Saranda Forest Archives - Udit Vani

चाईबासा: सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से जंग लड़ रहा ‘गजराज’
उदित वाणी चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा जंगल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है.यहाँ नक्सलियों या असामाजिक तत्वों द्वारा बिछाए गए आईईडी (IED) ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है.हाथी की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में चिंता व्याप्त है।

मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने देखा हाथी का दर्द

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के समीप अंकुआ कंपार्टमेंट संख्या-48 के जंगल में कुछ स्थानीय ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे.इसी दौरान उनकी नजर घायल हाथी पर पड़ी, जो दर्द से कराह रहा था.ग्रामीणों ने बिना देरी किए इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

दो दिन पहले हुए विस्फोट से जुड़ा मामला

वन विभाग के सूत्रों का अनुमान है कि यह हाथी दो दिन पहले चिरिया ओपी क्षेत्र के पोंगा जंक्शन के पास हुए विस्फोट का शिकार हुआ है.उस दौरान जंगल में एक जोरदार धमाका सुना गया था.आशंका है कि हाथियों का झुंड वहां से गुजर रहा होगा और यह हाथी अनजाने में प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया।

हालत अत्यंत गंभीर, उठने-बैठने में भी असमर्थ

मनोहरपुर प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर ने हाथी की जांच के बाद बताया कि हाथी कई दिन पहले घायल हुआ था.संक्रमण और गहरे जख्मों के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर है.वह चलने-फिरने और उठने में पूरी तरह असमर्थ है.वन विभाग की टीम हाथी की लगातार निगरानी कर रही है और उसे बचाने के लिए दवाइयां व उपचार दिया जा रहा है, लेकिन बचने की संभावना काफी कम जताई जा रही है।

जंगलों में वन्यजीवों पर मंडराता बारूदी खतरा

सारंडा जैसे घने जंगलों में आईईडी विस्फोटकों का मिलना न केवल सुरक्षाबलों बल्कि बेजुबान वन्यजीवों के लिए भी काल बन रहा है.इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जंगलों में बिछाए गए बारूद से न केवल इंसान, बल्कि प्रकृति और वन्यजीव भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

The post चाईबासा: सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से जंग लड़ रहा ‘गजराज’ appeared first on Udit Vani.

सारंडा में दोहरी मार: नक्सलियों के खौफ के बीच जंगली हाथियों का तांडव, स्कूल में मचाया उत्पात
उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले का सारंडा वन क्षेत्र इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। यहाँ के ग्रामीण दोहरी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। एक तरफ नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दशकों से भय का साया है, तो दूसरी तरफ अब जंगली हाथियों के बढ़ते उत्पात ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है।

हेन्देदिरी स्कूल में हाथियों का धावा, मिड-डे मील का राशन चट

ताजा मामला सारंडा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेन्देदिरी का है। 28-29 अप्रैल की रात दो विशालकाय हाथियों ने स्कूल परिसर में घुसकर भारी तबाही मचाई। हाथियों ने स्कूल के रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के लिए रखा चावल, अन्य राशन और सब्जियां खा गए। हाथियों ने न केवल राशन खाया, बल्कि काफी मात्रा में चावल जमीन पर गिराकर बर्बाद भी कर दिया और स्कूल के सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

भूखे रहे बच्चे, दहशत में ग्रामीण

हाथियों द्वारा राशन खत्म किए जाने के कारण बुधवार को स्कूल में बच्चों को भोजन नहीं मिल सका। स्कूल पहुंचे बच्चे और शिक्षक डरे-सहमे नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अब भी गांव से सटे जंगल में ही मौजूद हैं, जिससे दोबारा हमले का खतरा बना हुआ है। अभिभावकों के अनुसार, नक्सलियों के डर के बाद अब हाथियों के आतंक ने बच्चों को स्कूल भेजने पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने और स्कूल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

पूरा कोल्हान हाथियों के आतंक से त्रस्त

हाथियों का यह कहर सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम तक सीमित नहीं है। कोल्हान के तीनों जिले—पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—हाथियों के आतंक की चपेट में हैं। हाल ही में 23 अप्रैल की रात सरायकेला-खरसावां के चांडिल रेंज में हाथियों ने एक महिला और उसकी 13 साल की बेटी को कुचलकर मार डाला था। वर्तमान में कोल्हान के 200 से अधिक गांवों के लोग हाथियों के डर से रतजगा करने को मजबूर हैं।

The post सारंडा में दोहरी मार: नक्सलियों के खौफ के बीच जंगली हाथियों का तांडव, स्कूल में मचाया उत्पात appeared first on Udit Vani.

पश्चिम सिंहभूम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची
उदित वाणी, चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर अंतर्गत छोटानगरा थाना क्षेत्र के सारंडा के बलिबा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ से पूरा इलाका दहल उठा. चारा डेरा और डोलाईगड़ा जंगल के बीच खुफिया सूचना के आधार पर चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के दौरान सुबह करीब 10 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई, जो दोपहर करीब 1:30 बजे तक जारी रही.

इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम में विस्फोट होने से स्थिति और गंभीर हो गई, जिसमें कोबरा 205 बटालियन के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत कुल पांच जवान घायल हो गए. घायल जवानों में शैलेश कुमार दुबे, उत्तम सेनापति, जितेंद्र कुमार राय, प्रेम कुमार और इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश शामिल हैं. सभी घायलों को बुधवार शाम करीब 5 बजे बलिबा गांव से हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया, जिनमें एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों को पहले से सूचना मिली थी कि बलिबा के चारा डेरा–डोलाईगड़ा जंगल क्षेत्र में दर्जनभर नक्सली छिपे हुए हैं, जिसके बाद सुबह करीब 4 बजे से अभियान तेज कर दिया गया था. मुठभेड़ के दौरान 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने और कुछ के घायल होने की अपुष्ट खबर भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद भी देर शाम तक सारंडा के जंगलों में रुक रुक कर गोलीबारी और धमाकों की आवाज गूंजती रही, जिसे आसपास के ग्रामीणों ने करीब 10 किलोमीटर तक सुना. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित किया जा सके.

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस इलाके में बड़े नक्सली नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में अब करीब 50 से भी कम नक्सली सक्रिय बचे हैं. इन्हें समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि अमित शाह ने देशभर में नक्सलवाद के खात्मे के लिए समयसीमा 31 मार्च तय की थी, जिसके बाद झारखंड के सारंडा जंगल में भी अभियान तेज कर दिया गया है. सारंडा के एक थाना में सिमट कर रह गए नक्सलियों के खात्मे को लेकर हजारों की संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट है और सुरक्षा बल नक्सलियों की तलाश में जंगलों में गहन अभियान चला रहे हैं.

(आईएएनएस)

The post पश्चिम सिंहभूम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा गया रांची appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया प्रेरित
उदित वाणी, गुआ : सारंडा वन प्रमंडल द्वारा वनों को आग से सुरक्षित रखने और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वन प्रमंडल पदाधिकारी और संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार, स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है.

नुक्कड़ नाटक के जरिए विचाईकिरी और नूईया में जागरूकता

अभियान के तहत सारंडा कला मंच, गुआ साईं के कलाकारों ने विचाईकिरी, हिरजीहाटिंग एवं नूईया गांव में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को वन अग्नि की रोकथाम, वन्य जीवों की सुरक्षा और जंगल संरक्षण के महत्व को समझाया गया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को जंगल बचाने और आग न लगाने की शपथ भी दिलाई गई.

लापरवाही से लगती है वनों में आग: वन क्षेत्र पदाधिकारी

मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक ने अग्नि से बचाव के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग लापरवाही और नासमझी के कारण वनों में आग लगा देते हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “गर्म, शुष्क और तेज हवा वाले मौसम में आग या चिंगारी से जुड़े किसी भी काम से बचें. ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल न करें और सूखी घास पर ऑफ-रोडिंग या मलबा जलाने जैसे कार्यों से परहेज करें.”

इन अधिकारियों की देखरेख में चला अभियान

यह पूरा कार्यक्रम संलग्न पदाधिकारी राहुल कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. इस दौरान वन कर्मी छोटेलाल मिश्रा, कमल कृष्ण महतो, समित बनर्जी एवं आनंद किशोर बारला सहित अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

स्थानीय कलाकारों की अहम भूमिका

स्थानीय कलाकारों की टीम, जिसका नेतृत्व सुशील पूर्ती एवं लंका पूर्ति कर रहे हैं, लगातार विभिन्न गांवों में इस अभियान को संचालित कर रही है. वन विभाग की यह पहल ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और एशिया के सबसे बड़े साल वृक्षों के जंगल ‘सारंडा’ को आग से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

The post West Singhbhum : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान: नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया प्रेरित appeared first on Udit Vani.