Chaibasa News Archives - Udit Vani

West Singhbhum Crime : चाईबासा में दिल दहला देने वाली घटना: कलयुगी मां ने चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से डेढ़ महीने के मासूम को नीचे फेंका, मौत
उदित वाणी, जमशेदपुर :  चक्रधरपुर रेल मंडल (Chakradharpur Railway Division) के अंतर्गत मानवता को शर्मसार और झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहाँ हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Howrah Barbil Janshatabdi Express) में सफर कर रही एक मां पर अपने ही डेढ़ महीने के मासूम नवजात बच्चे को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने का गंभीर आरोप लगा है. यह पूरी घटना राजखरसावां और महालीमरूप रेलवे स्टेशन (Rajkharsawan and Mahalimarup Station) के बीच की है. रेलवे ट्रैक के किनारे मासूम नवजात शिशु का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

सहमे यात्रियों ने तत्परता दिखाकर दूसरे बच्चे की बचाई जान

ट्रेन में सफर कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला अचानक से मानसिक रूप से विचलित हो गई. इसके बाद उसने अपनी गोद में खेल रहे डेढ़ माह के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. इस भयानक मंजर को देखकर ट्रेन की बोगी में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों ने बताया कि नवजात को फेंकने के बाद आरोपी महिला अपने करीब तीन साल के दूसरे बच्चे को भी खिड़की से बाहर फेंकने का प्रयास करने लगी, लेकिन डिब्बे में मौजूद सतर्क यात्रियों ने तुरंत तत्परता दिखाई और महिला को पकड़कर दूसरे मासूम बच्चे की जान बचा ली.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी (GRP) जांच में जुटी

इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के तुरंत बाद ट्रेन के यात्रियों ने आरोपी महिला और उसके पति को दबोच लिया. गाड़ी के अगले स्टेशन पर रुकते ही दोनों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया. फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम मामले की सघन जांच (Police Investigation) में जुट गई है.

4 साल पहले घर से भागे थे मुद्रावती गोप और शाहबुद्दीन

पुलिस पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी महिला की पहचान पश्चिम सिंहभूम (West Singhbhum) के मझगांव की रहने वाली मुद्रावती गोप के रूप में हुई है. वहीं, उसके पति ने पुलिस को अपना नाम शाहबुद्दीन बताया है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल (West Bengal) का निवासी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले ये दोनों अपने-अपने घर से भागकर एक साथ रहने लगे थे. चक्रधरपुर रेल मंडल पुलिस अब इस खौफनाक वारदात के पीछे के मुख्य कारणों और महिला की मानसिक स्थिति का पता लगाने में जुटी है.

The post West Singhbhum Crime : चाईबासा में दिल दहला देने वाली घटना: कलयुगी मां ने चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से डेढ़ महीने के मासूम को नीचे फेंका, मौत appeared first on Udit Vani.

पश्चिमी सिंहभूम: 31 साल पुरानी रंजिश में वृद्ध पर चलीं तीरें, आरोपी सलाखों के पीछे
उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 60 वर्षीय चुइया बिरूली पर तीरों की बौछार करके जानलेवा हमला करने वाले आरोपी 39 वर्षीय भगवान बिरुली उर्फ दोपे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चिड़ियापहाड़ी गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बारे में चाईबासा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी ने पत्रकारों को जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से धनुष और 5 तीर बरामद किया गया है।

3 तीर पीड़ित व्यक्ति के शरीर में फंसा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण आरोपी ने 9 मई 2026 को इस घटना को अंजाम दिया था। आपको बता दें कि इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि 1995 में आरोपी के पिता स्वर्गीय लागो बिरूली की हत्या में चुइया बिरूली के गुट के लोग शामिल थे। इसी बात का बदला लेने के लिए भगवान बिरूली ने कुछ दिन पहले तीर धनुष खरीदा था और तब से मारने की फिराक में था। मौका देखकर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है, जांच होने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवान

1. राजकुमार जेयराजू भापुसे (परिक्ष्यमान) सह थाना प्रभारी झींकपानी

2. बहामन टूटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा

3. राजीव रंजन मिश्रा पुअनि, झीकपानी थाना

4. दीपक कुमार मोहंती सअनि सह अनुसंधानकर्ता, झींकपानी थाना और सशस्त्र बल।

The post पश्चिमी सिंहभूम: 31 साल पुरानी रंजिश में वृद्ध पर चलीं तीरें, आरोपी सलाखों के पीछे appeared first on Udit Vani.

Petrol crisis in Chaibasa: पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, एसडीओ ने जारी किए सख्त निर्देश
उदित वाणी, चाईबासा: चाईबासा शहर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरों के बीच लोगों में अफरातफरी मच गई। पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तेल की बिक्री के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण

मंगलवार सुबह चाईबासा एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सीडीपीओ बहामन टुटी, सीओ सदर उपेंद्र कुमार के साथ शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचे। अधिकारियों ने पंपों का बारीकी से निरीक्षण किया और पेट्रोल पंप मालिकों से बात की ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो।

दोपहिया वाहनों के लिए ₹100 की सीमा तय, बोतल में तेल देने पर रोक

भीड़ और स्टॉक की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि:

किसी भी दोपहिया वाहन को 100 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

पेट्रोल पंपों पर बोतल या डब्बे में तेल देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

टैंकरों के आने में देरी से हुई समस्या: एसडीओ

एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर टैंकर गाड़ियों के समय पर न पहुँचने के कारण यह अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं (पैनिक न हों)। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टैंकरों के पहुँचते ही समस्या का समाधान हो जाएगा और किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

The post Petrol crisis in Chaibasa: पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, एसडीओ ने जारी किए सख्त निर्देश appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : गुवा खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू; रोजगार की मांग पर अड़े हजारों ग्रामीण, सेल प्रबंधन से वार्ता विफल
उदित वाणी, चाईबासा : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की गुवा लौह अयस्क खदान में सोमवार सुबह से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं ने खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन के कारण खदान क्षेत्र में परिचालन और कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

500 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की मांग

मानकी सुरेश चांपिया और विभिन्न गांवों के मुंडा-मानकी प्रतिनिधियों के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन का मुख्य एजेंडा स्थानीय युवाओं का भविष्य है. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक 500 स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने पर लिखित समझौता नहीं होता, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा. इसके अलावा, हटाए गए 72 मजदूरों को वापस काम पर रखने और प्रभावित ग्रामीणों को उनके अधिकार देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है.

प्रशासन और सेल प्रबंधन से वार्ता रही बेनतीजा

आंदोलनकारियों का आरोप है कि सेल प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को आश्वासन मिलने पर पूर्व में आंदोलन स्थगित किया गया था. इसके बाद 5 मई 2026 को हुई वार्ता भी बेनतीजा रही. सोमवार को भी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता का एक दौर चला, लेकिन सहमति नहीं बन पाने के कारण बातचीत विफल रही.

पूर्व मुख्यमंत्रियों का मिला समर्थन

आंदोलन स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण और मजदूर डटे हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांगें पूरी तरह जायज हैं. उन्होंने साफ किया कि जब तक रोजगार और अन्य बुनियादी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन थमने वाला नहीं है.

प्रमुख मार्गों को किया गया जाम

आंदोलनकारियों ने खदान के कई प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों को जाम कर दिया है, जिससे माल ढुलाई और अन्य गतिविधियां रुक गई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से खदान के प्रदूषण और अन्य समस्याओं को झेल रहे हैं, लेकिन जब लाभ और रोजगार की बात आती है, तो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है.

The post West Singhbhum : गुवा खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू; रोजगार की मांग पर अड़े हजारों ग्रामीण, सेल प्रबंधन से वार्ता विफल appeared first on Udit Vani.

चाईबासा में सनसनी: सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर 20 तीरों से हमला, शरीर में धंसे 3 तीर
उदित वाणी,चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सब्जी बेचने जा रहे एक ग्रामीण पर घात लगाकर बैठे हमलावर ने तीरों की बौछार कर दी।

रास्ते में घात लगाकर किया हमला

घटना झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव की है। 45 वर्षीय ग्रामीण चोया बिरूली शनिवार को अपने गांव से सब्जियां लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

बचाव का नहीं मिला मौका, चलाईं 20 तीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी दोपे बिरूली ने चोया पर एक के बाद एक लगभग 20 तीर चलाए। अचानक हुए इस हमले के कारण चोया बिरूली को संभलने का मौका नहीं मिला। हमला इतना भीषण था कि 3 तीर उनके शरीर में जा धंसे, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़े।

अस्पताल में जीवन-मौत की जंग

राहगीरों की सूचना पर झींकपानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम शरीर से तीर निकालने के लिए जुटी हुई है। वर्तमान में चोया बिरूली की हालत नाजुक बनी हुई है और वे चिकित्सा निगरानी में हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने आरोपी दोपे बिरूली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में इसे आपसी रंजिश का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गहनता से तफ्तीश कर रही है।

The post चाईबासा में सनसनी: सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर 20 तीरों से हमला, शरीर में धंसे 3 तीर appeared first on Udit Vani.

चाईबासा: सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से जंग लड़ रहा ‘गजराज’
उदित वाणी चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा जंगल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है.यहाँ नक्सलियों या असामाजिक तत्वों द्वारा बिछाए गए आईईडी (IED) ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है.हाथी की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में चिंता व्याप्त है।

मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने देखा हाथी का दर्द

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के समीप अंकुआ कंपार्टमेंट संख्या-48 के जंगल में कुछ स्थानीय ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे.इसी दौरान उनकी नजर घायल हाथी पर पड़ी, जो दर्द से कराह रहा था.ग्रामीणों ने बिना देरी किए इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

दो दिन पहले हुए विस्फोट से जुड़ा मामला

वन विभाग के सूत्रों का अनुमान है कि यह हाथी दो दिन पहले चिरिया ओपी क्षेत्र के पोंगा जंक्शन के पास हुए विस्फोट का शिकार हुआ है.उस दौरान जंगल में एक जोरदार धमाका सुना गया था.आशंका है कि हाथियों का झुंड वहां से गुजर रहा होगा और यह हाथी अनजाने में प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया।

हालत अत्यंत गंभीर, उठने-बैठने में भी असमर्थ

मनोहरपुर प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर ने हाथी की जांच के बाद बताया कि हाथी कई दिन पहले घायल हुआ था.संक्रमण और गहरे जख्मों के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर है.वह चलने-फिरने और उठने में पूरी तरह असमर्थ है.वन विभाग की टीम हाथी की लगातार निगरानी कर रही है और उसे बचाने के लिए दवाइयां व उपचार दिया जा रहा है, लेकिन बचने की संभावना काफी कम जताई जा रही है।

जंगलों में वन्यजीवों पर मंडराता बारूदी खतरा

सारंडा जैसे घने जंगलों में आईईडी विस्फोटकों का मिलना न केवल सुरक्षाबलों बल्कि बेजुबान वन्यजीवों के लिए भी काल बन रहा है.इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जंगलों में बिछाए गए बारूद से न केवल इंसान, बल्कि प्रकृति और वन्यजीव भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

The post चाईबासा: सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से जंग लड़ रहा ‘गजराज’ appeared first on Udit Vani.

सारंडा में दोहरी मार: नक्सलियों के खौफ के बीच जंगली हाथियों का तांडव, स्कूल में मचाया उत्पात
उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले का सारंडा वन क्षेत्र इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। यहाँ के ग्रामीण दोहरी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। एक तरफ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दशकों से भय का साया है, तो दूसरी तरफ अब जंगली हाथियों के बढ़ते उत्पात ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है।

हेन्देदिरी स्कूल में हाथियों का धावा, मिड-डे मील का राशन चट

ताजा मामला सारंडा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेन्देदिरी का है। 28-29 अप्रैल की रात दो विशालकाय हाथियों ने स्कूल परिसर में घुसकर भारी तबाही मचाई। हाथियों ने स्कूल के रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के लिए रखा चावल, अन्य राशन और सब्जियां खा गए। हाथियों ने न केवल राशन खाया, बल्कि काफी मात्रा में चावल जमीन पर गिराकर बर्बाद भी कर दिया और स्कूल के सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

भूखे रहे बच्चे, दहशत में ग्रामीण

हाथियों द्वारा राशन खत्म किए जाने के कारण बुधवार को स्कूल में बच्चों को भोजन नहीं मिल सका। स्कूल पहुंचे बच्चे और शिक्षक डरे-सहमे नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अब भी गांव से सटे जंगल में ही मौजूद हैं, जिससे दोबारा हमले का खतरा बना हुआ है। अभिभावकों के अनुसार, नक्सलियों के डर के बाद अब हाथियों के आतंक ने बच्चों को स्कूल भेजने पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने और स्कूल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

पूरा कोल्हान हाथियों के आतंक से त्रस्त

हाथियों का यह कहर सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम तक सीमित नहीं है। कोल्हान के तीनों जिले—पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—हाथियों के आतंक की चपेट में हैं। हाल ही में 23 अप्रैल की रात सरायकेला-खरसावां के चांडिल रेंज में हाथियों ने एक महिला और उसकी 13 साल की बेटी को कुचलकर मार डाला था। वर्तमान में कोल्हान के 200 से अधिक गांवों के लोग हाथियों के डर से रतजगा करने को मजबूर हैं।

The post सारंडा में दोहरी मार: नक्सलियों के खौफ के बीच जंगली हाथियों का तांडव, स्कूल में मचाया उत्पात appeared first on Udit Vani.

Chaibasa: कोल्हान में ‘नो एंट्री’ की गूंज: चाईबासा के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, 6 दिन की पैदल यात्रा शुरू
उदित वाणी, चाईबासा : चाईबासा में भारी वाहनों पर नो एंट्री के नियम लागू करने की मांग अब आंदोलन का रूप ले चुकी है. “नो एंट्री आंदोलन समिति, कोल्हान” के बैनर तले सैकड़ों आंदोलनकारी तांबो चौक से रविवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास तक 6 दिवसीय पदयात्रा पर रवाना हुए. आंदोलनकारियों का कहना है कि शहर और आसपास के इलाकों में भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. लंबे समय से ‘नो एंट्री’ नियम लागू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मांग को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन जारी है. बीते वर्ष अक्टूबर में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था. इसके अलावा हाल ही में आंदोलन समिति का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से भी मिलकर अपनी मांगों को रखा था.

आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 6 दिनों के भीतर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. पदयात्रा के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. वैसे स्थानीय लोगों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद भी जिला प्रशासन आखिर नो एंट्री का नियम क्यों लागू नहीं कर रही है यह बड़ा सवाल है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या सरकार इनकी मांगो को पूरा करती है या एकबार फिर से स्थानीय लोगों को निराशा हाथ लगती है.

The post Chaibasa: कोल्हान में ‘नो एंट्री’ की गूंज: चाईबासा के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, 6 दिन की पैदल यात्रा शुरू appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: SIR से पूर्व राजनीतिक दलों ने दिया आश्वासन, चाईबासा सदर में ईवीएम वेयरहाउस का हुआ मासिक निरीक्षण
उदित वाणी चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के तय दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. यह नियमित निरीक्षण विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ.

सुरक्षा और तकनीक का बारीकी से जायजा

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक अवलोकन किया. उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं की जांच की:

सीसीटीवी कंट्रोल रूम और जनरेटर रूम की कार्यक्षमता.

वेयरहाउस के कमरों की सीलिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल.

सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और लॉग बुक का रखरखाव.

उपायुक्त ने तकनीकी निगरानी को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया.

राजनीतिक दलों के साथ बैठक: बीएलए-2 की बूथवार होगी नियुक्ति

निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ परिचय सत्र किया और आगामी SIR (Special Incremental Revision) के निमित्त BLA-2 (Booth Level Agent-2) की नियुक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की. सभी दलों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे SIR प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व प्रत्येक बूथ के लिए अपने BLA-2 की सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा देंगे.

निरीक्षण में शामिल प्रमुख अधिकारी व प्रतिनिधि

इस अवसर पर मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग उपस्थित थे. राजनीतिक दलों की ओर से निम्नलिखित प्रतिनिधि शामिल हुए:

त्रिशानु राय (कांग्रेस), इकबाल अहमद (झामुमो)

रंजन प्रसाद (भाजपा), जेम्स हेम्ब्रम (बसपा), मो. अलताब (राजद)

The post JHARKHAND: SIR से पूर्व राजनीतिक दलों ने दिया आश्वासन, चाईबासा सदर में ईवीएम वेयरहाउस का हुआ मासिक निरीक्षण appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश
उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज जिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली को समझा और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की.

विभिन्न वार्डों और सेवा केंद्रों का बिंदुवार अवलोकन

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जिला अस्पताल के अंतर्गत संचालित ओपीडी सेवा कक्ष, इमरजेंसी सेवा कक्ष और रसोई कक्ष का दौरा किया. उन्होंने विभिन्न वार्डों, चिकित्सक कक्षों और कर्मियों के कक्षों का भी अवलोकन किया. इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सक रोस्टर और अस्पताल में संधारित स्वास्थ्य सेवाओं के रिकॉर्ड्स की बिंदुवार समीक्षा कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया.

जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर जोर

उपायुक्त ने बताया कि सिविल सर्जन और अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निरीक्षण संपन्न हुआ है. उन्होंने कहा, “सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहाँ से आम लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं.” निरीक्षण के दौरान सामने आए मुद्दों पर उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनका निष्पादन किया जा रहा है और अस्पताल की स्वास्थ्य टीम सराहनीय कार्य कर रही है.

हर माह की 24 तारीख को होगा रक्तदान दिवस

जिले में रक्त की कमी को दूर करने और इसकी सुलभता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि जिले में अब प्रत्येक माह की 24 तारीख को नियमित तौर पर ‘रक्तदान दिवस’ का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन का लक्ष्य इस विशेष दिन पर कम से कम 200 यूनिट रक्त का संग्रह सुनिश्चित करना है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को रक्त के लिए परेशान न होना पड़े.

The post West Singhbhum : उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश appeared first on Udit Vani.