Chandil Archives - Udit Vani

असंगठित श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: सरायकेला में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित
उदित वाणी, सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है. उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न पंचायतों में विशेष निबंधन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े श्रमिकों को पंजीकृत कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के घेरे में लाना है.

विभिन्न पंचायतों में पंजीकरण अभियान

अभियान के तहत जिले के कई प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए गए. मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर पंजीकरण कार्य संपन्न हुआ:

ईचागढ़ प्रखंड: देवलटांड पंचायत भवन.

राजनगर प्रखंड: धुरीपाड़ा पंचायत भवन.

चांडिल प्रखंड: मातकमडीह पंचायत भवन.

इन शिविरों में बड़ी संख्या में योग्य श्रमिकों ने पहुँचकर अपना पंजीकरण कराया.

सरकारी योजनाओं और सुरक्षा लाभों की जानकारी

शिविरों का उद्देश्य केवल निबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिकों को जागरूक करना भी है. अधिकारियों द्वारा उपस्थित श्रमिकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई:

श्रम कल्याणकारी योजनाएं: राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं.

सामाजिक सुरक्षा: बुढ़ापे और बीमारी की स्थिति में मिलने वाले लाभ.

दुर्घटना सहायता: कार्य के दौरान किसी अनहोनी की स्थिति में मिलने वाली वित्तीय मदद.

पंजीकरण प्रक्रिया: भविष्य में स्वयं या प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से जुड़ने के तरीके.

प्रशासन की पहल: कोई भी श्रमिक न छूटे

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाए ताकि उन्हें कल्याणकारी प्रावधानों का सीधा लाभ मिल सके. इन विशेष शिविरों के माध्यम से उन श्रमिकों तक पहुँचने का प्रयास किया जा रहा है जो जानकारी के अभाव में अब तक योजनाओं से वंचित थे.

The post असंगठित श्रमिकों के लिए बड़ी पहल: सरायकेला में पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित appeared first on Udit Vani.

Chandil: अनियंत्रित कार ने बिजली पोल के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची महिला चालक की जान
उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला: खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेम रोड में गांगुडीह स्थित अनुमंडल कोर्ट के समीप बुधवार की रात करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार स्विफट कार ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूट गया और कार उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जान माल कि क्षति नहीं हुई ।

​नशे में थी महिला चालक:

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी, जो कथित तौर पर नशे की हालत में थी। इसी वजह से उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया और सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस और विभाग की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल चांडिल अस्पताल भेजा। वहीं, हादसे के कारण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप हो गई, जिसकी जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ कालीनाथ सिंह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बिजली पोल को दुरुस्त करने में जुट गई, वहीं आगे की कार्रवाई को लेकर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

The post Chandil: अनियंत्रित कार ने बिजली पोल के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची महिला चालक की जान appeared first on Udit Vani.

चांडिल-कांड्रा सड़क पर उबाल: 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो उग्र आंदोलन
उदित वाणी, चांडिल : चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर आसपास के गांवों में आक्रोश फूट पड़ा है. काटिया, चैनपुर, पाटा, छोटालाखा, मानीकुई और तारकुआंग के ग्रामीणों ने अधूरे निर्माण, उड़ती धूल और गड्ढों से भरी सड़क को सीधे तौर पर “मौत का रास्ता” बताया है. उनका कहना है कि लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके काम अधूरा छोड़ दिया गया है.

ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां वास्तविक मरम्मत जरूरी थी, वहां काम नहीं हुआ, जबकि कई स्थानों पर केवल दिखावटी कार्य कर सरकारी राशि की बंदरबांट की गई. इससे पूरे मामले में भ्रष्टाचार की आशंका और गहरा गई है.

इस बीच कार्यपालक अभियंता अशोक रजक को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने 7 दिनों के भीतर काम शुरू करने की मांग की है. अभियंता ने आश्वासन तो दिया, लेकिन तय समय सीमा में अब तक न काम शुरू हुआ, न ही नियमित जल छिड़काव हुआ. ग्रामीणों ने विभाग के पास अधूरा निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने, दुर्घटना रोकने हेतु स्पीड ब्रेकर का निर्माण, भारी वाहनों पर रोक व नियमित जल छिड़काव, चैनपुर नहर पुल पर रेलिंग व फुटपाथ निर्माण की मांग रखी.

सवालों का जवाब देने से कार्यपालक अभियंता ने किया इनकार

चौंकाने वाली बात यह रही कि जब कार्यपालक अभियंता अशोक रजक से देरी और लापरवाही पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया. इससे विभागीय कार्यशैली पर और बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

The post चांडिल-कांड्रा सड़क पर उबाल: 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो उग्र आंदोलन appeared first on Udit Vani.

चांडिल में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर
उदित वाणी, चांडिल : रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम सनातन समिति चांडिल की ओर से शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे चांडिल बाजार को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया. जगह-जगह भगवा पताकाओं से सजे बाजार में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “जय श्रीराम” के उद्घोष से माहौल को गुंजायमान कर दिया. शोभा यात्रा की शुरुआत चांडिल स्टेशन स्थित पुराने पेट्रोल पंप परिसर से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए रेलवे बायपास के समीप नवनिर्मित अंडरपास पहुंची. यहां भारत माता की भव्य आरती के साथ यात्रा का समापन किया गया.

शोभा निकालने से पूर्व समिति द्वारा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. अतिथि के रूप में पहुंचे महंत इंद्रानंद सरस्वती, वरिष्ठ भाजपा नेता रूपेश (पप्पू) वर्मा, समाजसेवी खगेन महतो, सुब्रतो चटर्जी, चंदन वर्मा एवं गम्हारिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी को स्मृति चिन्ह, भगवा अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. शोभा यात्रा के दौरान चांडिल के प्रखर समाजसेवी राकेश वर्मा, चांडिल प्रखण्ड कार्यवाहक प्रमुख रामकृष्ण महतो, हिन्दू नव वर्ष यात्रा जमशेदपुर के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, दीपक भदानी, रोहन श्रीवास्तव, राजू साव, भोला सिंह सरदार, बुद्धेश्वर महतो और समिति अध्यक्ष आकाश महतो सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. साथ ही बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को और भव्य बना दिया. पूरे आयोजन में अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस दौरान चांडिल पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ के नेतृत्व में पूरी मुस्तैद दिखी.

The post चांडिल में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: चांडिल- कांड्रा सड़क बदहाल: तीन माह में सिर्फ 30% काम, लोग हादसों और धूल से बेहाल
उदित वाणी, चांडिल: चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क की जर्जर हालत ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। करीब तीन माह पूर्व राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य का शिलान्यास होने के बावजूद अब तक महज 30 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है। 6.33 किमी लंबी यह सड़क चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा टॉल प्लाजा तक जाती है और ईचागढ़ विधानसभा की जीवन रेखा मानी जाती है। इसके बावजूद निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सड़क की हालत ऐसी है कि जगह-जगह गड्ढे और उड़ती धूल से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहीं धूल के कारण आसपास के दुकानदार और ग्रामीण श्वसन संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्र की प्रमुख और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण इस सड़क की बदहाली ने सरकार और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह सड़क आम लोगों के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकती है।

स्थानीयों में आक्रोश

चैनपुर के मोटरसाइकिल गैरेज संचालक विष्णु महतो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस सड़क को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूरी तरह उदासीन हैं। सड़क मरम्मत शुरू होने पर लोगों को उम्मीद जगी थी, लेकिन अब हालात और खराब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि धूल के कारण क्षेत्र में दमा और टीबी जैसे रोग बढ़ रहे हैं।

राहगीरों की परेशानी

वहीं, नीमडीह निवासी सोनू चंद्र महतो ने कहा कि इसी सड़क से होकर लोगों को चांडिल अनुमंडल से सरायकेला सदर अस्पताल जाना पड़ता है। आपात स्थिति में मरीजों को ले जाना बेहद जोखिम भरा हो गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

विभाग का दावा

पथ निर्माण विभाग सरायकेला – खरसावां के कार्यपालक अभियंता अशोक रजक ने बताया कि निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर कर लिया गया है और अगले दो दिनों में काम फिर से तेज गति से शुरू किया जाएगा।

The post Jharkhand: चांडिल- कांड्रा सड़क बदहाल: तीन माह में सिर्फ 30% काम, लोग हादसों और धूल से बेहाल appeared first on Udit Vani.

Jharkhand news: चांडिल में विवादित जमीन पर सरहुल आयोजन, हाईकोर्ट के आदेश पर उठे सवाल
उदित वाणी,जमशेदपुर: खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर स्थित शहरबेड़ा गांव की एक विवादित जमीन पर शनिवार को धूमधाम से सरहुल पर्व मनाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस आयोजन को लेकर याचिकाकर्ताओं ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया है।

भूमि पर दावा करने वाले सूर्य पद महतो और जय महतो का कहना है कि संबंधित जमीन उनकी खतियानी रैयती संपत्ति है, जिसके वैध दस्तावेज, लगान रसीद समेत सभी प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में दायर रिट याचिका (संख्या 1868/2026) पर 20 मार्च 2026 को उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि वे अपने दस्तावेज अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल के समक्ष प्रस्तुत करें, तथा प्रथम दृष्टया स्वामित्व सिद्ध होने पर प्रशासन को भूमि सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि न्यायालय के आदेश और प्रशासन को सूचना देने के बावजूद उक्त भूमि पर सरहुल आयोजन किया गया। उन्होंने इस संबंध में चांडिल थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सरहुल जैसे पारंपरिक पर्व के विरोध में नहीं हैं, बल्कि निजी जमीन पर बिना अनुमति आयोजन का विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर वैध अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

The post Jharkhand news: चांडिल में विवादित जमीन पर सरहुल आयोजन, हाईकोर्ट के आदेश पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

सरायकेला: पाटा टोल गेट पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर 18 वाहनों से वसूला जुर्माना
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है. शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में चांडिल स्थित पाटा टोल गेट पर एक विशेष जांच अभियान चलाया गया.

लापरवाह वाहन चालकों पर कसी गई नकेल

अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों और अवैध पार्किंग की समस्या को दूर करना था. जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कुल 18 वाहनों को पकड़ा गया. इन सभी वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जुर्माने की राशि वसूली गई.

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों और मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण भी बनता है.

“सड़क पर अव्यवस्थित और खतरनाक पार्किंग से राहगीरों की जान को खतरा रहता है. इसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी चालक अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें.” -गिरिजा शंकर महतो, DTO

नियमित होगी जांच

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए DTO ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह के सघन जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन निरंतर कार्रवाई करेगा.

इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा टीम और चांडिल थाना के पुलिस अधिकारी व बल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

The post सरायकेला: पाटा टोल गेट पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर 18 वाहनों से वसूला जुर्माना appeared first on Udit Vani.

CHANDIL : गुरुग्राम हादसे में मृत श्रमिकों के शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम
उदित वाणी, चांडिल : हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे पर निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दो श्रमिकों का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. बुरुहातु गांव निवासी शिव शंकर सिंह मुंडा (30) और हुंडी गांव निवासी परमेश्वर महतो (52) की हादसे में मौत हो गई थी. शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव का माहौल गमगीन हो उठा.

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने बुरुहातु और हुंडी पहुंचकर दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया. मौके पर युधिष्ठिर महतो, मोतीलाल कुंभकार, प्रताप सिंहदेव और सुरेश साव भी मौजूद रहे. बताया गया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरन महतो के प्रयास से मृतकों के परिजनों को 39–39 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी है. फिलहाल दोनों परिवारों को 20–20 लाख रुपये की अग्रिम सहायता दी जा चुकी है.

The post CHANDIL : गुरुग्राम हादसे में मृत श्रमिकों के शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम appeared first on Udit Vani.

CM in Chandil: चांडिल में विवाह समारोह में शामिल हुए हेमन्त सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू और स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में भाग लिया.

गुरुचरण किस्कू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े मामा हैं.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति को विवाह की बधाई देते हुए उनके सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की तथा आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में गुरु चरण किस्कू सहित उनके परिजन और सगे-संबंधी भी मौजूद थे.

जिला प्रशासन ने किया स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री के धातकीडीह आगमन पर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

The post CM in Chandil: चांडिल में विवाह समारोह में शामिल हुए हेमन्त सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री की पहल से गुरुग्राम हादसे के पीड़ित परिवारों को राहत, 20-20 लाख के चेक सौंपे
उदित वाणी, चांडिल : गुरुग्राम में बीते दिन हुए दर्दनाक हादसे में झारखण्ड के जमशेदपुर व ईचागढ़ के छह तथा राजस्थान के भरतपुर के एक श्रमिक की मौत के बाद पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरन महतो की पहल पर गुरुग्राम में मृतकों के परिजनों को 20 – 20 लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा गया. साथ ही तत्काल सहायता के रूप में 20-20 हजार रुपये नगद भी प्रदान किए गए.

जिस कंपनी में श्रमिक कार्यरत थे, उसके अधिकारियों ने आश्रित परिवारों को रोजगार देने के लिए ऑफर लेटर भी सौंपा. वहीं सभी मृतकों के पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव जमशेदपुर और ईचागढ़ भेज दिए गए. बताया गया कि रक्षा राज्य मंत्री ने घटना के तुरंत बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से बातचीत कर पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता देने का आग्रह किया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन, कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद मुआवजा और अन्य सहायता पर सहमति बनी.

संजय सेठ ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से भी विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत प्रत्येक परिवार को लगभग 19 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी. उन्होंने झारखण्ड के संबंधित जिलों के प्रशासन को भी कागजी प्रक्रिया में सहयोग का निर्देश दिया है, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द पूरी सहायता मिल सके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में बड़ी मदद मिली है.

The post JHARKHAND : केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री की पहल से गुरुग्राम हादसे के पीड़ित परिवारों को राहत, 20-20 लाख के चेक सौंपे appeared first on Udit Vani.