Crime Control Jamshedpur Archives - Udit Vani

अड्डेबाजों पर जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 ठिकानों पर छापेमारी, 172 लोगों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर भी चली कार्रवाई
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने शनिवार को बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से कई इलाकों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

अभियान के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित 49 स्थानों पर छापेमारी की गई। चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, सुनसान जगहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जुटने वाले लोगों की गहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 172 व्यक्तियों का सत्यापन किया। संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान और गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।

कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों का चालान काटा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का मकसद अपराध पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यदि आसपास किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि, अवैध जमावड़ा या असामाजिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

The post अड्डेबाजों पर जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 ठिकानों पर छापेमारी, 172 लोगों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर भी चली कार्रवाई appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में फायरिंग पर सख्ती: DIG की बैठक के बाद पुलिस एक्शन मोड में
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। हालात को नियंत्रित करने के लिए अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी सहित जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य फोकस पूर्वी सिंहभूम जिले में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं पर रहा। डीआईजी ने एक-एक मामले की विस्तृत समीक्षा करते हुए जांच की प्रगति और अब तक हुई गिरफ्तारियों की जानकारी ली।

डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।

इसके साथ ही उन्होंने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। गश्ती व्यवस्था को तेज करने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और आपराधिक घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि पुलिस टीम आपसी समन्वय के साथ काम करे ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

बैठक के बाद यह साफ संकेत मिला है कि जमशेदपुर पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने जा रही है और शहर में कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

The post जमशेदपुर में फायरिंग पर सख्ती: DIG की बैठक के बाद पुलिस एक्शन मोड में appeared first on Udit Vani.

jamshedpur-police: शहर में सख्ती: अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 82 ठिकानों पर छापेमारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 7 अप्रैल को शहरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक व्यापक अभियान चलाकर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत शहर के कुल 82 चिन्हित स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 88 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इनमें से कई लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं, इसलिए इन्हें रोकना जरूरी है।

अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। जांच के क्रम में 44 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें बिना कागजात चलने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन शामिल थे। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

एसएसपी पीयूष पांडे ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।

The post jamshedpur-police: शहर में सख्ती: अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 82 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Udit Vani.