Drinking Water Crisis Archives - Udit Vani

Jharkhand : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर, उपायुक्तों के साथ की हाई-लेवल समीक्षा बैठक
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के वरीय पदाधिकारियों एवं सभी जिलों के उपायुक्तों (DCs) के साथ बैठक कर राज्य में भीषण गर्मी तथा बढ़ते तापमान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पेयजल आपूर्ति के लिए नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में आमजन को पेयजल की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जलापूर्ति योजनाओं, चापाकलों और टैंकरों की नियमित निगरानी की जाए. जल-संकट की सूचना मिलने पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

बिजली एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष नजर

निर्बाध विद्युत आपूर्ति को अनिवार्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रांसफॉर्मर की खराबी या बिजली कटौती जैसी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए. स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में उन्होंने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हीटवेव (Heatwave) और लू से प्रभावित लोगों के लिए ओ.आर.एस., आवश्यक दवाइयों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.

जनता से सीधा संवाद और क्षेत्र भ्रमण अनिवार्य

प्रशासनिक जवाबदेही तय करते हुए मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें और व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण करें. उन्होंने कहा, “अधिकारी अपने भ्रमण की तस्वीरें मुख्यालय साझा करें और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनें.” मुख्यमंत्री के अनुसार, जनता से सीधा संवाद ही समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी रास्ता है.

उच्च स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) श्री अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव (गृह) श्रीमती वंदना दादेल समेत विभिन्न विभागों के सचिव और जिलों के उपायुक्त उपस्थित रहे.

The post Jharkhand : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गंभीर, उपायुक्तों के साथ की हाई-लेवल समीक्षा बैठक appeared first on Udit Vani.

Chakulia: प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में पेयजल विभाग संग बैठक, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत दूर करने का निर्देश
उदित वाणी, चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के कारण उत्पन्न पेयजल संकट का त्वरित समाधान खोजना था। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रमुख धनंजय करुणामय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र में जितने भी चापाकल और सोलर जलमीनार खराब पड़े हैं, उनका मरम्मतीकरण अविलंब सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यक पाइप और अन्य सामग्री विभाग द्वारा तुरंत उपलब्ध कराई जाए ताकि काम में कोई बाधा न आए।

प्रमुख के निर्देशों पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और शनिवार से ही चापाकल व जलमीनार की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांण्डी, शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, बुबाई दास, कौशिक महतो और मिथुन कर सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

The post Chakulia: प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में पेयजल विभाग संग बैठक, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत दूर करने का निर्देश appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Rural Water Crisis: कांकु गांव में पेयजल संकट गहराया, 120 आदिवासी परिवार डोभा के पानी पर निर्भर
पटमदा: पटमदा प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती ओड़िया पंचायत अंतर्गत कांकु गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के चापाकलों से पानी निकलना बंद हो जाने के कारण करीब 120 आदिवासी परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।

स्थिति यह है कि ग्रामीणों को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में बने डोभा (सिंचाई गड्ढे) से पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जलस्तर नीचे जाने के कारण गांव के दो चापाकल और एक सोलर संचालित जलमीनार पिछले चार दिनों से लगभग ठप पड़े हैं। काफी देर तक हैंडल चलाने के बाद भी मुश्किल से एक बाल्टी पानी निकल पा रहा है।

गांव के श्याम चरण हांसदा, महकी बेसरा, रातुली टुडू, सुकुरमनी मुर्मू और आरती मुर्मू ने बताया कि हाल की बारिश के कारण डोभा का पानी भी दूषित हो गया है। उसमें कीड़े-मकोड़े तैरते रहते हैं, जिससे डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद ग्रामीण मजबूरी में वही पानी पीने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की सूचना जल सहिया और मुखिया को दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि चापाकलों में नया पाइप लगा दिया जाए तो पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो सकती है और गांव की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।

The post Jamshedpur Rural Water Crisis: कांकु गांव में पेयजल संकट गहराया, 120 आदिवासी परिवार डोभा के पानी पर निर्भर appeared first on Udit Vani.