उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने टेक्नोलॉजी क्षेत्र के TOP (Technology Ownership Program) के अंतर्गत तुरंत प्रभाव से महत्वपूर्ण बदलाव किया है. इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ उपाध्यक्षों को विभिन्न प्रोग्राम यूनिट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में गुरुवार को कंपनी के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन के हस्ताक्षर से आधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया है.
यह बदलाव टाटा स्टील की टेक्नोलॉजी, अनुसंधान एवं विकास तथा उत्पादन क्षमताओं को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है. कंपनी का मानना है कि वरिष्ठ नेतृत्व को मेंटर के रूप में शामिल करने से विभिन्न प्रोग्राम यूनिट्स में बेहतर मार्गदर्शन, नवाचार और कुशलता आएगी. टाटा स्टील के इस फैसले से टेक्नोलॉजी ड्रिवन विकास पर जोर मिलने की उम्मीद है.
नई मेंटरशिप व्यवस्था:
1. ऑटोमोटिव्स और कंस्ट्रक्शन – आशीष अनुपम, वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग और सेल्स एवं सुबोध पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी और ग्राफीन
2. आयरन मेकिंग- सुबोध पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी और ग्राफीन एवं उत्तम सिंह, वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन्स-टीएसके
3. स्टील मेकिंग- चैतन्य भानु, वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन्स, टीएसजे और सुबोध पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट, टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी और ग्राफीन


