Sonari news Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: फर्जी पुलिस बनकर जेवर ठगने की कोशिश, सूझबूझ से बची वारदात
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी एरोड्रम मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे ठगी की एक कोशिश सामने आई, जहां बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति को निशाना बनाया। कदमा रामनगर निवासी मनोज कुमार स्कूटी से बच्चों को लेने जा रहे थे, तभी तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।

युवकों ने जांच का हवाला देते हुए पहले स्कूटी की डिक्की खुलवाई और फिर मनोज के पहने जेवरों पर सवाल उठाने लगे। खुद को असली पुलिस साबित करने के लिए उन्होंने आईकार्ड भी दिखाया, जिससे मनोज कुछ समय के लिए उनके झांसे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने जेवर को “सुरक्षित रखने” के नाम पर कागज में लपेटने को कहा और इसी दौरान अदला-बदली की कोशिश की।

हालांकि, उनकी हरकतों से मनोज को शक हो गया। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

The post JAMSHEDPUR: फर्जी पुलिस बनकर जेवर ठगने की कोशिश, सूझबूझ से बची वारदात appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: सोनारी में गैस एजेंसी पर हंगामा: कालाबाजारी का आरोप, विरोध करने पर उपभोक्ताओं व पत्रकारों से दुर्व्यवहार
उदित वाणी,जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि रसोई गैस सिलेंडर की अवैध तरीके से ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक सिलेंडर के लिए करीब 2500 रुपये वसूले जा रहे थे, जिससे नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

विरोध के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक के परिजनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और खुलेआम चुनौती दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मी भी कवरेज के लिए पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पत्रकारों को गालियां दीं और उनके मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की भूमिका निष्क्रिय बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।

इस पूरे मामले के बाद उपभोक्ताओं में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

The post JAMSHEDPUR: सोनारी में गैस एजेंसी पर हंगामा: कालाबाजारी का आरोप, विरोध करने पर उपभोक्ताओं व पत्रकारों से दुर्व्यवहार appeared first on Udit Vani.