Bistupur Police Station. Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: बिष्टुपुर निक्को पार्क में युवती से छेड़खानी पर बवाल, परिजनों से मारपीट
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क वाटर पार्क में बुधवार को छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने युवती के साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी। युवती और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर जमशेदपुर पुलिस की बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में मोहित और कुणाल नामक और अन्य दो कुल चार युवकों को हिरासत में लिया है। थाना में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी करने वाले युवक नशे की हालत में थे। घटना को लेकर वाटर पार्क में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि जिस युवती के साथ छेड़खानी हुई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

The post जमशेदपुर: बिष्टुपुर निक्को पार्क में युवती से छेड़खानी पर बवाल, परिजनों से मारपीट appeared first on Udit Vani.

कीनन स्टेडियम के पास दिनदहाड़े झपटा मार वारदात, पर्स छीनने में महिला सड़क पर गिरी, बदमाश फरार
उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े झपटा मारकर सनसनी फैला दी। कीनन स्टेडियम के समीप बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। वारदात के दौरान महिला चलती बाइक से नीचे गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर की ओर भाग निकले।

घायल महिला के पति गौरी शंकर पांडेय ने बताया कि वह पत्नी नीतू पांडेय के साथ साकची स्थित एक बुक स्टोर से वापस लौट रहे थे। दोनों बाइक से जेआरडी कॉम्प्लेक्स होते हुए बीएसएनएल कार्यालय की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक उनके करीब पहुंचे। इनमें एक युवक ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी।

प्रत्यक्षदर्शी पति के अनुसार, अपराधियों ने बेहद तेजी से नीतू पांडेय के हाथ से पर्स झपट लिया। अचानक हुए झटके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। गौरी शंकर पांडेय कुछ दूरी आगे निकल चुके थे, इसलिए उन्हें पत्नी के गिरने की आवाज सुनकर घटना की जानकारी मिली। तब तक दोनों बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

सूचना पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए कीनन स्टेडियम, जेआरडी कॉम्प्लेक्स और बाग-ए-जमशेद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

The post कीनन स्टेडियम के पास दिनदहाड़े झपटा मार वारदात, पर्स छीनने में महिला सड़क पर गिरी, बदमाश फरार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : अवैध लॉटरी जुआ पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, नकदी समेत सामान बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह इलाके में संचालित हो रहे अवैध लॉटरी जुआ कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लॉटरी जुआ संचालन में इस्तेमाल होने वाला बोर्ड, मोहर, कॉपी, स्टाम्प पैड और नकद राशि बरामद की गई है.

पुलिस के अनुसार 22 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि धातकीडीह के सार्वजनिक स्थानों पर अवैध लॉटरी जुआ चलाया जा रहा है, जिससे लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है. सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर धातकीडीह के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी के दौरान धातकीडीह हरिजन बस्ती से तीन लोगों को अवैध जुआ खेलते और खिलाते हुए दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. कमरुद्दीन (47), मो. तनवीर कुरैशी (34) और मो. तनवीर जाफर (37) के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे “राजश्री लॉटरी जुआ” का संचालन कर लोगों से अवैध तरीके से पैसे वसूलते थे.

पुलिस ने मौके से करीब 3.6×2.6 फीट का लॉटरी बोर्ड, 0 से 9 तक के 10 मोहर, एक स्टाम्प पैड, नंबर दर्ज दो कॉपियां तथा 10,230 रुपये नकद बरामद किए हैं.

इस मामले में बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 58/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं बंगाल गैंबलिंग एक्ट 1867 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

The post Jamshedpur : अवैध लॉटरी जुआ पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, नकदी समेत सामान बरामद appeared first on Udit Vani.

छह दिन बाद भी इंसाफ अधूरा: मेंहदी कुमारी हमले में एक ही गिरफ्तारी, बाकी आरोपी फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित जमशेदपुर हाई स्कूल के समीप संचालित बजरंगी चाय दुकान की संचालिका मेंहदी कुमारी पर हुए हमले के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई अधूरी नजर आ रही है। अब तक इस मामले में सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सका है, जबकि मुख्य आरोपी सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार सहित अन्य अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

घटना के बाद से ही शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग लगातार मेंहदी कुमारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं और पुलिस की धीमी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़िता के भाई अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है कि आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।

अंकित के अनुसार, तीन दिन पहले बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने जानकारी दी थी कि एक आरोपी बेगूसराय में छिपा हुआ है, बावजूद इसके अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, घटना में प्रयुक्त वाहन भी अब तक जब्त नहीं किया जा सका है, जिससे पुलिस की तत्परता पर संदेह गहराता जा रहा है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल की रात कुछ युवकों ने चाय दुकान पर हंगामा किया और विवाद के दौरान मेंहदी कुमारी पर गरम चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। इस मामले में अंकित कुमार ने अभय तिवारी, सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार समेत चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शहरवासियों की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब सभी आरोपी गिरफ्त में आएंगे और पीड़िता को न्याय मिलेगा।

The post छह दिन बाद भी इंसाफ अधूरा: मेंहदी कुमारी हमले में एक ही गिरफ्तारी, बाकी आरोपी फरार appeared first on Udit Vani.