Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Browsing: सरायकेला_खरसावां
अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज की जिला कमिटी को मिला दो वर्ष का एक्सटेंशन, कर्नल आर पी सिंह अध्यक्ष व अशोक महासचिव बने
By Udit Vani
अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला_खरसावां की होटल नोवांता, आदित्यपुर में संपन्न हुई बैठक में वर्तमान जिला कमिटी को अगले दो वर्ष के लिए एक्सटेंशन देने का निर्णय लिया गया. इसके तहत पुनः शैलेन्द्र कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक, कर्नल आर पी सिंह को अध्यक्ष तथा अशोक कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है. इससे पूर्व बैठक में जिला समिति द्वारा अब-तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया गया. बैठक में पारिवारिक विवरणी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई और सभी मंडल अध्यक्षों को 15 जुलाई तक पारिवारिक विवरणी को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया.
