Police Archives - Udit Vani

Jamshedpur: उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोस्तों से बदला लेने हथियार लेकर निकला युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से रविवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात टल गई। पुलिस ने शंकोसाई रोड नंबर-05 स्थित टावर मैदान में छापेमारी कर एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्तों से हुए विवाद का बदला लेने के इरादे से उनकी तलाश में हथियार लेकर निकला था।

एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना, सिटी एसपी ने बनाई स्पेशल टीम

पटमदा डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रात करीब 3:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के निर्देश पर तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने टावर मैदान की घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ लिया।

शराब के दौरान हुआ था विवाद, कमर से बरामद हुआ देशी कट्टा

पुलिस की तलाशी में आरोपी की कमर से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शंकोसाई निवासी अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है। अवधेश ने कबूल किया कि शनिवार शाम शराब पीने के दौरान उसका अपने दोस्तों के साथ विवाद हो गया था। उसी अपमान का बदला लेने के लिए वह हथियार लेकर निकला था।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, जेल भेजा गया आरोपी

उलीडीह पुलिस ने आरोपी अवधेश यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सफल छापामारी अभियान में उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

The post Jamshedpur: उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोस्तों से बदला लेने हथियार लेकर निकला युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में फैज के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मौके से उसके एक अन्य सहयोगी को भी दबोचने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई गुरुवार रात शताब्दी मार्केट में हुए मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा हत्याकांड के जवाब में की गई है.

गुड्डू खलीफा झामुमो नेता हत्याकांड का मुख्य गवाह था, जिसकी फैज खान गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पलामू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैज खान अपने साथियों के साथ पांकी और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पहाड़ी व जंगली इलाकों में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर जब पुलिस की विशेष टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी मोर्चा संभाला, जिसमें मुख्य आरोपी फैज खान के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घायल फैज खान और उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

मौके से हथियार और कारतूस बरामद होने की भी सूचना है. पलामू एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. शहर के बीचों-बीच हुई हत्या के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को जिला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

(आईएएनएस)

The post झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : राम नवमी जुलूस को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में राम नवमी के पावन अवसर पर निकलने वाले भव्य जुलूस को लेकर जिला पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस वर्ष शहर में कुल 186 लाइसेंसी और 24 गैर-लाइसेंसी अखाड़ों द्वारा जुलूस निकाले जाने की जानकारी सामने आई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक रणनीति बनाई है.

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से निपटने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवान मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पूरे जुलूस मार्ग की निगरानी की जाएगी.

प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित मार्ग, समय और नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. विशेष रूप से डीजे की ध्वनि सीमा, हथियारों के प्रदर्शन और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

जिला पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके. शहर में राम नवमी के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है.

The post Jamshedpur : राम नवमी जुलूस को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : मटिहानी कांड की अपहृता जमशेदपुर से सकुशल बरामद, जीजा गिरफ्तार
उदित वाणी : जमशेदपुर : मटिहानी थाना कांड संख्या-59/26 (दिनांक 20 मार्च 2026) में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मटिहानी थाना की पुलिस टीम ने अपहृत महिला को जमशेदपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई एक बार फिर सामने आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता का पता लगाया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया.

नामजद आरोपी नीतिश भगत गिरफ्तार

इस कांड में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त नीतिश भगत, जो अपहृता का जीजा बताया जा रहा है, को भी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

The post Jamshedpur Crime : मटिहानी कांड की अपहृता जमशेदपुर से सकुशल बरामद, जीजा गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Police Flag March : राम नवमी से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, हर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का सख्त संदेश
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में आगामी राम नवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. त्योहार के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, ताकि असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके.

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी, पुलिस बल और अर्धसैनिक जवान संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल और वाहन के माध्यम से गश्त कर रहे हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों को शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, हुड़दंग या आपराधिक गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

प्रशासन का उद्देश्य है कि राम नवमी का पर्व पूरे शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो. इसके लिए सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन कैमरा, और क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को तुरंत रोका जा सके.

पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें. प्रशासन का मानना है कि जनता के सहयोग से ही त्योहार को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सकता है.

इस फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और हर हाल में कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा.

The post Jamshedpur Police Flag March : राम नवमी से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, हर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का सख्त संदेश appeared first on Udit Vani.

पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी
उदित वाणी, पटमदा : विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता प्रत्यूष आनंद के नेतृत्व में पटमदा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर और रांगाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी के दौरान लच्छीपुर निवासी नंदलाल सिंह एवं रांगाटांड़ निवासी संजय महतो को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया.

दोनों के मकानों में वैध विद्युत कनेक्शन नहीं था, इसके बावजूद एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी.

इस मामले में विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही कुल 16,724 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अभियान में विभाग के कर्मी निकोलस केरकेट्टा, सुरेश कुमार रजक, मोहम्मद महमूद सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

The post पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : मंगला जुलूस के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, कई घायल
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित लेबड़ा जमुआ में मंगलवार को रामनवमी के पूर्व निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. बिना लाइसेंस के तय मार्ग से इतर जुलूस ले जाने से रोकने पर भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित कई ग्रामीण घायल हो गए.

स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम जोहन टुडू और एसडीपीओ अजीत कुमार विमल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस बल ने भीड़ को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह घटना दो समुदायों के बीच नहीं, बल्कि जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस के बीच हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मंगला जुलूस तुईओ गांव से निकलकर कपका, बुढ़ीयाडीह और बुचैई का भ्रमण करते हुए लेबड़ा जमुआ के रास्ते वापस लौट रहा था. इसी दौरान पुलिस ने संवेदनशीलता और मार्ग का लाइसेंस न होने का हवाला देते हुए जुलूस को आगे बढ़ने से रोका. प्रशासन की इस कार्रवाई से जुलूस में शामिल महिला-पुरुष आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते पुलिस व पब्लिक के बीच झड़प शुरू हो गई.

विवाद बढ़ने पर भीड़ की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं. घटना के बाद पुलिस ने मौके से छह बाइक जब्त किया है. एसडीएम जोहन टुडू ने कहा कि मंगला जुलूस के पास उक्त मार्ग का वैध लाइसेंस नहीं था और इसे जबरन ले जाने की कोशिश की जा रही थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों का खंडन किया जिसमें इस घटना को दो समुदायों के बीच का विवाद बताया जा रहा है.

एसडीएम ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. वहीं, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बनी हुई है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : मंगला जुलूस के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, कई घायल appeared first on Udit Vani.

Chaibasa: अपने ही इंसास राइफल की गोली लगने से पुलिस जवान की मौत
उदित वाणी,जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना में तैनात पुलिस जवान 40 वर्षीय अजय किशोर खाखा की अपने ही सर्विस इंसास राइफल से गोली लगने से मौत की खबर सामने आई है। घटना रविवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जवान टोंटो थाना क्षेत्र के पालीसाई में सीआरपीएफ के कैंप में ड्यूटी पर तैनात थे।

इसी दौरान राइफल की गोली लगने से उनकी मौत हो गई। गोली कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने उन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी दी गई।

एफएसएल की टीम की मौजूदगी में सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक जवान झारखंड के गुमला जिले के रायडीह के निवासी थे। जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मू ने बताया कि घटना कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

The post Chaibasa: अपने ही इंसास राइफल की गोली लगने से पुलिस जवान की मौत appeared first on Udit Vani.

झारखंड : देवघर में सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, देवघर : झारखंड के देवघर जिले में एक युवक का सिरकटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। रिखिया थाना क्षेत्र के इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला बबीता देवी का ड्राइवर था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक पर सड़क जामकर विरोध जताया था। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास सोमवार को युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें रिखिया, मोहनपुर और टाउन थाना की पुलिस को शामिल किया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सामने आया कि दिलीप तूरी एक महिला के ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह अपनी मालकिन की निजी जानकारियां उसके एक परिचित व्यक्ति को साझा करता था। इसी बात से नाराज होकर बबीता देवी ने पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रविवार देर रात आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्याकर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार देर शाम तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

–आईएएनएस

एसएनसी/एसके

The post झारखंड : देवघर में सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

बिहार: गृह विभाग का बड़ा फैसला, आईपीएस और डीएसपी स्तर पर तबादले
उदित वाणी, पटना : बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईपीएस और दो डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में Bihar Home Department (आरक्षी शाखा) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के पद से हटाकर लखीसराय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना के एसपी राजेश कुमार को नवगछिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक-एक) में नई जिम्मेदारी दी गई है।

डीएसपी स्तर पर भी बदलाव
बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में कटिहार के डीएसपी (साइबर क्राइम) राम कृष्णा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बाढ़ (पटना) का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, आनंद कुमार सिंह को उच्च न्यायालय सुरक्षा, पटना में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है।

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम बदलाव माना जा रहा है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post बिहार: गृह विभाग का बड़ा फैसला, आईपीएस और डीएसपी स्तर पर तबादले appeared first on Udit Vani.