उदित वाणी झारखंड: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला_खरसावां की होटल नोवांता, आदित्यपुर में संपन्न हुई बैठक में वर्तमान जिला कमिटी को अगले दो वर्ष के लिए एक्सटेंशन देने का निर्णय लिया गया. इसके तहत पुनः शैलेन्द्र कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक, कर्नल आर पी सिंह को अध्यक्ष तथा अशोक कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है. इससे पूर्व बैठक में जिला समिति द्वारा अब-तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया गया. बैठक में पारिवारिक विवरणी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई और सभी मंडल अध्यक्षों को 15 जुलाई तक पारिवारिक विवरणी को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में उपस्थित मुख्य संरक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अद्यतन पारिवारिक विवरणी को प्रिंट करवाने की जिम्मेवारी ली, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो पदाधिकारी एक्टिव नहीं हैं, उन्हें ड्रॉप कर दिया जाय और दूसरे लोगों को पदाधिकारी बनने का मौका दिया जाय. वहीं, बैठक में जमीन क्रय के मद में भुगतान किए गए बकाए राशि की वसूली के संबंध में एक 10 सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया, जिसका नेतृत्व मुख्य संरक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह करेंगे.
इस अवसर पर वरीय संरक्षक उपेंद्र शर्मा, संरक्षक सनोज कुमार सिन्हा, रमण कुमार, प्रेम कुमार, विनोद कुमार, अवनी कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार राय, वीरेंद्र कुमार तिवारी, रंजीत शांडिल्य, नागेश्वर शर्मा, एस एन शर्मा , उपाध्यक्ष प्रेम कुमार निर्मल, विमल कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, सुधीर कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, कमल नयन, नवीन कुमार, अरविंद कुमार सिंह, रामविचार राय, रामजनम तिवारी, विजय कुमार पाण्डेय, बिपेंद्र कुमार राय, अमित सिंह, मुकेश कुमार, डी चौधरी, आशीष गौतम, मनीष कुमार, योगेश्वर कुमार, सिन्नु सिंह, डॉ रजनी सिन्हा आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार सिंह ने किया.


