Bagbera News Archives - Udit Vani

Jamshedpur : लौहनगरी में महिलाएं असुरक्षित: छेड़छाड़, मारपीट और स्नैचिंग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. छेड़छाड़, मारपीट, धमकी और स्नैचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

पोटका थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. मानपुर निवासी पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोप स्वीकार करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. घायल किशोरी का इलाज कराया गया है.

उधर, बागबेड़ा के सिद्धू-कानू मैदान इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना ने लोगों को झकझोर दिया. पुराने विवाद में कंचन कुमारी की इतनी पिटाई की गई कि उसका गर्भपात हो गया. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी में भी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित नीरज गुप्ता की शिकायत पर रामचंद्र भगत और उसकी पत्नी तिला भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच कर रही है.

इधर, बिरसानगर थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. जोन नंबर-3 छोटा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने बारीडीह निवासी नवजीत सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना के दौरान बदमाशों ने हथियार दिखाकर दहशत फैलाई. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है. लगातार बढ़ रही घटनाओं ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है. लोग सख्त पुलिस कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

The post Jamshedpur : लौहनगरी में महिलाएं असुरक्षित: छेड़छाड़, मारपीट और स्नैचिंग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता appeared first on Udit Vani.

पोटका विधायक का एक्शन: बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा उठाव के लिए बनेगी संचालन समिति, नियमित होगी निगरानी
उदित वाणी जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी के निवासियों को पिछले तीन दिनों से हो रही गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिली है. क्षेत्र में बंद पड़े डोर-टू-डोर कचरा उठाव कार्य को पोटका विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया है. विधायक के निर्देश पर गुरुवार से वार्डों में कचरा संग्रह वाहन पहुंचने लगे हैं.

पंचायत समिति सदस्य ने विधायक को सौंपा था मांग पत्र

बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से कचरा वाहन नहीं आने के कारण गलियों में गंदगी का अंबार लगने लगा था. इस समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की और उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुमित प्रकाश को कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया.

सफाई का शेड्यूल: शुक्रवार को शेष रोड में होगा काम

विधायक के निर्देश के बाद गुरुवार को बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 1 और 2 में घर-घर जाकर कचरा संग्रह किया गया.

अगली कार्रवाई: कॉलोनी के बाकी बचे हुए रोड में शुक्रवार को कचरा उठाव किया जाएगा.

नियमित व्यवस्था: रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन नियमित रूप से कचरा वाहन क्षेत्र में घूमेगा.

सफाई अभियान: विधायक ने अधिकारियों को कॉलोनी के आसपास महीनों से जमा कचरे के पुराने ढेरों को भी जल्द हटाने का आश्वासन दिया है.

व्हाट्सएप ग्रुप और संचालन समिति से होगी निगरानी

कचरा उठाव व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने नई योजना तैयार की है:

संचालन समिति: जल्द ही एक संचालन समिति का गठन होगा जो सफाई व्यवस्था की निगरानी करेगी.

मासिक बैठक: बीडीओ सुमित प्रकाश ने बताया कि व्यवस्था की समीक्षा के लिए हर महीने बैठक की तिथि और स्थान तय किया जाएगा.

व्हाट्सएप ग्रुप: निवासियों की समस्याओं और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा.

The post पोटका विधायक का एक्शन: बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा उठाव के लिए बनेगी संचालन समिति, नियमित होगी निगरानी appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: रेलवे के नोटिस से सामाजिक संस्थानों में मचा हड़कंप, 15 दिन में जमीन खाली करने का आदेश
उदित वाणी जमशेदपुर: बागबेड़ा रोड नंबर-1 स्थित पांच प्रमुख सामाजिक संस्थानों को रेलवे द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। रेलवे ने सभी संस्थानों को 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस मिलने के बाद विभिन्न समाजों और संगठनों में चिंता का माहौल है।

नोटिस पाने वाले संस्थानों में परशुराम समाज भवन, अनुग्रह नारायण शिक्षा सेवा संस्थान, कृष्णा मेमोरियल संघ, मिथिला समाज भवन तथा किताडीह स्थित यादव समाज भवन शामिल हैं। इन संस्थानों का कहना है कि वे वर्ष 1975 से संचालित हो रहे हैं और यहां शिक्षा, सामाजिक कार्यक्रमों व सामुदायिक आयोजनों का संचालन होता है। जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

रेलवे की कार्रवाई के बाद संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक संजीव सरदार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क कर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि इतने कम समय में भवन खाली करना संभव नहीं है।

बताया जा रहा है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना के तहत रेलवे अपनी जमीन पर बने अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई कर रहा है। हालांकि संस्थानों का दावा है कि उनका परिसर प्रस्तावित परियोजना स्थल से काफी दूर स्थित है।

इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए रविवार शाम पांच बजे अनुग्रह नारायण शिक्षा सेवा संस्थान में सभी सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सांसद, विधायक और जिला परिषद प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि रेलवे परियोजना की स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस के जरिए संस्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं जिला परिषद सदस्य कविता परमार ने कहा कि रेलवे चाहे तो जमीन लीज पर देकर सामाजिक गतिविधियों को जारी रखने का रास्ता निकाल सकता है।

The post JAMSHEDPUR: रेलवे के नोटिस से सामाजिक संस्थानों में मचा हड़कंप, 15 दिन में जमीन खाली करने का आदेश appeared first on Udit Vani.

RPF-GRP Action: टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर ‘गडजला’ गिरफ्तार, यात्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई
उदित वाणी जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर मोबाइल चोर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त कार्रवाई शनिवार, 02 मई को की गई, जिसमें आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार राव उर्फ गडजला के रूप में हुई है, जो बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसने महाराष्ट्र के रहने वाले यात्री ऋषिकेश अशोक घोराडे का मोबाइल यात्रा के दौरान चुरा लिया था। मोबाइल चोरी की शिकायत मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त जांच शुरू की।

तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान चोरी का मोबाइल बरामद होने के बाद आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है। वह भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को निशाना बनाता था। जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

The post RPF-GRP Action: टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर ‘गडजला’ गिरफ्तार, यात्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : किताडीह में अतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर हमला, अधिकारी से मारपीट, जमीन विवाद ने पकड़ा तूल
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत किताडीह स्थित ग्वालापट्टी क्षेत्र में रेलवे प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई सोमवार को उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गई थी, जब जमीन विवाद को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध उग्र हो गया. मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है.

सरकारी कार्रवाई के दौरान भड़का विवाद

रेलवे के संपदा पदाधिकारी (चक्रधरपुर मंडल) द्वारा पारित आदेश (मामला संख्या EC/EO/344/2025) के अनुपालन में टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई थी.

हालांकि, जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और विरोध शुरू हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया.

अधिकारी से मारपीट के आरोप में तीन नामजद

कार्रवाई में शामिल एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि “जितेंद्र यादव, राजकमल यादव और सहेन्द्र यादव भीड़ के साथ पहुंचे और बहस के दौरान गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे मुझे चोटें आईं.”

संयुक्त जांच प्रतिवेदन (कार्यवृत्त) में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि हाथापाई की शुरुआत कथित तौर पर भीड़ की ओर से हुई.

एक आरोपी पर पूर्व में सीसीए लगने की चर्चा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नामजद आरोपियों में शामिल जितेंद्र यादव पर करीब दो वर्ष पूर्व क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक दस्तावेजों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि

“आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है. यदि पूर्व में सीसीए या अन्य गंभीर मामलों की पुष्टि होती है, तो वर्तमान मामले में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

स्थानीय लोगों का दावा है कि विवादित जमीन सहेन्द्र यादव की पत्नी शांति देवी के नाम है, जबकि रेलवे प्रशासन इसे अपनी संपत्ति बताते हुए अतिक्रमण करार दे रहा है.

नोटिस में मेघा यादव का नाम दर्ज होने पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नाम से वहां कोई मकान नहीं है.

स्थानीयों का आरोप: ‘बिना जांच के कि जा रही कार्रवाई’

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. उनका कहना है कि प्रशासन बिना समुचित जांच के कार्रवाई कर रहा है. स्टेबाइट लोगों का कहेंगे कि पहले जमीन का सही मालिकाना हक स्पष्ट किया जाए, फिर कार्रवाई हो. अचानक बुलडोजर और पुलिस लेकर पहुंचना सही नहीं है.”

प्रशासन सख्त, इलाके में बढ़ी सुरक्षा

प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कानूनी प्रक्रिया से बाहर जाकर विरोध करना गलत है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है.

जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर

किताडीह का यह विवाद अब केवल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया, जमीन स्वामित्व और कानून-व्यवस्था से जुड़ा संवेदनशील मामला बन चुका है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन किस दिशा में कार्रवाई करता है.

The post Jamshedpur : किताडीह में अतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर हमला, अधिकारी से मारपीट, जमीन विवाद ने पकड़ा तूल appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में अवैध शराब माफियाओं पर नकेल: उत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए सहायक आयुक्त उत्पाद (पूर्वी सिंहभूम) के निर्देश पर मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों के कई ठिकानों पर सघन छापेमारी की.

पोटका में कार्रवाई: किराना दुकान से शराब बरामद:

गुप्त सूचना के आधार पर पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में गणेश पात्रो के घर और उसकी किराना दुकान की तलाशी ली गई. इस दौरान विभिन्न ब्रांडों की लगभग 10.260 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई. हालांकि, रास्ता अवरुद्ध होने का फायदा उठाकर आरोपी गणेश पात्रो मौके से भागने में सफल रहा.

बागबेड़ा में बड़ी सफलता: आरोपी राज कुमार सिंह गिरफ्तार:

अभियान के दूसरे चरण में बागबेड़ा थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा रोड स्थित संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की गई. यहाँ अभियुक्त राज कुमार सिंह के घर से लगभग 15.960 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई. छापेमारी दल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राज कुमार सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

कानूनी प्रक्रिया और प्रशासनिक चेतावनी:

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों मामलों में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध मदिरा के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा.

The post जमशेदपुर में अवैध शराब माफियाओं पर नकेल: उत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: बागबेड़ा में शौर्य और गर्व के साथ मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उदित वाणी, झारखंड : 857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार को बागबेड़ा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. झारखंड क्षत्रिय संघ (बागबेड़ा महिला इकाई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वीर सेनानी के बलिदान को याद किया.

माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने किया. वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और स्वाधीनता आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की. डॉक्टर कविता परमार ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का अदम्य साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़ाया मान

इस श्रद्धांजली सभा में समाज सेवी संगठनों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मुख्य रूप से झारखंड क्षत्रिय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, महिला इकाई की सचिव पुष्पा सिंह और इकाई अध्यक्ष संध्या सिंह उपस्थित रहीं. साथ ही बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा और ब्रह्महर्षी समाज के विनोद सिंह ने भी वीर सेनानी को नमन किया.

गूँजे ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’ के नारे

पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूँज उठा. कार्यक्रम का समापन ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’ के जोशीले नारों के साथ हुआ. इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में जिस तरह बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे, वह भारतीय इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है.

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राकेश कुमार, कुंवर सिंह स्मारक समिति के महामंत्री मिथिलेश सिंह, समाजसेवी राजा वर्मा, राजेश सिंह, शशि सिंह, रामचंद्र सिंह, रविशंकर सिंह, संदीप सिंह, राज कुमार सिंह, राहुल कुमार, पप्पू सिंह सहित महिला इकाई की पदाधिकारी गीता सिंह, रीना सिंह, विभा सिंह और अर्पणा तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु व स्थानीय निवासी उपस्थित थे.

The post जमशेदपुर: बागबेड़ा में शौर्य और गर्व के साथ मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छता की नई सुबह: विधायक संजीव सरदार ने शुरू कराई डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार के निरंतर प्रयासों के बाद शुक्रवार को बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा का विधिवत शुभारंभ हुआ। विधायक ने इस ज्वलंत मुद्दे को विधानसभा में दो बार प्रमुखता से उठाया था, जिसके सुखद परिणाम के रूप में अब यह सेवा शुरू हुई है। कार्यक्रम की शुरुआत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित हिल टॉप स्कूल के समीप नारियल फोड़कर की गई।

कचरा वाहन के आगमन पर स्थानीय निवासियों ने फूल बरसाकर अपनी खुशी जाहिर की। अभियान के तहत टीम ने घर-घर जाकर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित किया। रोड नंबर 1 से रोड नंबर 6 तक सभी घरों से कचरा संग्रहण कर उसे निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया गया। यह सेवा अब प्रतिदिन संचालित की जाएगी, जिससे बागबेड़ा को स्थायी रूप से कचरा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुमित प्रकाश ने भी उपस्थित रहकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता अभियान के शुभारंभ के दौरान झामुमो जमशेदपुर प्रखंड सचिव जगत मार्डी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया उमा मुंडा, मायावती टुडू, धनुमुनी मार्डी, नीनु कुदादा, ग्राम प्रधान चुनका मार्डी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमुद रंजन सिंह, विशाल कुमार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव, केडी मुंडा, संजय महतो, फते लोहार, बनारस दास, पंचायत सचिव चंद्र मोहन सोरेन और अलविना तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

The post Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छता की नई सुबह: विधायक संजीव सरदार ने शुरू कराई डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : बागबेड़ा में स्वच्छता और पेयजल संकट दूर करने की बड़ी पहल, शुरू हुई नई सेवाएं
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके को स्वच्छ बनाने और पेयजल संकट से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव और पानी टैंकर सेवा की शुरुआत कर दी है. इस कदम से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है.

विधायक और उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

इन सेवाओं का विधिवत शुभारंभ जिला मुख्यालय परिसर से किया गया. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार और उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वाहनों और पानी के टैंकरों को रवाना किया. बागबेड़ा क्षेत्र में स्वच्छता और पानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक के प्रयासों से इस पहल को जमीन पर उतारा गया है.

पायलट प्रोजेक्ट के तहत मिली गाड़ियां

बागबेड़ा क्षेत्र के लिए इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. इसके तहत पंचायत क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है. साथ ही, गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए पानी टैंकर सेवा भी शुरू की गई है.

भविष्य में होगा विस्तार और लगेगा न्यूनतम शुल्क

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि फिलहाल इसे ट्रायल (पायलट प्रोजेक्ट) के तौर पर शुरू किया गया है, जिसे आगे चलकर और विस्तार देने की योजना है. आने वाले समय में जरूरत के अनुसार इन वाहनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक आबादी को इसका लाभ मिल सके.

इस सेवा को निरंतर और सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने एक व्यवस्था बनाई है. इसके तहत क्षेत्रवासियों से एक न्यूनतम स्वच्छता शुल्क (Sanitation Fee) भी लिया जाएगा. इस शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और कचरा प्रबंधन के कार्यों में किया जाएगा.

क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील

विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और इस नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से बागबेड़ा में जल संकट और गंदगी की समस्या में काफी कमी आएगी.

The post Jamshedpur : बागबेड़ा में स्वच्छता और पेयजल संकट दूर करने की बड़ी पहल, शुरू हुई नई सेवाएं appeared first on Udit Vani.

बागबेड़ा में रंगदारी का कहर: घर निर्माण रोककर हमला, आरोपी गिरफ्तार, जेवर-नकदी बरामद, चोरी कनेक्शन की जांच तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में रंगदारी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पीड़ित जोगेंद्र रजक की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी यश कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकद रकम बरामद होने से पुलिस को कई चोरी की वारदातों से उसका कनेक्शन होने का शक है.

जोगेंद्र रजक के अनुसार, वह अपने नए घर का निर्माण कार्य करा रहे थे. पिछले दो-तीन हफ्तों से आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहा था. घटना के दिन यश अपने साथियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचा और रंगदारी की मांग करते हुए जबरन सेंटरिंग तोड़ दी. विरोध करने पर उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, गाली-गलौज की और घर में आग लगाने की धमकी तक दे डाली. पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी दो बार इस तरह की हरकत कर चुका था.

मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय युवा नेता अभिषेक ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनके घर जाकर भी हंगामा किया. इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे.

तलाशी के दौरान आरोपी की स्कूटी की डिक्की से तौलियों में लिपटे जेवर और करीब 1.5 लाख रुपये नकद मिले. पुलिस को संदेह है कि वह घाघीडीह की हालिया चोरी में भी शामिल हो सकता है. फिलहाल पूछताछ जारी है.

The post बागबेड़ा में रंगदारी का कहर: घर निर्माण रोककर हमला, आरोपी गिरफ्तार, जेवर-नकदी बरामद, चोरी कनेक्शन की जांच तेज appeared first on Udit Vani.