Corporate Archives - Udit Vani

Tata Power ने डेटाब्रिक्स के साथ की साझेदारी, इनर्जी ट्रांजिशन को मिलेगी तेज गति
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर, भारत की प्रमुख एकीकृत विद्युत कंपनियों में से एक और टाटा समूह का हिस्सा, ने आज घोषणा की कि वह पूरे उद्यम स्तर पर डेटाब्रिक्स प्लेटफॉर्म को अपनाएगी. इससे कंपनी के सभी बिजनेस क्लस्टरों में डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित परिवर्तन तेज होगा, परिचालन दक्षता बढ़ेगी, निर्णय लेने की प्रक्रिया स्मार्ट बनेगी और डिजिटल इनोवेशन को नई गति मिलेगी. टाटा पावर, इनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इसमें नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण, स्मार्ट ग्रिड और बढ़ते बी2सी पोर्टफोलियो शामिल हैं. कंपनी अब एक आधुनिक, एकीकृत डेटा और एआई प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जो उसके अगले चरण के विकास को शक्ति प्रदान करेगा.

आधुनिक डेटा फाउंडेशन तैयार होगा

यह प्लेटफॉर्म स्मार्ट ग्रिड मैनेजमेंट, उन्नत पावर प्लानिंग एवं ऑप्टिमाइजेशन, बिलिंग और संग्रह में सुधार, नवीकरणीय ऊर्जा की सटीक पूर्वानुमान, सोलर मैन्युफैक्चरिंग और रूफटॉप बिजनेस में परिचालन उत्कृष्टता तथा ग्राहकों को एकीकृत अनुभव देने में मदद करेगा. डेटाब्रिक्स के माध्यम से टाटा पावर पारंपरिक डेटा वेयरहाउस और बिखरी हुई एनालिटिक्स सिस्टम से आगे बढ़कर आधुनिक डेटा फाउंडेशन तैयार करेगी. यह प्लेटफॉर्म बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेसिंग, रीयल-टाइम इनसाइट्स, एडवांस्ड एनालिटिक्स, एआई और एजेंट्स को सपोर्ट करेगा. सुरक्षा और गवर्नेंस के मजबूत ढांचे के साथ डेटा इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स और एआई को एक ही स्केलेबल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाएगा. इससे एज, ऑपरेशनल और एंटरप्राइज डेटा को जोड़ा जा सकेगा, साइलो समाप्त होंगे और पूरे संगठन में डेटा आधारित निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे.

जीनिए एआई एजेंट

इस परिवर्तन की एक प्रमुख विशेषता डेटाब्रिक्स का जीनिए (Genie) एआई एजेंट है. यह किसी भी कर्मचारी को नेचुरल लैंग्वेज में डेटा से बात करने की सुविधा देता है और तुरंत विश्वसनीय जवाब प्रदान करता है. इससे इनसाइट्स, डैशबोर्ड और एनालिटिक्स जल्दी तैयार हो सकेंगे तथा बेहतर निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे.

बुद्धिमान इनर्जी इकोसिस्टम बनेगा

टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा, “डेटाब्रिक्स के साथ यह साझेदारी हमारे भविष्य-तैयार, बुद्धिमान ऊर्जा इकोसिस्टम बनाने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. डेटा और एआई की शक्ति का उपयोग करके हम अपनी डिजिटल नींव को मजबूत कर रहे हैं, जिससे स्मार्टर ऑपरेशंस, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण में तेजी और अधिक चुस्त, ग्राहक-केंद्रित समाधान मिलेंगे. इससे भारत का एक लचीला और सतत विद्युत क्षेत्र बनेगा.”

टाटा पावर को स्मार्ट बनाएगा

डेटाब्रिक्स के वाइस प्रेसिडेंट फील्ड इंजीनियरिंग (एपीजे) निक ईयर्स ने कहा, “ऊर्जा क्षेत्र गहन परिवर्तन से गुजर रहा है और डेटा व एआई इसके केंद्र में हैं. डेटाब्रिक्स और टाटा पावर मिलकर एक एकीकृत और स्केलेबल प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जिसमें डेटा, ऐप्स, एनालिटिक्स और एआई एजेंट्स शामिल हैं. इससे तेज इनोवेशन और अधिक लचीले, डेटा-चालित ऊर्जा सिस्टम बनेंगे. यह टाटा पावर को ऊर्जा वितरण को ऑप्टिमाइज करने और बड़े पैमाने पर स्मार्ट, सतत निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा.”टाटा पावर आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में ग्राहकों के ऊर्जा व्यवहार को बदल रही है. ग्राहक अब केवल ऊर्जा उपभोक्ता नहीं रह गए हैं, बल्कि सक्रिय भागीदार बन रहे हैं। वे अपनी ऊर्जा खपत को ऑप्टिमाइज कर ग्रिड की लचीलापन, दक्षता और सतत ऊर्जा इकोसिस्टम में योगदान दे रहे हैं. यह साझेदारी टाटा पावर को डेटा और एआई के माध्यम से भारत के इनर्जी ट्रांजिशन को तेज करने में मजबूती प्रदान करेगी.

The post Tata Power ने डेटाब्रिक्स के साथ की साझेदारी, इनर्जी ट्रांजिशन को मिलेगी तेज गति appeared first on Udit Vani.

Tata Motors के रिटायर कर्मियों को यूनियन ने दी भावभीनी विदाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित हुआ. इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी जीवन संगिनी के साथ शिरकत किए.

यूनियन  द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. बाद में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने – अपने अनुभव साझा किए. यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सेवानिवृत्ति के बाद भी आपके लिए सदैव तत्पर रहेगी. आप सबों ने अपनी मेहनत, सहयोग और समर्थन से कंपनी और यूनियन को ऊंचाईयों पर ले जाने में मदद की है. ऐसे में यह यूनियन आपकी सदैव ऋणी रहेगी. सेवानिवृत्त कर्मियों ने यूनियन के सहयोग एवं कार्यशैली की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया.

ये कर्मचारी हुए रिटायर

व्हीकल फैक्ट्री से चंद्रशेखर शर्मा और सुजीत कुमार राय, ड्राइवलाइन से सुनील सिन्हा, शिव नारायण सिंह, दिलीप कुमार दास, श्रीराम सिंह और रामजी पाठक, फ्रेम फैक्ट्री से कृष्णा पदो भगत, व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पेच से विजय कुमार, इंजन डिवीजन से श्याम नारायण दुबे और मोहम्मद मुस्ताक़ अली, कैब एंड कॉल फैक्ट्री से एन चक्रवर्ती, प्रदीप शर्मा, एस आर दासगुप्ता एवं फाउंड्री से रमेश कुमार सिंह.

The post Tata Motors के रिटायर कर्मियों को यूनियन ने दी भावभीनी विदाई   appeared first on Udit Vani.

Tata Motors Workers Union में तीन पद खाली, उपचुनाव को लेकर बनी कमेटी
कमेटी मीटिंग में हाल में सम्पन्न ग्रेड की समीक्षा की गई

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग मंगलवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. कमेटी मीटिंग में विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया. कमेटी मीटिंग के दौरान हाल ही में संपन्न वेतन समझौता की समीक्षा की गई तथा यूनियन में रिक्त हुए तीन पदों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी समेत पांच सदस्यीय कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया. गौरतलब हो कि यूनियन में एक कमेटी मेंबर तथा दो पदाधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से पद रिक्त हुआ है, जिस पर चुनाव कराया जाना है. कमेटी मीटिंग के दौरान सभागार में उपस्थित यूनियन के कमेटी मेंबरों ने वेतन समझौते को एतिहासिक एवं मजदूरहित में करार दिया. सबों ने नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए वेतन समझौता बेहतर कराने के लिए महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, सलाहकार प्रवीण सिंह को शुभकामनाएं दी तथा नेतृत्व को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया.

यूनियन की एकजुटता से बेहतर ग्रेड

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ग्रेड रिवीजन में जो बातें संज्ञान में लाई गई, उस पर प्रबंधन से बातचीत कर उसे समय से पूरा किया गया. उन्होंने फैंस क्लब के सेवा कार्यों की भी सराहना की. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के हित में महामंत्री आरके सिंह के साथ लगातार विचार-विमर्श होता रहता है. सही तालमेल के साथ चलने का ही नतीजा है कि आज हम सब यूनियन की उपलब्धियों पर गर्व से बोल पाते हैं. रक्तदान के क्षेत्र में कीर्तिमान, टाटा साहब की प्रतिमा स्थापित करने से लेकर ग्रेड समझौता तक की उपलब्धि आप सबों के सहयोग के कारण ही हासिल करने में कामयाबी मिली है. इसका श्रेय यूनियन की एकजुटता एवं मजदूर भाईयों को जाता है.

यूनियन ने इस ग्रेड में काम का सही दाम लिया

सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि काम का उचित दाम कैसे लिया जाता है, यह बात यूनियन नेतृत्व ने इस बार बखूबी करके दिखाया है. आप सब इसी तरह यूनियन नेतृत्व को सपोर्ट करते रहिए. फिर देखिए इससे भी अच्छे परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे. संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया. कमेटी मीटिंग में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह, यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर मौजूद थे.

उपचुनाव की पांच सदस्यीय समिति

उपचुनाव के लिए गठित पांच सदस्यीय संचालन समिति इस प्रकार है, जिस पर सबों ने हाथ उठाकर सहमति जताया.

1. चिदानंद खंडई (चुनाव पदाधिकारी )

2. दुर्गेश कुमार (सदस्य)

3. टोटन बनर्जी (सदस्य )

4. धनंजय मिश्रा (सदस्य )

5. गौरव कुमार (सदस्य)

The post Tata Motors Workers Union में तीन पद खाली, उपचुनाव को लेकर बनी कमेटी appeared first on Udit Vani.

NCLAT ने इंकैब मामले में EPFO की अपील में देरी माफ की, 22 अप्रैल को होगी सुनवाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लंबित दिवालिया कार्यवाही के मामले में एक महत्वपूर्ण विकास हुआ है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) की प्रिंसिपल बेंच ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा दायर अपील में 14-15 दिनों की देरी को माफ कर दिया. इससे दशकों से लंबित इस मामले में आगे सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है.

एनसीएलएटी ने कंपनी अपील (इंसॉल्वेंसी) नंबर 224 ऑफ 2026 के साथ आई.ए. नंबर 814 ऑफ 2026 पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईपीएफओ की देरी माफी की अर्जी को स्वीकार कर लिया.रिस्पॉन्डेंट्स की ओर से वकील ने कहा कि देरी 14 दिन की नहीं बल्कि 15 दिन की है, लेकिन ट्रिब्यूनल ने माना कि यह देरी माफी योग्य सीमा के अंदर है और पर्याप्त कारण दिखाया गया है.

ईपीएफओ ने अपनी अर्जी में देरी का कारण सरकारी संस्था की प्रक्रियागत और प्रशासनिक जरूरतें बताईं. इनमें शामिल थे-पैनल वकीलों से कानूनी राय लेने में लगा समय, जमशेदपुर और कोलकाता के क्षेत्रीय कार्यालयों के बीच दस्तावेजों का समन्वय और आंतरिक मंजूरियों की कई परतें.ट्रिब्यूनल ने इन कारणों को कानून के तहत “पर्याप्त कारण” माना और देरी माफ कर दी.

अब मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को मुख्य मुद्दों पर होगी. उल्लेखनीय है इंकैब इंडस्ट्रीज, भारत के केबल विनिर्माण क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी थी, जिसका पूर्वी भारत (खासकर पश्चिम बंगाल और झारखंड) में बड़ा औद्योगिक आधार था. 1990 के अंत में वित्तीय संकट, बढ़ते कर्ज और परिचालन बंद होने के कारण कंपनी पिछले 25 वर्षों से प्रभावी रूप से बंद पड़ी हुई है.

इस दौरान कंपनी की संपत्तियां कई कानूनी, वित्तीय और लेनदार-संबंधी कार्यवाहियों में उलझी रहीं. ईपीएफओ की भागीदारी बकाया, वैधानिक बकायों और कर्मचारी कल्याण दायित्वों की पुरानी चिंताओं को उजागर करती है.

The post NCLAT ने इंकैब मामले में EPFO की अपील में देरी माफ की, 22 अप्रैल को होगी सुनवाई appeared first on Udit Vani.

Tata Power ने विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस डे पर अपने कार्यालयों को नीले रंग में रोशन किया
उदित वाणी, जमशेदपुर : समावेशन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए टाटा पावर ने विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस डे के अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित अपने प्रमुख कार्यालयों को नीले रंग में प्रकाशित किया. यह पहल कंपनी की फ्लैगशिप पे ऑटेन्शन पहल के तहत की गई, जिसका उद्देश्य ऑटिज्म के बारे में जागरूकता फैलाना, न्यूरोडाइवर्सिटी को स्वीकार करना और ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर रहने वाले व्यक्तियों के प्रति समर्थन प्रदर्शित करना है.इस देशव्यापी समन्वित प्रयास के अंतर्गत टाटा पावर ने निम्नलिखित प्रमुख स्थानों पर अपने कार्यालयों को नीले रंग में रोशन किया. दिल्ली में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन, मुंबई में कार्नाक, महालक्ष्मी और बोरीवली कार्यालय और ओडिशा में टाटा पावर के विभिन्न कार्यालय.

ऑटिज्म जागरूकता का प्रतीक है नीला रंग

नीले रंग को वैश्विक स्तर पर ऑटिज्म जागरूकता का प्रतीक माना जाता है. इस रोशनी ने सिर्फ प्रतीकात्मक इशारा नहीं किया, बल्कि ऑटिज्म को जल्दी समझने, स्वीकार करने और इन व्यक्तियों को समान अवसर प्रदान करने के बारे में सार्थक चर्चाओं को बढ़ावा देने का माध्यम बना.एक साथ कई क्षेत्रों को सक्रिय करके टाटा पावर ने इस मुद्दे की दृश्यता को देश के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में बढ़ाया और जागरूकता व जन-समर्थन के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया.इस गति को बनाए रखते हुए टाटा पावर ने अप्रैल माह के दौरान पूरे महीने विभिन्न स्थानों पर गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित करने की योजना बनाई है. इन गतिविधियों में कर्मचारी स्वयंसेवा, सामुदायिक आउटरीच, जागरूकता सत्र और क्षमता निर्माण कार्यक्रम शामिल होंगे, जिससे न्यूरोडाइवर्स व्यक्तियों और उनके देखभालकर्ताओं के लिए समर्थन का मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा.

The post Tata Power ने विश्व ऑटिज्म अवेयरनेस डे पर अपने कार्यालयों को नीले रंग में रोशन किया appeared first on Udit Vani.

Tata Steel के नये वित्त वर्ष का केक कटिंग कल अंगुल में
उदित वाणी, जमशेदपुर : नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वागत में इस वर्ष टाटा स्टील का केक कटिंग समारोह अंगुल में होगा. उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष वित्तीय वर्ष के पहले दिन केक कटिंग समारोह जमशेदपुर प्लांट में आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन अब केक कटिंग समारोह रोटेशन के आधार पर अन्य लोकेशनों पर भी आयोजित किया जाएगा. अंगुल में बुधवार शाम 4.30 बजे केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया है. इस समारोह में कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह भी शामिल होंगे.

The post Tata Steel के नये वित्त वर्ष का केक कटिंग कल अंगुल में appeared first on Udit Vani.

Tata Motors Workers Union के उपाध्यक्ष एसएन सिंह हुए सेवानिवृत्त
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एस एन सिंह)  31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए. उनके सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके समेत पूरी यूनियन की टीम ने एसएन सिंह को बधाई दी. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एसएन सिंह हंसमुख एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले शख्स है. मैं उनके सुखद जीवन की कामना करता हूं. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि श्री सिंह जब तक पद पर बने रहें, बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया. यूनियन के एक – एक सदस्य से उनका बेहतर संबंध रहा, यह उनकी खासियत रही है.

The post Tata Motors Workers Union के उपाध्यक्ष एसएन सिंह हुए सेवानिवृत्त appeared first on Udit Vani.

Tata Steel Hosts SHE Excellence Awards 2025, Reinforces ‘Zero Harm’ Commitment
UditVani, Jamshedpur : Tata Steel successfully organized the sixth edition of its prestigious Safety, Health and Environment (SHE) Excellence Awards 2025 at the Steelenium Hall, Jamshedpur Works, celebrating exemplary contributions in workplace safety, employee well-being, and environmental stewardship.

Instituted in FY2020, the SHE Excellence Awards aim to promote a fair and accountable work culture while recognizing individuals and teams who demonstrate outstanding leadership and commitment in the domains of safety, health, and environment.

The initiative underscores Tata Steel’s continued focus on empowering employees as custodians of these core values.

The event was graced by T. V. Narendran, CEO and Managing Director, Tata Steel, as the Chief Guest. A virtual address by Aakash Latchman, COO of Tata Steel Netherlands, added a global perspective, highlighting the importance of leadership behavior, proactive risk anticipation, and human-centric systems in strengthening safety culture.

Marking a significant step towards inclusivity, this year’s awards introduced the “Wellness Leader Awards”, aimed at encouraging continuous improvement in health performance across departments.

The program commenced with a safety contact session centered on the “Zero Harm” philosophy, followed by an opening address from Rajiv Mangal, Vice President – Safety, Health & Sustainability. He emphasized consistent execution, personal accountability, and leadership commitment in eliminating safety and environmental risks.

He also highlighted the organization’s ongoing efforts to integrate SHE principles into daily decision-making for both employees and contractor workforce.

In his keynote address, T. V. Narendran reiterated Tata Steel’s unwavering commitment to achieving zero fatalities and maintaining stringent environmental standards.

He stressed that safety and environmental responsibility must go beyond compliance to become an intrinsic part of organizational behavior and culture.

Shailesh Kumar Singh, Deputy President of Tata Workers’ Union, spoke about the evolution of the awards and emphasized the importance of inclusion, noting that frontline workers and vendor partners are critical contributors to safety excellence.

He also acknowledged the vital role of trade unions in the company’s safety journey.

The event witnessed participation from senior leadership, managing directors of subsidiaries, union representatives, safety professionals, vendor partners, award winners, and finalists—reflecting a collective commitment towards building a safer, healthier, and more sustainable future.

The awards ceremony was conducted under the leadership and guidance of Rajiv Mangal, Vice President – Safety, Health & Sustainability, and Neeraj Kumar Sinha, Chief Safety.

The SHE Excellence Awards 2025 once again highlighted Tata Steel’s unwavering dedication to fostering a culture of safety, well-being, and sustainability across all levels of its operations.

The post Tata Steel Hosts SHE Excellence Awards 2025, Reinforces ‘Zero Harm’ Commitment appeared first on Udit Vani.

Tata Steel के जोड़ा क्लस्टर स्थित आयरन एवं मैंगनीज माइंस को 14 पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
उदित वाणी, जोड़ा : ओडिशा के जोडा क्लस्टर के अंतर्गत टाटा स्टील की आयरन एवं मैंगनीज माइंस को भारतीय खान ब्यूरो (IBM) के तत्वावधान में शनिवार को भुवनेश्वर में आयोजित 27वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण (MEMC) सप्ताह 2025–26 के पुरस्कार समारोह में 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर, टाटा स्टील की जोडा ईस्ट आयरन माइन को श्रेणी-ए के अंतर्गत मिनरल बेनिफिशिएशन एंड रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए दो अलग-अलग द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए.

इसके अतिरिक्त, इसी श्रेणी में समग्र प्रदर्शन के लिए भी इस माइंस को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इसी श्रेणी में, खोंदबोंद आयरन एंड मैंगनीज माइन को भी मिनरल बेनिफिशिएशन एंड रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए अलग-अलग तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए.

इसी प्रकार, काटामाटी आयरन माइन को सिस्टेमेटिक साइंटिफिक डेवलपमेंट के लिए प्रथम पुरस्कार तथा खनिज संरक्षण के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

श्रेणी-बी के अंतर्गत, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड की नीलाचल माइन को रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ.

विभिन्न माइंस के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि पंकज कुलश्रेष्ठ, कंट्रोलर जनरल ऑफ माइंस, IBM से ये पुरस्कार प्राप्त किए.

इसी प्रकार, जोडा वेस्ट आयरन एवं मैंगनीज माइन ने वनीकरण तथा सिस्टेमेटिक साइंटिफिक डेवलपमेंट में दो प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए.

साथ ही, इस माइन को समग्र प्रदर्शन के लिए भी प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

बामेबारी आयरन एवं मैंगनीज माइन को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में प्रथम पुरस्कार तथा सतत विकास में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ.

इसी प्रकार, तिरिंगपहाड़ आयरन एवं मैंगनीज माइन को वनीकरण के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में जी. काले, चीफ कंट्रोलर ऑफ माइंस, IBM; पुखराज नेनीवाल, कंट्रोलर ऑफ माइंस (ईस्ट ज़ोन); राजेश कुमार, चीफ, जोडा, टाटा स्टील; जी. वी. सत्यनारायण, चीफ, खोंदबोंद माइन; शंभु नाथ झा, चीफ, मैंगनीज माइंस; राहुल किशोर, चीफ, नीलाचल माइन शामिल थे.

इसके साथ ही विभिन्न खदानों के ऑपरेशन हेड, यूनियन प्रतिनिधि तथा राज्य भर की खदानों से आए प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे.

टाटा स्टील अपने वैश्विक परिचालन में सतत खनन अभ्यासों के प्रति प्रतिबद्ध है. कंपनी उन्नत तकनीकों के माध्यम से रॉ मटेरियल की गुणवत्ता और संरक्षण सुनिश्चित करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी पालन करती है.

The post Tata Steel के जोड़ा क्लस्टर स्थित आयरन एवं मैंगनीज माइंस को 14 पुरस्कारों से किया गया सम्मानित appeared first on Udit Vani.

Tata Steel’s Key Contribution to Jewar Airport Project Strengthens Infrastructure
UditVani, Jamshedpur : Tata Steel has made a significant contribution to the Jewar Airport project in Uttar Pradesh by supplying 13.8 kilotonnes of its premium GalvaRoS (Galvanized Plain) steel. This has enabled the development of 1,614,585 sq. ft. of precision-engineered ducting, executed through its key customer, DS Ductofab Systems Pvt Ltd.

Strengthening Construction with Multiple Products

To further reinforce this ambitious project, Tata Steel has also supplied 7,400 metric tonnes of Tata Tiscon TMT rebars and 227 metric tonnes of Sm@rtFAB (welded wire mesh). These materials are being used across the airport’s terminal and cargo infrastructure.

Contribution from Tata Steel Tubes

In addition, Tata Steel Tubes has supplied approximately 960 metric tonnes of materials through key fabricators, supporting the pace and quality of construction work.

Boost to World-Class Aviation Infrastructure

These combined contributions are playing a crucial role in developing Jewar Airport into a world-class aviation hub. The use of high-quality steel products ensures strength, durability, and precision in the project’s infrastructure.

Airport Inaugurated by Prime Minister

Prime Minister Narendra Modi officially inaugurated the Jewar Airport today (March 28, 2026). On the occasion, he reiterated the government’s commitment to expanding modern and world-class airport infrastructure across the country. The Jewar Airport is being seen as a major step toward establishing a key aviation hub in India.

The post Tata Steel’s Key Contribution to Jewar Airport Project Strengthens Infrastructure appeared first on Udit Vani.