MgmThana Archives - Udit Vani

रंगदारी से इनकार पर साईं कॉम्प्लेक्स में फ्लैट का ताला तोड़ साढ़े तीन लाख की चोरी और तोड़फोड़
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में रविवार रात अपराधियों ने एक फ्लैट को निशाना बनाते हुए साढ़े तीन लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. बदमाशों ने फ्लैट का ताला तोड़कर न सिर्फ नकदी ले उड़े, बल्कि अंदर जमकर तोड़फोड़ भी की. घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है. पीड़ित फ्लैट मालिक नीतीश कुमार ने इस मामले में आदित्यपुर निवासी अशोक कुमार मांझी, मानगो के दीपक गुप्ता समेत 10-15 लोगों पर रंगदारी नहीं देने के कारण वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में एमजीएम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

नीतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से लातेहार जिले के रहने वाले हैं और पिछले सात वर्षों से साईं कॉम्प्लेक्स के थर्ड फ्लोर स्थित फ्लैट में रह रहे हैं. वे “एनके इंटरप्राइजेज” नामक कंपनी का संचालन करते हैं, जिसके जरिए ऑनलाइन हाइवा, पोकलेन समेत अन्य भारी वाहनों की खरीद-बिक्री का कारोबार होता है. उनका आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से अशोक मांझी लगातार फोन कर उनसे रंगदारी की मांग कर रहा था. रंगदारी देने से मना करने पर उन्हें घर से उठवा लेने की धमकी दी गई थी.

पीड़ित के अनुसार, धमकियों से परेशान होकर उन्होंने रविवार शाम करीब सात बजे साकची में मिलने के लिए अशोक मांझी को बुलाया था, लेकिन किसी काम में व्यस्त होने के कारण वे वहां नहीं पहुंच सके. इसके बाद रात में सोसायटी के अन्य लोगों ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोग उनके फ्लैट में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं. बताया गया कि सभी बदमाश तीन बिहार नंबर की स्कॉर्पियो और एक झारखंड नंबर की सफारी गाड़ी से आए थे.

सूचना मिलते ही नीतीश कुमार फ्लैट पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि तोड़फोड़ के दौरान सभी बदमाश हथियार से लैस थे. पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस ने नकदी चोरी और तोड़फोड़ को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

The post रंगदारी से इनकार पर साईं कॉम्प्लेक्स में फ्लैट का ताला तोड़ साढ़े तीन लाख की चोरी और तोड़फोड़ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सोने के गहने चमकने के नाम पर बदमाश 10 लाख के गहने लेकर हुए फरार
उदित वाणी जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत रिपीट कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने बंटी सिंह के घर से जेवर चमकाने के नाम पर 10 लाख रुपए के सोने के गहने लेकर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी एमजीएम थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है। घटना गुरुवार की है। ब्युटी सिंह ने बताया कि दो बदमाश आए और बोले की वह पुराने बर्तन और सोने चांदी के आभूषण को चमका देंगे। इस पर उन्हें चांदी का एक बर्तन दिया गया, जिसको उन्होंने चमका कर दिखाया। इसके बाद उन्हें सोने के गहने दिए गए। इनको साफ करने के बाद उन्होंने एक पैकेट में रख दिया और कहा कि इसको फ्रिज में रख दीजिए। थोड़ी देर बाद खोलिएगा। इसके बाद बदमाश वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद जब ब्युटी सिंह ने फ्रिज से पैकेट खोला तो उसमें सोने के गहने नहीं थे। सिर्फ पाउडर था। तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। ब्युटी सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उसकी शादी हुई है। शादी के सारे जेवरात बदमाश पार कर ले गए हैं। वह कुछ महीनों से मायके में रह रही है।

The post Jamshedpur: सोने के गहने चमकने के नाम पर बदमाश 10 लाख के गहने लेकर हुए फरार appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: जलसा बार में फायरिंग करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी,जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक के पास जलसा बार में सोमवार रात फायरिंग करने वाले स्वराज गगराई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है. पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि सोमवार को गुंजन कुमार और देव नारायण यादव जलसा बार में शराब खरीदने गए थे. शराब खरीदने के दौरान देव नारायण की दुकानदार से बहस हो गई. इसी बीच स्वराज पहुंचा और देव नारायण से उलझ गया. स्वराज ने हथियार निकाला और फायर कर दी. गोली बीच बचाव करने पहुंचे गुंजन के दाएं हाथ की उंगलियों को छूते हुए देव नारायण के कंधे में जा लगी.

The post जमशेदपुर: जलसा बार में फायरिंग करनेवाला आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 40 हजार नगद समेत 4 लाख के समान लेकर हुए फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर :  एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक जयपाल कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. ब्रजेश अपने परिवार संग 8 जनवरी को ही रांची शिफ्ट हो गए थे.

इसकी जानकारी ब्रजेश को तब हुई जब रविवार को उनका बेटा विवेक घर पहुंचा. विवेक ने पाया कि उसके घर में चोरी हो गई है. घर पर सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा टूटा हुआ है. उसने तत्काल फोन पर पाने पिता ब्रजेश कुमार को चोरी की जानकारी दी. सूचना पाकर ब्रजेश शहर पहुंचे. इधर पुलिस भी चोरी की सूचना पाकर जांच करने पहुंची.

जानकारी देते हुए ब्रजेश कुमार ने बताया कि वे रांची के एक शराब फैक्ट्री में काम करते है. 8 जनवरी को ही वे परिवार संग रांची शिफ्ट हो गए थे. रविवार को उनका बेटा विवेक शहर पहुंचा था. वह घर के अंदर गया ही था कि उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. सभी कमरे के तले भी टूटे हुए है और सारा सामान बिखरा हुआ है. ब्रजेश के अनुसार उनके घर में 40 हजार नकद और अन्य सामान थे. घर से नकद समेत लगभग 5 लाख की चोरी हुई है. उन्होंने थाना में लिखित शिकायत भी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

The post Jamshedpur: बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 40 हजार नगद समेत 4 लाख के समान लेकर हुए फरार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: बड़ाबांकी के जंगल से बरामद हुआ लापता संजय का अधजला शव, तलब से मिली थी लावारिस हालत में मृतक का स्कूटी
उदित वाणी जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी के जंगलों में आजादनगर कूली रोड निवासी संजय सोरेन का अधजला शव बरामद किया गया है. संजय 19 अक्टूबर से ही लापता था. इसके पूर्व 19 दिसंबर को उसकी स्कूटी गांव के ही तालाब से लावारिस हालत में बरामद की गई थी. गुरुवार सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए थे. तभी उन्होंने जंगल में एक शव देखा. शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव मिलने की सूचना पर संजय के परिवार भी पोस्टमार्टम पहुंचे जहां उसके बड़े भाई ने हाथ में लगे टांके से उसकी पहचान की. जिस तालाब ने संजय की स्कूटी बरामद की गई उसके दो किलोमीटर दूर पहाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ है. साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है. बता दे कि आजादनगर कूली रोड निवासी संजय सोरेन 19 अक्टूबर की शाम अपनी स्कूटी से निकला था जिसके बाद वह वापस नही आया. परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर उसका कुछ भी नही पता चला. परिजनों ने आजादनगर थाने में इसकी सूचना भी दी थी. संजय के मोबाइल का आखिरी लोकेशन एनएच 33 पर मिला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

The post JAMSHEDPUR: बड़ाबांकी के जंगल से बरामद हुआ लापता संजय का अधजला शव, तलब से मिली थी लावारिस हालत में मृतक का स्कूटी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: पेड़ से लटका मिला घर से लापता हुई नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर:  एमजीएम थाना अंतर्गत छोटाबांकी निवासी 14 वर्षीय समाश्री सिंह का शव घर से थोड़ी दूर स्थित महुआ के पेड़ पर लटका पाया गया. समाश्री गुरुवार शाम से लापता थी. आज सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका पाया और इसकी सूचना समाश्री के पिता हरमोहन को दी. ग्रामीणों की मदद से समाश्री को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता हरमोहन ने बताया कि जब समाश्री छह साल की थी तो उसे गोद लिया था. समाश्री पड़ोस के गांव में अपनी मौसी के साथ रहती थी, उसके माता पिता नहीं है. मौसी शराब पीकर उसकी पिटाई करती थी जिस कारण वह उनकी साथ रह रही थी. उन्होंने बताया कि समाश्री के अलावा उसे दो बेटी और एक बेटा है. समाश्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, वह अक्सर अकेले में बात किया करती थी. स्कूल में उसका एडमिशन कराने के बावजूद वह स्कूल नहीं जाया करती थी.

वह और उसकी पत्नी मजदूरी करते है. सभी रात 8 बजे घर आते है. गुरुवार को समाश्री शाम से ही लापता थी. उन्हे लगा की वह पड़ोसी के पास होगी पर आज सुबह सूचना मिली की उसका शव फंदे से लटका पाया गया. पिता ने बताया कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

The post Jamshedpur: पेड़ से लटका मिला घर से लापता हुई नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: स्क्रैप टाल में वेल्डिंग के दौरान जलने से मजदूर की हुई मौत, हत्या का मामला हुआ दर्ज
उदित वाणी जमशेदपुर  : एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा स्थित स्क्रैप टाल में वेल्डिंग का कार्य करने के दौरान एक मजदूर की मौत होने के बाद परिवार के लोगों ने स्क्रैप टाल के संचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. मामले में आरोपी न्यू उलीडीह टैंक रोड के रहने वाले टाल संचालक बिट्टू शर्मा उर्फ मोनु और मोनु के परिवार के सदस्यों को बनाया गया है.

घटना के बारे में बालीगुमा बगान एरिया की रहने वाली शकुंतला सोरेन ने बताया कि एक दिसंबर को बी सोरेन काम करने के लिये मुख्याडांगा स्क्रैप टाल में गया हुआ था. वेल्डिंग का काम करने के दौरान ही वहां पर वे गंभीर रूप से जल गये थे. घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि मजदूर को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था.

यहां पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत 12 दिसंबर को हो गयी. इसके बाद परिवार के लोगों ने 15 दिसंबर को एमजीएम थाने में टाल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने स्क्रैप टाल संचालक पर जबरन काम कराने और जलाकर मार देने का आरोप लगाते हुये थाने में मामला दर्ज कराया है. इधर पुलिस का कहना है कि अबतक जांच में यह बात सामने आयी है कि शार्ट-सर्किट से मजदूर की मौत हुई, लेकिन परिवार के लोग जलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं.

The post Jamshedpur: स्क्रैप टाल में वेल्डिंग के दौरान जलने से मजदूर की हुई मौत, हत्या का मामला हुआ दर्ज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: मानगो और बालीगुमा में फायरिंग मामले में पुलिस 3 को भेजा जेल, मंत्री के पैरवी से अमरनाथ छूटा
उदितवाणी, जमशेदपुर:  मानगो थाना अंतर्गत चटाई कॉलोनी और एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में अरुण पर फायरिंग करने में संलिप्त गैंगस्टर अमरनाथ को मंत्री जी के पैरवी के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है. बताया जाता है कि अमरनाथ मंत्री जी का काफी खास है. हालांकि पुलिस ने चटाई कॉलोनी में फायरिंग मामले में पंकज बंदर, किशोर रजक और उसके भाई अशोक रजक को जेल भेज दिया है.

किशोर ने ही अन्य साथियों के साथ मिलकर ही सुरेंद्र शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की थी. इस मामले में सुरेंद्र के बेटे राहुल कुमार शर्मा के बयान पर किशोर रजक, छोटू रजक उर्फ अशोक रजक, राजा थापा उर्फ नेपाली, प्रदीप सिंह, अमर ठाकुर, कुणाल गोस्वामी, गौरव राय, पंकज बंदर के अलावा 7–8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

शराब पार्टी करने के दौरान पुलिस ने किया था गिरफ्तार

घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है. घटना के बाद सुरेंद्र ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी थी. सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल छापेमारी करते हुए गौड़ बस्ती स्थित नदी किनारे से अमरनाथ को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह फायरिंग करने वालों के साथ दारू पार्टी कर रहा था. पुलिस को देख अन्य लोग फरार हो गए थे पर पुलिस ने अमरनाथ, पंकज बंदर, किशोर, अशोक और अमरनाथ के बचपन के साथी मुकेश को गिरफ्तार किया और थाने ले गई.

पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली कि एमजीएम के बालीगुमा में अमरनाथ के कहने पर ही अपराधी पूर्व भाजपा नेता राजेश सिंह की हत्या करने गए थे पर अरुण द्वारा रोक टोक करने पर अपराधियों ने उसपर फायरिंग कर दी. सुरेंद्र सिंह के घर पर भी फायरिंग करने के पहले किशोर के साथ सुरेंद्र का विवाद हुआ था जिसके बाद किशोर दारू पार्टी कर रहे अमरनाथ के पास पहुंचा जहां से अमरनाथ ने अपने गुर्गों को फायरिंग करने के लिए भेजा था. इन सब के बावजूद पुलिस ने अमरनाथ को छोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना में अमरनाथ की संलिप्तता नही पाई गई है.

The post Jamshedpur: मानगो और बालीगुमा में फायरिंग मामले में पुलिस 3 को भेजा जेल, मंत्री के पैरवी से अमरनाथ छूटा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: कंसल्टेंसी के संचालक को रविदास गैंग से बताकर मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, मामला दर्ज
उदित वाणी जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में एएसपी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट एजेंसी चलाने वाले अखिलेश साहू से रविदास गैंग के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी नहीं देने पर परेशानी में पड़ जाने की भी चेतावनी दी गयी है. इस घटना के बाद अखिलेश साहू सीधे एमजीएम थाने में पहुंचे और घटना के संबंध में मामला दर्ज कराया. इस दौरान मोबाइल पर भेजे गये मैसेज को भी पुलिस को उपलब्ध करवा दिया है. मामला थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस ने उस नंबर को ट्रैक पर लगाकर मामले की जांच कर रही है.

अखिलेश का कहना है कि उन्हें 20 नवंबर की रात के 1.30 बजे कॉल आया था. फोन उठाने पर दूसरे ओर से आवाज आयी कि बहुत कमा रहे हो, मैं रविदास गैंग से बोल रहा हूं. इसके बाद अखिलेश ने फोन काट दिया. थोड़ी देर बाद फिर उसी नंबर से कॉल आया था, लेकिन इस बार उन्होंने फोन नहीं उठाया, मोबाइल को उसी वक्त स्वीच ऑफ कर दिया.

सुबह जागने पर उसी नंबर से मैसेज आया था. मैसेज में कहा गया था कि 10 लाख रेडी रखो नहीं तो बहुत प्राब्लम फेस करेगा. इस घटना के बाद से अखिलेश की परेशानी बढ़ गयी है. उनका कहना है कि वे आशियाना मूनसिटी में रहते हैं. तीन साल पहले ही यह बिजनेश शुरू किया है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है. वे काफी डरे-सहमे से हैं.

The post JAMSHEDPUR: कंसल्टेंसी के संचालक को रविदास गैंग से बताकर मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, मामला दर्ज appeared first on Udit Vani.

उदित वाणी Crime Bulletin, पढ़ें- Jamshedpur की अपराध से जुडी खबरें एक साथ:
नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दो को उम्रकैद की सजा

उदित वाणी जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में 16 सितंबर 2019 की शाम को दो युवकों द्वारा एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में अदालत ने दो दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. दोनों युवकों में पिस्तौल सटाकर घटना को अंजाम देने से पहले नाबालिग के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया था. इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय पोस्को एडीजे – पांच संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान आरोपी सन्नी तांडी और अमित साह उर्फ अमित गोस्वामी उर्फ अमित गिरि को उम्रकैद की सजा सुनाई साथ ही 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. आरोपी कदमा के रामनगर रोड नंबर सात श्याम पथ के रहने वाले हैं. अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुल सात लोगों की गवाही हुई. अदालत ने दोनों अभियुक्तों को पोस्को की धारा 6 के तहत सजा दी है.

कदमा-सोनारी लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से छिनतई

शहर में चेन छीननेवाले गिरोह का आतंक काफी बढ़ गया है. मंगलवार की सुबह कदमा थाना क्षेत्र के कदमा सोनारी लिंक रोड पर सुबह 5.30 बजे मार्निंग वॉक पर निकलीं सोनारी की 40 वर्षीय महिला से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने चेन छीन ली. आपाधापी में महिला ने किसी तरह खुद को गिरने से बचाया और घबराकर रोने लगी. घटना कदमा-सोनारी लिंक रोड पर प्रोफेशनल फ्लैट के पास यह वारदात हुई. आसपास टहल रहे लोग पहुंचे और महिला को सांत्वना दिया. पास ही साईक्लिंग कर रहे अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लोग टहलने, साईकल चलाने में व्यस्त थे कि अचानक यह घटना घटी. जब तक लोग महिला की मदद के लिए दौड़े, चेन छीनने वाले तेजी से भाग निकले. उनलोगों ने हेलमेट नहीं पहना था. बाइक पर पीछे बैठा युवक लाल शर्ट पहना था. कांड को अंजाम देकर सोनारी, सर्किट हाऊस एरिया की तरफ भाग निकले. महिला रोते हुए घर चली गई. जाते जाते उसने कहा कि वह पति के साथ जाकर थाने में शिकायत करेगी. वहीं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि प्रोफेशनल फ्लैट के पास न तो टाटा स्टील का गार्ड दिखता है और न ही और कदमा सोनारी लिंक रोड पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी नजऱ आती है. नतीजतन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

आभूषण दुकान में खरीददार बनकर घुसा चोर, लेकर भागा सोने की चेन

मानगो थाना अंतर्गत मानगो बाजार स्थित एक ज्वेलर्स के यहां ग्राहक बनकर आया चोर सोने की चेन लेकर फरार हो गया. इस संबंध में दुकानदान माणिक चंद्र डे ने मानगो थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. माणिक ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की दोपहर अपनी दुकान में थे. इसी बीच एक व्यक्ति दुकान के अंदर आया और सोने की चेन खरीदने की बात कही. उन्होंने उसे एक चेन दिखाई. चेन लेकर वह फोन पर बात करने लगा और फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर निकल गया. जब तक वे उसे रोक पाते तब तक चोर चेन लेकर फरार हो चुका था. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस सीसीटीवी फूटेज की भी जांच कर रही है. फूटेज में सारी घटना कैद हो चुकी है. पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है.

लापता व्यक्ति का शव एमजीएम थाना क्षेत्र से बरामद

एमजीएम थाना अंतर्गत पोको गांव में रविवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव मिलने की लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सुनील सिंह के रूप में की गई. बताया जाता है कि सुनील रविवार से ही लापता था.

जुगसलाई शिव घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जाता है कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है. उसके चेहरे पर चोट के भी निशान पाए गए है. आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेक दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

स्वर्णरेखा नदी में मिला ग्रैजुएट कॉलेज का यूनिफॉर्म पहनी युवती का शव

आजादनगर थाना छेत्र स्तिथ स्वर्णरेखा नदी में एक युवती का शव मिलने से आसपास में हलचल मच गया है. शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई. लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में लग गई. युवती ने ग्रैजुएट कॉलेज का यूनिफार्म पहना हुआ था. जिससे पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि युवती ग्रैजुएट कॉलेज की छात्रा है. शव काफी सड़ी गली अवस्था में है जिस कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्राइम की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

मकान को लेकर विवाद में बड़े भाई की हत्या की

पाँच अवैध शराब चुलाई भट्टि ध्वस्त, 150 लीटर शराब बरामद

स्टोव फटने से महिला झुलसी, देवर भी घायल

सुजीत के हत्यारे 10 माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर

The post उदित वाणी Crime Bulletin, पढ़ें- Jamshedpur की अपराध से जुडी खबरें एक साथ: appeared first on Udit Vani.