Potka Police Station Archives - Udit Vani

Jamshedpur : लौहनगरी में महिलाएं असुरक्षित: छेड़छाड़, मारपीट और स्नैचिंग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. छेड़छाड़, मारपीट, धमकी और स्नैचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

पोटका थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. मानपुर निवासी पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोप स्वीकार करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. घायल किशोरी का इलाज कराया गया है.

उधर, बागबेड़ा के सिद्धू-कानू मैदान इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना ने लोगों को झकझोर दिया. पुराने विवाद में कंचन कुमारी की इतनी पिटाई की गई कि उसका गर्भपात हो गया. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी में भी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित नीरज गुप्ता की शिकायत पर रामचंद्र भगत और उसकी पत्नी तिला भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच कर रही है.

इधर, बिरसानगर थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. जोन नंबर-3 छोटा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने बारीडीह निवासी नवजीत सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना के दौरान बदमाशों ने हथियार दिखाकर दहशत फैलाई. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है. लगातार बढ़ रही घटनाओं ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है. लोग सख्त पुलिस कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

The post Jamshedpur : लौहनगरी में महिलाएं असुरक्षित: छेड़छाड़, मारपीट और स्नैचिंग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: नशे की लत ने छीनी पिता की जान, बेटे के हमले से गांव में सनसनी
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका थाना अंतर्गत चमाईजुड़ी गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नशे की लत को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अनिरुद्ध तांती (56) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा विजय पत्रों (20) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक विजय लंबे समय से नशे का आदी था। पिता अनिरुद्ध तांती उसे बार-बार नशा छोड़ने की सलाह देते थे। शनिवार शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान गुस्से में आकर विजय ने धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिरुद्ध तांती को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पोटका अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

The post JAMSHEDPUR: नशे की लत ने छीनी पिता की जान, बेटे के हमले से गांव में सनसनी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : पोटका में मारुति 800 और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 घायल, 3 की स्थिति चिंताजनक
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई. तुड़ी दास धर्मकांटा के समीप एक मारुति 800 कार और मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

आमने-सामने की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, मारुति 800 कार में सवार होकर परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुडांग निवासी तीन युवक— विक्की भूमिज, सन्नी गागराई और कार्तिक सामाद— जमशेदपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक 609 मालवाहक ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है.

हादसे का कारण और जाँच

प्रारंभिक जाँच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और वाहनों का संतुलन खोना माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जाँच कर रहे हैं. इस भीषण दुर्घटना के बाद टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ.

The post Jamshedpur Accident-Rural : पोटका में मारुति 800 और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 घायल, 3 की स्थिति चिंताजनक appeared first on Udit Vani.