Chain Snatching Archives - Udit Vani

बोकारो: सिटी सेंटर में महिला से चेन छीनकर भाग रहा बदमाश बाइक से गिरा, लोगों ने जमकर कूटा
उदित वाणी बोकारो: बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब भागने के दौरान बाइक सवार आरोपी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद दंपति के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से महिला की सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

घटना रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति प्रवीण कुमार के साथ बाजार कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने का प्रयास किया। चेन छीनने के बाद आरोपी तेज रफ्तार में भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। आरोपी के गिरते ही दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना तुरंत सेक्टर-4 थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया।

पुलिस फिलहाल आरोपी की पहचान और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से जुड़े गिरोह के सदस्य बोकारो पहुंचकर इस तरह की चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह अलग-अलग शहरों में घूम-घूम कर वारदात करता है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को डिकोड करने में जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर पीड़िता के पति प्रवीण कुमार ने सेक्टर-4 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।

The post बोकारो: सिटी सेंटर में महिला से चेन छीनकर भाग रहा बदमाश बाइक से गिरा, लोगों ने जमकर कूटा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: चार दिन में खुला चेन स्नैचिंग कांड, कदमा पुलिस ने स्नैचर समेत ज्वेलरी कारोबारी को भी दबोचा
उदित वाणी, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्नैचर और एक ज्वेलरी दुकान संचालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिघलाकर तैयार की गई सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और नकद राशि बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 2 मई को अनिल सूरपथ रोड स्थित इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला अनिता चौधरी के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

छापेमारी और गिरफ्तारी

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के पास छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कदमा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की, जहां छीनी गई चेन को पिघलाकर बनाई गई तीन सोने की अंगूठियां बरामद की गईं। इसके बाद दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने चेन को 25 हजार रुपये में बेचा था। इसमें से 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

बरामदगी और नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पोंगो और सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रकाश पटेल का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

The post JAMSHEDPUR: चार दिन में खुला चेन स्नैचिंग कांड, कदमा पुलिस ने स्नैचर समेत ज्वेलरी कारोबारी को भी दबोचा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : स्कूटी सवार महिला से चेन झपटने की वारदात, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी लात – गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सनसनीखेज चेन छिनतई की घटना सामने आई है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पास कोविड वॉरियर पार्क के सामने करीब 7 बजे स्कूटी सवार महिला को निशाना बनाते हुए बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना के अनुसार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रिको निवासी 34 वर्षीय रिंकू ओझा अपनी सहेली लक्ष्मी के घर जा रही थीं. तभी हेलमेट पहने दो युवकों ने उनकी स्कूटी के पास आकर गले की चेन झपट ली. रिंकू ने साहस दिखाते हुए चेन पकड़ ली, जिससे कुछ देर तक छीना-झपटी होती रही. हालात बिगड़ते देख पीछे बैठे बदमाश ने स्कूटी पर जोरदार लात मारी, जिससे रिंकू असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं.

गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. हाथ और चेहरे पर भी चोटें आईं तथा वह बेहोश हो गईं. पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया और उनके मोबाइल से आखिरी कॉल पर बात करने वाली सहेली को सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

The post Jamshedpur Crime : स्कूटी सवार महिला से चेन झपटने की वारदात, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी लात – गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: मिलेनियम पार्क के पास बाइक सवार महिला से सोने की चेन की लूट
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के टेल्को थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिलेनियम पार्क के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला टेल्को कॉलोनी की निवासी है। वह शाम करीब 5:40 बजे मिलेनियम पार्क घूमने गई थी। वापसी के दौरान जैसे ही वह अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने तेजी से वारदात को अंजाम दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उस समय महिला खुद भी बाइक पर सवार थी, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा भी बन गया था।

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

The post जमशेदपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: मिलेनियम पार्क के पास बाइक सवार महिला से सोने की चेन की लूट appeared first on Udit Vani.