उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए आने वाला सप्ताह अहम होने जा रहा है, क्योंकि इस सप्ताह 18 माह से लंबित ग्रेड समझौता होने की पूरी संभावना है. टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप फोर 27 जून को चार दिवसीय भ्रमण पर बेंगलुरु जा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि 27 जून के पहले ग्रेड पर हस्ताक्षर हो जाएगा. मजदूर संगठन इंटक की बेंगलुरु में 28 जून को बैठक है. इस बैठक में शामिल होने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे 27 जून बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे और 30 जून को लौटेंगे.
Advertisement
<


