Jharkhand road accident Archives - Udit Vani

सरायकेला: चांडिल NH-33 पर दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर, चालकों समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल, MGM रेफर
उदित वाणी सरायकेला-खरसावां/चांडिल:  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ भादूडीह स्थित HLM फ्यूल पंप के समीप दो ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों ऑटो के चालकों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

गलत दिशा से आ रहे ऑटो ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांडिल से चार यात्रियों को लेकर जमशेदपुर की ओर जा रहा एक ऑटो सुबह करीब 8:00 बजे भादूडीह के पास पहुंचा था। इसी दौरान चिलगु की ओर से कथित रूप से गलत दिशा (Wrong Side) में आ रहे एक दूसरे ऑटो को देखकर जा रहे ऑटो का चालक अपने वाहन को बचाने का प्रयास करने लगा। हालांकि, गति तेज होने के कारण दोनों ऑटो के बीच आमने-सामने की सीधी और भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार कि उड़ गए परखच्चे

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ही ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

राहगीरों ने घायलों को निकाला बाहर, एमजीएम अस्पताल रेफर

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों में फंसे सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी छह घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम (MGM) अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मामले की जांच में जुटी चांडिल थाना पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस भी अविलंब मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना के सही कारणों की जांच में जुट गई है।

The post सरायकेला: चांडिल NH-33 पर दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर, चालकों समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल, MGM रेफर appeared first on Udit Vani.

मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति
उदित वाणी, पटमदा:  बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह टोला सीमागोड़ा में 23 मई की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल महिला ऊषा मुर्मू ने आखिरकार रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मुआवजा मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस को गांव पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात करीब 12 बजे आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर 33 हजार बिजली के पोल को तोड़ते हुए संकरी हेंब्रम के घर में घुस गया था। उस समय घर के आंगन में खटिया पर सो रही संकरी हेंब्रम और उनकी बेटी ऊषा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां ऊषा मुर्मू की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया था।

करीब सात दिनों तक रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को ऊषा मुर्मू ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को पटमदा के तुंगबुरू गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस और वाहन मालिक की ओर से पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली गई। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा मिलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने बोड़ाम एवं पटमदा थाना पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह दोनों थाना प्रभारी तुंगबुरू गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के बाद एक सप्ताह तक न तो थाना प्रभारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न ही इलाज के दौरान कोई सहयोग किया गया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने तथा वाहन मालिक से भी उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने अंतिम संस्कार के लिए तत्काल अपने स्तर से 10 हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही सोमवार को वाहन मालिक को बोड़ाम थाना बुलाकर मुआवजे को लेकर बातचीत कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

बताया जाता है कि करीब 40 वर्षीय ऊषा मुर्मू 23 मई को ही अपने मायके सीमागोड़ा आई थीं। उसी रात हुए हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पति, दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी 12वीं, छोटी बेटी आठवीं और बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

The post मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति appeared first on Udit Vani.

चाईबासा: स्कूटी सीखने के दौरान दर्दनाक हादसा, पुलिया के नीचे गिरने से दो किशोरों की मौत
उदित वाणी, चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक सड़क हादसे में दो किशोर दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना उस वक्त हुई जब दोनों स्कूटी चलाने का अभ्यास कर रहे थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

अभ्यास के दौरान बिगड़ा संतुलन, पुलिया के नीचे गिरी स्कूटी

मिल रही जानकारी के मुताबिक, दोनों किशोर आपस में दोस्त थे और स्कूटी चलाना सीखने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। मनोहरपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी चलाने का अभ्यास करने के दौरान अचानक उनका वाहन से नियंत्रण खो गया। संतुलन बिगड़ने के कारण स्कूटी सीधे रफ्तार में कलवर्ट पुलिया के नीचे जा गिरी, जिससे दोनों किशोर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों लहूलुहान किशोरों को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

घटना की भनक लगते ही मनोहरपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, दो किशोरों की इस तरह अचानक हुई असामयिक मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक तौर पर यह स्कूटी सीखने के दौरान नियंत्रण खोने की वजह से हुआ हादसा है, लेकिन पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

The post चाईबासा: स्कूटी सीखने के दौरान दर्दनाक हादसा, पुलिया के नीचे गिरने से दो किशोरों की मौत appeared first on Udit Vani.

चांडिल पितकी फाटक हादसा, कालिया गोप का पैर ट्रक के नीचे आया, स्थानीय लोगों में आरपीएफ के खिलाफ आक्रोश
उदित वाणी, चांडिल: अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर स्थित पितकी रेलवे फाटक के समीप रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक (जेएच 05 डीवाई 0607) चांडिल से पुरुलिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान करीब 10:30 बजे चिंगड़ीडीह निवासी कालिया गोप, जो साइकिल से राशन लेकर घर लौट रहे थे, ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे में घायल का दायां पैर ट्रक के अगले पहिये के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन हादसे के समय उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि पितकी फाटक पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है। इस संबंध में आरपीएफ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

The post चांडिल पितकी फाटक हादसा, कालिया गोप का पैर ट्रक के नीचे आया, स्थानीय लोगों में आरपीएफ के खिलाफ आक्रोश appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: चलती ब्रेजा कार बनी आग का गोला: बाल-बाल बचे चार सवार, शेखपुरा इलाके में मची अफरा-तफरी
उदित वाणी जामताड़ा: जिले के शेखपुरा इलाके में शनिवार की रात को उस समय अचानक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती हुई ब्रेजा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित निकले चारों सवार

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, कार में आग लगते ही चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और वाहन को सड़क के किनारे रोक दिया। कार में कुल चार लोग सवार थे, जो समय रहते तुरंत वाहन से बाहर निकल गए। इसी तत्परता के कारण एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के भी हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग लगने का कारण

प्रारंभिक जांच और जानकारी के मुताबिक, चलती कार में आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) को माना जा रहा है। कार से धुआं उठने के बाद आग ने तेजी से पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।

घटना के बाद सड़क पर लगा जाम, जांच में जुटी पुलिस

इस अचानक हुई दुर्घटना के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात (Traffic) पूरी तरह प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही रुक गई। घटना को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। वर्तमान में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

The post JHARKHAND: चलती ब्रेजा कार बनी आग का गोला: बाल-बाल बचे चार सवार, शेखपुरा इलाके में मची अफरा-तफरी appeared first on Udit Vani.

7 साल से फरार शूटर ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती, अब लूटकांड ने खोल दी पूरी कहानी
उदित वाणी, सरायकेला : 7 साल से जो अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था, आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. एक लूटकांड के बाद आखिरकार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया . कपाली में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख रुपए लूट और गोली चलाने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद हुआ है. आरोपी कपाली के अंसारनगर निवासी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद वह नागपुर में ही रह रहा रहा. शनिवार को चांडिल एसडीपीओ अरविंद सिन्हा ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर कई संगीन मामले दर्ज है. इनमें हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. आरोपी कपाली में ही थाना के पूर्व चालक मो जब्बार अंसारी की हत्या का भी आरोपी था. उन्होंने बताया कि फाइनेंस कर्मी से लूट के दौरान तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी ने ही गोली चलाई थी और पीड़ित से डेढ़ लाख रुपए लूट ली थी. इस घटना में कुल 5 अपराधी शामिल थे. अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

7 मई को माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई थी लूट

7 मई को कपाली ओपी अंतर्गत डेमडुबी अंसारनगर में खाना खातून के घर के पास माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना हुई थी. अपराधियों ने कर्मी से डेढ़ लाख रुपए लूट ली थी. विरोध करने पर एक राउंड फायरिंग भी की गई थी. घटना के आरोपी बाइक से भाग निकले थे. सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई थी. सीसीटीवी की मदद से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची. जांच में पता चला कि इस घटना में 5 अपराधी शामिल थे. तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी मुख्य आरोपी है. लूट के मामले में कांड संख्या 67/2026 के तहत केस दर्ज किया गया था. पूरे मामले के खुलासे में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुअनि रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता मनोज कुमार मिश्रा, टाइगर मोबाइल के आरक्षी आलम तथा तकनीकी शाखा के कर्मियों की अहम भूमिका रही.

जमीद विवाद में हुई थी पूर्व चालक की हत्या

कपाली ओपी क्षेत्र में 27 अगस्त 2021 की सुबह जमीन कारोबारी और कपाली थाना की पूर्व सरकारी जीप के चालक रहे मो. जब्बार अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मो. जब्बार अंसारी सुबह करीब 6:15 बजे अंसारनगर स्थित मोचीराम चौक के पास चाय पीने के लिए गए थे. चाय पीने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया. जैसे ही जब्बार अपने घर के पास पहुंचे, अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर बेहद करीब से गोली मार दी थी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना गया था. एक आरोपी कपाली गौसनगर के सालबगान निवासी मो. अशरफ अंसारी उर्फ बाघा को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है. घटना के दिन बाघा ही बाइक चला रहा था.

गोली चलाने में है एक्सपर्ट

लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी गोली चलाने में एक्सपर्ट है. फाइनेंस कर्मी से लूट के दौरान भी तारिक कुरैशी ने ही गोली चलाई थी. जबकि थाना के पूर्व चालक को भी तारिक कुरैशी ने ही गोली मारी थी. पुलिस को उसकी करीब 7 साल से तलाश थी. आरोपी ने पुलिस को पकड़ नहीं पाने की चुनौती भी दी थी.

The post 7 साल से फरार शूटर ने पुलिस को दी थी खुली चुनौती, अब लूटकांड ने खोल दी पूरी कहानी appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 28 वर्षीय रोहित पाठक की मौत
उदित वाणी आदित्यपुर : आदित्यपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर BSNL कार्यालय के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जिसके कारण उसकी हालत और बिगड़ गई। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रोहित कुमार पाठक (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह देर रात अपनी बाइक से गम्हरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीएसएनएल कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर से उसकी बाइक तेज रफ्तार में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम पसर गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रेलर खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि वाहन चालक ने सुरक्षा के लिए कोई संकेतक लगाया था या नहीं।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग पर अक्सर बड़े वाहन सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

The post आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 28 वर्षीय रोहित पाठक की मौत appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Accident : तेज रफ्तार वैन ने तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर
उदित वाणी, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह दुर्घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के समीप घटी. मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव निवासी 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी (पति लखपत साव) के रूप में हुई है. इस हादसे में इसी गांव के 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह मजदूरी करने के लिए पैदल माखमरगो इलाके की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बासदेव साव और लखिया देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि धनपत साव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े.

हादसे को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बिरनी थाना पुलिस को दी और घायल धनपत साव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

सूचना पाकर बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. इधर, हादसे के बाद जितकुंडी गांव में मातम पसरा है. स्थानीय ग्रामीणों ने सरिया-राजधनवार मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से गति सीमा निर्धारित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Accident : तेज रफ्तार वैन ने तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौके पर मौत, एक गंभीर appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी , सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 45 वर्षीय भागीरथी महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बड़ाकाकड़ा स्थित उषा कॉलेज मोड़ के पास रात करीब 11 बजे की है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक भागीरथी महतो बड़ाकाकड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह अक्सर देर रात सड़कों पर भटकते रहते थे। आशंका है कि इसी दौरान वह किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संभावित मार्गों पर भी जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने, सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है।

The post JHARKHAND: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

झारखंड के पलामू में ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
उदित वाणी,झारखंड: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडमा ओवरब्रिज पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में हुई है. घटना की पुष्टि टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आनंद कुमार और मिंशु कुमार लेस्लीगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रेडमा ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टाउन थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया.

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और परिचित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है.

The post झारखंड के पलामू में ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत appeared first on Udit Vani.