Festival Archives - Udit Vani

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, ऐसे करें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की शुद्धता की पहचान
उदित वाणी, अक्षय तृतीया अपडेट: 18 अप्रैल ‘अक्षय तृतीया’, जिसे ‘आखा तीज’ भी कहा जाता है, हिंदू और जैन धर्म में बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस वर्ष रविवार यानी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी निवेश या शुभ कार्य कभी कम नहीं होता और लगातार बढ़ता रहता है।

इसीलिए, इस दिन सोना खरीदना ‘अक्षय धन’ यानी कभी न खत्म होने वाली संपत्ति का संकेत माना जाता है। साथ ही, सोने को मां लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है, इसलिए इसे घर में लाना समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। सोना एक ऐसा निवेश भी है जो समय के साथ अपनी कीमत बनाए रखता है और महंगाई के खिलाफ सुरक्षा देता है।

यही कारण है कि ‘अक्षय तृतीया’ नजदीक आते ही देश भर में सोने की खरीदारी बढ़ने लगती है। लेकिन सोना खरीदते समय इसकी असली पहचान और शुद्धता जांचना बेहद जरूरी होता है। सही जानकारी के बिना कई बार लोग सोने की जगह गोल्ड-प्लेटेड या कम शुद्धता वाला सोने का आभूषण खरीद लेते हैं। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप सुरक्षित और समझदारी भरी खरीदारी कर सकते हैं।

जानकारों के मुताबिक, सोना खरीदते समय सबसे पहले ‘तीन जरूरी निशान’ जरूर देखें।

पहला है बीआईएस का लोगो, जो एक छोटा त्रिकोणीय निशान होता है और यह बताता है कि आभूषण भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित है।

दूसरा है शुद्धता और फाइननेस, जिसमें 22के916 का मतलब होता है कि उसमें 91.6 प्रतिशत सोना है, जबकि 18के750 का मतलब 75 प्रतिशत शुद्धता होता है।

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण है एचयूआईडी नंबर, जो 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है और हर ज्वेलरी के लिए यूनिक होता है।

इसके साथ ही, आज के डिजिटल दौर में सोने की शुद्धता की जांच आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं। इसके लिए सरकार का बीआईएस केयर ऐप डाउनलोड करें और उसमें ‘वेरिफाई एचयूआईडी’ ऑप्शन में ज्वेलरी पर लिखा कोड डालें। इसके बाद आपको ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग सेंटर, तारीख और शुद्धता की पूरी जानकारी मिल जाएगी। अगर ऐप में दी गई जानकारी और ज्वेलर के दावे में अंतर हो, तो तुरंत सावधान हो जाएं।

इसके अलावा, सोने की शुद्धता जांचने के लिए आप ज्वेलर से ‘कैरेट मीटर’ टेस्ट भी करवा सकते हैं। यह एक एक्सआरएफ मशीन होती है, जो बिना नुकसान पहुंचाए सोने में मौजूद धातुओं की सही जानकारी देती है। यह टेस्ट कुछ सेकंड में हो जाता है, इसलिए बिलिंग से पहले इसे अपने सामने करवाना आपका अधिकार है।

इसके अलावा, एक आसान तरीका मैग्नेट टेस्ट भी है। असली सोना चुंबक से चिपकता नहीं है। अगर आपका आभूषण मैग्नेट की ओर खिंचता है, तो उसमें दूसरी धातुओं की मात्रा ज्यादा हो सकती है।

जानकारों के अनुसार, सोना खरीदते समय हमेशा पक्का बिल लेना भी बेहद जरूरी है। बिल में एचयूआईडी नंबर, सोने की शुद्धता, वजन (ग्राम में), उस दिन का गोल्ड रेट, मेकिंग चार्ज और जीएसटी का पूरा विवरण होना चाहिए। यह आपकी खरीद का सबसे मजबूत प्रमाण होता है।

The post अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, ऐसे करें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की शुद्धता की पहचान appeared first on Udit Vani.

Seraikela : राजनगर के तुमुंग में निकली कलश यात्रा, अष्टम प्रहर संकीर्तन का शुभारंभ
उदित वाणी, सरायकेला/राजनगर : तुमुंग गाँव में शुक्रवार को 125 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह गाँव के छोर स्थित तालाब से पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने पवित्र जल से कलश भरा और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा प्रारंभ की।

कलश यात्रा शिव मंदिर होते हुए हरिमंदिर पहुँची, जहाँ विधिवत कलश स्थापना की गई।

शनिवार से गाँव में अष्टम प्रहर अखंड राधा–गोविंद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ है। कलश यात्रा के बाद शाम को गंध (धूप–दीप) समारोह का आयोजन किया जाएगा।

पूरे आयोजन को लेकर गाँव में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो सहित कई समाजसेवियों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

The post Seraikela  : राजनगर के तुमुंग में निकली कलश यात्रा, अष्टम प्रहर संकीर्तन का शुभारंभ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : सेंदरा पर्व की घोषणा से गदड़ा में उत्सव का माहौल
उदित वाणी, जमशेदपुर: परसुडीह के गदड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पारंपरिक सेंदरा पर्व को लेकर उत्साह चरम पर दिखाई दिया. दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 27 अप्रैल को सेंदरा पर्व मनाने की घोषणा की. घोषणा से पूर्व उनके आवास पर दलमा माई, वन देवता, ग्राम देवता और इष्ट देवताओं का आह्वान कर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किया गया. मांदर और धमसा की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय हो उठा.

गिरा सकम के साथ तिथि का औपचारिक ऐलान

पूजा के उपरांत ‘गिरा सकम’ यानी पारंपरिक निमंत्रण जारी कर पर्व की तिथि का औपचारिक ऐलान किया गया. इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में सेंदरा पर्व को लेकर उल्लास का माहौल बन गया. यह निमंत्रण खजूर के पत्तों से तैयार कर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न गांवों में भेजा जाएगा.

बैठक में बनी आगे की रूपरेखा

इस अवसर पर दलमा बुरू सेंदरा समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि दलमा राजा के आवास पर पूजा के बाद अब गांव-गांव जाकर ग्राम देवताओं की पूजा की जाएगी. सेंदरा पर्व की शुरुआत सरायकेला-खरसावां के नारनबेड़ा से होगी, इसके बाद दलमा क्षेत्र और फिर पश्चिम बंगाल के पुरूलिया स्थित अयोध्या पहाड़ में आयोजन किया जाएगा.

परंपराएं बनाती हैं पर्व को विशेष

सेंदरा पर्व अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है. शिकार के दौरान यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसे समाज में शहीद का दर्जा दिया जाता है और अंतिम संस्कार जंगल में ही किया जाता है. इस दौरान उनकी पत्नियां सिंदूर नहीं लगातीं और पति के सुरक्षित लौटने के बाद ही पुनः शृंगार करती हैं.

26 अप्रैल को विशेष पूजा, फिर दलमा की ओर प्रस्थान

जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को फदलोगोड़ा में विशेष पूजा का आयोजन होगा. इसके बाद रात में ही शिकारी दल दलमा की ओर प्रस्थान करेंगे. सेंदरा पर्व न केवल परंपरा और आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण भी है.

The post Jamshedpur : सेंदरा पर्व की घोषणा से गदड़ा में उत्सव का माहौल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Ram navami: आज से परवान चढ़ेगा रामनवमी का उल्लास, अखाड़ों के जुलूस, करतब, आतिशबाजी और रोशनी से जगमगाएगी लौहनगरी
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर लौहनगरी में आज 24 मार्च से रामनवमी का उत्सव पूरे शबाब पर नजर आएगा. शहर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य जुलूस निकाले जाएंगे, जिनमें पारंपरिक करतब, हैरतअंगेज प्रदर्शन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो उठेगा. जगह-जगह भव्य रोशनी और सजावट से शहर जगमगाएगा.

शहर में लगभग 190 स्थानों पर अखाड़ा आयोजन होगा, 16 स्थान से वसंती दुर्गा पूजा और 12 घाटों पर विसर्जन किया जाएगा.

26 मार्च को दोपहर 2:11 बजे से नवमी तिथि प्रारंभ होगी, जो 27 मार्च को दोपहर 12:02 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार नवमी तिथि 27 मार्च को मान्य होगी तथा दशमी तिथि 28 मार्च को रहेगी.

जमशेदपुर में रामनवमी पूजा 27 मार्च (शुक्रवार) को संपन्न की जाएगी, जबकि विसर्जन शोभा यात्रा 28 मार्च (शनिवार) को निकाली जाएगी शहर की अधिकांश शोभायात्राएं स्वर्णरेखा घाट पर पहुंचती हैं. केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के नेतृत्व में विभिन्न अखाड़ा समितियों ने तैयारी तेज कर दी है.

विराट रामनवमी महोत्सव का आज रघुवर दास करेंगे उद्घाटन

इसी क्रम में साकची स्थित श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा 51वां विराट रामनवमी महोत्सव 24 मार्च से शुरू होगा, जो छह दिनों तक चलेगा. बाल मंदिर के सन्नी संघी ने बताया कि 24 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया . उद्घाटन के साथ सामाजिक संस्थाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा.

25 मार्च को दीप उत्सव और भव्य आरती, 26 मार्च को बाल हनुमान साज-सज्जा प्रतियोगिता, 27 मार्च को विशाल शोभा यात्रा और 28 मार्च को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. शोभा यात्रा में झांकियां, करतब, डंका दल, विद्युत सज्जा और आकर्षक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी.

झंडा चौक पर भव्य राम दरबार और मंदिर का निर्माण किया गया है, जहां रामलला की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्थापित की गयी है. सोमवार को 23 मार्च की संध्या से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई.

जम्बू अखाड़ा में धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की धूम

भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर में चैत्र नवरात्रि रामनवमी महोत्सव के अवसर पर 19 से 28 मार्च तक भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. 24 मार्च को शाम 5 बजे 15 व्रतधारी युवकों की भागीदारी से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा में डंका, ताशा, सिंह बाजा, झांकियां और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

25 से 27 मार्च तक हनुमान पूजन, ध्वजा-शस्त्र पूजन और अखाड़ा के करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों मानवी सिंह, दीपक राठौर और श्रद्धा दास की भजन संध्या भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगी. महोत्सव का समापन 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

बेल्डिह कालीबाड़ी में वसंती दुर्गा पूजा

उधर, बेल्डिह कालीबाड़ी आश्रम में 24 से 28 मार्च तक वसंती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा. चैत्र नवरात्र के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि, संधि पूजा, कुमारी पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं के लिए आनंद मेला और प्रतिदिन आरती, भोग वितरण तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी व्यवस्था की गई है.

जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि महोत्सव

टेल्को स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित रामनवमी महोत्सव में भक्ति का वातावरण बना हुआ है और सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सोनारी ललन अखाड़ा में नवरात्रि पूजा पंडाल सजाया गया है, जहां 28 मार्च तक प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन संध्या आयोजित की जा रही हैं जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है.

गोविंदपुर स्थित सामुदायिक विकास मैदान में श्री श्री बासंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

इस तरह, शहर के विभिन्न हिस्सों में रामनवमी और चैत्र नवरात्रि महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए छह दिनों तक उत्सव और भक्ति का अद्भुत अनुभव प्रदान करेंगे, जिसमें जुलूस, करतब, झांकियां, दीपोत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी.

The post Jamshedpur Ram navami: आज से  परवान चढ़ेगा रामनवमी का उल्लास, अखाड़ों के जुलूस, करतब, आतिशबाजी और रोशनी से जगमगाएगी लौहनगरी appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में सरहुल पर उमड़ा जनसैलाब, सीतारामडेरा सरना स्थल पर पारंपरिक उत्सव
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल का त्यौहार पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आदिवासियों के इस प्रमुख पर्व के दौरान पूरा क्षेत्र मांदर की थाप और सांस्कृतिक रंगों में सराबोर नजर आया. उत्सव की शुरुआत पाहन (पुजारी) को उनके निवास से ससम्मान सरना स्थल तक लाने की रस्म के साथ हुई, जहाँ पाहन के पैर धोकर उनका स्वागत किया गया.

आगामी वर्षा का पूर्वानुमान और विशेष पूजा

पूजा की मुख्य प्रक्रिया शुरू होने से पहले एक प्राचीन और महत्वपूर्ण विधि अपनाई गई. यहाँ दो मिट्टी के घड़ों में रखे पानी का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया. इस पारंपरिक पद्धति के माध्यम से आने वाले मानसून और वर्षा की स्थिति का आकलन किया जाता है. इसके पश्चात पाहन ने चावल, सिंदूर और सखुआ (साल) के पवित्र फूलों के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न की.

आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य

अनुष्ठान के समापन पर महिलाओं ने पाहन पर कलश से जल अर्पित कर उनका अभिनंदन किया. यह पाहन द्वारा पूरे समाज के कल्याण के लिए की गई प्रार्थना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक भावुक तरीका है. इसके बाद पारंपरिक सफेद और लाल रंग की साड़ियों में सजी महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सरना स्थल की परिक्रमा की.

सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक जुलूस

ढोल, नगाड़ों और मांदर की थाप पर थिरकते हुए ग्रामीणों का हुजूम मुख्य सरना स्थल से दूसरे पुराने सरना स्थल की ओर प्रस्थान कर गया. वहां भी पूर्वजों की रीतियों के अनुसार अनुष्ठान दोहराए गए. सरहुल का यह भव्य आयोजन न केवल प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि इसने सामुदायिक एकजुटता की मिसाल भी पेश की.

The post जमशेदपुर में सरहुल पर उमड़ा जनसैलाब, सीतारामडेरा सरना स्थल पर पारंपरिक उत्सव appeared first on Udit Vani.

RANCHI : सरहुल महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण, पारंपरिक पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह
उदित वाणी, रांची : प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर राज्यभर में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची की विभिन्न सरना समितियों के प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

केंद्रीय सरना समिति ने सिरमटोली कार्यक्रम का दिया न्योता

केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर 21 मार्च 2026 को केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली में आयोजित पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया.

इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

डहूटोली सरना पूजा समिति ने भी सौंपा आमंत्रण पत्र

वहीं, सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा.

इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे.

पारंपरिक आस्था और संस्कृति का प्रतीक है सरहुल

दोनों समितियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण प्रकृति पर्व में शामिल होकर आदिवासी परंपरा और संस्कृति को सम्मान दें. सरहुल पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना जाता है.

The post RANCHI : सरहुल महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण, पारंपरिक पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : लौहनगरी में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की जिला प्रशासन के संग दो अहम बैठकें संपन्न
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने जिला प्रशासन के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न कीं. इन बैठकों में पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा हुई.

प्रशासन के साथ पहली बैठक: सुरक्षा और बिजली व्यवस्था पर जोर

पहली बैठक पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में रामनवमी की तैयारियों की वर्तमान स्थिति से प्रशासन को अवगत कराते हुए समिति ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे.

* गैर-लाइसेंसी अखाड़ों को लाइसेंस उपलब्ध कराने का आग्रह.

* शोभायात्रा के दौरान मानगो क्षेत्र में बिजली बाधित होने की समस्या को देखते हुए वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग.

* संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने पर जोर.

* भालूबासा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने, फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग.

* बागबेड़ा, परसुडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जुलूस मार्ग से बाधाओं को हटाने और मार्ग को सुगम बनाने का अनुरोध.

केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने प्रशासन द्वारा सहयोग के लिए अपना आभार भी व्यक्त किया.

दूसरी बैठक: घाटों की तैयारियों पर ध्यान

दूसरी बैठक अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा के साथ हुई, जिसमें मुख्य रूप से घाटों की तैयारियों पर चर्चा हुई. समिति ने:

* चैती छठ से पूर्व सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने.

* पूर्व की भांति आवश्यक सुविधाएं बहाल रखने.

* शोभायात्रा के दिन नदी के जलस्तर को बढ़ाने, जिससे अखाड़ा समितियों को झंडा ठंडा करने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके.

समिति का आकलन और प्रशासन का आश्वासन

समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों बैठकें अत्यंत सार्थक रहीं और जिला प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन प्राप्त हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं और सभी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाएगा.

बैठक में संरक्षक नीरज सिंह, भीष्म सिंह, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, सचिन, मनीष कुमार, अर्जुन शर्मा, प्रदीप दास, कलिंगा अखाड़ा से विक्की सोना, वीर मंच अखाड़ा से दीपक यादव, इंदरजीत सिंह, विजय वर्धा समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

The post Jamshedpur : लौहनगरी में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की जिला प्रशासन के संग दो अहम बैठकें संपन्न appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: ईद, सरहुल और रामनवमी से पहले झारखंड में सुरक्षा कड़ी, निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, CM ने की हाई लेवल बैठक
रांची: झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी समेत विभिन्न आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उच्च स्तरीय बैठक कर राज्यभर की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक जुड़े.

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण और आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हों. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए तथा पुलिस-प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही इंफॉर्मर्स को सक्रिय रखने को कहा, ताकि किसी भी गतिविधि की जानकारी समय पर मिल सके. उन्होंने संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

जुलूस और शोभायात्रा पर विशेष नजर

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं और जुलूसों को लेकर खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर सभी सुरक्षा इंतजाम पहले से पूरे कर लिए जाएं. भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाए और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हो.

उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह के भड़काऊ या उत्तेजक गाने नहीं बजने चाहिए. इसके लिए जिला प्रशासन पूजा समितियों और अखाड़ों से समन्वय बनाकर प्री-रिकॉर्डेड गानों की व्यवस्था करे.

सोशल मीडिया और अफवाहों पर कड़ी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जाए और अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाए.

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने जुलूसों में शामिल महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रहे और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था हो.

सेफ जोन और इमरजेंसी तैयारी

मुख्यमंत्री ने जुलूस मार्ग में जगह-जगह ‘सेफ जोन’ बनाने के निर्देश दिए, जहां आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखा जा सके. इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, दंगा रोधी वाहन और वॉटर कैनन जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा.

निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, शोभायात्राओं की वीडियोग्राफी कराने और ड्रोन के जरिए एरियल सर्विलांस करने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस में शामिल झंडों की लंबाई को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से उनकी तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए. उन्होंने दोहराया कि त्योहारों के नाम पर किसी को भी अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी जिलों को पूरी तरह सतर्क रहना होगा, ताकि राज्य में शांति और सद्भाव बना रहे.

The post JHARKHAND: ईद, सरहुल और रामनवमी से पहले झारखंड में सुरक्षा कड़ी, निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, CM ने की हाई लेवल बैठक appeared first on Udit Vani.

Gangaur Puja 2026- Jamshedpur: 21 मार्च को साकची स्वर्णरेखा घाट में गणगौर विसर्जन, राजस्थानी परिधान में 2000 महिलाएं होंगी शामिल
उदित वाणी, जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। 21 मार्च 2026 (शनिवार) को शाम 4 बजे साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट में सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 2000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।

राजस्थानी परिधान में दिखेगा सांस्कृतिक रंग

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई मारवाड़ी समाज की महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधान में सजधज कर भाग लेंगी। महिलाएं सामूहिक रूप से गणगौर और जंवारा का विसर्जन करेंगी।

16 दिनों तक चलता है गणगौर पर्व

गणगौर मारवाड़ी समाज का प्रमुख लोक पर्व है, जो होली के दूसरे दिन से शुरू होकर 16 दिनों तक चलता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को इसकी विशेष पूजा होती है। इस दिन कुंवारी कन्याएं और सुहागन महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

नाच-गान और पूजा के साथ होगा विसर्जन

सम्मेलन के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बताया कि विसर्जन समारोह में महिलाएं नाच-गाकर और पूजा-अर्चना के साथ हर्षोल्लास से गणगौर एवं जंवारा का विसर्जन करेंगी। इस अवसर पर शाखा की ओर से सभी ब्यावली बेटियों और बहुओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में जुटी टीम

इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, सचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, निर्मल पटवारी, कुशल गनेड़ीवाल सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

(गणगौर विसर्जन जमशेदपुर, साकची स्वर्णरेखा घाट, मारवाड़ी सम्मेलन साकची, गणगौर महोत्सव 2026, राजस्थानी परिधान महिलाएं, गणगौर पूजा झारखंड, Gangaur Visarjan Jamshedpur, Sakchi Swarnarekha Ghat event, Marwari Samaj Gangaur festival, Gangaur festival 2026 India, Rajasthani traditional dress women, Gangaur puja celebration)

The post Gangaur Puja 2026- Jamshedpur: 21 मार्च को साकची स्वर्णरेखा घाट में गणगौर विसर्जन, राजस्थानी परिधान में 2000 महिलाएं होंगी शामिल appeared first on Udit Vani.

श्री राजस्थान शिव मंदिर में शताब्दी वर्ष पर गणगौर महोत्सव 21 को
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री राजस्थान शिव मंदिर कमिटी द्वारा शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 21 मार्च को मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

सुबह 6:15 बजे से सामूहिक गणगौर पूजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें महिलाओं सहित सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। दोपहर 3 बजे से पानी पिलाने एवं गणगौर विदाई कार्यक्रम आयोजित होगा।

पूजन में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए शाम को अल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजन स्थल श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर रहेगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

समिति के अध्यक्ष छीत्तरमल धूत, महासचिव अरुण अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल (रामुका) ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

The post श्री राजस्थान शिव मंदिर में शताब्दी वर्ष पर गणगौर महोत्सव 21 को appeared first on Udit Vani.