Raid Archives - Udit Vani

Jharkhand: RPF का बड़ा एक्शन, ट्रेन से सैकड़ों बीयर कैन और शराब बरामद, बंगाल से तस्करी पर वार
उदित वाणी, धनबाद : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा दामोदर एक्सप्रेस से सैकड़ों बीयर कैन और अंग्रेजी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर बड़ा झटका लगा है.

जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में RPF की टास्क टीम स्टेशन परिसर में रात के समय गश्त कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन संख्या 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से प्रस्थान के वक्त कालका छोर पर एक लाल ट्रॉली बैग और एक काला पिठू बैग संदिग्ध अवस्था में लावारिस पड़े मिले.

टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने बैग पर दावा नहीं किया. संदेह होने पर जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 100 से अधिक किंगफिशर बीयर कैन और अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं.

जांच में सामने आया कि सभी बोतलों पर “For Sale in West Bengal” अंकित था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शराब को पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर अवैध रूप से तस्करी किया जा रहा था.

RPF ने तुरंत पूरी खेप जब्त कर ली और आगे की कार्रवाई के लिए इसे उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

RPF अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सतर्क के तहत स्टेशन और ट्रेनों में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

The post Jharkhand: RPF का बड़ा एक्शन, ट्रेन से सैकड़ों बीयर कैन और शराब बरामद, बंगाल से तस्करी पर वार appeared first on Udit Vani.

पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी
उदित वाणी, पटमदा : विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता प्रत्यूष आनंद के नेतृत्व में पटमदा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर और रांगाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी के दौरान लच्छीपुर निवासी नंदलाल सिंह एवं रांगाटांड़ निवासी संजय महतो को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया.

दोनों के मकानों में वैध विद्युत कनेक्शन नहीं था, इसके बावजूद एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी.

इस मामले में विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही कुल 16,724 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अभियान में विभाग के कर्मी निकोलस केरकेट्टा, सुरेश कुमार रजक, मोहम्मद महमूद सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

The post पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी appeared first on Udit Vani.

ACB trap in Deoghar : झारखंड के देवघर में एसीबी का ट्रैप, भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची/देवघर : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को देवघर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों कर्मियों पर रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन मांगने का आरोप है.

इसके पहले गुरुवार को भी कोडरमा और गुमला जिले में एसीबी की कार्रवाई में अंदर रिश्वतखोरी के मामले में एक दारोगा और एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया था. देवघर में शुक्रवार को गिरफ्तार कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है. एसीबी के अनुसार, दोनों कर्मी एक लाभुक से मुआवजे की कुल राशि का पांच प्रतिशत हिस्सा बतौर कमीशन मांग रहे थे. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और जैसे ही दोनों कर्मियों ने लाभुक से रिश्वत की राशि ली, उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

छापेमारी के दौरान उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई. देवघर में रिंग रोड परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. नियमानुसार जिन किसानों और भू-स्वामियों की जमीन ली गई है, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाना है. आरोप है कि भू-अर्जन कार्यालय के कुछ कर्मी मुआवजे की राशि जारी करने के बदले लाभुकों से कमीशन की मांग कर रहे थे. इसी क्रम में एक लाभुक ने एसीबी से शिकायत की थी कि उसका मुआवजा जारी करने के लिए कार्यालय के कर्मी लगातार पैसों का दबाव बना रहे हैं.

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप बिछाया और शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम गिरफ्तार कर्मियों को अपने साथ दुमका ले गई है, जहां उनसे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें.

(आईएएनएस)

The post ACB trap in Deoghar : झारखंड के देवघर में एसीबी का ट्रैप, भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

ILLEGAL MINING- सरायकेला-खरसावां: 45 दिन के अभियान में 1.93 लाख घनफीट अवैध बालू जब्त; ई-ऑक्शन में जानिए कितने में हुई बिक्री
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में जिले में अवैध खनन, भंडारण और अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विशेष अभियान में 24 वाहन जब्त, लाखों घनफीट अवैध खनिज बरामद

बैठक की शुरुआत में जिला खनन पदाधिकारी ने 22 जनवरी से 10 मार्च 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस अवधि में अभियान चलाकर कुल 24 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 1 जेसीबी, 13 हाईवा, 2 ‘407’ वाहन और 8 ट्रैक्टर शामिल हैं.

लगभग 1,93,200 घनफीट अवैध बालू और 500 घनफीट क्वार्ट्जाइट खनिज भी जब्त किया गया. इस मामले में 3 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तथा 9 वाहनों से करीब 3.25 लाख रुपये की दंड राशि वसूली गई है.

ई-ऑक्शन से 38 लाख रुपये का राजस्व

बैठक में बताया गया कि जिले के विभिन्न जीआर स्थलों पर जब्त किए गए लगभग 1.55 लाख घनफीट अवैध बालू खनिज का ई-ऑक्शन के माध्यम से नीलामी कराई गई, जिससे जिले को लगभग 38 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. उपायुक्त ने नीलाम किए गए बालू के वैध प्रेषण पर लगातार निगरानी रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रेषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

दलमा क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन पर छापेमारी

जिला खनन पदाधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा इलाके में अवैध पत्थर खनन की शिकायतों के आधार पर खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और चांडिल अंचलाधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान अवैध पत्थर परिवहन करते हुए 2 ‘407’ वाहन और 1 ट्रैक्टर जब्त किए गए तथा 1.25 लाख रुपये की दंड राशि वसूली गई. इसके अलावा इस अवधि में खनन विभाग द्वारा 6 और प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा 4 ईंट भट्ठा इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

संवेदनशील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और चेक नाका की व्यवस्था

उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण और परिवहन की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित औचक निरीक्षण अभियान चलाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा. साथ ही विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में चेक नाका स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हीकरण कर जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

खनिज परिवहन की सघन जांच का निर्देश

उपायुक्त ने सभी चेक नाकों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को निर्देश दिया कि खनिज परिवहन से जुड़े वाहनों की सघन जांच की जाए तथा वैध चालान, परमिट और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए. अवैध बालू खनन, पत्थर उत्खनन या अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने को कहा गया. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खनिज ढुलाई करने वाले सभी वाहनों में सामग्री को पूरी तरह ढककर सुरक्षित ढंग से ले जाया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

अवैध ईंट भट्ठों पर भी कार्रवाई के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के समन्वय से आवश्यक कार्रवाई करने और ऐसे भट्ठों को बंद कराने के निर्देश दिए.

अवैध खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने निर्देश दिया कि अवैध खनन या अवैध परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के स्तर पर संयुक्त कार्रवाई दल गठित कर त्वरित और गोपनीय छापेमारी की जाए. उन्होंने जब्त वाहनों, मशीनरी और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामलों को शीघ्र न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत देरी न हो.

The post ILLEGAL MINING- सरायकेला-खरसावां: 45 दिन के अभियान में 1.93 लाख घनफीट अवैध बालू जब्त; ई-ऑक्शन में जानिए कितने में हुई बिक्री appeared first on Udit Vani.

INCOME TAX SURVEY: देशभर के रेस्टोरेंट्स पर सर्वे, 408 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाने का खुलासा, जानिए टैक्स चोरी का पैटर्न
उदित वाणी, नई दिल्ली : इनकम टैक्स विभाग ने देशभर में उन रेस्टोरेंट्स की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया, जिन पर बिक्री (टर्नओवर) कम दिखाने का संदेह है.

विभाग ने 8 मार्च को 22 राज्यों के 46 शहरों में स्थित 62 रेस्टोरेंट्स का सर्वे किया. शुरुआती जांच में करीब 408 करोड़ रुपए की बिक्री छिपाने का मामला सामने आया है.

विभाग ने बताया कि नवंबर 2025 में फूड एंड बेवरेज सेक्टर में टैक्स चोरी के पैटर्न की जांच शुरू की गई थी. जांच में पाया गया कि कुछ रेस्टोरेंट्स बड़े बिलों को डिलीट कर रहे थे या उनमें बदलाव करके असली बिक्री को कम दिखा रहे थे.

करीब 1.77 लाख रेस्टोरेंट्स के लेन-देन के आंकड़ों का विश्लेषण एआई आधारित तकनीक की मदद से किया गया. इन आंकड़ों की तुलना उनके आयकर रिटर्न में घोषित टर्नओवर से की गई. जांच में पता चला कि कई जगहों पर आय कम दिखाने के मामले सामने आए. कुछ मामलों में दर्ज बिक्री को पूरी तरह से खातों या टैक्स रिटर्न में नहीं दिखाया गया था.

इसके बाद 8 मार्च 2026 को देशभर में 62 रेस्टोरेंट्स पर सर्वे किया गया, जिसमें शुरुआती तौर पर लगभग 408 करोड़ रुपए की बिक्री छिपाने का पता चला. मामले की आगे जांच जारी है.

इनकम टैक्स विभाग ने कहा कि वह स्वैच्छिक अनुपालन (वोलंटरी कंप्लायंस) और भरोसे पर आधारित व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है. इसी उद्देश्य से विभाग ने ‘सक्षम नज’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत करदाताओं को अपनी गलतियां सुधारने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा.

अभियान के पहले चरण में 63,000 रेस्टोरेंट्स को ईमेल और संदेश भेजे जाएंगे और उनसे कहा जाएगा कि वे 31 मार्च 2026 से पहले अपने आयकर रिटर्न को अपडेट कर लें.

विभाग ने करदाताओं को आयकर अधिनियम की धारा 139(8ए) के तहत अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है.

(आईएएनएस)

The post INCOME TAX SURVEY: देशभर के रेस्टोरेंट्स पर सर्वे, 408 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाने का खुलासा, जानिए टैक्स चोरी का पैटर्न appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR RURAL: होली के पहले अवैध शराब के धंधे के खिलाफ छापेमारी करने गई टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल
उदित वाणी, चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के निकट आरगुंडी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को ग्रामीणों के हिंसक विरोध का सामना करना पड़ा। छापेमारी के दौरान हुए हमले में विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों के साथ मौके पर जुटी भीड़ ने उत्पाद विभाग की टीम को खदेड़ दिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग के किनारे स्थित आरगुंडी गांव के एक मकान में अवैध शराब तैयार की जा रही है।

सूचना की पुष्टि के लिए विभाग की 8-10 सदस्यीय टीम गांव पहुंची और चिन्हित घर में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान घर के भीतर मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक तेजधार हथियार से टीम पर हमला कर दिया। हमले का मुख्य निशाना सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल बने, जिनके गर्दन और पीठ पर गंभीर वार किए गए। घटना से अफरातफरी मच गई।

अन्य जवानों ने किसी तरह खुद को बचाया और बाहर निकल आए। बताया जाता है कि हमले के बाद गांव में शोर फैल गया और कई ग्रामीण तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों के साथ मौके पर जुट गए। स्थिति तनावपूर्ण होती देख टीम ने तत्काल पीछे हटना उचित समझा।

घायल अधिकारी को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी से मुलाकात कर की। घटना के बाद चाईबासा मुफस्सिल थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल गांव पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रों का दावा है कि हमले में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

–आईएएनएस

The post JAMSHEDPUR RURAL: होली के पहले अवैध शराब के धंधे के खिलाफ छापेमारी करने गई टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल appeared first on Udit Vani.

नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा एक्शन : अवैध विदेशी शराब का बड़ी खेप बरामद, मुनमुन दास के घर छापा, आरोपी फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 20 फरवरी को पुलिस ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थाना अंतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की. कार्रवाई स्थानीय निवासी मुनमुन दास के घर पर की गई, जहां से विभिन्न ब्रांडों की 09 पेटियां और 01 छोटा बोरा शराब बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार कुल 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव अवधि में अवैध शराब के भंडारण और वितरण पर रोक लगाने के लिए सटीक आसूचना के आधार पर छापेमारी दल गठित किया गया था. आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य दल के पहुंचने से पहले सादे पोशाक में दो सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया. हालांकि, घर के मुख्य द्वार पर ताला बंद मिला और स्थानीय लोगों के असहयोग के कारण आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया.

बरामद शराब को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है. मुनमुन दास के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) एवं 55 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है. फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है.

The post नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा एक्शन : अवैध विदेशी शराब का बड़ी खेप बरामद, मुनमुन दास के घर छापा, आरोपी फरार appeared first on Udit Vani.

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के मुराकाटी व जोजोगोडा ग्राम में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी की. अधीक्षक उत्पाद झितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में 80 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई.

टीम ने 1200 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. अवैध शराब अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में फरार अभियोग दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व विक्रय के खिलाफ ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे. इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है.

The post उत्पाद विभाग की टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में नशे के खिलाफ युवाओं की पहल, पुलिस संग छापेमारी, बच्चों को बचाने का मजबूत संदेश पूरे शहर में
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी चपेट में अब छोटे-छोटे बच्चे भी आने लगे हैं. खासकर सस्ते और आसानी से उपलब्ध नशीले पदार्थ बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. हालात की गंभीरता को समझते हुए शहर के युवाओं के एक समूह ने नशा बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए अभियान शुरू किया है.

युवाओं को सूचना मिली थी कि साकची थाना क्षेत्र के टीना शेड और मछली मार्केट के आसपास कुछ दुकानों में खुलेआम नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं. विशेष रूप से वाइटनर जैसे पदार्थों को रुमाल में डालकर सूंघने की लत बच्चों में तेजी से फैल रही थी. स्कूल जाने वाले बच्चे और आसपास के इलाके में रहने वाले किशोर इसकी गिरफ्त में आ रहे थे, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई थी.

युवाओं ने स्थिति की सच्चाई जानने के लिए बच्चों का पीछा किया, उनसे बातचीत की और नशा बेचने वालों की पहचान की. पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने साकची पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया. सूचना मिलते ही पुलिस और युवाओं की टीम ने संयुक्त रूप से दो दुकानों पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में वाइटनर सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए. जब्त सामान की मात्रा इतनी अधिक थी कि उसे करीब तीन ऑटो में भरकर थाने ले जाना पड़ा. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए.

पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह पहल नहीं होती तो पूरा इलाका नशे का अड्डा बन सकता था. युवाओं की इस सक्रियता से समाज में सकारात्मक संदेश गया है और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

The post जमशेदपुर में नशे के खिलाफ युवाओं की पहल, पुलिस संग छापेमारी, बच्चों को बचाने का मजबूत संदेश पूरे शहर में appeared first on Udit Vani.

ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस छापा, चार महिलाएं हिरासत में
उदित वाणी, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सुभाष कॉलोनी रोड नंबर दो स्थित देव विल्ला के एक फ्लैट में छापामारी कर चार लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया है. उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है. यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि उक्त फ्लैट में लंबे समय से देह व्यापार का संचालन हो रहा है.

सूचना के आधार पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में उलीडीह थाना प्रभारी शरीफ अली एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई. पुलिस टीम पहले सिविल ड्रेस में देव विल्ला पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर फ्लैट संख्या बी-5 एफ-1 डी में दाखिल हुए. फ्लैट में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लड़कियों से बातचीत शुरू की और देह व्यापार को लेकर सौदेबाजी की.

बताया जाता है कि उस समय फ्लैट में दो युवक भी मौजूद थे, जो पूरे रैकेट का संचालन कर रहे थे. जैसे ही बातचीत आगे बढ़ी और पैसे के बदले सेक्स का सौदा तय हुआ, उसी दौरान दोनों युवक मौके की नजाकत भांपकर वहां से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों लड़कियों को पकड़ लिया और उन्हें थाना ले जाया गया.

पुलिस का कहना है कि फरार दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि वही इस पूरे रैकेट के मुख्य संचालक हैं. बरामद की गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कहां की रहने वाली हैं और इस धंधे में कैसे लाई गईं. पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने की भी कोशिश कर रही है.

इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि उक्त फ्लैट को लेकर लंबे समय से संदेह था और यहां संदिग्ध गतिविधियां होती रहती थीं. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई गई है.

The post ग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस छापा, चार महिलाएं हिरासत में appeared first on Udit Vani.