उदित वाणी, जमशेदपुर : उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के दिशा-निर्देशानुसार जिले में 10 जून से 25 जून तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इसी तत्वाधान में उत्पाद एवं मद्य-निषेध विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रख्यात हरिणा मेला में नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.
बैनर प्रदर्शन और श्रद्धालुओं को जागरूकता
इस अभियान के तहत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में जगह-जगह बैनर प्रदर्शित किए गए. हरिणा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं व मेला के तमाम आगंतुकों को नशा मुक्ति अभियान में समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी और भूमिका के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया.
आम जनता ने लिया प्रचार-प्रसार का संकल्प
मेला क्षेत्र में मौजूद लोगों द्वारा इस नशा मुक्ति अभियान में काफी दिलचस्पी दिखाई गई. जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं ने यह संकल्प लिया कि वे इस अभियान का प्रचार-प्रसार अपने-अपने क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से करेंगे.


