Crime in Jamshedpur Archives - Udit Vani

Snatching Case: जमशेदपुर में बेखौफ हुए स्नैचर्स, महावीर कॉलोनी में महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार अपराधी फरार
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित महावीर कॉलोनी के इंटरनेशनल स्कूल गली में रविवार देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता की शिकायत पर मानगो थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छिनतई का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित जेकेएस सोसायटी निवासी गीता पंडित रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे इंटरनेशनल स्कूल गली से होकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला संभल भी नहीं पाई। पर्स छीनने के बाद दोनों बदमाश मौके से तेजी से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पीड़िता ने बताया कि पर्स में नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था।

इधर, सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

The post Snatching Case: जमशेदपुर में बेखौफ हुए स्नैचर्स, महावीर कॉलोनी में महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार अपराधी फरार appeared first on Udit Vani.

डिमना लेक किनारे रिसॉर्ट में देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा; मैनेजर की पिटाई
उदित वाणी, जमशेदपुर:  डिमना लेक से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा पंचायत के गेरूआ गांव स्थित एक रिसॉर्ट में कथित देह व्यापार की सूचना पर रविवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने लेक व्यू रिसॉर्ट में छापेमारी करते हुए तीन कमरों से तीन युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि एक अन्य कमरे में मौजूद एक जोड़ी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई।

घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीनों से रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय स्तर पर की गई थी। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण रिसॉर्ट पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह उन्हें ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया।

सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीन जोड़ियों को हिरासत में लेकर थाना ले जाने की तैयारी शुरू की, लेकिन ग्रामीण रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि मालिक के आने तक किसी को नहीं छोड़ा जाएगा और रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद किया जाए।

मैनेजर संतोष गिरी ने पुलिस को बताया कि रिसॉर्ट धनबाद निवासी विनोद सिंह का है। परिसर की एक ओर पतंजलि चिकित्सा केंद्र संचालित होता है, जबकि दूसरी ओर रिसॉर्ट है। पुलिस ने तलाशी के दौरान कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामले की जांच जारी है।

The post डिमना लेक किनारे रिसॉर्ट में देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा; मैनेजर की पिटाई appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur property dispute: संपत्ति विवाद में बेटों ने बुजुर्ग पिता को पीटा, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
उदित वाणी, जमशेदपुर : संपत्ति विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया, जहां 84 वर्षीय बुजुर्ग पिता शदरुल आलम के साथ उनके ही बेटों ने मारपीट की। इस मामले में अब न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मानगो थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी है। न्यायिक दंडाधिकारी एस. तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत आदेश जारी करते हुए थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके अनुपालन में 2 मई को केस दर्ज किया गया।

संपत्ति के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर का दबाव

वादी शदरुल आलम की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू एवं अधिवक्ता बबिता जैन ने अदालत में बताया कि 2 दिसंबर को उनके बेटों—रुस्तम आलम, मोहम्मद सलीमुद्दीन और शेख अमजद अली—सहित बहू शाहीन फातमा और पोते फैसल हुसैन व एहतेशाम आलम ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी सायदा खातून को भी नहीं बख्शा गया।

बेटों, बहू और पोतों पर मारपीट का आरोप

बताया गया कि शदरुल आलम पहले ही अपने बेटों को रहने के लिए घर और दुकान दे चुके थे। इसके बावजूद अलग रहने के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने की कोशिश की, और इंकार करने पर उनकी पिटाई कर दी गई। घायल अवस्था में उनका इलाज टीएमएच में कराया गया।

पीड़ित ने पहले मानगो थाना और फिर वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अंततः उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत के आदेश के बाद अब मामले में पुलिस जांच शुरू हो गई है।

The post Jamshedpur property dispute: संपत्ति विवाद में बेटों ने बुजुर्ग पिता को पीटा, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में देर रात बवाल: नशे में धुत युवकों ने कार्यालय में घुसकर की मारपीट, पुलिस से भी उलझे
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार चार युवकों ने एक निजी कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान न केवल कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, बल्कि आरोपियों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की.

बिना कारण कार्यालय में घुसकर उत्पात

घटना सिदगोड़ा में केनरा बैंक के पास स्थित एक ब्लैंकेट डिलीवरी कार्यालय की है. रात करीब 12 बजे चार युवक अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के सीधे दफ्तर में घुस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस टीम के साथ भी की हाथापाई

सूचना मिलते ही जब सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी युवक पुलिस से ही भिड़ गए. बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसके बाद चारों युवकों को हिरासत में लिया गया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

The post जमशेदपुर में देर रात बवाल: नशे में धुत युवकों ने कार्यालय में घुसकर की मारपीट, पुलिस से भी उलझे appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: महायज्ञ में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर महिला की सोने की चेन पार, सुरक्षा पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केबुल बस्ती में चल रहे धार्मिक उत्सव के बीच चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धा के साथ पहुँची एक महिला चोरों की शिकार हो गई। भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली, जिससे यज्ञ स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

पूजा के दौरान हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, केबुल टाउन की रहने वाली इंदु सिंह रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए महायज्ञ स्थल पर पहुँची थीं। जब वह श्रद्धाभाव से यज्ञशाला की परिक्रमा (फेरा) लगा रही थीं, उसी दौरान शातिर चोरों ने उनके गले से करीब दो तोला सोने की चेन काटकर गायब कर दी। महिला को इसका आभास तब हुआ जब परिक्रमा पूरी करने के बाद उन्होंने अपने गले को खाली पाया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने आयोजन समिति और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। महायज्ञ जैसे बड़े आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि जहाँ हजारों की संख्या में भीड़ जुट रही है, वहाँ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और निगरानी के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे। सुरक्षा में चूक के कारण ही चोरों ने इतनी आसानी से वारदात को अंजाम दिया।

जांच में जुटी गोलमुरी पुलिस

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यज्ञशाला और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर अपने गहनों और कीमती सामानों के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

The post जमशेदपुर: महायज्ञ में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर महिला की सोने की चेन पार, सुरक्षा पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: बिरसानगर में शातिर चोरों का तांडव, घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े; दो संदिग्ध हिरासत में
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर-3 में सोमवार देर रात हुई चोरी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात चोरों ने रात करीब एक बजे सुरेश गोप के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और करीब दो लाख रुपये के गहनों के साथ 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

पीड़ित परिवार के बयान और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इलाके में सक्रिय संदिग्धों और पहले चोरी के मामलों में शामिल रहे लोगों की तलाश तेज कर दी है। इसी कार्रवाई के तहत दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

The post JAMSHEDPUR: बिरसानगर में शातिर चोरों का तांडव, घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े; दो संदिग्ध हिरासत में appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर यात्री का फोन चोरी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया कीताडीह का मनीष
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से मोबाइल चोरी की एक घटना का त्वरित खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि यात्री का चोरी हुआ मोबाइल भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

टिकट काउंटर पर हुई थी चोरी, हेल्पलाइन 139 ने दिखाई राह

घटना 19 अप्रैल 2026 की रात की है। ओडिशा के बारीपदा निवासी यात्री भवानी शंकर सिंह टाटानगर स्टेशन के टिकट घर में मौजूद थे, तभी उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। यात्री ने बिना देर किए रेलवे सहायता नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

CCTV फुटेज से हुई पहचान, कीताडीह का मनीष सिंह गिरफ्तार

जांच टीम ने स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। निगरानी बढ़ाते हुए टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मनीष सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कीताडीह के त्रिमूर्ति चौक का रहने वाला है। मनीष ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

RPF और GRP की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व RPF पोस्ट कमांडर राकेश मोहन और GRP थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें।

The post Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर यात्री का फोन चोरी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया कीताडीह का मनीष appeared first on Udit Vani.

प्रेम विवाह के 4 महीने बाद मौत: बागबेड़ा मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती
उदित वाणी, जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित तुरामडीह के समीप गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय बेबी सोरेन के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेबी सोरेन की शादी महज चार महीने पहले चाईबासा निवासी युवक से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। वह मूल रूप से सरायकेला जिले के दुधी गांव की रहने वाली थी। मृतका की मां ने बताया कि बेबी दो दिन पहले सरायकेला से जमशेदपुर के करनडीह स्थित अपनी एक सहेली के घर आई थी।

बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से रोज सुबह कहीं बाहर जा रही थी। गुरुवार सुबह भी वह अपनी सहेली निकिता को यह कहकर घर से निकली थी कि वह बागबेड़ा स्थित अपने मामा के घर जा रही है। इसी दौरान कुछ समय बाद तुरामडीह के पास उसका शव मिलने की खबर सामने आई।

घटना को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह आत्महत्या है, हादसा या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

The post प्रेम विवाह के 4 महीने बाद मौत: बागबेड़ा मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी युवती appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: मानगो पुल के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मानगो पुल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को खबर मिली थी कि इलाके में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाला है, जिसके बाद टीम ने त्वरित छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने महावीर बिरूली को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसका साथी वसीम बच्चा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी महावीर बिरूली उलीडीह थाना क्षेत्र के एसबीसी फुटबॉल मैदान के पास का निवासी है, वहीं फरार वसीम बच्चा मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 2 का रहने वाला बताया गया है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने महावीर के पास से 1.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने कुछ अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल महावीर बिरूली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

The post JAMSHEDPUR: मानगो पुल के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: बारात में बवाल, बस में चढ़ने से रोका तो कार पर हमला, महिलाओं से मारपीट
उदित वाणी,जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र में एनएच-33 स्थित मिनी पंजाब होटल के पास शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन युवकों ने बारातियों से भरी एक कार पर हमला कर दिया। घटना में कार में सवार महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, मानगो के चेपापुल से एक बारात धालभूमगढ़ की ओर जा रही थी। बारातियों से भरी बस जैसे ही मिनी पंजाब होटल के पास पहुंची, तीन युवक उसमें जबरन चढ़ने का प्रयास करने लगे। बस में मौजूद लोगों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें उतरने को कहा। इस बात से नाराज युवकों ने बदले की भावना से पीछे आ रही कार को निशाना बना लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों ने कार पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कार में बैठी महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ हाथापाई की गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

The post JAMSHEDPUR: बारात में बवाल, बस में चढ़ने से रोका तो कार पर हमला, महिलाओं से मारपीट appeared first on Udit Vani.