Gamharia News Archives - Udit Vani

सरायकेला: गम्हरिया में भड़के उप राजस्व निरीक्षक, कृषि गणना का भुगतान न मिलने पर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
उदित वाणी गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर में रविवार को झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले उप राजस्व निरीक्षकों ने बैठक कर जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. इसमें जिले के सभी नौ प्रखंडो के उप राजस्व निरीक्षक शामिल हुए. देखते ही देखते बैठक प्रदर्शन में बदल गई और कर्मचारियों ने लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया. संघ के सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि गणना कार्य के तहत विभिन्न गांवों में व्यापक सर्वेक्षण और गणना का कार्य कराया गया था.

कार्य पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई, जिसे विभाग द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया. इसके बावजूद प्रथम चरण के कृषि गणना कार्य का भुगतान आज तक नहीं किया गया है. उप राजस्व निरीक्षक मुरारी महतो ने कहा कि कई वर्षों से भुगतान लंबित है. स्थिति यह है कि जिन कर्मचारियों ने गणना कार्य किया था, उनमें से कुछ सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक मेहनताना नहीं मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह के बावजूद जिला प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है. संघ ने निर्णय लिया है कि जल्द ही एक बार फिर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान की मांग की जाएगी. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है. उन्होंने प्रशासन से अविलंब बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. बैठक एवं प्रदर्शन में सत्येंद्र प्रसाद, अमित सरदार, सर्वोत्तम कुमार, सोमचांद टुडू, जगन्नाथ साहू, प्रकाश हेंब्रम, सेवानिवृत्त कर्मचारी विनय सिंह, मनभोला तिवारी सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे.

The post सरायकेला: गम्हरिया में भड़के उप राजस्व निरीक्षक, कृषि गणना का भुगतान न मिलने पर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.

स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, ‘द फिटनेस हब जिम’ का हुआ शुभ उद्घाटन
उदित वाणी, गम्हरिया: स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से गम्हरिया स्थित एसएस कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तल में ‘द फिटनेस हब जिम’ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य एवं वरिष्ठ नेता गणेश महाली, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह, होनी सिंह मुंडा, मुन्ना मंडल, अविनाश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया तथा जिम संचालक सोनू रजक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिटनेस सेंटर का खुलना युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है।

इस दौरान अतिथियों ने जिम परिसर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधुनिक मशीनों एवं सुविधाओं की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रखकर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिम संचालक सोनू रजक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मार्गदर्शन और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा।

The post स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, ‘द फिटनेस हब जिम’ का हुआ शुभ उद्घाटन appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का 16 दिवसीय समर कैंप संपन्न, समापन समारोह में जुटे दिग्गज
उदित वाणी, गम्हरिया: टाटा आदित्यपुर कॉम्प्लेक्स गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में बच्चों के लिए आयोजित 16 दिवसीय समर कैंप का आज भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस समर कैंप का आयोजन टाटा स्टील ग्रोथ शॉप एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था।

यह पूरा कार्यक्रम मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक (इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट) राशिद जाफरी एवं मुकुल विनायक चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 16 दिनों तक चले इस कैंप में बच्चों ने खेलकूद और विभिन्न विधाओं का उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण लिया।

राकेश्वर पाण्डेय रहे मुख्य अतिथि, यूनियन और प्रबंधन के पदाधिकारी हुए शामिल

समापन समारोह में टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचम प्राण लाल टंक और महामंत्री शिवलखन सिंह ने शिरकत की। इसके अलावा, समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार, मैनेजर स्पोर्ट्स संजय कुमार मिश्रा और भी विशेष रूप से  महेंद्र उपस्थित थे।

इस अवसर पर अतिथियों ने समर कैंप का हिस्सा बने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और खेल के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान टिस्को मजदूर यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर भी बच्चों की हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहे।

आयोजन समिति और एडमिन टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस 16 दिवसीय समर कैंप को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में अवध किशोर पाण्डेय जी और एडमिन टीम के उदय शंकर पाठक, संजय कुमार एवं विकास बर्मा का अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा। टीम के अथक प्रयासों की बदौलत बच्चों के लिए खेल और प्रशिक्षण की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।

The post JHARKHAND: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का 16 दिवसीय समर कैंप संपन्न, समापन समारोह में जुटे दिग्गज appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 18 मई से शुरू होगा सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन ने शहर की सड़कों को जाम मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कमर कस ली है. आगामी 18 मई को दिन के 11 बजे से पूरे नगर निगम क्षेत्र में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा.

इन प्रमुख क्षेत्रों में होगी कार्रवाई

नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस अभियान के तहत शहर के लगभग सभी व्यस्त और प्रमुख इलाकों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा. मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है:

सुधा डेयरी के पास और आदित्यपुर थाना रोड.

मछली मार्केट, पान दुकान चौक से इमली चौक होते हुए एस-टाइप मोड़ तक.

जियाडा (JIADA) ऑफिस के पास.

आकाशवाणी चौक से पान दुकान चौक तक और अटल पार्क के सामने.

आशियाना मोड़ से ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर.

गम्हरिया बाजार, एनआईटी (NIT) गेट, लाल बिल्डिंग और प्रभात पार्क.

उप नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश

इस संबंध में नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह के द्वारा एक सर्वसाधारण आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि और समय पर निगम की टीम पुलिस बल के साथ सड़कों को खाली कराने उतरेगी.

स्वतः अतिक्रमण हटाने का अनुरोध

जारी किए गए आदेश में उप नगर आयुक्त ने सभी संबंधित व्यक्तियों और दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि (18 मई) से पूर्व अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण को स्वतः हटा लें. ऐसा न करने की स्थिति में निगम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

The post आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 18 मई से शुरू होगा सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान appeared first on Udit Vani.

जेवियर स्कूल गम्हरिया में 7 दिवसीय समर कैंप शुरू: फुटबॉल से लेकर योग तक की दी जा रही ट्रेनिंग
उदित वाणी, गम्हरिया: शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेवियर स्कूल, गम्हरिया में समर कैंप का शानदार शुभारंभ हुआ है। यह विशेष कैंप 10 मई से 16 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

विविध खेल और शारीरिक गतिविधियां

कैंप के दौरान विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा खेलों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। विशेषज्ञों की देखरेख में बच्चे बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसे मैदानी खेलों की तकनीक सीख रहे हैं। इसके अलावा, मानसिक शांति और शारीरिक लचीलेपन के लिए विशेष योगा सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है।

सर्वांगीण विकास पर ध्यान

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस समर कैंप का आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को गति देने के लिए किया गया है। कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क (खेल भावना) और आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सफल आयोजन में इनका रहा योगदान

इस सात दिवसीय कैंप को सफल बनाने में विकास सिंह, सुजीत राजक, सुनीता मांझी और तुलिका अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बच्चे विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

The post जेवियर स्कूल गम्हरिया में 7 दिवसीय समर कैंप शुरू: फुटबॉल से लेकर योग तक की दी जा रही ट्रेनिंग appeared first on Udit Vani.

सरायकेला: मजदूर दिवस पर BKMS द्वारा भव्य कार्यक्रम, सैकड़ों मजदूरों को किया सम्मानित
उदित वाणी सरायकेला: भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा-कांड्रा मेन रोड, बिको मोड़, गम्हरिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूर भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर नेता रतिलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की गई। इस दौरान उपस्थित सभी मजदूर साथियों ने एकजुट होकर जोरदार नारे लगाए और उनके संघर्षों को याद किया।

इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ, जिसमें मजदूर साथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके अधिकारों, एकता और संघर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि “मजदूर वर्ग देश की रीढ़ है, और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहना आवश्यक है।

इस अवसर पर मजदूर भाईयों के बीच चना एवं शरबत का वितरण किया गया, जिससे आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजदूर नेता कोल्हान BKMS क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई के साथ BKMS के सक्रिय सदस्य उमेश महतो, रूपेश गोराई, रोहित प्रधान, बाबू महतो, लक्ष्मण महतो, मनोज महानता, राजू महतो, राज महतो सहित सैकड़ों मजदूर साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर मजदूरों के हक और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

BKMS ने भविष्य में भी मजदूर हितों के लिए इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

The post सरायकेला: मजदूर दिवस पर BKMS द्वारा भव्य कार्यक्रम, सैकड़ों मजदूरों को किया सम्मानित appeared first on Udit Vani.

सरायकेला: बास्को बेसरा के आग्रह पर सांसद ने उठाया बड़ा कदम, सड़क निर्माण के लिए सरकार को लिखा पत्र
उदित वाणी सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क निर्माण को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बास्को बेसरा के आग्रह पर सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सड़क निर्माण योजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को जारी इस पत्र में सांसद ने गम्हरिया विक्को मोड़ से मीरुडीह (सिद्धू-कान्हू चौक) तक सड़क निर्माण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य साधन है। इसके निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। सांसद ने अपने पत्र में इस योजना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है, जिससे स्थानीय जनता को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर निर्माण कार्य शुरू करेगी।

The post सरायकेला: बास्को बेसरा के आग्रह पर सांसद ने उठाया बड़ा कदम, सड़क निर्माण के लिए सरकार को लिखा पत्र appeared first on Udit Vani.