उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित श्रीश्री सितेश्वर महादेव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंदिर परिसर से सटे मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास एक शातिर चोर ने महज दो मिनट के भीतर शिवलिंग पर स्थापित तांबे का नाग और मंदिर परिसर में लगे पितल के नल को चुराकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई थी। घटना बीती शाम करीब पांच बजे की बताई जाती है, जब एक युवक मंदिर में दाखिल हुआ। उसने पहले स्थिति का मुआयना किया और फिर बेहद तेजी से दोनों वस्तुओं को खोलकर अपने कब्जे में ले लिया। पूरी घटना मंदिर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई है। चोरी की जानकारी अगले दिन सुबह हुई, जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे और नाग व नल गायब पाए। इसके बाद मंदिर प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वारदात से इलाके के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी करने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है और क्षेत्र में इस चोरी की चर्चा जोरों पर है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
जुगसलाई: मंदिर में दिनदहाड़े चोर ने तांबे का नाग और पितल का नल उड़ाया, दो मिनट में अंजाम
Advertisement
<

