District Administration Jamshedpur. Archives - Udit Vani

Jamshedpur : पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने की अपील
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखंड और विशेषकर जमशेदपुर में पेट्रोल एवं डीज़ल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आम नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. पिछले कुछ दिनों से ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों में अनावश्यक भय का माहौल है, जिससे पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है.

चेंबर अध्यक्ष ने उपायुक्त से की वार्ता

चेंबर अध्यक्ष श्री मानव केड़िया ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन से इस गंभीर विषय पर विस्तृत चर्चा की. उपायुक्त ने आश्वस्त किया है कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

जिला प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों की अहम बैठक

आज उपायुक्त (DC), वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की मौजूदगी में पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है और ईंधन की सप्लाई चेन को सुचारु रखने के प्रयास जारी हैं.

वैश्विक परिस्थितियों और अफवाहों का असर

चेंबर ने उल्लेख किया कि मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण लोगों में चिंता स्वाभाविक है. हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह के बाद आशंकाएं बढ़ी हैं, लेकिन अफवाहों से स्थिति और बिगड़ सकती है. चेंबर ने याद दिलाया कि कैसे एलपीजी गैस की किल्लत की आशंका को भी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई से सुलझा लिया था.

पेट्रोल पंपों पर पारदर्शिता की मांग

सिंहभूम चेंबर ने पेट्रोलियम कंपनियों के समक्ष एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है. चेंबर ने सवाल किया कि यदि आपूर्ति पर्याप्त है, तो पंपों पर “स्टॉक उपलब्धता बोर्ड” क्यों नहीं लगाया जा रहा? पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर पंप पर उपलब्ध स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि जनता में भ्रम न फैले.

नागरिकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर के निवासियों से निम्नलिखित सहयोग की अपील की है:

ईंधन का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार ही करें.

अनावश्यक भंडारण (Over Stocking) से बचें.

सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें.

प्रशासन और सरकार की व्यवस्था पर भरोसा रखें.

The post Jamshedpur : पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने की अपील appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में JET परीक्षा को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर छह घंटे की रोक
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा के सुचारू संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर “नो एंट्री” लागू रहेगी, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न बने और परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो। यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह आदेश ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के संयुक्त निर्देश पर जारी किया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग बनाए रखें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

The post जमशेदपुर में JET परीक्षा को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर छह घंटे की रोक appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’: NCORD की बैठक में तस्करों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश
उदित वाणी , जमशेदपुर:  समाज को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त के कड़े निर्देशों के बाद अब प्रशासन शहर के उन हिस्सों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जहाँ नशे का कारोबार पनप रहा है.

इन इलाकों में होगी सघन छापेमारी

बैठक के दौरान प्रशासन ने शहर के उन संवेदनशील इलाकों की पहचान की है जहाँ नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. बागबेड़ा, जुगसलाई और बर्मामाइंस जैसे क्षेत्रों को विशेष निगरानी सूची में रखा गया है. पुलिस और उत्पाद विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे संयुक्त रूप से इन इलाकों में नियमित छापेमारी अभियान चलाएं. साथ ही, तस्करी और भंडारण के अड्डों को चिह्नित कर उन्हें पूरी तरह समाप्त करने को कहा गया है.

युवाओं और स्कूलों पर विशेष फोकस

नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करने का निर्णय लिया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल और कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए. इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विद्यालय-महाविद्यालय स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे ताकि वे नशे के जाल से दूर रह सकें.

सूचना तंत्र को मजबूत करने और त्वरित जांच के निर्देश

प्रशासन ने पुलिस विभाग को मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान (Quick Investigation) सुनिश्चित करने को कहा है ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके. इसके लिए पुलिस और उत्पाद विभाग के सूचना तंत्र को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया है. साथ ही, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों को भी सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है ताकि पीड़ितों को सही समय पर उपचार मिल सके.

नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. यदि आपके आसपास ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन या परिवहन की कोई जानकारी है, तो तुरंत इन नंबरों पर सूचित करें:

टोल फ्री नंबर: 112

पुलिस कंट्रोल रूम: 0657-2431028

The post जमशेदपुर में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’: NCORD की बैठक में तस्करों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश appeared first on Udit Vani.