Compensation Demand. Archives - Udit Vani

JHARKHAND : हाईवा की चपेट में आकर शख्स की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले में टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग पर कोयला ढुलाई में लगे एक बेलगाम हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव गहरा गया है. हादसे के करीब 30 घंटे बाद भी ग्रामीण शव के साथ धरने पर डटे हुए हैं और मुआवजा व सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है.

पुलिस के अनुसार, बुधवार को पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव के समीप हुए हादसे में चिरैयाटांड़ टांड़ निवासी उरेश लोहार उर्फ सुरेश लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और तब से लगातार धरना जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को भी धरना स्थल पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, मुख्य मार्ग पर नो-एंट्री लागू करने और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है.

इस बीच चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अम्बष्ट धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की. उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक न तो कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा था और न ही परिवहन से जुड़े जिम्मेदार पक्षों ने पहल की थी.

सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. शादी-विवाह के मौसम में यातायात बढ़ने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं होने से स्थिति और तनावपूर्ण बनी हुई है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : हाईवा की चपेट में आकर शख्स की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: छेड़खानी विवाद में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक की मौत से आक्रोशित परिजन उसका शव लेकर सीधे उपायुक्त (DC) कार्यालय परिसर पहुँच गए। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर निवासी सन्नी पुष्टि की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस और परिजनों के बीच धक्का-मुक्की

परिजन शव के साथ कार्यालय के भीतर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोश इस कदर था कि परिजनों ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के साथ भी धक्का-मुक्की की।

50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

प्रदर्शनकारी मौके पर उपायुक्त को बुलाने की मांग कर रहे थे। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित थीं:

मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

मामले के सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 31 मार्च को छायानगर में हुई एक हिंसक झड़प से जुड़ी है। बताया जाता है कि छेड़खानी के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें फायरिंग और धारदार हथियारों (चापड़) का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले में सन्नी पुष्टि को एक आंख में गोली लगी थी और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर वार किए गए थे। कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की अब तक की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और नियमानुसार मदद का आश्वासन दिया है, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल एहतियात के तौर पर कार्यालय परिसर और छायानगर इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं।

The post JAMSHEDPUR: छेड़खानी विवाद में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.