Browsing: युवती

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक आदिवासी युवती द्वारा पुलिस पूछताछ के दौरान दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। अखिल झारखंड अनुसूचित जनजाति महासभा ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपाली ओपी क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी स्वर्गीय भजोहरि माहली की पुत्री अल्पना माहली को उनकी एक सहेली के लापता होने के मामले में पूछताछ के लिए 15 जून 2026 को कपाली पुलिस द्वारा बुलाया गया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया तथा शारीरिक प्रताड़ना भी दी गई।