Jharkhand Politics Archives - Udit Vani

7 माह बाद जेल से रिहा हुए तरुण महतो, ईचागढ़ में भव्य सम्मान सह बाइक रैली से हुआ जोरदार स्वागत
उदित वाणी, सरायकेला: झारखंडी अधिकार, खतियानी आधारित स्थानीय नीति और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाले जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो लगभग सात माह बाद जेल से रिहा होकर अपने क्षेत्र लौटे। उनकी रिहाई पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पूरे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य सम्मान सह बाइक रैली निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया।

रैली में बड़ी संख्या में युवा, किसान, मजदूर और आम नागरिक शामिल हुए। समर्थकों ने इसे जनविश्वास, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण का सम्मान बताया। इस दौरान तरुण महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे आगे भी किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम लोगों के हक-अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने अपनी धर्मपत्नी भानुमति महतो के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति में उन्होंने जनता के बीच रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। तरुण महतो ने क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित और न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

उनकी रिहाई और स्वागत रैली को लेकर पूरे ईचागढ़ क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अभिनंदन कर समर्थन व्यक्त किया।

The post 7 माह बाद जेल से रिहा हुए तरुण महतो, ईचागढ़ में भव्य सम्मान सह बाइक रैली से हुआ जोरदार स्वागत appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने झारखंड की मौजूदा स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा. साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे और दिल्ली के मलवीय नगर अग्निकांड पर भी प्रतिक्रिया दी.

संजय सेठ ने कहा कि गीता बालमुचू हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थीं. ऐसे समय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनका हालचाल जानना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह काम करती है. इसी भावना के तहत वह उनसे मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों से बातचीत के बाद उन्हें जानकारी मिली है कि गीता बालमुचू की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि एक-दो महीने के भीतर वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौट आएंगी. उन्होंने कहा कि अभी भी वह बिस्तर पर हैं, लेकिन फोन के जरिए लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं.

झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं की हालत चिंताजनक है. उन्होंने दावा किया कि राज्य के हजारों स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक-एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है. उनके मुताबिक कानून-व्यवस्था की स्थिति भी कमजोर हुई है और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर संजय सेठ ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राज्य में आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनका आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी. साथ ही झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और राज्य सरकार की कार्यशैली को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

दिल्ली के मलवीय नगर में हुई आग की घटना पर दुख जताते हुए संजय सेठ ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि केंद्र तथा दिल्ली सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की appeared first on Udit Vani.

पार्षद ने प्रभात पार्क के पास अवैध गतिविधियों की पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से शिकायत की
उदित वाणी, आदित्यपुर:  पार्षद नीतू शर्मा ने आज राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन से उनके जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर मुलाकात की तथा उन्हें वॉर्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पॉर्क के आसपास की कथित अवैध गतिविधियों और बढ़ती आपराधिक घटनाओं से अवगत कराया. पार्षद शर्मा ने पूर्व मुख्य मंत्री को बताया कि प्रभात पॉर्क लोगों के घूमने-फिरने और मनोरंजन का प्रमुख स्थान है.

परन्तु पार्क के आस_पास कुछ दुकानदारों द्वारा अन्य व्यापारियों को डराने-धमकाने, अवैध रूप से पैसे की उगाही करने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री करने की बात सामने आ रही है. उन्होंने बताया कि शाम होते हीं क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और पार्क आने वाले परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ हीं क्षेत्र में आए दिन मारपीट, चाकूबाजी तथा राहगीरों से मोबाइल छिनतई जैसी घटनाएं भी घटित होती रहती हैं.

इन परिस्थितियों को देखते हुए पॉर्क के आस-पास संचालित दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना चाहिए. पूर्व मुख्य मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद को आश्वस्त किया कि प्रभात पॉर्क क्षेत्र की जांच कराई जाएगी. जांच में अगर अनियमितता अथवा अवैध कब्जा पाया जाता है, तो नगर निगम के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पॉर्क परिसर के आस_पास गंदगी, अवैध वसूली और कमीशनखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. और झूठ बोलकर लोगों से पैसे की उगाही करने वाले दुकानदारों तथा संबंधित संवेदकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

The post पार्षद ने प्रभात पार्क के पास अवैध गतिविधियों की पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से शिकायत की appeared first on Udit Vani.

टाउन हॉल में जुटे झामुमो दिग्गज: केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय बोले- मतदाता सूची में नाम न होने से सरकारी योजनाओं में होगी दिक्कत
उदित वाणी, जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के तत्वावधान में टाउन हॉल सभागार में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन और सविता महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण और एसआईआर मैपिंग की दी गई विस्तृत जानकारी

आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित बूथ लेवल एजेंटों (BLA) को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य, एसआईआर (SIR) मैपिंग, विभिन्न प्रपत्रों (फॉर्म) को भरने की सटीक प्रक्रिया तथा योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी विस्तृत और तकनीकी जानकारी दी गई। इसके अलावा, जिन पात्र और योग्य मतदाताओं का नाम किसी कारणवश सूची से हट गया है, उनका नाम पुनः सूची में शामिल कराने की पूरी प्रक्रिया से भी कार्यकर्ताओं को विस्तार से अवगत कराया गया।

पूर्वी सिंहभूम में करीब ढाई लाख नाम मतदाता सूची से बाहर: विनोद पाण्डेय

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने एक बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब ढाई लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर होने की बात सामने आई है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं रहने से लोगों को भविष्य में न केवल मतदान से वंचित होना पड़ेगा, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विनोद पाण्डेय ने बताया कि इसी उद्देश्य से बीएलए को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे और उसका नाम सूची में अनिवार्य रूप से शामिल कराया जा सके।

बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

शिविर के दौरान झामुमो नेताओं ने सभी बीएलए से बूथ स्तर पर पूरी तरह सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने और पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

The post टाउन हॉल में जुटे झामुमो दिग्गज: केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय बोले- मतदाता सूची में नाम न होने से सरकारी योजनाओं में होगी दिक्कत appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: आदित्यपुर नगर निगम के समक्ष झायुमो का जोरदार प्रदर्शन
उदित वाणी, सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को झारखण्ड युवा मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और कई पार्षद शामिल हुए.

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं माथे पर पानी का घड़ा लेकर पहुंचीं, जबकि पुरुष हाथों में बैनर और तख्तियां लिए नजर आए. कुछ लोग बैलगाड़ी पर सवार होकर भी नगर निगम कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

धरना कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ़ डब्बा सोरेन ने कहा कि जब से आदित्यपुर नगर निगम अस्तित्व में आया है, तब से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी का शासन रहा है, लेकिन आज तक क्षेत्र की पानी, साफ-सफाई, नाली, गली और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है. उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव में जनता से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनप्रतिनिधि जनता से किए गए वादों को भूल जाते हैं और अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाने में लग जाते हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है.

डब्बा सोरेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन जल्द पानी, साफ-सफाई, सड़क, नाली और गली की समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो मामले की शिकायत रांची तक पहुंचाई जाएगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम के जिम्मेदार पदाधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और क्षेत्र की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की.

The post JHARKHAND: आदित्यपुर नगर निगम के समक्ष झायुमो का जोरदार प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर: भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, कहा- नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प
उदित वाणी झारखंड: झामुमो नेताओं के ऊपर महापौर भाजपा के विरुद्ध गलत बयानबाजी करने का आरोप आदित्यपुर (का.प्र.): भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमन्त  सोरेन सरकार के ऊपर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को पूर्णतः ठप्प करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में आज आहूत प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार आम लोगों के हित तथा उनकी समस्याओं के निदान की दिशा में लगातार सक्रिय हैं.

उन्होंने झामुमो नेताओं के ऊपर महापौर और भाजपा के विरुद्ध गलत बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासनिक टीम के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का काम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है तथा स्थानीय विधायक सह पूर्व मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन और महापौर संजय सरदार के बीच पूरा तालमेल है. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास और नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले आम लोगों के हित में जो भी निर्णय होगा.

उस संबंध में स्थानीय विधायक सह पूर्व मुख्य मंत्री, नगर निगम के महापौर और भाजपा संगठन द्वारा संयुक्त रुप से निर्णय लिया जाएगा. इस अवसर पर उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष देवेश महापात्रा, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान, गुरजीत सिंह, बिशु महतो, दिनेश साह, नीरु सिंह, सपन दास, संजीव सिंह उर्फ पाव सिंह उपस्थित थे.

The post आदित्यपुर: भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, कहा- नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प appeared first on Udit Vani.

Saraikela: जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा से मिली भाजपा की टीम
उदित वाणी, आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के पदाधिकारियों की एक टीम ने आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा  से विशेष मुलाकात की। जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में हुई इस बैठक में टीम ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जिला कमेटी की ओर से श्री मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा को आगामी भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए आधिकारिक आमंत्रण पत्र भी सौंपा गया।

आकर्षिणी मंदिर परिसर में 30 और 31 मई को होगा आयोजन

जानकारी के अनुसार, आगामी 30 और 31 मई को खरसावां स्थित आकर्षिणी मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत किया गया है। इस दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होकर हिस्सा लेंगे।

पार्टी के इतिहास के साथ सोशल मीडिया और (AI) पर होगी चर्चा

इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास और नई राजनैतिक चुनौतियों पर तो बात होगी ही, साथ ही आधुनिक दौर के नवाचारों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और एआई जैसे आधुनिक माध्यमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे तकनीकी रूप से और मजबूत हो सकें।

बैठक में यह प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के इस विशेष अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, ऋतिका मुखी, शंभू मंडल, अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा और ललन शुक्ला आदि शामिल थे।

The post Saraikela: जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा से मिली भाजपा की टीम appeared first on Udit Vani.

चाईबासा प्रशासन के रवैये पर भड़के अर्जुन मुंडा, बोले- ‘मर्यादाओं की हुई अनदेखी’, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
उदित वाणी, रांची:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चाईबासा जिला प्रशासन पर शिष्टाचार और आवश्यक औपचारिकताओं का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस घटना पर जिला प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक शिष्टाचार और अनुभव की कमी को दर्शाती है. अर्जुन मुंडा के आरोपों के बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है.

अर्जुन मुंडा ने शनिवार देर रात फेसबुक पर एक तीखी पोस्ट लिखी. उन्होंने कहा, “वर्तमान में मैं न तो विधायक हूं, न सांसद और न ही मंत्री, लेकिन मैं झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री के संवैधानिक पद पर रहा हूं. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा चाईबासा परिसदन में रात्रि विश्राम हुआ. यह अत्यंत खेद और चिंता का विषय है कि चाईबासा जिला प्रशासन की ओर से सामान्य शिष्टाचार और आवश्यक औपचारिकताओं का भी निर्वहन नहीं किया गया.”

उन्होंने पोस्ट में कहा, “यह स्थिति या तो प्रशासनिक शिष्टाचार एवं अनुभव की कमी को दर्शाती है, अथवा प्रशासनिक अकड़ को, या फिर राज्य सरकार के लोकतांत्रिक मूल्यों व सामान्य सामाजिक मर्यादाओं के प्रति उदासीनता को प्रकट करती है.”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी प्रशासनिक व्यवस्था की एक स्वस्थ व सुदृढ़ परंपरा रही है कि जिले में आगमन करने वाले सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के साथ जिले की सामान्य परिस्थितियों, विकास कार्यों व जनसरोकारों से संबंधित विषयों पर संवाद स्थापित किया जाता था. यह केवल औपचारिकता भर नहीं होती थी, बल्कि इससे प्रशासन की सकारात्मक कार्यसंस्कृति, संवादशीलता और जिले की गरिमा भी परिलक्षित होती थी.

उन्होंने कहा, “ज्ञातव्य है कि पश्चिम सिंहभूम एक ऐतिहासिक और जनजातीय बहुल जिला है, जिसकी अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक, सामाजिक व ऐतिहासिक पहचान रही है. ऐसे महत्वपूर्ण जिले में प्रशासन का इस प्रकार का व्यवहार और कार्यशैली निश्चित रूप से गंभीर चिंतन का विषय है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशासन से यह अपेक्षा की जाती है कि वह राजनीतिक भिन्नताओं से ऊपर उठकर संवैधानिक मर्यादाओं, प्रशासनिक शिष्टाचार और सामाजिक सौजन्यता का समुचित पालन सुनिश्चित करे.”

अर्जुन मुंडा के इन आरोपों के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका समर्थन किया और राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने रविवार सुबह ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हेमंत सोरेन जी, सत्ता का समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता. आज आप मुख्यमंत्री हैं, कल आप भी भूतपूर्व हो सकते हैं, इसलिए लोकतंत्र की मर्यादा, परंपराओं और सामाजिक सम्मान को कभी कमजोर मत होने दीजिए.”

उन्होंने लिखा, “झारखंड की पहचान सिर्फ सरकारों से नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति, आदिवासी परंपराओं, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक व्यवहार से बनती है. यदि प्रशासन जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सार्वजनिक व्यक्तित्वों और समाज की भावनाओं के प्रति संवेदनहीन हो जाए, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे लोकतांत्रिक संस्कार का अपमान बन जाता है.”

उन्होंने हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा, “अधिकारियों को यह नसीहत दीजिए कि कुर्सी का अहंकार क्षणिक होता है, लेकिन व्यवहार और सम्मान की छाप वर्षों तक लोगों के दिलों में रहती है. सत्ता बदलती रहती है, मगर जनता सब देखती है और समय हर बात का हिसाब भी रखता है.”

The post चाईबासा प्रशासन के रवैये पर भड़के अर्जुन मुंडा, बोले- ‘मर्यादाओं की हुई अनदेखी’, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा appeared first on Udit Vani.

झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
उदित वाणी, रांची/नई दिल्ली : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव लाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली. ये दोनों आरोपी करीब दो साल से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

सुनवाई के दौरान, आलम के वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल मई 2024 से हिरासत में हैं. उन्होंने ट्रायल की कार्यवाही में हो रही देरी का जिक्र किया, जिसकी वजह एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) द्वारा बार-बार दायर की जा रही सप्लीमेंट्री चार्जशीट हैं. संजीव लाल ने भी इन्हीं आधारों पर जमानत याचिका दाखिल की थी. मामला टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है.

ईडी ने इस मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके ओएसडी संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है. इससे पहले, 6 मई 2024 को ईडी ने रांची में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी. इस दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास से करीब 32.2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे. वहीं, संजीव लाल के आवास से 10.5 लाख रुपये और उनके सचिवालय स्थित कार्यालय से 2.3 लाख रुपये बरामद हुए थे.

एक डायरी भी जब्त की गई, जिसमें कथित तौर पर कमीशन के लेन-देन का ब्योरा दर्ज था. जांच के बाद, 15 मई 2024 को आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया था. ईडी ने आरोप लगाया है कि सरकारी टेंडर आवंटित करने के बदले कमीशन वसूलने के लिए एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था. जांच एजेंसी के मुताबिक, ठेकेदारों को कथित तौर पर कुल ठेके की कीमत का लगभग तीन प्रतिशत कमीशन के तौर पर देना पड़ता था.

इसमें से, लगभग 1.35 प्रतिशत राशि कथित तौर पर तत्कालीन मंत्री तक उनके निजी सचिव के माध्यम से पहुंचाई जाती थी, जबकि 0.65 से 1 प्रतिशत राशि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में बांटी जाती थी और शेष राशि इंजीनियरों सहित अन्य कर्मचारियों के बीच साझा की जाती थी.

(आईएएनएस)

The post झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत appeared first on Udit Vani.

झारखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल: जमशेदपुर महानगर समेत कई मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक मजबूती के लिए नए मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है. 5 मई 2026 को जारी इस आधिकारिक सूची में जमशेदपुर महानगर, खूंटी, चक्रधरपुर, धनबाद महानगर और गिरिडीह महानगर के कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

जमशेदपुर महानगर के प्रमुख मंडलों में बदलाव

संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार जमशेदपुर महानगर के चार प्रमुख क्षेत्रों में नए मंडल अध्यक्षों को नामित किया गया है:

बागबेड़ा मंडल: राकेश चौबे

परसुडीह मंडल: सुमित कुमार शर्मा

पारडीह मंडल: अभिनव सिन्हा

कदमा मंडल: उपेन्द्र गिरि

खूंटी और चक्रधरपुर में भी नए चेहरे

सूची के अनुसार खूंटी जिले में ज्ञानरंजन सिंह (लोधमा), अमर मुण्डू (सायको), रुखमिला सारू (खूंटी ग्रामीण) और आशीष कुमार (खूंटी नगर) को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं चक्रधरपुर जिले के अंतर्गत बंदगाँव से करम सिंह मुण्डरी, कराईकेला से सुसेन प्रधान, टोकलो से कांडे पाडेया, सोनुवा से निशांत महतो और गोईलकेरा से हरी चरण वाहन्दा को अध्यक्ष बनाया गया है.

धनबाद और गिरिडीह महानगर की नियुक्तियां

धनबाद महानगर: भौंरा मंडल की कमान सुभाष महतो को सौंपी गई है.

गिरिडीह महानगर: गिरिडीह नगर से जयशंकर सिन्हा, पचंबा से कुन्दन सिंह, गिरिडीह पूर्वी से राजेश गुप्ता, हरलाडीह से सोमनाथ पाण्डेय और डुमरी से केदार महतो को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

The post झारखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल: जमशेदपुर महानगर समेत कई मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति appeared first on Udit Vani.