उदित वाणी, जमशेदपुर : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के पास समता बस्ती में शुक्रवार को हुई सड़क दुघर्टना में घाघरा गांव निवासी दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान विभीषण सिंह (20) एवं रमेश सिंह (19) के रूप में हुई है. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे कि अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. परिजनों ने गंभीर हालत में दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां देर शाम इलाज जारी रहा.
Advertisement
<


