Jharkhand Highway Accident Archives - Udit Vani

Jharkhand Accident : रांची-पटना हाईवे पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास दो मालवाहक ट्रकों की सीधी टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के इंजन से निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई. इस हादसे की वजह से रांची-पटना रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरे ट्रक में स्पंज लोड था.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भिड़ंत के तुरंत बाद आग लग गई और देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं. घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायात को रोक दिया. आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल बरही से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था.

गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही दोनों वाहनों के चालक और सह-चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं. पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे ने बताया कि दमकल टीम ने आग बुझा दी है और स्थिति अब नियंत्रण में है. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटाने का काम शुरू कर दिया है. फिलहाल हाईवे पर ‘वन-वे’ मार्ग खोलकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Accident : रांची-पटना हाईवे पर दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग appeared first on Udit Vani.

Chandil: एनएच-33 पर भीषण हादसा कान्दरबेड़ा के पास खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, बांधडीह गांव के दो युवक गंभीर
उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्दरबेड़ा के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-33 पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहरबेड़ा से कांदरबेड़ा की ओर जा रही एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला को हल्की चोटें आई हैं।

तीनों एक ही गांव के निवासी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों लोग नीमडीह प्रखंड के चालियामा पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव के निवासी हैं। घायलों में श्रीकांत सिंह, नागेंद्र सिंह एवं प्रतिमा सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कान्दरबेड़ा के पास अव्यवस्थित ढंग से सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद समाजसेवी शेखर गांगुली, हरिदास महतो एवं अन्य स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू किया। समाजसेवी हरेलाल महतो की निजी एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

लापरवाही बन रही हादसों की बड़ी वजह

एनएच-33 पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे अब गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर यह पांचवां बड़ा हादसा है, जो सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन और एनएचएआई की लापरवाही के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। सड़क किनारे भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, चेतावनी संकेतक बोर्डों की कमी और कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी का अभाव हादसों को आमंत्रित कर रहा है। इसके अलावा, व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण भी यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। बावजूद इसके, जिम्मेदार विभागों द्वारा ठोस पहल नहीं की जा रही है। ऐसे में जरूरत है कि प्रशासन तत्काल सख्त कदम उठाए, ताकि लगातार हो रहे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

The post Chandil: एनएच-33 पर भीषण हादसा कान्दरबेड़ा के पास खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, बांधडीह गांव के दो युवक गंभीर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : खंडामौदा चौक पर ट्रेलर का कहर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, चार अन्य घायल
उदित वाणी, बहरागोड़ा/बरसोल : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया. कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं.

हादसे में माटिहाना के साबिर अहमद की मौत

मृतक की पहचान माटिहाना निवासी साबिर अहमद (60 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साबिर अहमद खंडामौदा से अपने गांव माटिहाना लौटने के लिए चौक पर मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकराने के बाद उन्हें रौंदते हुए करीब 100 मीटर आगे निकल गया और खंडामौदा निवासी स्वर्गीय मुकुंद बारीक के घर के सामने टिन के शेड से जा टकराया.

बाल-बाल बचे कई लोग, घर को भी हुआ नुकसान

ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह शेड से टकराकर ही रुका. घटनास्थल पर मिट्टी भरी होने के कारण ट्रेलर के पहिए धंस गए, जिससे घर को बड़ा नुकसान होने से बच गया. चौक पर खड़ी कृष्णेन्दु पाल की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है, हालांकि कृष्णेन्दु ने भागकर अपनी जान बचा ली.

गंभीर घायलों को बारीपदा रेफर किया गया

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में ट्रेलर चालक किताबुद्दीन अंसारी (46 वर्ष) (निवासी गढ़वा) और खंडामौदा निवासी सुदर्शन महतो (60 वर्ष) की हालत गंभीर है. उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया गया है. वहीं, गीता नायक (32 वर्ष) और अश्विनी कुमार (43 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

प्रशासन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-49 को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि खंडामौदा चौक पर न तो ओवरब्रिज है और न ही अंडरपास, जिसके कारण यहाँ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. 1 अप्रैल को भी इसी स्थान पर टेंपो चालक हाराधन पैकीरा की मौत हो गई थी.

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समझाया. करीब एक घंटे के जाम के बाद अधिकारियों द्वारा मांगों को उच्च स्तर तक पहुँचाने के आश्वासन पर जाम हटाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

The post Jamshedpur Accident-Rural : खंडामौदा चौक पर ट्रेलर का कहर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, चार अन्य घायल appeared first on Udit Vani.