Jamshedpur Court News Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: मानगो दंगा कांड : 13 मई को अदालत में दर्ज हो सकते हैं आरोपियों के बयान
उदित वाणी जमशेदपुर: बहुचर्चित मानगो दंगा मामले में अब सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। एडीजे-1 की अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 13 मई को निर्धारित की गई है। मामले से जुड़े अधिवक्ता मो. जाहीद इकबाल ने बताया कि अदालत में अभियोजन पक्ष की गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अगली तारीख पर आरोपियों के बचाव पक्ष के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के समीप दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और क्षेत्र में तनाव फैल गया। बाद में स्थिति दंगे का रूप ले बैठी। घटना के दौरान पुलिस बल पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए थे।

इस मामले में कांग्रेस नेता फिरोज खान समेत करीब 40 लोगों को आरोपी बनाया गया है। लंबे समय से चल रही न्यायिक प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। वहीं अधिवक्ता ने यह भी बताया कि दंगा से जुड़े एक अन्य मामले में अधिकांश आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में अदालत पहले ही बरी कर चुकी है। अब सभी की निगाहें 13 मई की सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

The post JAMSHEDPUR: मानगो दंगा कांड : 13 मई को अदालत में दर्ज हो सकते हैं आरोपियों के बयान appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में बड़ा फैसला: पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव समेत पांच आरोपियों को अदालत से राहत
उदित वाणी, जमशेदपुर : वर्ष 2013 में उपायुक्त कार्यालय परिसर में जनसमस्याओं को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और कथित हंगामे के मामले में मंगलवार को अदालत ने अहम निर्णय सुनाते हुए पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव समेत पांच आरोपियों को बरी कर दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने यह फैसला साक्ष्यों के अभाव में सुनाया, जिससे सभी आरोपियों को बड़ी राहत मिली है.

मामले के अनुसार, 4 जनवरी 2013 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामिमो) के सैकड़ों कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे और धरना-प्रदर्शन किया था. इसी दौरान कथित रूप से हंगामे की स्थिति उत्पन्न हुई थी. इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय के लिपिक अलखेन खलको की शिकायत पर बिष्टुपुर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 142, 149, 341 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

अदालत में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने पक्ष में तीन गवाह प्रस्तुत किए, लेकिन आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका. वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं—सुधीर कुमार पप्पू, बविता जैन, धर्मेंद्र सिंह निकू और दीपा सिंह—ने प्रभावी दलीलें रखते हुए अभियोजन के तर्कों को कमजोर किया.

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने पाया कि आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं. इसी आधार पर अदालत ने किशोर यादव, राहुल सिंह, धनंजय सिंह, डी.एन. सिंह और आर.बी. सरन को दोषमुक्त कर दिया.

फैसले के बाद आरोपियों और उनके समर्थकों में संतोष का माहौल देखा गया. लंबे समय से चल रहे इस मामले में न्यायालय के निर्णय को सभी ने राहत भरा बताया.

The post Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में बड़ा फैसला: पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव समेत पांच आरोपियों को अदालत से राहत appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: मेहंदी कुमारी केस में दूसरा आरोपी कोर्ट में नतमस्तक, सन्नी मिश्रा उर्फ समीर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
उदित वाणी , जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चर्चित मेहंदी कुमारी केस में पुलिस दबाव और लगातार छापेमारी के बीच दूसरा आरोपी सन्नी मिश्रा उर्फ समीर ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के सरेंडर के बाद मामले की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जाता है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सख्ती और बढ़ते दबाव के चलते उसने न्यायालय की शरण लेना ही बेहतर समझा। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उसे जेल भेज दिया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की प्रक्रिया जारी रहेगी।

इस मामले में पहले ही एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है, जबकि दूसरे आरोपी के सरेंडर से केस की कड़ियां और स्पष्ट होने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना की पूरी साजिश और पृष्ठभूमि सामने आ सकती है।

इधर, पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के सरेंडर को न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही पूरे केस का खुलासा किया जाएगा।

The post JAMSHEDPUR: मेहंदी कुमारी केस में दूसरा आरोपी कोर्ट में नतमस्तक, सन्नी मिश्रा उर्फ समीर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Court: सोनारी दहेज प्रताड़ना मामले में दामाद दोषमुक्त, ससुर ने माना- दिल्ली में था आरोपी
उदित वाणी, जमशेदपुर: लौहनगरी की एक अदालत ने दहेज हत्या (Dowry Death) के चर्चित मामले में नामजद आरोपी सोनू कुशवाहा को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंजू कुमारी के न्यायालय ने परिस्थिति जन्य साक्ष्य (Circumstantial Evidence) पर्याप्त न होने के कारण यह फैसला सुनाया.

4 सितंबर 2021 को हुई थी सुषमा कुशवाहा की संदिग्ध मौत

मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, 4 सितंबर 2021 को संदिग्ध परिस्थितियों में सुषमा कुशवाहा की मृत्यु हो गई थी. सुषमा के पिता और गदड़ा गोविंदपुर निवासी राज नारायण कुशवाहा ने दिसंबर 2020 में अपनी बेटी की शादी की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को पति सोनू कुशवाहा, ससुर-सास, ननद और देवर मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर 2021 को सोनारी थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी.

प्रति परीक्षण में ससुर ने स्वीकार की अहम बात

न्यायालय में सुनवाई के दौरान मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब मृतका के पिता और सूचक राज नारायण कुशवाहा ने प्रति परीक्षण (Cross-examination) में स्वीकार किया कि बेटी की मृत्यु के समय उनका दामाद सोनू कुशवाहा दिल्ली में था. उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने यह नहीं देखा था कि उनकी बेटी को जहर किसने दिया. साथ ही, उन्होंने बताया कि प्राथमिकी मुन्ना तिवारी ने लिखी थी और उन्होंने केवल उस पर हस्ताक्षर किए थे.

अधिवक्ताओं ने कोर्ट में रखा बचाव पक्ष

न्यायालय में आरोपी सोनू कुशवाहा और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से बचाव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, शिव शंकर प्रसाद और बबिता जैन ने दलीलें पेश कीं. वकीलों ने साक्ष्यों की कमी और आरोपी की अनुपस्थिति को प्रमुख आधार बनाया, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषमुक्त करार दिया.

The post Jamshedpur Court: सोनारी दहेज प्रताड़ना मामले में दामाद दोषमुक्त, ससुर ने माना- दिल्ली में था आरोपी appeared first on Udit Vani.