Kapali News Archives - Udit Vani

जमशेदपुर: जुगसलाई से नाबालिग किशोरी का अपहरण, शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप
उदित वाणी जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक शादी की नीयत से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना को लेकर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

मामले में आरोपी की पहचान मो. साहिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरायकेला-खरसावां जिले के ईमामबाड़ा कपाली ओपी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

परिजनों के मुताबिक 3 मई की सुबह परिवार के सदस्य रोजाना की तरह काम पर निकल गए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। इसी दौरान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच आरोपी घर पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर चला गया। देर शाम जब परिवार के लोग वापस लौटे तो लड़की घर में नहीं मिली। आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर 9 मई को जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया गया।

परिजनों ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

The post जमशेदपुर: जुगसलाई से नाबालिग किशोरी का अपहरण, शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: मवेशी चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उदित वाणी, जमशेदपुर: : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुलिया के नीचे शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे मवेशी चोरी के आरोप में एक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि 20 से 25 लोगों की भीड़ ने युवक को घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची सोनारी पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल युवक की पहचान इरशाद आलम के रूप में हुई है, जो कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो टोला कामारगोड़ा का निवासी बताया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय सूत्रों का कहना है कि युवक पर कपाली क्षेत्र से गाय चोरी कर भागने का आरोप लगाया जा रहा था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों को बजरंग दल से जुड़ा बताया जा रहा है।

वहीं घायल इरशाद आलम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि वह पेशे से टाइल्स मिस्त्री है और सोनारी कागलनगर क्षेत्र में काम करता है। शुक्रवार शाम मजदूरी करने के बाद वह नदी किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया, उसके हाथ में गाय पकड़ाकर वीडियो बनाया और चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

The post JAMSHEDPUR: मवेशी चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती appeared first on Udit Vani.

कपाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, छापेमारी अभियान तेज, इलाके में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
उदित वाणी , कपाली : कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग मामलों में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे इन दोनों वारंटियों को छापेमारी कर दबोचा गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के अनुसार पहला मामला वर्ष 2017 का है। इस मामले में सनाउल्लाह अंसारी उर्फ बंगाली (करीब 40 वर्ष), निवासी अंसारनगर, डेमडुब्बी, लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला वर्ष 2023 से संबंधित है, जिसमें पैसे के लेन-देन को लेकर रज़ी अहमद अंसारी, निवासी कपाली वार्ड संख्या 4, के खिलाफ वारंट जारी था। वह भी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे भी पकड़ लिया।

दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, एएसआई अख्तर अंसारी और शस्त्रबल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने संकेत दिया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

The post कपाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, वर्षों से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, छापेमारी अभियान तेज, इलाके में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था appeared first on Udit Vani.