Jugsalai Police Archives - Udit Vani

जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
उदित वाणी जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार के यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (पांडेय मुहल्ला, जुगसलाई) और सागर उपाध्याय (आदर्शनगर, मनीफीट, टेल्को) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया है और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सन्नी सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि 15 मई 2026 को पांच अज्ञात अपराधियों ने मरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचकर यूनिक कलेक्शन दुकान पर रंगदारी नहीं देने और वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 39/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, बानेश्वर नामता उर्फ मानस और अंकित खटिक उर्फ अंकित सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही घटना में प्रयुक्त मरून रंग की वैगनआर कार, चार देशी पिस्टल, खोखा, जिंदा गोलियां और अन्य सामान भी बरामद किए जा चुके हैं।

इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर अनुसंधान और छापेमारी लगातार जारी

The post जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : कोलकाता से जमशेदपुर तक नशे का जाल, जुगसलाई पुलिस ने पकड़ा कफ सिरप सप्लायर, अंतरराज्यीय नेटवर्क जांच के घेरे में
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसके तार सीधे कोलकाता से जुड़े पाए गए हैं. पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार जुगसलाई थाना पुलिस ने खरकई रेल ओवर ब्रिज के समीप छापेमारी कर अमजद अली को रंगे हाथों पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक जब्त दवाएं प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और इनका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है.

पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं. अमजद ने बताया कि वह इन नशीली दवाओं को शहर के युवाओं और नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था. उसने पुलिस को यह भी बताया कि दवाओं की खरीदारी धातकीडीह स्थित “सबा मेडिकल” से की जाती थी. इसके बाद पुलिस ने अमजद अली, सबा मेडिकल के संचालक तथा कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि कोलकाता से अवैध तरीके से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जाती थी, जिसे बाद में शहर के विभिन्न इलाकों में खपाया जाता था. अब पुलिस इस पूरे मामले को अंतरराज्यीय नशीली दवा सप्लाई नेटवर्क मानकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.

गौरतलब है कि जुगसलाई क्षेत्र में इससे पहले भी नशीली दवाओं के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं. 7 अप्रैल को बोल बम ट्रांसपोर्ट में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 9.66 लाख रुपये मूल्य की 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की थी. वहीं 15 अप्रैल को गौरी शंकर रोड निवासी झोला छाप डॉक्टर मुमताज अहमद को 174 बोतल टी ब्रानकॉफ सिरप और 770 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था.

The post Jamshedpur : कोलकाता से जमशेदपुर तक नशे का जाल, जुगसलाई पुलिस ने पकड़ा कफ सिरप सप्लायर, अंतरराज्यीय नेटवर्क जांच के घेरे में appeared first on Udit Vani.

आधी रात की दबिश: पान दुकान के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो साथी फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी गरीब नवाज कॉलोनी स्थित भवन पान दुकान के पास आधी रात के बाद की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार के साथ बैठकर उसकी खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने खदबद उर्फ शेख अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया, जो वहीं का रहने वाला बताया जा रहा है।

हालांकि, छापेमारी के दौरान उसके दो साथी सुकट और समर मौके से फरार होने में सफल रहे। दोनों आरोपी जुगसलाई के चूनाशाह कॉलोनी, पटनहिया मोहल्ला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों मौके से भाग निकले।

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और 7.65 एमएम के दो खोखा बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इस संबंध में जुगसलाई थाना के एसआई राजेश बिनहा के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

The post आधी रात की दबिश: पान दुकान के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो साथी फरार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : जुगसलाई में झोलाछाप डॉक्टर की आड़ में नशे का कारोबार उजागर, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है. 14 अप्रैल को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरी शंकर रोड स्थित पटनहिया मोहल्ला में एक व्यक्ति युवाओं को नशे के लिए प्रतिबंधित दवाइयाँ बेच रहा है.

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किराये के मकान में छापेमारी की, जहां से मो. मुमताज अहमद (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की गईं, जिनमें 74 बोतल ट्राइम ब्रॉनकॉफ – सी सिरप और 770 टैबलेट निटकोर – 10 शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, बरामद सिरप में कोडीन फॉस्फेट और टैबलेट में नाइट्राजेपाम जैसे नशीले तत्व पाए गए, जिनका दुरुपयोग कर युवाओं में नशे की लत बढ़ाई जा रही थी. आरोपी इन दवाइयों की अवैध खरीद-बिक्री कर रहा था.

इस मामले में जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. इस कार्रवाई से इलाके में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है.

The post Jamshedpur Crime : जुगसलाई में झोलाछाप डॉक्टर की आड़ में नशे का कारोबार उजागर, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद appeared first on Udit Vani.