MGMHospital Archives - Udit Vani

Jamshedpur Road Accident: जन्मदिन की खुशी बनी मातम: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
उदित वाणी,जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) अपने दोस्त कप्तान शर्मा के साथ देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर देवरी मंदिर जा रहे थे। बाइक कप्तान शर्मा चला रहे थे।

बताया जा रहा है कि चांडिल के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन कुमार और विकास रजक को मृत घोषित कर दिया, जबकि कप्तान शर्मा को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। इस खबर के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

कप्तान शर्मा ने बताया कि अमन का जन्मदिन था और इसी मौके पर वे मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। अमन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा था, जबकि विकास रजक बजाज फाइनेंस में कार्यरत था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

The post Jamshedpur Road Accident: जन्मदिन की खुशी बनी मातम: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: अब प्रसूति उपचार हेतु नए अस्पताल ही जाएं, ऑपरेशन थिएटर का विधिवत शुभारंभ
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डिमना परिसर स्थित नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में सोमवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत शुभारंभ किया गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशन और परियोजना निदेशक आईटीडीए के कुशल नेतृत्व में अस्पताल के विभिन्न विभागों का स्थानांतरण तेज़ी से पूरा किया जा रहा है.

स्त्री एवं प्रसूती विभाग पूरी तरह शिफ्ट, सफल ऑपरेशनों से हुई शुरुआत

अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग को अब पूरी तरह से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसी क्रम में सोमवार को नए ऑपरेशन थिएटर में दो सफल ऑपरेशन भी संपन्न हुए, जिनमें एक सामान्य प्रसव और एक सिजेरियन डिलीवरी शामिल रही. अब से सभी नए एडमिशन (स्त्री एवं प्रसूती रोग से संबंधित) नवनिर्मित भवन में ही किए जाएंगे. यह स्थानांतरण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित अस्पताल के पूर्ण संचालन की दिशा में एक अहम कदम है.

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है नया अस्पताल

नए भवन को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त किया गया है. यहां उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं:

एनआईसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई)

पीआईसीयू (बाल गहन चिकित्सा इकाई)

पीडियाट्रिक वार्ड

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं

साथ ही, अस्पताल में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. अधीक्षक, उपाधीक्षक और प्राचार्य सहित चिकित्सीय पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से यह स्थानांतरण कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न किया जा रहा है.

उपायुक्त ने जताई संतुष्टि, नागरिकों से की विशेष अपील

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “जिलेवासियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में अब एक ही स्थान पर सभी आवश्यक एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों को मिलेंगी.” उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है.

नागरिकों से अपील: अब प्रसूति उपचार हेतु नए अस्पताल ही आएं

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अब स्त्री एवं प्रसूती रोग से संबंधित चिकित्सा सेवाओं के लिए केवल नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का रुख करें, ताकि उन्हें बेहतर, सुरक्षित और सुविधा संपन्न इलाज उपलब्ध कराया जा सके.

The post Jamshedpur: अब प्रसूति उपचार हेतु नए अस्पताल ही जाएं, ऑपरेशन थिएटर का विधिवत शुभारंभ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: MGM हॉस्पिटल में छज्जा गिरने से तीन मरीजों की मौत, सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा
जमशेदपुर: शनिवार शाम करीब चार बजे महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा हुआ. मेडिसिन विभाग के कॉरिडोर का जर्जर छज्जा अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मरीजों की जान चली गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

तेज धमाके के साथ गिरी छत, मलबे में दबे पांच लोग

तीसरी मंजिल स्थित मेडिसिन वार्ड के बाहर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. छज्जा गिरने की तेज आवाज से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बरामदे में लेटे पांच लोग मलबे के नीचे दब गए. स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू हुआ, लेकिन पुलिस और अग्निशमन दल करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे. एनडीआरएफ की टीम रात एक बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही.

तीन मौतें, दो घायल

हादसे में साकची निवासी 73 वर्षीय डेविड जॉनसन, 61 वर्षीय लुकास साइमन तिर्की और सरायकेला निवासी 65 वर्षीय श्रीचंद तांती की मृत्यु हो गई. जबकि रेणुका देवी और सुनील कुमार को मलबे से जीवित निकाला गया. इनमें रेणुका देवी की स्थिति गंभीर है.

सरकार की घोषणा, पर भरोसे पर सवाल

झारखंड सरकार ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रात करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस योजना बनाने की बात कही.

जिम्मेदार कौन? उठते सवाल

इस हादसे ने अस्पताल प्रबंधन, भवन निर्माण विभाग और राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय नागरिकों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि प्रशासन को अस्पताल की जर्जर स्थिति की जानकारी पहले से थी, फिर भी कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया.

विपक्ष का निशाना, सरकार पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह हादसा सरकार की लापरवाही का प्रत्यक्ष परिणाम है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में सरकार सिर्फ बयान देने में सक्रिय है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

(IANS)

The post Jamshedpur: MGM हॉस्पिटल में छज्जा गिरने से तीन मरीजों की मौत, सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: गिरती बालकनी, ढहता भरोसा – MGM हादसे पर पूर्णिमा साहू का तीखा प्रहार, सरकार को ठहराया जिम्मेदार
उदित वाणी, जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमजीएम) में शनिवार को मेडिसिन वार्ड की बालकनी गिरने की घटना के बाद जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू तत्काल अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने हादसे में घायल चार मरीजों से मुलाकात की और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. नकुल चौधरी से विशेष रूप से गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की.

नवप्रसूता महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग

हादसे के बाद स्त्री एवं प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं में भय व्याप्त था. विधायक ने अस्पताल प्रबंधन से उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने को कहा. उन्होंने अस्पताल में फैले डर के माहौल पर चिंता जताई और स्थिति को शीघ्र सामान्य करने का आग्रह किया.

राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर सीधा आरोप

विधायक पूर्णिमा साहू ने घटना के लिए झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि मंत्री अस्पतालों की दयनीय हालत पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक बयानबाज़ी में व्यस्त हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बावजूद जर्जर भवनों की स्थिति पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई. उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य सरकार की लापरवाही का परिणाम है और इससे स्पष्ट होता है कि मरीजों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता नहीं है.

लापरवाह कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

अस्पताल निरीक्षण के दौरान विधायक ने देखा कि नर्सिंग और अन्य स्टाफ मरीजों की देखभाल को लेकर उदासीन दिखे. उन्होंने कर्मचारियों की कार्यशैली पर गहरा असंतोष जताते हुए कहा कि यह रवैया गंभीर मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

निष्पक्ष जांच, मुआवजा और जवाबदेही की मांग

विधायक ने सरकार से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए. पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए और जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतों का तकनीकी मूल्यांकन कर तुरंत आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

The post Jamshedpur: गिरती बालकनी, ढहता भरोसा – MGM हादसे पर पूर्णिमा साहू का तीखा प्रहार, सरकार को ठहराया जिम्मेदार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: MGM की बिल्डिंग ढहने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा JDU, विधायक सरयू राय भी रहे उपस्थित
उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची स्थित एमजीएम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग ढहने की सूचना मिलते ही जनता दल यूनाइटेड के पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी उपस्थित थे, जिन्होंने स्थिति का जायजा लिया.

रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने की अपील

जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और रेस्क्यू ऑपरेशन में तीव्रता लाने की मांग की. उन्होंने कहा कि मलबे में दबे मरीजों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अत्यावश्यक है.

नेताओं की उपस्थिति में संवेदना और सहयोग का संदेश

इस दौरान जद (यू) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, वरिष्ठ नेता कुलविंदर सिंह पन्नू, हरेराम सिंह, दुर्गा राव, भरत पांडे, प्रवीण सिंह, तारक मुखर्जी, दिलीप प्रजापति, मनोज गुप्ता और शंकर बनर्जी सहित अन्य कार्यकर्ता भी अस्पताल परिसर में मौजूद रहे. नेताओं ने प्रशासन से मलबे की तत्काल सफाई, पीड़ितों के लिए समुचित इलाज और राहत कार्यों में पारदर्शिता की मांग की.

The post Jamshedpur: MGM की बिल्डिंग ढहने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा JDU, विधायक सरयू राय भी रहे उपस्थित appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जमशेदपुर के MGM अस्पताल में बड़ा हादसा, B Block का हिस्सा गिरा – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल परिसर के बी ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना ने पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। हादसे के वक्त बी ब्लॉक में कई मरीज भर्ती थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत का हिस्सा गिरते ही वहां भगदड़ मच गई और मरीजों व परिजनों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा कदम उठाए। सबसे पहले बी ब्लॉक की बिजली आपूर्ति काट दी गई ताकि शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। राहत और बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर बुला ली गईं। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे में कम से कम चार मरीजों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हादसे में एक अन्य मरीज को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल के अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ, सिटी डीएसपी और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और हालात का जायजा ले रही है।

सुरक्षा के लिहाज से बी ब्लॉक को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। प्रशासन ने एहतियातन अस्पताल परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर भी फिलहाल रोक लगा दी है ताकि रेस्क्यू कार्य में कोई बाधा न आए। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि हादसे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद मरीजों के परिजन अस्पताल परिसर में डटे हुए हैं और अपने प्रियजनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि भवन गिरने की वजह क्या थी। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है और प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

The post Jamshedpur: जमशेदपुर के MGM अस्पताल में बड़ा हादसा, B Block का हिस्सा गिरा – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्यार में परिवार के आरे आने पर प्रेमिका ने दोनो हाथों का नस काटकर की आत्महत्या का प्रयास
उदित वाणी जमशेदपुर : प्यार में जान लुटाने के कई किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला सोमवार को जमशेदपुर में प्रकाश में आया है. जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया मगर प्रेमी के घर वालों ने इसे मानने से इंकार कर दिया. उसके बाद प्रेमिका ने अपने दोनों हाथों का नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. आनन- फानन में प्रेमिका को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका ईलाज चल रहा है. युवती सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबुडीह लाल भट्ठा की निवासी है, उसका नाम रिंकी है, जबकि उसका प्रेमी बिरसानगर का रहनेवाला है, उसका नाम दक्षिण टुडू बताया जा रहा है. उसके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसलिए युवती ने यह कदम उठाई. फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है वही मामले की जानकारी मिलते ही बिरसानगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवती अक्सर इस तरह की हरकतें करती रहती है

The post Jamshedpur: प्यार में परिवार के आरे आने पर प्रेमिका ने दोनो हाथों का नस काटकर की आत्महत्या का प्रयास appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन हुए घायल
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत चेपा पुल से कुछ दूरी पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग उसी में फंस गए. घटना के समय वहां से गुजर रही आजादनगर थाना की गश्ती टीम ने तुरंत ही कुछ लोगों की मदद से कार को सीधा किया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाल कर एमजीएम अस्पताल भिजवाया. तीनों घायलों को हल्की चोट आई है. इधर, दुर्घटना की सूचना पाकर मानगो पीसीआर टू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गई. इस संबंध में पीसीआर के एएसआई जगन्नाथ उरांव ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार पारडीह से गोलमुरी की ओर जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. सभी घायल गोलमुरी के रहने वाले हैं और टेंट हाउस का काम करते हैं.

The post Jamshedpur: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन हुए घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: नशे के आदि युवक ने की आत्महत्या का प्रयास
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में नौजवान नशा का शिकार हो रहे है। इसी क्रम में नशे के आदि युवक अब आत्महत्या जैसी घटनाओं को अपना रहे हैं ताजा मामला कपाली का है जहां अनवर हुसैन नामक शख्स ने अपने हाथ के नस को काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। आपको बता दे की आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक का नाम अनवर हुसैन है, उसके रिश्तेदार ने बताया कि अनवर हुसैन नशे का आदी है उसे नशा मुक्ति केंद्र रांची में भर्ती भी कराया गया था कई बार उसने आत्महत्या का प्रयास किया है दोबारा फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया है उन्होंने बताया कि नशा करने के लिए पैसा परिजनों द्वारा नहीं देने पर अनवर अपना आपा खो बैठता है और फिर आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश करता है उन्होंने कहा कि आज उसके द्वारा हाथ का नस काटने का प्रयास किया गया है जिसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

The post Jamshedpur: नशे के आदि युवक ने की आत्महत्या का प्रयास appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सिविल मिस्त्री को काम के दौरान करेंट लगने से हुई मौत
उदित वाणी जमशेदपुर : उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 5 में एक निजी घर में काम के दौरान सिविल मिस्त्री सादिख शेख (35) को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बज क बाद का ह. करंट के झटका उसे 11 हजार वोल्ट की तार से लगी है. मृतक की पत्नी रिना ने बताया कि वहीं छत के ऊपर काम कर रहा था.

तभी रॉड जैसे ही उठाया उससे वक्त ही उसका सिर बिलजी की तार में सट गया. झटका से वह वहां पर ही गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको तत्काल इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया.

जहां डॉक्टर उसको जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि सादिख शेख पटमदा के बोटा गांव का रहने वाला है. जो प्रतिदिन काम कर कमाता है. वहीं उसके पांच बच्चे है. वहीं मौके पर उसकी पत्नी रिना भी काम कर रही थी.

The post Jamshedpur: सिविल मिस्त्री को काम के दौरान करेंट लगने से हुई मौत appeared first on Udit Vani.