Browsing: निर्माण कार्य

झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के अंबाजीत स्थित साइट कार्यालय पर मंगलवार तड़के बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों ने धावा बोलकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। घटना तड़के करीब पांच बजे की बताई जा रही है।