आदित्यपुर News - Udit Vani

Adityapur : युवा जनशक्ति मोर्चा का 7 जून को महा-धरना और उपवास
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक बड़ी Adityapur Local News सामने आ रही है. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की स्थानीय एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा पूरी तरह से आंदोलन के मूड में आ गया है. मोर्चा द्वारा आगामी 7 जून को आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन सह उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने दी आंदोलन की जानकारी

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी देते हुए युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के निवासी कई मूलभूत और ज्वलंत मुद्दों से जूझ रहे हैं, जिसे लेकर यह लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय उपवास और धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है.

सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान पूरा, 2000 लोगों के जुटने का दावा

आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने दावा किया कि इस Yuva Janshakti Morcha Adityapur Protest में लगभग दो हज़ार से अधिक स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि इस विशाल प्रदर्शन को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी वॉर्डों में व्यापक जनसम्पर्क अभियान पहले ही सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है और जनता का इस आंदोलन को भरपूर समर्थन मिल रहा है.

The post Adityapur : युवा जनशक्ति मोर्चा का 7 जून को महा-धरना और उपवास appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान को अस्पताल से मिली छुट्टी, सफल ऑपरेशन के बाद लौटे घर
उदित वाणी, आदित्यपुर : चिकित्सकों के उचित उपचार, ईश्वर की कृपा और पार्टी कार्यकर्ताओं की दुआ व स्नेह की वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक घर पर ही रहकर पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है.

अचानक आया था दिल का दौरा (Heart Attack)

उल्लेखनीय है कि Seraikela Kharsawan BJP District President Harekrishna Pradhan को गुरुवार की सुबह अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था. तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अत्यंत गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिट्रिना अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई की. डॉक्टरों की इस टीम द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ. उनके स्वस्थ होने से भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है.

दिवंगत देवीलाल प्रधान के पुत्र हैं हरेकृष्ण प्रधान

यहाँ यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेकृष्ण प्रधान, गौड़ सेवा संघ के संस्थापक तथा अध्यक्ष और अविभाजित सिंहभूम जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे दिवंगत देवीलाल प्रधान के पुत्र हैं.

The post Seraikela-Kharsawan : भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान को अस्पताल से मिली छुट्टी, सफल ऑपरेशन के बाद लौटे घर appeared first on Udit Vani.

Adityapur : औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर आधारभूत संरचना और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग, JIADA और JBVNL के अधिकारियों से मिली ISRO की टीम
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र (Adityapur Industrial Area) की जर्जर आधारभूत संरचना एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की टीम ने एक अहम पहल की है. संगठन की टीम ने आज जियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक दिनेश रंजन (JIADA Deputy Director Dinesh Ranjan) तथा जेबीवीएनएल (JBVNL) के अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की और मानसून से पूर्व आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की पुरजोर मांग की. इस विशेष दौरे और इसरो की टीम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने किया.

बदहाल सड़कें और क्षतिग्रस्त नालियाँ बनीं उद्योगों के लिए बड़ी मुसीबत

अध्यक्ष श्री रूपेश कतरियार के अनुसार, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां (एमएसएमई उद्योग) संचालित हो रही हैं. इन कंपनियों को जुस्को (JUSCO) और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL Jharkhand) के माध्यम से विद्युत की आपूर्ति की जाती है. इसके बावजूद, क्षेत्र की बदहाल सड़कें और क्षतिग्रस्त नालियां हर वर्ष बरसात के दौरान उद्योगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती हैं.

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर सड़कों एवं नालियों की खराब स्थिति के कारण भूमिगत बिजली केबल (Underground Power Cable) क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो जाती है. इसका सीधा और नकारात्मक असर औद्योगिक उत्पादन पर पड़ता है तथा स्थानीय उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

बिजली कटौती और तकनीकी खराबी से उद्यमियों की बढ़ी चिंता

इसरो (ISRO) के अध्यक्ष ने आगे कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती (Power Cut in Adityapur) और तकनीकी खराबियों से उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे उद्यमियों की चिंताएं लगातार बढ़ जाती हैं. बैठक में यह बात भी प्रमुखता से कही गई कि अगर मानसून से पूर्व सड़क, नाली एवं बिजली ढांचे की मरम्मत नहीं कराई गई, तो आगामी दिनों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है. उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के बीच एक समन्वित कार्रवाई (सीधी आपसी तालमेल) की आवश्यकता पर विशेष बल दिया.

अधिकारियों ने दिया आश्वासन, मानसून से पहले कार्य पूरा करने का प्रयास

इस अहम मुलाकात के दौरान जियाडा (JIADA) और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसरो की टीम को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि मानसून शुरू होने से पहले आवश्यक मरम्मत एवं बुनियादी सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा. अधिकारियों ने उद्योगों से जुड़े तमाम मुद्दों के त्वरित समाधान के प्रति बेहद सकारात्मक रुख अपनाने की बात कही.

इसरो संगठन का स्पष्ट मानना है कि आदित्यपुर राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक हब है और यहां की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना झारखंड के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. ऐसे में मानसून पूर्व आवश्यक सुधार कार्य पूरे होने से हजारों उद्योगों तथा उनमें कार्यरत श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

बैठक में यह उद्यमी रहे मुख्य रूप से शामिल

इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन की ओर से अध्यक्ष रूपेश कतरियार के साथ संदीप मिश्रा, शंभू जायसवाल, राजीव शुक्ला, इन्द्रजीत शोखी, सौरभ चौधरी, गौतम महापात्रा, अवनीत मुर्तजा, शंभू मोदी और बिपिन शरण मुख्य रूप से शामिल थे.

The post Adityapur : औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर आधारभूत संरचना और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग, JIADA और JBVNL के अधिकारियों से मिली ISRO की टीम appeared first on Udit Vani.

Adityapur : डिफेंस के सप्लाई चेन सिस्टम से जुड़ें उद्यमीः संजय सेठ
उदित वाणी, आदित्यपुर : केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आदित्यपुर के उद्यमियों को डिफेंस के सप्लाई चेन सिस्टम से जुड़ने का सुझाव दिया तथा कहा कि डिफेंस सेक्टर में उद्यमियों के लिए बहुत बड़ा अवसर है. क्योंकि भारत का डिफेंश प्रोडेक्टशन और डिफेंश सेन्टर दुनिया में तेजी से अपना स्थान बना रहा है.

उन्होंने स्थानीय उद्यमियों को जुलाई माह में संसद सत्र के दौरान तीन-चार दिनों का समय लेकर दिल्ली आने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में उद्यमियों की केन्द्रीय रक्षा मंत्री, रक्षा सचिव, डीआरडीओ के नए चेयरमैन तथा रक्षा उत्पादन विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात करायेंगे.

साथ हीं उन्हें मंत्रालय में सक्सेस स्टोरी बताने का भी होगा, जहाँ उद्यमियों को बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगाा. उन्होंने कहा कि देश में रक्षा क्षेत्र का तेजी से स्वदेशीकरण और आत्म निर्भर हो रहा है. झारखंड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का वातावरण ठीक नहीं है.

यहाँ वित्तीय संकट की स्थिति है और विभाग के आवंटित पैसे बगैर काम हुए वापस लौट रहे हैं. विगत 26 वर्ष की अवधि में भी झारखंड उतना आगे नहीं बढ़ पाया, जितना आगे बढ़ना चाहिए था. उन्होंने कहा कि डिफेंस के क्षेत्र में अच्छा माहौल बना है. सोलर एनर्जी में हम नंबर वन हो गए हैं. और सोलर से जुड़कर 28 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं.

रक्षा राज्य मंत्री ने किया एमएसएमई डिफेंस एक्सपो से संबंधित पुस्तिका का विमोचन

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री आज शाम एशिया भवन, आदित्यपुर के सभागार में पिछले दिनों संपन्न हुए एमएसएमई डिफेंस एक्सपो से संबंधित तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन करने के बाद उपस्थित उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व एशिया के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री का स्वागत किया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रसेनजीत तिवारी, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, एशिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय, चतुर्भुज केडिया, दीपक पंचामिया, स्वपन मजूमदार, राजीव रंजन मुन्ना, दिव्यांशु सिन्हा, प्रदीप जैन, सुधीर सिंह, विनोद सिंह, विनोद मेनन, पिंकेश माहेश्वरी, कुलवंत सिंह बंटी, रतनलाल गुप्ता, मनोज चोपड़ा, नीलेश सेठ, सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे.

The post Adityapur : डिफेंस के सप्लाई चेन सिस्टम से जुड़ें उद्यमीः संजय सेठ appeared first on Udit Vani.

Adityapur : रविकांत पराशर ने RIT थाना प्रभारी का प्रभार लिया
उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर ने आज आरआईटी थाना के नए थाना प्रभारी पद का प्रभार ग्रहण किया. श्री पराशर ने निवर्तमान थाना प्रभारी संजीव कुमार की जगह ली है, जिन्हें यहाँ से स्थानातंरित कर खरसावाँ थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है.

वहीं, थाना प्रभारी पद का प्रभार लेने के बाद श्री पराशर ने थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया है. साथ हीं थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी पर अंकुश, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है.

The post Adityapur : रविकांत पराशर ने RIT थाना प्रभारी का प्रभार लिया appeared first on Udit Vani.

Adityapur : S-Type चौक पर जबरन दुकानें तोड़े जाने की घटना से पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नाराज, दोषियों पर प्राथमिकी और पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश
उदित वाणी, आदित्यपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने आदित्यपुर के एस टाईप चौक के पास स्थित फुटपाथी दुकानों को जबरन तोड़े जाने की हालिया घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने इस कृत्य को अनुचित बताते हुए दोषियों को तत्काल चिह्नित करने, उनके विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई करने तथा प्रभावित पीड़ित परिवारों को उचित क्षतिपूर्ति (मुआवजा) देने की पुरजोर मांग की है. इस गंभीर मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी फोन पर सीधे बातचीत की और उन्हें मामले में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया है.

जियाडा भवन के सभागार में बुलाई गई आपात बैठक

इस घटनाक्रम के बाद आज संध्या समय आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन के सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन द्वारा आवास बोर्ड (Housing Board) तथा नगर निगम (Nagar Nigam) के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. इस बैठक के माध्यम से उन्होंने घटना के संबंध में पूरी प्रशासनिक जानकारी प्राप्त की. साथ हीं उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उक्त विवादित स्थान पर आवास बोर्ड द्वारा आवंटित भूमि को अविलंब चिह्नित किया जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

बिना किसी नोटिस के जेसीबी से उजाड़ दिया रोजगार

इस समीक्षा बैठक में एस टाईप चौक के पास के सभी प्रभावित दुकानदार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. पीड़ित दुकानदारों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि प्रशासन या संबंधित पक्ष द्वारा उन्हें पहले से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया था. बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक जेसीबी (JCB) की मदद से उनकी दुकानें जबरन तोड़ दी गईं. दुकानदारों ने दुख जताते हुए कहा कि इस कार्रवाई के बाद अब उनके पास आजीविका और रोजगार का कोई दूसरा साधन नहीं बचा है.

बैठक में ये सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

आदित्यपुर के समग्र विकास और जनहित के मामलों को प्राथमिकता देने की बात दोहराते हुए पूर्व सीएम ने प्रभावितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. इस महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर नगर निगम के सिटी मैनेजर रवि भारती, आवास बोर्ड की कनीय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) उत्पला सरदार, पंकज कुमार रजक, पंकज कुमार सहित वकील सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, रंजीत प्रधान, परमेश्वर प्रधान, रवि भारती और बुबई शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

The post Adityapur : S-Type चौक पर जबरन दुकानें तोड़े जाने की घटना से पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नाराज, दोषियों पर प्राथमिकी और पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश appeared first on Udit Vani.

Adityapur : नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में जनहित से जुड़े प्रस्ताव पारित
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के सभागार में आज संपन्न हुई नगर निगम की महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग में नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से संबंधित प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए. बैठक के दौरान क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, साफ-सफाई अभियान को तेज करने, चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस अवसर पर महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी व पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रत्येक वॉर्ड में एक-एक स्थान पर होगा डीप बोरिंग और लगेगी हाईमास्ट लाईट

बैठक में पेयजल संकट से जूझ रहे आम लोगों को बड़ी राहत देने के लिए नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वॉर्ड में एक-एक स्थान पर डीप बोरिंग कराने का बड़ा निर्णय लिया गया. इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि जिन वार्डों में तकनीकी कारणों से डीप बोरिंग कराना संभव नहीं होगा, वहां विकल्प के तौर पर तीन से चार चापाकल लगाए जाएंगे. इसके अलावा रात के समय क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से प्रत्येक वॉर्ड में एक-एक हाईमास्ट लाइट स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है.

साफ-सफाई के लिए प्रत्येक वॉर्ड में रखे जाएंगे 6-6 सफाईकर्मी

नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड में छह-छह सफाई कर्मियों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र की स्वच्छता, बेहतर जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी पार्षदों के बीच विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में उपस्थित पार्षदों ने आपसी एकजुटता का परिचय देते हुए आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. बैठक में दोहराया गया कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

लचर जलापूर्ति व्यवस्था पर भड़के पार्षद, पीयूष सिन्हा को हटाने की माँग

इस बोर्ड बैठक में नगर निगम क्षेत्र की लचर जलापूर्ति व्यवस्था और इसकी वजह से आम जनता को हो रही भारी परेशानी पर पार्षदों ने कड़ी नाराजगी जताई. पार्षदों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है. उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जलापूर्ति व्यवस्था में अविलंब सुधार लाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

बैठक में उपस्थित पार्षद धनंजय गुप्ता ने क्षेत्र में जलापूर्ति का जिम्मा संभाल रही एजेंसी मेसर्स जिंदल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए. श्री गुप्ता ने मेसर्स जिंदल के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष सिन्हा को अविलंब पद से हटाने की मांग भी उठाई. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि मेसर्स जिंदल की लापरवाही और ढुलमुल रवैए के कारण ही आम लोगों को नियमित और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है.

The post Adityapur : नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में जनहित से जुड़े प्रस्ताव पारित appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर में कंटेनर हादसे के बाद एक्शन में JIADA, पम्मी धर्मकांटा को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का नोटिस
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में चावला मोड़ के पास स्थित पम्मी धर्मकांटा के पास शनिवार को एक लॉजिस्टिक कंटेनर में भीषण आगलगी की घटना हुई थी. इस दर्दनाक हादसे में रायसीना (मध्य प्रदेश) निवासी कंटेनर चालक भरत दास की झुलसकर मौत हो गई थी. इस बड़ी घटना के बाद अब जियाडा (JIADA) प्रशासन पूरी तरह से गंभीर हो गया है. जियाडा प्रशासन के द्वारा इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए धर्मकाँटा संचालक को 24 घंटे के अन्दर अतिक्रमण हटाने का सख्त निदेश दिया गया है.

जियाडा टीम की जाँच में भूमि अतिक्रमण की हुई पुष्टि

इससे पूर्व सोमवार को जियाडा प्रशासन की एक विशेष टीम जाँच के लिए घटनास्थल पर पहुँची. टीम के द्वारा पम्मी धर्मकाँटा तथा धर्मकाँटा को आवंटित की गई भूमि की गहन जाँच की गई. इस जाँच के दौरान यह पाया गया कि पम्मी धर्मकाँटा संचालक के द्वारा आवंटित भूमि से ज्यादा भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है.

नाले के ऊपर ब्लॉक बिछाकर किया गया है अवैध कब्जा

जानकारी के अनुसार, जियाडा के द्वारा पूर्व में की गई जाँच में भी यह बात सामने आई थी कि नाले के ऊपर ब्लॉक बिछाकर अतिक्रमण किया गया है, जिसकी पूरी पुष्टि हो चुकी थी. इस अवैध कब्जे के मामले में जियाडा प्रशासन द्वारा पूर्व में दो बार धर्मकाँटा संचालक को नोटिस भेजा गया था. उस दौरान धर्मकाँटा संचालक के द्वारा स्वयं ही अवैध कब्जा हटाने की बात कही गई थी, परन्तु संचालक द्वारा अब-तक उस पर अमल नहीं किया गया है.

निर्धारित समय-सीमा में कब्जा न हटाने पर होगी विधि-सम्मत कार्रवाई

कंटेनर में आग लगने और चालक भरत दास की मौत के बाद जियाडा ने इस बार बेहद कड़ा रुख अपनाया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा यानी 24 घंटे के अन्दर संचालक द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो जियाडा प्रशासन नियमानुकूल तरीके से सख्त विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.

The post आदित्यपुर में कंटेनर हादसे के बाद एक्शन में JIADA, पम्मी धर्मकांटा को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का नोटिस appeared first on Udit Vani.

स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, ‘द फिटनेस हब जिम’ का हुआ शुभ उद्घाटन
उदित वाणी, गम्हरिया: स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से गम्हरिया स्थित एसएस कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तल में ‘द फिटनेस हब जिम’ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य एवं वरिष्ठ नेता गणेश महाली, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह, होनी सिंह मुंडा, मुन्ना मंडल, अविनाश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया तथा जिम संचालक सोनू रजक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिटनेस सेंटर का खुलना युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है।

इस दौरान अतिथियों ने जिम परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधुनिक मशीनों एवं सुविधाओं की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रखकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिम संचालक सोनू रजक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मार्गदर्शन और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

The post स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, ‘द फिटनेस हब जिम’ का हुआ शुभ उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर पेयजलापूर्ति योजना, 5 साल बाद भी काम अधूरा, मांगों को लेकर 13 जून को महाधरना
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-32 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में आदित्यपुर पेयजलापूर्ति योजना के अब-तक पूर्ण नहीं होने पर खेद जताया गया. बैठक में कहा गया कि लगभग 395 करोड़ रूपए की लागत वाली इस योजना का कार्य 04 दिसंबर-2018 को प्रारंभ हुआ था तथा 03 दिसंबर-2021 तक योजना का कार्य पूर्ण किया जाना था.

परन्तु 5 साल बीत जाने के बाद भी यह योजना अधूरी है. खेद की बात तो यह है कि ना तो झारखंड विधानसभा में एवं ना तो लोकसभा में जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस समस्या को उठाया गया. अगर समस्या को उचित तरीके से उठाया गया होता, तो संभवतः इसका समाधान हो गया होता. बैठक में कहा गया कि अगर आगामी 12 जून तक 30 एमएलडी क्षमता वाले सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को नियमित रूप से आम जनता के लिए चालू नहीं किया गया, 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े सभी वैद्य उपभोक्ताओं को नए जलापूर्ति पाइप लाईन से कनेक्शन नहीं दिया गया एवं सापड़ा स्थित 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को अगस्त-2026 तक चालू करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया, तो आगामी 13 जून को आकाशवाणी चौक (पटेल चौक), आदित्यपुर के पास एक दिवसीय महाधरना आहूत किया जाएगा.

बैठक में महाधरना की तैयारी के लिए एक उप समिति का भी गठन किया गया, जिसमें महिला नेत्री शारदा देवी, पार्षद नीतू शर्मा, पार्षद सुधीर चौधरी, पार्षद धनंजय कुमार, शशांक गांगूली, अधिवक्ता मनोज कुमार एवं अधिवक्ता आशुतोष कुमार को शामिल किया गया है. बैठक की अध्यक्षता जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओमप्रकाश ने तथा संचालन आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र नाथ ओझा ने किया.

विधायक सरयू राय के द्वारा किए जा रहे जन आन्दोलन का पूर्ण समर्थन

बैठक में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों गाड़ी के विलंब से चलने के सवाल पर जमशेदपुर (पश्चिमी) के विधायक सरयू राय के द्वारा किए जा रहे जन आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया गया. बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो के द्वारा जमशेदपुर में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की गई. साथ हीं आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर पहले की तरह दुर्ग-पटना एक्सप्रेस, टाटा-मुजफ्फरपुर, पटना सुपर फ़ास्ट ट्रेन, इस्पात एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर अपनी मांग रखेगा.

आम लोगों से जनगणना में पूर्ण सहयोग करने की अपील

बैठक में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे जनगणना को भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया गया. इसलिए आम जनता जनगणना में पूर्ण सहयोग करें, ताकि जनगणना में किसी का नाम ना छूटे.

दो माह पूर्व काम पूर्ण होने के बाद भी नहीं शुरु हुई जलापूर्ति

बैठक में इस बात पर आश्चर्य जताया गया कि 30 एमएलडी क्षमता वाला सीतामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट 2 महीने पूर्व पूर्ण हो गया है एवं 9 अप्रैल से वॉटर टेस्टिंग का काम भी प्रारंभ हो गया है. परन्तु दो महीने बीतने के बाद भी इस प्लांट से जलापूर्ति चालू नहीं किया गया है, जो नगर निगम, आदित्यपुर की घोर लापरवाही एवं निष्क्रियता को प्रमाणित करता है. जबकि झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जोर देकर पेयजल आपूर्ति में लापरवाही नहीं करने का आदेश दिया है. इस अवसर पर अधिवक्ता रंजनी मिश्रा, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के महासचिव रवि शंकर पासवान, उपाध्यक्ष निशांत कुमार, डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, मदन सिंह, महेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता दिलीप कुमार साव, जन कल्याण मोर्चा के महासचिव राजेश कुमार मुन्ना, आशीष कुमार धर, आयुष भगत आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन जन कल्याण मोर्चा के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सवाई ने किया.

The post आदित्यपुर पेयजलापूर्ति योजना, 5 साल बाद भी काम अधूरा, मांगों को लेकर 13 जून को महाधरना appeared first on Udit Vani.