Saraikela kharsawan Archives - Udit Vani

Saraikela: होमगार्ड बहाली में भ्रष्टाचार का आरोप, एक ही पते से दर्जनों नियुक्तियों पर उठे सवाल
उदित वाणी, सरायकेला: खरसावां जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया अब बड़े विवादों के घेरे में आ गई है। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव तिवारी ने आदित्यपुर स्थित आदिवासी कल्याण समिति भवन में प्रेस वार्ता कर नियुक्ति प्रक्रिया में हुए कथित भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को उजागर किया है। उन्होंने दस्तावेजों के साथ दावा किया कि दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों ने स्थानीय मिलीभगत से फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनवाकर होमगार्ड के पदों पर कब्जा किया है।

हैरान करने वाला खुलासा: एक ही पते से 73 आवेदन और 24 चयन

प्रेस वार्ता के दौरान राजीव तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन की नाक के नीचे भारी अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केवल एक ही पते पर 73 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 24 का चयन भी हो गया। इसी प्रकार, एक अन्य पते पर 11 में से 8 और एक अन्य स्थान पर 4 में से सभी 4 आवेदकों का चयन किया गया। श्री तिवारी ने सवाल उठाया कि एक ही पते पर इतने सारे अभ्यर्थी कैसे रह सकते हैं, जो पूरी चयन प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

स्थानीय युवाओं के हक पर डाका, गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र सबसे संदेहास्पद

राजीव तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि फर्जी कागजातों के आधार पर बाहरी लोग नौकरियां पाते रहेंगे, तो स्थानीय युवाओं का अधिकार मारा जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से गम्हरिया और आदित्यपुर के शहरी क्षेत्रों में हुई नियुक्तियों को सबसे अधिक संदेहास्पद बताया है। इस मामले की लिखित शिकायत उपायुक्त से की गई है।

दोषियों की गिरफ्तारी और डोर-टू-डोर सत्यापन की मांग

एसोसिएशन ने मांग की है कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराया जाए। साथ ही, इस फर्जीवाड़े में शामिल अभ्यर्थियों और दोषी अधिकारियों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। सरायकेला-खरसावां जिला होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति ने भी कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर चाईबासा जिलाध्यक्ष चरण चातर, महिला जिला अध्यक्ष रेशमा तियू और कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखराम महतो सहित एसोसिएशन के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

The post Saraikela: होमगार्ड बहाली में भ्रष्टाचार का आरोप, एक ही पते से दर्जनों नियुक्तियों पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Update: अपराधियों को एसपी निधि द्विवेदी की सीधी चेतावनी सरायकेला में कानून-व्यवस्था होगी सख्त, टीम भावना से काम करेगी पुलिस
उदित वाणी, सरायकेला: खरसावां जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं का स्पष्ट संकेत दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों का त्वरित, संवेदनशील और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एक सशक्त और प्रभावी रणनीति तैयार की जा रही है। इस रणनीति के तहत अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि सरायकेला-खरसावां को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और गंभीरता के साथ काम करेगी।

पदभार ग्रहण के मौके पर जिला पुलिस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिंद्रा, डीएसपी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

नवपदस्थापित एसपी निधि द्विवेदी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है, और इसे बनाए रखना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

The post Jharkhand Update: अपराधियों को एसपी निधि द्विवेदी की सीधी चेतावनी सरायकेला में कानून-व्यवस्था होगी सख्त, टीम भावना से काम करेगी पुलिस appeared first on Udit Vani.

Saraikela Update: नई एसपी निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण किया, अपराधियों को दी दो टूक चेतावनी
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां: जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं का स्पष्ट संकेत दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों का त्वरित, संवेदनशील और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए एक सशक्त और प्रभावी रणनीति तैयार की जा रही है। इस रणनीति के तहत अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि सरायकेला-खरसावां को अपराधमुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और गंभीरता के साथ काम करेगी

पदभार ग्रहण के मौके पर जिला पुलिस द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिंद्रा, डीएसपी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

नवपदस्थापित एसपी निधि द्विवेदी ने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे टीम भावना के साथ कार्य करें और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है, और इसे बनाए रखना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

The post Saraikela Update: नई एसपी निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण किया, अपराधियों को दी दो टूक चेतावनी appeared first on Udit Vani.

सरायकेला–खरसावाँ जिला स्थापना दिवस: सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मनेगी सिल्वर जुबली
सरायकेला–खरसावाँ: जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 अप्रैल 2026 को नगर भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई.

मालूम हो कि सरायकेला–खरसावाँ जिले की स्थापना 30 अप्रैल 2001 को पश्चिमी सिंहभूम जिले से अलग कर की गई थी. अप्रैल 2026 में जिला अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) मना रहा है, जिसे लेकर इस वर्ष के कार्यक्रमों को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है.

कार्यक्रम की रूपरेखा और गतिविधियां

बैठक में तय किया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से जिले की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों की जानकारी भी दी जाएगी.

सम्मान समारोह का भी होगा आयोजन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही कार्यक्रम को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

साफ-सफाई और सजावट पर विशेष जोर

जिला प्रशासन ने स्थापना दिवस को गौरव का अवसर बताते हुए सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई और सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. नगर निकाय क्षेत्रों में मुख्य चौक-चौराहों की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया.

मुख्य स्थल पर व्यवस्थाओं के निर्देश

नगर भवन, सरायकेला स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए. अधिकारियों को उनके दायित्व स्पष्ट करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. इसके अलावा सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी और विभिन्न कार्य एजेंसियों के अभियंता भी बैठक में शामिल हुए.

The post सरायकेला–खरसावाँ जिला स्थापना दिवस: सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मनेगी सिल्वर जुबली appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: राष्ट्रीय मंच पर चमके झारखंड के सितारे, टेनिस वॉलीबॉल में मिनी बालिका टीम को स्वर्ण
उदित वाणी, सरायकेला: 02 से 04 मई 2025 तक ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के परादीप स्थित गोपाबंधु स्टेडियम में 26वीं राष्ट्रीय मिनी एवं यूथ बालक-बालिका टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड के अंतर्गत बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीमें शामिल हुईं.

मिनी बालिका टीम ने महाराष्ट्र को दी सीधी मात

झारखंड की मिनी बालिका टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को सीधे दो सेटों में 21-10 और 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. टीम की सामूहिक खेल भावना और रणनीतिक कौशल की सराहना हर ओर हो रही है.

बालक टीम को करना पड़ा रजत से संतोष

वहीं, मिनी बालक टीम को भी फाइनल में महाराष्ट्र से कड़ी टक्कर मिली. मुकाबला तीन सेटों तक चला जिसमें झारखंड ने पहले दो सेट में 21-18 और 21-15 से अच्छा खेल दिखाया, पर अंततः उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

झारखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड के महासचिव बृजेश गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम के सचिव अरशद अली और सरायकेला-खरसावां के सचिव दीपक कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

The post Jharkhand: राष्ट्रीय मंच पर चमके झारखंड के सितारे, टेनिस वॉलीबॉल में मिनी बालिका टीम को स्वर्ण appeared first on Udit Vani.

Saraikela-Kharsawan का स्थापना दिवस, झारखंड के वीर सपूतों को जिले ने दी श्रद्धांजलि
उदित वाणी, सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रशासनिक स्तर पर गरिमामयी आयोजन किया गया. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी.

माल्यार्पण से दी गई श्रद्धांजलि

समाहरणालय भवन परिसर, बिरसा चौक और सिद्धू-कान्हू पार्क समेत कई स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. अधिकारीगण ने उनकी स्मृति में मौन धारण कर उन्हें नमन किया.

वीरों की विरासत को किया याद

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की पहचान जिन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों से बनी, उन्हें स्मरण करना हमारा कर्तव्य है. उनकी प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के प्रति सजग बनाएगी.

The post Saraikela-Kharsawan का स्थापना दिवस, झारखंड के वीर सपूतों को जिले ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: झारखंड के लिए गर्व का पल – इस जिले के उपायुक्त होंगे सम्मानित, प्रधानमंत्री से पाएंगे उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार
सरायकेला: देशभर के उत्कृष्ट लोक सेवकों को सम्मानित करने हेतु आयोजित होने जा रहे सिविल सेवा दिवस के अवसर पर झारखंड को गर्व का क्षण मिलने जा रहा है. सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2025/04/20250420071915_1.mp4

दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा भव्य आयोजन

यह सम्मान समारोह सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वयं देश के सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे और प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए चुने गए अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे.

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बेहतरीन क्रियान्वयन

रविशंकर शुक्ला को यह सम्मान सरायकेला-खरसावां जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम देश के पिछड़े जिलों में आधारभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में समग्र सुधार के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है.

झारखंड के लिए गर्व का विषय

इस पुरस्कार को हासिल करना न केवल उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि झारखंड राज्य के लिए भी यह एक गौरवपूर्ण क्षण है. इससे राज्य के प्रशासनिक तंत्र को नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी.

The post Jharkhand: झारखंड के लिए गर्व का पल – इस जिले के उपायुक्त होंगे सम्मानित, प्रधानमंत्री से पाएंगे उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तिथि बदली, जानिए नई तारीख
उदित वाणी, जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिला मुक्केबाज संघ द्वारा आज दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस नं. 17″A” में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने प्रतियोगिता की नई तिथि की घोषणा की.

परीक्षा टकराव के कारण नई तिथि तय

झारखंड राज्य स्तरीय 17वें युद्ध वर्ग बालक एवं बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2025 तक प्रस्तावित था. किंतु CISCE और झारखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां इसी अवधि में घोषित होने के कारण प्रतियोगिता को स्थगित कर अब 4 से 6 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा. यह निर्णय झारखंड मुक्केबाज संघ की सहमति से लिया गया है ताकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र प्रभावित न हों.

185 मुक्केबाजों के भाग लेने की संभावना

संघ के अनुसार, इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 110 बालक और 75 बालिकाओं के भाग लेने की संभावना है. इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.

आयोजन स्थल और सम्मान समारोह

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सरायकेला-खरसावां जिला मुक्केबाज संघ द्वारा आदित्यपुर के मलखान सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित की जाएगी. इस आयोजन के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी पूर्व विधायक (ईचागढ़) अरविंद सिंह ‘मलखान सिंह’ होंगे.

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

• सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज (बालक एवं बालिका) तथा सर्वश्रेष्ठ जिला को स्व. प्रवीण सिंह के नाम से शील्ड ट्रॉफी प्रदान की जाएगी.

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

इस प्रेस वार्ता में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें शामिल हैं:

• राजेश कुमार सिन्हा (अध्यक्ष, जिला मुक्केबाज संघ)

• अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह (पूर्व विधायक, ईचागढ़)

• राजीव कुमार वर्मा (सचिव, जिला मुक्केबाज संघ)

यह प्रतियोगिता युवा मुक्केबाजों के लिए एक सुनहरा अवसर होगी, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

The post Jharkhand राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तिथि बदली, जानिए नई तारीख appeared first on Udit Vani.

Saraikela: जिले में अवैध खनन के संचालन को रोकने के लिए लगाए जाएंगे चेक पोस्ट, होगी सख्त कार्रवाई
उदित वाणी, सरायकेला: बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विभिन्न बालू घाटों, बालू यार्ड और चेकपोस्ट का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्राप्त शिकायतों पर चर्चा

जिला खनन पदाधिकारी ने बैठक में बताया कि 1 अप्रैल 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक अवैध खनन और परिचालन के खिलाफ 155 वाहनों से 8,30,600 सीएफटी बालू, 10 टन आयरन और 11,538.10 सीएफटी पत्थर जप्त किए गए. इसके अतिरिक्त 124 वाहनों से 25.38 लाख रुपये का दंड भी वसूला गया.

नियंत्रण उपायों पर जोर

उपायुक्त ने अवैध खनन और परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कई सुझाव दिए. उन्होंने टोल-फ्री नंबर जारी करने, जिला अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर चेक पोस्ट स्थापित करने, और अंचल, थाना तथा वन विभाग की संयुक्त टीमों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

नियमित निरीक्षण की आवश्यकता

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय अंचलाधिकारी को नियमित रूप से बालू घाटों और स्टॉक यार्डों का औचक निरीक्षण करने और नियमसंगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया.

बैठक में शामिल पदाधिकारी

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतप्ति, सहायक समाहर्ता कुमार रजत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

The post Saraikela: जिले में अवैध खनन के संचालन को रोकने के लिए लगाए जाएंगे चेक पोस्ट, होगी सख्त कार्रवाई appeared first on Udit Vani.

Saraikela: भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने दिखाई ताकत
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत सरकार के खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केंद्र, सरायकेला-खरसावां युवा कार्यक्रम द्वारा कटिया स्टेडियम में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्थानीय युवाओं ने खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख लोग

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीनबंधु महतो, सोमरा हांसदा, रुदिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ज्योतिलाल माहली, रुदिया पंचायत के उपमुखिया कर्मू सिंह सरदार, गोपाल मार्डी और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रतियोगिता के परिणाम

लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कटिया ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान नारगाडीह ने प्राप्त किया. महिला कबड्डी में चांडिल ने प्रथम स्थान हासिल किया और नारगाडीह ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

समाप्ति और भविष्य की दिशा

इस आयोजन ने क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया. आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना बनाई है, ताकि युवा अपनी क्षमता को और अधिक बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकें.

The post Saraikela: भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने दिखाई ताकत appeared first on Udit Vani.