Labor Movement Jharkhand Archives - Udit Vani

JHARKHAND: रैलीगढ़ा में बढ़ा तनाव: विधायक के रवैये से आक्रोशित मजदूरों ने की नारेबाजी
उदित वाणी, हजारीबाग:  रैलीगढ़ा रोड सेल में पिछले सात दिनों से जारी मजदूरों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है. कांटा घर के समीप अपनी मांगों को लेकर डटे 248 दंगल के मजदूरों का गुस्सा गुरुवार को उस समय सातवें आसमान पर पहुँच गया, जब स्थानीय विधायक और उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई. मजदूरों का आरोप है कि मांडू विधायक ने न केवल उनकी मांगों को अनसुना किया, बल्कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया.

454 गाड़ियों की मजदूरी का है मामला

मजदूरों का कहना है कि रैलीगढ़ा रोड सेल से हाल के दिनों में कोयले का बड़े पैमाने पर उठाव किया गया है. नियमतः इसका भुगतान मजदूरों को होना चाहिए था, लेकिन 454 गाड़ियों की मजदूरी अब तक लंबित है. अपनी वाजिब मजदूरी की मांग को लेकर मजदूर एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

विधायक के आगमन पर बढ़ा तनाव

आंदोलन स्थल पर जब मजदूरों की बैठक चल रही थी, तभी मांडू विधायक वहां पहुंचे. मजदूरों ने आरोप लगाया कि विधायक का रवैया सहानुभूतिपूर्ण होने के बजाय बेहद सख्त और अपमानजनक था.

मजदूरों का दावा: विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी प्रकार की मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाएगा.

अमर्यादित भाषा: मजदूरों ने आरोप लगाया कि विधायक ने कहा, “गाड़ियां हमारी लगेंगी और मजदूरों को कोई भुगतान नहीं होगा.” इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को देख लेने की धमकी भी दी.

जमकर हुई नारेबाजी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विधायक के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. तनाव बढ़ता देख विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर रैलीगढ़ा कोलियरी की ओर रवाना हो गए. इस घटना ने जलती आग में घी डालने का काम किया है. रैलीगढ़ा रोड सेल संचालन समिति और मजदूरों ने स्पष्ट किया है कि वे इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

मजदूरों की मांग और संकल्प

मजदूरों का कहना है कि वे गरीब हैं लेकिन अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक उनकी लंबित मजदूरी का भुगतान नहीं होता, तब तक वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे. विधायक के व्यवहार के विरोध में मजदूरों ने अब इस लड़ाई को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया है.

The post JHARKHAND: रैलीगढ़ा में बढ़ा तनाव: विधायक के रवैये से आक्रोशित मजदूरों ने की नारेबाजी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : CITU के आह्वान पर जमशेदपुर में ठेका मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीटू के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरुवार को कोल्हान क्षेत्र के ठेका मजदूरों ने उत्तर भारत के जुझारू श्रमिक आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए ‘देशव्यापी कार्रवाई दिवस’ मनाया. कोल्हान में 100 से अधिक कार्यस्थलों पर ड्यूटी ब्रेक के दौरान विरोध प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित की गईं.

मजदूरों ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस बर्बरता, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा उन्हें बंधक बनाने की निंदा की. साथ ही नियोक्ताओं द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार और ठेका मजदूरों के शोषण का भी कड़ा विरोध किया गया. टाटा स्टील के साकची गेट के सामने सीटू के राज्य और जिला नेतृत्व द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में हजारों ठेका मजदूरों ने भाग लिया. सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेताओं ने स्थानीय ठेकेदारों को चेतावनी दी कि वे ठेका श्रमिकों का अमानवीय शोषण तुरंत बंद करें.

वक्ताओं ने कहा कि काम के घंटे बढ़ाना, ओवरटाइम का भुगतान न करना, वैधानिक अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की अनदेखी करना तथा यूनियन बनाने या मांगें उठाने पर दमन करना पूरी तरह अस्वीकार्य है. सीटू नेताओं ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हिरासत में लिए गए सभी श्रमिकों व कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई, झूठे आरोपों को रद्द करने और सरकारी दमन को तुरंत बंद करने की मांग की.

The post Jamshedpur : CITU के आह्वान पर जमशेदपुर में ठेका मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.