
उदित वाणी जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत नगर परिषद कार्यालय से स्वीकृत भवन प्लान नक्शा को विचलन कर भवन निर्माण कराए जाने से सम्बंधित मामला संज्ञान में आने के उपरांत राजेंद्र सिंह भाटिया, डायरेक्टर राज लेसर प्राइवेट लिमिटेड, स्टेशन रोड, जुगसलाई एवम अक्षय लाल गुप्ता, पिता-शिव लोचन साव, स्टेशन रोड, जुगसलाई को नोटिस देकर अवैध निर्माण कार्य रोकने हेतु निर्देशित किया गया था. आदेश का अनुपालन नहीं होने के क्रम में नगर परिषद के द्वारा भवन के विचलित भाग भवन को आज सील कर दिया गया. इस क्रम में नगर परिषद के नगर प्रबंधक, प्रभारी कर दारोगा, कनीय अभियन्ता, सुपरवाइजर एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
Advertisement
<

