोष appeared first on Udit Vani.