Violence Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : भैंस बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के दो लोग घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार सुबह एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. भैंस बांधने को लेकर पड़ोसियों के बीच चल रहा पुराना तनाव मारपीट में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में कृष्ण यादव और उनका बेटा अंकुश कुमार शामिल हैं.

घटना के संबंध में कृष्ण यादव की बेटी नेहा कुमारी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली सुमन गुप्ता के साथ भैंस बांधने को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. शुक्रवार सुबह फिर से इसी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गई. आरोप है कि सुमन गुप्ता ने पहले ईंट से हमला किया, फिर कुदाल से अंकुश पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. बेटे को बचाने पहुंचे कृष्ण यादव पर भी विकास, सुमन और एक अन्य युवक ने हमला कर दिया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन तब तक परिजन दोनों घायलों को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंच चुके थे. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही है. नेहा द्वारा बनाया गया वीडियो भी घटना की पुष्टि करता है.

The post Jamshedpur Crime : भैंस बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के दो लोग घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : दरवाजे के सामने वाहन खड़ा करने पर बवाल: मानगो में दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक गंभीर
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-1 में सोमवार शाम मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के मुख्य दरवाजे के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इमामुल अली के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इमामुल अली ने बताया कि उनके बड़े भाई शौकत अली के दामाद अक्सर घर के मुख्य दरवाजे के सामने वाहन खड़ा कर देते थे, जिससे परिवार के सदस्यों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। सोमवार शाम करीब छह बजे इसी बात को लेकर टोका-टाकी हुई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान शौकत अली ने बाहर आकर अपने भतीजे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया और दोनों ओर से जमकर हाथापाई होने लगी। हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पूरी घटना पास में लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई है। मानगो थाना में शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा फुटेज को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

The post Jamshedpur : दरवाजे के सामने वाहन खड़ा करने पर बवाल: मानगो में दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक गंभीर appeared first on Udit Vani.

जुगसलाई में छेड़छाड़ का विरोध, दो समुदायों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार मुहल्ले में मंगलवार को एक छोटी-सी घटना ने तूल पकड़ लिया. विशेष समुदाय के एक युवक द्वारा अपनी ही समुदाय की युवती से छेड़छाड़ करने का विरोध हिंदू समुदाय के लोगों ने किया, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया. गद्दी मोहल्ला के विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के घरों पर पथराव और हमला कर दिया.

घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है. विशेष समुदाय के युवक-युवती नया बाजार से गुजर रहे थे. इसी दौरान युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसे देख हिंदू समुदाय के स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके जवाब में गद्दी मोहल्ला से भारी संख्या में लोग आ गए और हिंदू समुदाय के कई घरों पर हमला बोल दिया. पथराव में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए.

मामले की गंभीरता को भांपते हुए जुगसलाई पुलिस ने तुरंत मौके पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी. वर्तमान में इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया. इधर हिंदू समुदाय के लोग थाने पर पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों से शिकायतें दर्ज की जा रही हैं. एसपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शांति भंग न हो. स्थानीय लोग घटना से दहशत में हैं और इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है.

The post जुगसलाई में छेड़छाड़ का विरोध, दो समुदायों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : डिमना चौक मटन शॉप पर हिंसक झड़प, मारपीट में पिंटू महतो घायल, आठ नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के डिमना चौक स्थित एक मटन शॉप पर हुई मारपीट की घटना में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह ग्वाला बस्ती निवासी पिंटू महतो घायल हो गए। घटना के बाद घायल पिंटू महतो ने मानगो थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पिंटू महतो द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि डिमना चौक स्थित मटन शॉप पर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि डिमना बस्ती निवासी साजन मिश्रा, रोहित सट्टेबाज और दिव्यांशु सहित कुल आठ लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पिंटू महतो को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के पीछे का कारण, मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद डिमना चौक क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

The post Jamshedpur : डिमना चौक मटन शॉप पर हिंसक झड़प, मारपीट में पिंटू महतो घायल, आठ नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Udit Vani.

Violence Erupts Inside Mango Police Station After Car Collision Dispute; Policemen Injured, Four Detained
UditVani, Jamshedpur: Chaos prevailed at the Mango police station on Sunday night after a dispute between two groups over a car collision spiralled into violence inside the station premises. The two sides clashed with each other, leading to scuffles and vandalism within the police station. In the process of trying to control the situation, a few policemen also sustained minor injuries.

The situation deteriorated to such an extent that several chairs kept inside the police station were broken, important files were scattered and file racks were damaged. Police had to struggle for a considerable time to restore order, following which the Quick Response Team (QRT) was called in. With the intervention of the QRT, the two groups were finally separated.

On receiving information, DSP Headquarters–I Bhola Prasad reached the Mango police station and took stock of the situation. Police have taken four persons into custody in connection with the incident and are questioning them.

According to police sources, the dispute originated around 8.30 pm on Sunday on Mango Road No. 1, following a collision between two cars. What began as a heated argument soon escalated into a physical clash on the road, leaving four persons from both sides injured. Subsequently, both parties reached the Mango police station to lodge complaints, where they once again came face to face, triggering another round of violence.

Rahmat Khan alias Ann, a resident of Mango Road No. 1, alleged that after the collision, Sayan Ahmed, along with his associates Anju and Sarfaraz, attacked his son Saad Saeed Khan. He further claimed that Saif Ali and Amir Alam were injured in an assault allegedly carried out with a razor.

On the other hand, Mukhtar Ahmed, uncle of Sayan Ahmed, claimed that Sayan was travelling in a car with his friends when Rahmat Khan, his son Araf Saeed Khan and others pelted stones at the vehicle, causing serious injuries to Sanju. He alleged that even after Sayan reached the police station to lodge a complaint, he was assaulted again.

It is learnt that the two groups have been at loggerheads for some time over the operation of a hospital, which is being viewed as a major underlying reason behind the violent confrontation. Police are investigating the matter from all angles.

The post Violence Erupts Inside Mango Police Station After Car Collision Dispute; Policemen Injured, Four Detained appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : डिमना मध्य विद्यालय में छात्र की बेरहमी से पिटाई, शिक्षकों की चुप्पी पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो डिमना स्थित डिमना मध्य विद्यालय में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विद्यालय के 8वीं कक्षा के छात्र रौनक मुंडा, निवासी मिर्जाडीह, को उसके ही सहपाठी राधेश्याम पात्रो, सोमनाथ मार्डी और मानिक कुमार ने विद्यालय परिसर में बेल्ट, कड़ा और डंडे से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घटना के वक्त विद्यालय में प्रभारी प्राचार्या रीता देवी सहित तीन से चार शिक्षक मौजूद थे, परंतु किसी ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही छात्र के परिजनों को. घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और बाद में सीटी स्कैन के लिए भेजा गया.

पीड़ित की मां संगीता मुंडा ने बताया कि हमले के दौरान उनके बेटे के सिर के पीछे बेल्ट के बक्कल और कड़ा से गंभीर चोट पहुंचाई गई. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

इस घटना पर युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है. शिक्षकों की नैतिकता मर चुकी है, जो छात्र की पिटाई होते देख भी मूकदर्शक बने रहे. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध है और कल युवा जदयू टीम विद्यालय जाकर दोषी छात्रों एवं शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करेगी.

इस दौरान हेमंत पाठक के साथ पिंटू सिंह, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, राहुल पाठक, जय प्रकाश शाह, मनोज गोराई और पवन शाह भी उपस्थित रहे.

The post Jamshedpur Crime : डिमना मध्य विद्यालय में छात्र की बेरहमी से पिटाई, शिक्षकों की चुप्पी पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पत्नी को देह व्यापार के लिए दबाव बनाने पर विरोध करने से पति ने किया अमानवीय कृत्य, गिरफ्तार
उदित वाणी जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईला डूंगरी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात प्रकाश में आई, जिसमें पति ने पत्नी पर न सिर्फ बेरहमी से हमला किया बल्कि अमानवीय हरकत कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसका पति आकाश कांत लाल उर्फ़ पांडू लंबे समय से उसे देह व्यापार में धकेलने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आकाश कांत लाल ने गुस्से में आकर चाकू से उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर प्रहार कर दिया। यही नहीं, वहशत की हद पार करते हुए आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में कांच की बोतल डालकर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

घटना के बाद पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलमुरी थाना कांड संख्या 127/25 दर्ज कर लिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आकाश कांत लाल उर्फ पांडू को उसके घर लाइन नंबर 6, ए ब्लॉक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस पूरे मामले की अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) सोनी कुमारी बनाई गई हैं, जो मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात है। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपित को कानूनन कठोर सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

The post Jamshedpur : पत्नी को देह व्यापार के लिए दबाव बनाने पर विरोध करने से पति ने किया अमानवीय कृत्य, गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND के बड़कागांव में कोल ब्लॉक के लिए जनसुनवाई के दौरान बवाल, कई अधिकारी और ग्रामीण घायल
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड में मंगलवार को एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) को आवंटित बादम कोल ब्लॉक को चालू करने के पहले आयोजित जनसुनवाई के दौरान हिंसा भड़क गई. इसमें एनटीपीसी और प्रशासन के अधिकारियों सहित करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए.

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है. इसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

बताया जा रहा है कि बादम कोल ब्लॉक को चालू करने के पहले बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में एनटीपीसी, आउटसोर्सिंग के आधार पर काम करने वाली बीजीआर कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई का कार्यक्रम तय किया गया था. इसमें रैयतों से भाग लेने की अपील की गई थी. अचानक जनसुनवाई का स्थल महुगांई कला स्थानांतरित कर दिया गया.

इसी फैसले से नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद वे बड़ी संख्या में महुंगाई कला पहुंचे. यहां पुलिस और प्रशासन के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते-देखते झड़प में बदल गई.

प्रदर्शनकारियों ने एनटीपीसी बादम के जीएम एके सक्सेना समेत कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. कम से कम 10 ग्रामीण भी घायल हुए. हिंसा के दौरान करीब 15 सरकारी और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई. भीड़ को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया.

प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक अधिकारियों को बंधक बनाए रखा और मारपीट की. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

अधिकारियों का कहना है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND के बड़कागांव में कोल ब्लॉक के लिए जनसुनवाई के दौरान बवाल, कई अधिकारी और ग्रामीण घायल appeared first on Udit Vani.

Ghatshila : जमीन का झगड़ा बना खूनी संघर्ष का कारण? जामबाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, 7 लोग घायल
उदित वाणी, घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के जामबाद गांव में गुरुवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं.

गंभीर रूप से घायल लोगों को किया गया रेफर

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. वहां डॉ. रजनीश कौर की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को गंभीर स्थिति में एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

पहले पक्ष से बैजनाथ गोप (60), उमाशंकर गोप (18) और लालटु गोप (24) को गंभीर चोटें आई हैं. दूसरे पक्ष से धनपति गोप (42), दुर्योधन गोप (22), विभीषण गोप (21) और ममता गोप (37) घायल हुए हैं.

पानी के बहाव से शुरू हुआ विवाद, पहुंचा हथियारों तक?

घायल उमाशंकर गोप ने बताया कि उनके घर ऊंचाई पर है और बारिश का पानी नीचे की ओर बहता है. आरोप है कि दुर्योधन और विभीषण गोप ने जानबूझकर पानी के रास्ते को रोक दिया, जिससे उनका घर जलमग्न होने लगा. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद मारपीट में बदल गया.

बैजनाथ गोप का आरोप है कि दुर्योधन और विभीषण ने टांगी और कुल्हाड़ी से हमला किया. इस हमले में उमाशंकर की दो अंगुलियां कट गईं और उनके सिर पर भी गंभीर चोट आई.

झामुमो नेताओं ने पहुंचकर ली स्थिति की जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ स्थानीय नेता अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

अब आगे क्या? पुलिस करेगी कार्रवाई या सुलगता रहेगा विवाद?

भूमि विवादों से उपजे इस प्रकार के संघर्षों को लेकर प्रशासन की भूमिका और स्थानीय व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में किस दिशा में कार्रवाई करती है और क्या दोनों पक्षों में कोई समाधान निकलता है.

The post Ghatshila : जमीन का झगड़ा बना खूनी संघर्ष का कारण? जामबाद में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, 7 लोग घायल appeared first on Udit Vani.

West Bengal Violence: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की बंगाल हिंसा के छह आरोपियों की जमानत, हाईकोर्ट के आदेश को पलटा
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छह कार्यकर्ताओं की जमानत को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने इस घटना को ‘लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’ करार देते हुए कहा कि ऐसे कृत्य समाज के लिए घातक हैं और न्याय की आत्मा को झकझोरते हैं।

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को पलटा

इन आरोपियों को पहले कलकत्ता हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए सभी को दो सप्ताह के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया है कि वह इस मामले की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी करे।

पीड़िता पर हुआ था वीभत्स हमला

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को उजागर करते हुए बताया कि लगभग 40-50 लोगों की भीड़ ने पीड़ित परिवार पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, लूटपाट की, महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया, उसे बालों से खींचा गया, जबरन कपड़े उतारे गए और यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश तक की, लेकिन किसी तरह वहां से भाग निकली।

पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल

अदालत ने टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि एफआईआर दर्ज कराने गए पीड़ित परिवार की शिकायत पुलिस ने नहीं मानी। उल्टे पीड़ितों को गांव छोड़ने की सलाह दी गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी न केवल इलाके में प्रभाव रखते हैं बल्कि स्थानीय पुलिस पर भी उनका दबदबा है।

जमानत से समाज में भय का माहौल

सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपियों को जमानत देना समाज में डर और आतंक का माहौल उत्पन्न कर सकता है। ऐसे मामलों में जमानत मिलने से आरोपी फरार हो सकते हैं, साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और न्याय प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

लोकतंत्र बनाम हिंसा: एक सवाल

सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी ने यह गंभीर सवाल खड़ा किया है—क्या राजनीतिक कार्यकर्ता कानून से ऊपर हो सकते हैं? क्या लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब अदालत को कड़े फैसले लेने होंगे?

यह मामला सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं की परीक्षा बन चुका है। अदालत का निर्णय यह दर्शाता है कि कानून के सामने किसी का राजनीतिक प्रभाव नहीं चलता।

(IANS)

The post West Bengal Violence: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की बंगाल हिंसा के छह आरोपियों की जमानत, हाईकोर्ट के आदेश को पलटा appeared first on Udit Vani.